क्राइम

Ambala Family Murder: फौजी ने मां, भाई सहित परिवार के 6 लोगों की कर दी हत्या, 1 ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

Ambala Family Murder: पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दो भाइयों के बीच कथित भूमि विवाद के कारण यह घटना हुई।

Image

दो भाइयों के बीच कथित भूमि विवाद के कारण यह घटना हुई

हरियाणा में अंबाला जिले के नारायणगढ़ में एक पूर्व सैनिक ने भूमि विवाद के चलते अपनी मां और भतीजे-भतीजी समेत अपने परिवार के छह सदस्यों की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात नारायणगढ के रटोर गांव में हुई। उसने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शवों को जलाने की भी कोशिश की।

उसने बताया कि हमले में गंभीर रूप से घायल हुई पूर्व सैनिक की भतीजी की बाद में पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ में मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि सेवानिवृत्त जवान भूषण कुमार ने परिवार के सदस्यों की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और अपने पिता को भी घायल कर दिया। वारदात के समय पीड़ित सो रहे थे।

मृतकों की पहचान कुमार की मां 65 साल की सरूपी देवी, भाई 35 साल का हरीश कुमार, हरीश की पत्नी 32 साल की सोनिया और उनके तीन बच्चों - सात वर्षीय परी, पांच वर्षीय यशिका और छह माह के मयंक के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि आरोपी के पिता ओम प्रकाश भी हमले में घायल हुए हैं और उनका नारायणगढ़ के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है

सूचना मिलने पर अंबाला के पुलिस अधीक्षक सुरिंदर सिंह ने देर रात घटनास्थल का दौरा किया।अंबाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरिंदर सिंह भोरिया ने कहा, 'हमने आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीम गठित की थीं। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।' वहीं, अंबाला छावनी सिविल अस्पताल के रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब सात बजे पुलिस पांच शव लेकर आई थी जो आंशिक रूप से जले हुए थे। उन्होंने बताया कि शवों पर चोट के निशान भी मिले हैं। शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article