क्राइम

Air India Pee Gate: आरोपी शंकर मिश्रा का दावा- महिला ने खुद पर किया था पेशाब

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 13, 2023, 04:09 PM IST

Air India Pee Gate: पेशाब कांड को लेकर एयर इंडिया की काफी किरकिरी हो चुकी है। इस मामले में कई दिनों तक फरार रहने के बाद आरोपी शंकर मिश्रा को गिरफ्तार किया जा सका था। जिसके बाद से पुलिस जांच में जुटी है। शंकर मिश्रा पर आरोप है कि उसने नशे की हालत में पीड़ित महिला पर पेशाब कर दिया था।

Air India Pee Gate: एयर इंडिया पेशाब कांड के आरोपी शंकर मिश्रा ने कोर्ट में दावा किया है कि उसने नहीं बल्कि महिला ने खुद ही पेशाब किया था। उसने कोर्ट को बताया कि उसके लिए संभव ही नहीं था कि वो महिला की सीट तक जा पाता।

क्या है दावा

कोर्ट में शंकर मिश्रा के वकील ने कहा- "शिकायतकर्ता महिला की सीट ब्लॉक कर दी गई थी। उनका (मिश्रा) वहां जाना संभव नहीं था। महिला को समस्या होती है। उसने खुद पर पेशाब किया था। वह एक कथक डांसर हैं, 80 प्रतिशत कथक डांसर को यह समस्या होती है।"

air india pee gate accuse

एयर इंडिया पेशाब कांड

जज साहब ने क्या कहा

आरोपी के इस दावे के बाद सेशन कोर्ट के जज ने कहा कि फ्लाइट के एक तरफ से दूसरी तरफ जाना नामुमकिन नहीं है। उन्होंने कहा- "क्षमा करें, लेकिन मैंने भी यात्रा की है। किसी भी कतार से कोई भी आ सकता है और किसी भी सीट पर जा सकता है।"

दिल्ली पुलिस की अर्जी पर सुनवाई

पूछताछ के लिए हिरासत में लेने की दिल्ली पुलिस की अर्जी पर अदालत द्वारा जारी नोटिस के जवाब में शंकर मिश्रा ने यह दलील दी है। शंकर मिश्रा की जमानत याचिका बुधवार को खारिज कर दी गई थी।

क्या है आरोप

शंकर मिश्रा पर आरोप है कि उसने एयर इंडिया के न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में शराब के नशे में एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था। इस मामले में एयर इंडिया की काफी किरकिरी हुई थी। उसके कर्मचारियों पर भी सवाल उठा था। शंकर मिश्रा कई दिनों तक फरार रहा था। काफी कोशिशों के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article