क्राइम

Nora Fatehi : जैकलीन फर्नाडिस के खिलाफ नोरा फातेही ने दर्ज कराया मानहानि का केस

  • Authored by: आलोक कुमार राव
  • Updated Dec 12, 2022, 06:05 PM IST

Nora Fatehi : अभिनेत्री नोरा फातेही ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है। नोरा का कहना है कि सुकेश चंद्रशेखर के ठगी मामले में अभिनेत्री जैकलीन के बयानों से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है।

Image

अभिनेत्री नोरा फातेही।

Photo : BCCL

Nora Fatehi : अभिनेत्री नोरा फातेही ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है। नोरा का आरोप है कि अपने बयानों के जरिए जैकलीन ने उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। उन्होंने आईपीसी की धारा 500 के तहत जैकलीन पर कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ के ठगी मामले में जैकलीन और नोरा फातेही आरोपी हैं। फातेही इस केस में गवाह भी हैं। मामले में नोरा का बयान दर्ज कर चुका है। नोरा पर सुकेश से महंगे गिफ्ट लेने के आरोप हैं। गत सितंबर में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने चंद्रशेखर के साथ उनके रिश्ते को लेकर पूछताछ की थी। फतेही ने पूछताछ के दौरान अधिकारियों के सामने ये दावा किया कि वो ‘साजिश की शिकार’ थीं न कि ‘साजिशकर्ता।

पटियाला हाउस कोर्ट में दर्ज कराया केस

अभिनेत्री नोरा ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में जैकलिन फर्नांडीज पर मानहानि का मुकदमा दायर किया। नोरा ने कहा है कि उनके खिलाफ गलत बयान दिया गया जिसे कई मीडिया द्वारा चलाया गया।जिससे उसकी प्रतिष्ठा की नुकसान पहुंचा है। नोरा फतेही का कहना है कि सुकेश चंद्रशेखर मामले में उनका नाम गलत तरीके से घसीटा' जा रहा है।

जैकलीन पर जबरन वसूली का आरोप

रिपोर्टों के मुताबिक नोरा ने जैकलीन पर जबरन वसूली का आरोप लगाया है। यही नहीं नोरा ने इस मामले में कई मीडिया हाउस पर भी मानहानि का केस किया है। नोरा का आरोप है कि महाठग सुकेश से जुड़े 200 करोड़ के मनीलॉन्ड्रिंग केस में उनका नाम जबरन इस्तेमाल किया गया है। अभिनेत्री का कहना है कि सुकेश से उनका कोई सीधा संपर्क नहीं था। वह सुकेश की पत्नी लीना मारिया पॉल के जरिए सुकेश को जानती थीं। नोरा का कहना है कि उन्होंने सुकेश से उपहार नहीं लिए।

ठगी मामले में आया नया मोड़

नोरा की ओर से केस दर्ज कराए जाने के बाद ठगी के इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है। नोरा की अर्जी पर कोर्ट क्या रुख अपनाता है। इस पर अब सभी की नजरें होंगी। अदालत में इस मामले की सुनवाई इसी अथवा अगले सप्ताह हो सकती है। बताया जाता है कि सुकेश ने नोरा को बीएमडब्ल्यू कार देने का ऑफर दिया था।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article