क्राइम

नर्सरी की बच्ची ने कहा राधे-राधे... तो प्रिंसिपल ने मुंह पर चिपका दिया टेप

पुलिस ने शिकायत पर स्कूल की प्राचार्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम 2015 की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

Image

प्रिंसिपल गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो:istock)

छत्तीसगढ़ के दुर्ग के नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम बागडूमर में बुधवार को प्राइवेट स्कूल की नर्सरी कक्षा की एक बच्ची ने राधे-राधे बोल दिया। आरोप है कि इसके बाद स्कूल की महिला प्रिंसिपल इला ईवन कोलविन के द्वारा बच्ची के दोनों कलाई पर मारा, इतना ही नहीं बच्ची के मुंह पर टेप भी चिपका दिया था।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कथित रूप से राधे-राधे कहने पर नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाली साढ़े तीन वर्षीय छात्रा को पीटने और उसके मुंह पर टेप चिपकाने के लिए पुलिस ने स्कूल की प्राचार्य को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि बच्ची के पिता प्रवीण यादव की शिकायत पर पुलिस ने नंदिनी नगर थानाक्षेत्र के बागडुमर इलाके स्थित 'मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल' की प्रिंसिपल ईला ईवन कौलविन को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि यादव ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया कि बुधवार को जब उनकी बच्ची स्कूल से वापस आई तब उसने बताया कि प्राचार्य ईला ईवन कौलविन ने राधे-राधे कहने पर उसकी पिटाई की और मुंह पर टेप लगा दी। नंदनी थाना प्रभारी पारस सिंह ठाकुर ने बताया की यादव की शिकायत के बाद आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की जांच की जा रही है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article