शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में ऑनलाइन शेयर मार्केट निवेश के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने ठगी करने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया है, शाहजहांपुर पुलिस ने यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर की है।
इसी ठगी के मामले में प्रतिबिंब पोर्टल पर एक मोबाइल नंबर दिख रहा था जिसे देखा गया तो वह जलालाबाद का निकला उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया तो आरोपियों ने बताया कि हम लोगों का मोबाइल नंबर व अन्य जानकारी 77 डाटा नेट वेबसाइट से प्राप्त करते थे। जिसके बाद उन लोगों को फोन करके अपनी कंपनी में शेयर मार्केट में निवेश करने को कहते थे वह उन्हें तीन गुना लाभ का लालच देते थे इसके बाद उन्हें एक लिंक भेजते थे और लिंक डाउनलोड करवाने के बाद क्यू आर कोड में रुपए डलवाते थे तथा निवेश कर्ता को वेबसाइट पर फर्जी लाभ दिखाते रहते थे।
इसी तरह यह लोग धोखाधड़ी करते हुए अपने निवेश कर्ताओं से कहते थे कि और लोगों के रुपए डलवाओ बाद में रुपए अन्य खातों में ट्रांसफर कर देते थे पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इनका नेटवर्क दिल्ली गुजरात बिहार के अलावा अन्य कई प्रदेशों में फैला हुआ था जिसमें उनके द्वारा करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की गई है और अन्य प्रदेशों में भी इनके खिलाफ तमाम शिकायतें दर्ज हैं। यह गिरोह उत्तर प्रदेश के अलावा तमाम प्रदेशों में लोगों को ठगी का शिकार बनाता था इसे प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने गंभीरता से लेते हुए शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक को इसके शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए थे।
पुलिस ने आरोपी ट्विंकल गुप्ता, प्राजंल सक्सैना, निहाल सक्सेना,,दिव्यांशु, सिद्धांत मिश्रा के अलावा रोहित राठौर को गिरफ्तार किया है सभी आरोपी उच्च शिक्षित डिग्री धारी है पुलिस ने उनके पास से ठगी के उपकरण भी बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है।
