PBKS vs GT Highlights: राहुल तेवतिया के डबल छक्कों ने दिलाई गुजरात को रोमांचक जीत, पूरी हुई जीत की हैट्रिक
राहुल तेवतिया के आखिरी दो गेंदों में दो छक्कों की मदद से गुजरात टाइटन्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट के अंतर से मात देकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की और अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है।
हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स ने पंजाब किंग्स को रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट के अंतर से मात देकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। अंतिम 2 गेंद में जीत के लिए गुजरात को 12 रन की दरकार थी ऐसे में राहुल तेवतिया ने ओडेन स्मिथ की उन दो गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़कर टीम को आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत दिला दी। अंतिम ओवर में 19 रन बचाने की जिम्मेदारी ओडेन स्मिथ को मिली थी लेकिन वो ऐसा नहीं कर सके।
गिल और सुदर्शन के बीच हुई शतकीय साझेदारी
जीत के लिए गुजरात को 190 रन का विशाल लक्ष्य मिला था। ऐसे में शुभमन गिल (96) और साई सुदर्शन(35) ने दूसरे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी करके लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया। अंतिम ओवरों में मुकाबला करीबी होने लगा और 2 ओवर में 32 रन बनाने का लक्ष्य बचा। ऐसे में गिल शतक से चूक गए और हार्दिक पांड्या आखिरी ओवर की पहली गेंद पर 27(18) रन बनाकर रन आउट हो गए। ऐसे में टीम मुश्किल में नजर आने लगी लेकिन डेविड मिलर और राहुल तेवतिया ने टीम को जीत दिला दी। तेवतिया 3 गेंद में 13 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट कगिसो रबाडा ने झटके। वहीं एक सफलता राहुल चाहर को मिली।
शतक से चूके गिल, सुदर्शन ने डेब्यू मैच में खेली शानदार पारी
गुजरात को गिल और मैथ्यू वेड की जोड़ी ने सधी हुई शुरुआत दी और 3 ओवर में 31 रन जोड़े। लेकिन चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर रबाडा ने अपनी दूसरी गेंद पर वेड(6) को विकेट के पीछे कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। इसके बाद डेब्युटेंट साई सुदर्शन ने लय में नजर आ रहे शुभमन गिल का साथ दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी की। इसी दौरान गिल ने 29 गेंद में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन 15वें ओवर की चौथी गेंद पर सुदर्शन 35(30) रन बनाकर मयंक अग्रवाल के हाथों राहुल की गेंद पर लपके गए। 133 के स्कोर पर गिल का साथ देने हार्दिक पांड्या आए। दोनों ने स्कोर बोर्ड को बढ़ाना जारी रखा। दो ओवर में 32 रन जीत के लिए गुजरात को बनाने थे ऐसे में गिल रबाडा की गेंद पर मयंक अग्रवाल के हाथों लपके गए और अपना पहला आईपीएल शतक पूरा करने से चूक गए। उन्होंने 59 गेंद में 96 रन की पारी खेली। इसके बाद हार्दिक पांड्या भी 20वें ओवर की पहली गेंद पर रन आउट हो गए। लेकिन दो नए बल्लेबाजों ने अंत में गुजरात को लगातार तीसरी जीत दिला दी।
जीत के लिए मिला था 190 रन का लक्ष्य
पंजाब किंग्स ने लियाम लिविंगस्टोन के लगातार दूसरे धमाकेदार अर्धशतक(27 गेंद में 64) और पुछल्ले बल्लेबाजों की दिलेर बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात टाइटन्स के सामने जीत के लिए 190 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 189 रन का स्कोर खड़ा किया। चाहर और अर्शदीप ने 10वें विकेट के लिए 13 गेंद में 27 रन की नाबाद साझेदारी करके टीम को प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुचाया। राहुल चाहर 14 गेंद में 22 और अर्शदीप 5 गेंद में 10 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने आखिरी ओवर में 16 रन जोड़े।
लिविंगस्टोन ने जड़ा आतिशी अर्धशतक, राशिद की फिरकी में फंसा पंजाब
लिविंगस्टोन ने 27 गेंद में 64 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के जड़े। लिविंगस्टोन के अलावा पंजाब के लिए शिखर धवन ने 35(30), जीतेश शर्मा 23(11) और राहुल चाहर 22*(14) रन की पारी खेली। गुजरात के लिए राशिद खान सबसे सफल गेंदबाज रहे उन्होंने 22 रन देकर 3 विकेट झटके। डेब्यूटेंट दर्शन नालकंडे ने 37 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं शमी पांड्या और फर्ग्युसन को 1-1 सफलता मिली। पंजाब का एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।
खराब शुरुआत के बाद लिविंग्स्टोन और धवन ने संभाला
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत खराब रही। पारी के दूसरे ओवर में ही कप्तान मयंक अग्रवाल हार्दिक पांड्या की गेंद पर 5 रन बनाकर लपके गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए जॉनी बेयर्स्टो भी जल्दी चलते बने। 8 रन बनाकर वो फर्ग्युसन की शानदार बाउंसर पर स्लिप में तेवतिया के हाथों लपके गए। इसके बाद शिखर धवन और लियाम लिविंगस्टोम ने पारी को संभाला और टीम को 10 ओवर में 86 रन तक पहुंचाया लेकिन 11वें ओवर की पहली गेंद पर धवन राशिद की गेंद पर विकेट के पीछे 30 गेंद में 35 रन बनाकर लपके गए।
गुजरात ने जीता टॉस, किया गेंदबाजी का फैसला
पंजाब किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। गुजरात की टीम दो और पंजाब की टीम एक बदलाव के साथ उतरी है। गुजरात ने वरुण आरोन और विजय शंकर को बाहर का रास्ता दिखाया है और साई सुदर्शन और दर्शन नालकंडे को पहली बार खेलने का मौका दिया है। वहीं जॉनी बेयर्स्टो को पंजाब की टीम में राजपक्षे के जगह शामिल किया गया है।
PBKS vs GT Today Match LIVE Streaming: Watch here
वहीं मयंक अग्रवाल की टीम पंजाब किंग्स ने तीन में से दो मैच जीते हैं। पंजाब भी पिछला मैच जीतकर विश्वास से लबरेज है और वो आज गुजरात टाइटंस की जीत का सिलसिला तोड़ने के इरादे से मैदान संभालेगी। पंजाब और गुजरात दोनों ही टीमों की कोशिश जीत दर्ज करके आईपीएल अंक तालिका में अपनी स्थिति सुधारने की होगी। गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की टीम इस समय क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर काबिज है। गुजरात के पास जहां शानदार गेंदबाज हैं तो पंजाब के पास नामी बल्लेबाज हैं, ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में गौर करे तो एक-एक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पंजाब किंग्स जहां भानुका राजपक्षा की जगह जॉनी बेयरस्टो को शामिल कर सकती है। वहीं गुजरात टाइटंस के लिए चोटिल वरुण एरॉन के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। ऐसे में उनकी जगह प्रदीप सांगवान को मौका मिल सकता है।
फॉर्म में चल रही दो टीमें गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आपस में भिड़ रही हैं। यह मुकाबला हाई स्कोरिंग हो सकता है क्योंकि ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच से बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती रही है। गुजरात टाइटंस की टीम इस समय शानदार लय में है। उसने अपने शुरूआती दोनों मुकाबले जीते हैं। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली गुजरात की टीम आज जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान संभालेगी।
PBKS vs GT Today Playing 11, Dream11 Prediction: Check here
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11 (Punjab Kings Playing 11)
मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, जितेन शर्मा, शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा और अर्शदीप सिंह।
गुजरात टाइटंस प्लेइंग 11 (Gujarat Titans Playing 11)
शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, लोकी फर्ग्यूसन और दर्शन नालकंडे।
शुभमन गिल चुने गए प्लेयर ऑफ द मैच
गुजरात की जीत और खुशी का पल
लगातार दो छक्के जड़कर तेवतिया ने दिलाई गुजरात को जीत
अंतिम 2 गेंद में जीत के लिए 12 रन की गुजरात को दरकार थी। राहुल तेवतिया ने ओडेन स्मिथ की गेंद पर दो छक्के जड़कर टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी।
व्हाइड गेंद पर रन आउट हुए पांड्या
हार्दिक पांड्या व्हाइड गेंद पर रन लेने की कोशिश में रन आउट हो गए। उन्होंने 27 (18) रन बनाए। जीत के लिए 5 गेंद में गुजरात को 18 रन बनाने हैं।
ओडेन स्मिथ के हाथ में थमाई मयंक अग्रवाल ने गेंद
6 गेंद में 19 रन के लक्ष्य को बचाने के लिए पंजाब के कप्तान ने ओडेन स्मिथ के हाथ में गेंद थमाई है।
PBKS vs GT Live Score: गुजरात को आखिरी ओवर में चाहिए 19 रन
कगिसो रबाडा ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 19वें ओवर में 13 रन दिए और शुभमन गिल का विकेट हासिल किया। ऐसे में अब जीत के लिए 6 गेंद में गुजरात को 19 रन बनाने हैं। हार्दिक पांड्या 27 (18) और डेविड मिलर 1(1) रन बनाकर खेल रहे हैं।
शतक से चूके शुभमन गिल, रबाडा ने किया शिकार
शुभमन गिल को कगिसो रबाडा ने पारी के 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर शतक पूरा करने से रोक दिया। गिल 59 गेंद में 96 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 1 छक्का जड़ा। जीत के लिए 7 गेंद में 20 रन गुजरात को बनाने हैं।
19वें ओवर की दूसरी गेंद पर हार्दिक ने जड़ा चौका
हार्दिक पांड्या ने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर शानदार चौका मिड विकेट की दिशा में जड़ा।
रबाडा ने नो बॉल के साथ की 19वें ओवर की शुरुआत
कगीसो रबाडा ने मुश्किल वक्त में नो बॉल के साथ ओवर की शुरुआत की।
PBKS vs GT Live Score: गुजरात ने 18 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 158 रन
गुजरात ने 18 ओवर में 2 विकेट खोकर 158 रन बना लिए हैं। अर्शदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 18वें ओवर में 5 रन दिए। जीत के लिए गुजरात को अब 12 गेंद में 32 रन बनाने हैं। गिल 95 (57) और हार्दिक 17(14) रन बनाकर खेल रहे हैं।
PBKS vs GT Live Score: गुजरात ने 17 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 153 रन
गुजरात ने 17 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 18 गेंद में गुजरात को 37 रन बनाने हैं। गिल 92 और हार्दिक 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। राहुल ने अपने स्पेल के आखिरी ओवर में 13 रन दिए।
रबाडा ने दिया हार्दिक को जीवनदान
17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हार्दिक पांड्या ने छक्का जड़ने की कोशिश की लेकिन गेंद हवा में ऊपर उठी जिस लपकने के लिए रबाडा पहुंचे लेकिन कैच नहीं लपक सके।
हार्दिक पांड्या ने जड़े लगातार दो चौके, कम किया दबाव
हार्दिक पांड्या ने राहुल चाहर के आखिरी ओवर में लगातार दो चौके जड़कर अपने टीम के ऊपर बढ़ रहे दबाव को कम किया।
PBKS vs GT Live Score: गुजरात को जीत के लिए चाहिए 24 गेंद में 50 रन
पंजाब के खिलाफ जीत के लिए गुजरात को 24 गेंद में 50 रन और बनाने हैं। शुभमन गिल 90 (53) और हार्दिक पांड्या 6(6) रन बनाकर खेल रहे हैं। अर्शदीप ने अपने ओवर में केवल 6 रन दिए।
PBKS vs GT Live Score: गुजरात को जीत के लिए चाहिए 30 गेंद में 56 रन
गुजरात ने 15 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं। गिल 89 (51) और पांड्या 1(2) रन बनाकर खेल रहे हैं। राहुल चाहर ने अपने तीसरे ओवर में 6 रन दिए और 1 विकेट हासिल किया।
PBKS vs GT Live Score: गुजरात ने गंवाया दूसरा विकेट, अर्धशतक से चूके सुदर्शन
गुजरात को पारी के 15वें ओवर की चौथी गेंद पर साई सुदर्शन को राहुल चाहर ने मयंक अग्रवाल के हाथों लपकवाकर दूसरा झटका दिया। सुदर्शन ने 35 (30) रन बनाए और अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का जड़ा। उन्होंने गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 68 गेंद में 101 रन की साझेदारी की।
PBKS vs GT Live Score: गुजरात को जीत के लिए चाहिए 36 गेंद में 62 रन
गुजरात ने 14 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 36 गेंद में उसे 62 रन और बनाने हैं। 14वें ओवर में रबाडा ने 9 रन दिए। गिल 84 (48) और सुदर्शन 35 (29) रन बनाकर खेल रहे हैं।
जीत से 71 रन दूर गुजरात टाइटन्स
गुजरात टाइटन्स ने 13 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 42 गेंद में 71 रन और बनाने हैं। 13वें ओवर में वैभव अरोरा ने 9 रन दिए। गिल 80 (45) और सुदर्शन 30 (26) रन बनाकर खेल रहे हैं।
PBKS vs GT Live Score: 12 ओवर में गुजरात ने बनाए 1 विकेट पर 110 रन
गुजरात ने 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए हैं। गिल 73 (41) और सुदर्शन 28(24) रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 77 रन की साझेदारी हो चुकी है। अर्शदीप ने अपने इस ओवर में 7 रन दिए। जीत के लिए गुजरात को 48 गेंद में 80 रन और बनाने हैं।
PBKS vs GT Live Score: 11 ओवर में गुजरात ने बनाए 1 विकेट पर 103 रन
शुभमन गिल और साई सुदर्शन की शानदार बल्लेबाजी के दम पर गुजरात ने 11 ओवर में 1 विकेट पर 103 रन बना लिए हैं। 11वें ओवर में राहुल ने 9 रन दिए। गिल 67 (38) और सुदर्शन 28 (21) रन बनाकर खेल रहे हैं।
गिल के चौके के साथ 100 रन के पार पहुंचा गुजरात
11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर शुभमन गिल ने राहुल चाहर की गेंद पर कवर की दिशा में शानदार चका जड़कर गुजरात को 100 रन के पार पहुंचाया।
PBKS vs GT Live Score: 10 ओवर में गुजरात ने बनाए 1 विकेट पर 94 रन
190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटन्स ने 10 ओवर में 1 विकेट पर 94 रन बना लिए हैं। गिल 59 (33) और साई सुदर्शन 27 (20) रन बनाकर खेल रहे हैं। ओडेन स्मिथ ने अपने दूसरे ओवर में 6 रन दिए लेकिन सुदर्शन ने उनकी गेंद पर कवर की दिशा में शानदार चौका जड़ा।
जीत के लिए गुजरात को चाहिए 66 गेंद में 102 रन
गुजरात को जीत के लिए 66 गेंद में 102 रन और बनाने हैं।
PBKS vs GT Live Score: 9 ओवर में गुजरात ने बनाए 1 विकेट पर 88 रन
जीत के लिए 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटन्स ने शुभमन गिल के अर्धशतक की बदौलत 9 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 88 रन बना लिए हैं। गिल 58 (32) और साई सुदर्शन 22 (15) रन बनाकर खेल रहे हैं। लिविंगस्टोन ने अपने पहले ओवर में 12 रन दिए। गिल और सुदर्शन के बीच दूसरे विकेट के लिए 34 गेंद में 56 रन की साझेदारी हो चुकी है।
गिल ने जड़ा शानदार अर्धशतक
शुभमन गिल ने नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका जड़कर अपना अर्धशतक 29 गेंद में पूरा किया। उन्होंने इस दौरान 7 चौके और एक छक्का जड़ा। इसके साथ ही दूसरे विकेट के लिए उनके और सुदर्शन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी हो गई।
गेंदबाजी करने आए लिविंगस्टोन
पिछले मैच में 2 विकेट झटकने वाले लेग स्पिनर लियाम लिविंगस्टोन के हाथ में कप्तान मयंक अग्रवाल ने गेंद थमाई है।
PBKS vs GT Live Score: 8 ओवर में गुजरात ने बनाए 1 विकेट पर 76 रन
गुजरात टाइटन्स ने 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं गिल 27 गेंद में 47 और सुदर्शन 14 गेंद में 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। ओडेन स्मिथ ने अपने पहले ओवर में 10 रन दिए और गिल को जीवनदान भी दिया।
गिल को मिला जीवनदान, फॉलो थ्रू में छूटा कैच
पारी के आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर शुभमन गिल को ओडेन स्मिथ ने अपनी ही गेंद पर जीवनदान दे दिया। वो 45 रन बनाकर खेल रहे थे।
PBKS vs GT Live Score: 7 ओवर में गुजरात ने बनाए 1 विकेट पर 66 रन
गुजरात ने 7 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 66 रन बना लिए हैं। राहुल चाहर के पहले ओवर में गिल और सुदर्शन ने 13 रन बटोर लिए। गिल 22 गेंद में 38 और सुदर्शन 13 गेंद में 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।
चाहर की गेंद पर सुदर्शन ने जड़ा शानदार छक्का
राहुल चाहर के स्पेल की पहली गेंद पर बी साई सुदर्शन ने शानदार छक्का जड़ा और पॉवरप्ले के बाद सातवें ओवर की शुरुआत की।
PBKS vs GT Live Score: पॉवरप्ले में गुजरात ने बनाए 1 विकेट पर 53 रन
गुजरात टाइटन्स ने 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिए हैं। गिल 33(19) और सुदर्शन 12 (10) रन बनाकर खेल रहे हैं। रबाडा ने अपने दूसरे ओवर में 8 रन दिए। सुदर्शन ने फाइन शॉर्ट लेग की दिशा में उनकी गेंद पर एक शानदार चौका जड़ा।
पचास रन के पार पहुंचा गुजरात
गुजरात ने 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5.3 ओवर में पचास रन पूरे कर लिए हैं।
PBKS vs GT Live Score: 5 ओवर में गुजरात ने बनाए 1 विकेट पर 45 रन
गुजरात टाइटन्स ने 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए हैं। गिल 31(17) और सुदर्शन 7(6) रन बनाकर खेल रहे हैं। वर्मा ने अपने तीसरे ओवर में 8 रन दिए।
PBKS vs GT Live Score: 4 ओवर में गुजरात ने बनाए 1 विकेट पर 37 रन
पंजाब किंग्स द्वारा दिए 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने 4 ओवर में 1 विकेट खोकर 37 रन बना लिए हैं। गिल 25 (14) और साई सुदर्शन 5 (3) रन बनाकर खेल रहे हैं। रबाडा ने अपने पहले ओवर में 6 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।
बल्लेबाजी करने आए बी साई सुदर्शन
तमिलनाडु प्रीमियर लीग में धमाल मचा चुके डेब्युटेंट साई सुदर्शन वेड के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे हैं।
रबाडा ने किया वेड का शिकार, गुजरात ने गंवाया पहला विकेट
मैथ्यू वेड को कगिसो रबाडा ने अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर विकेट के पीछे कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। वेड ने 7 गेंद में 6 रन बनाए और पवेलियन वापस लौट गए।
PBKS vs GT Live Score: वैभव की शानदार वापसी, 3 ओवर में पंजाब का स्कोर 31/0
वैभव अरोरा ने अपने दूसरे ओवर में शानदार वापसी करते हुए केवल 7 रन दिए। 3 ओवर में पंजाब ने बगैर किसी नुकसान के 31 रन बना लिए हैं। गिल 12 गेंद में 24 और मैथ्यू वेड 6(6) रन बनाकर खेल रहे हैं।
PBKS vs GT Live Score: अर्शदीप की हुई धुनाई, 2 ओवर में गुजरात ने बनाए 24/0 रन
अर्शदीप सिंह की दूसरे ओवर में शुभमन गिल ने जमकर धुनाई की और तीन चौके एक-एक गेंद के अंतराल में जड़ दिए। इस ओवर में उन्होंने 14 रन दिए। इसके साथ ही गुजरात 2 ओवर में 24 रन तक बगैर किसी नुकसान के पहुंच गया। गिल 22 (10) और वेड 1 (2) रन बनाकर खेल रहे हैं।
दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए अर्शदीप
बल्लेबाजी में धमाल मचाने के बाद अर्शदीप सिंह दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने उतरे हैं।
PBKS vs GT Live Score: गुजरात की अच्छी शुरुआत, पहले ओवर में बनाए 10 रन
पंजाब किंग्स द्वारा जीत के लिए दिए 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटन्स ने 1 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 10 रन बना लिए हैं। गिल 9(4) और वेड 1(2) रन बनाकर खेल रहे हैं। वैभव वर्मा पहले ओवर में मंहगे साबित हुए।
वेड और गिल की जोड़ी ने की गुजरात की पारी की शुरुआत
पंजाब के खिलाफ गुजरात की पारी की शुरुआत करने मैथ्यू वेड और शुभमन गिल की जोड़ी उतरी। पंजाब की गेंदबाजी का आगाज वैभव वर्मा ने किया।
190 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरेगा गुजरात
जीत के लिए गुजरात को मिला 190 रन का लक्ष्य
पंजाब किंग्स ने पुछल्ले बल्लेबाजों राहुल चाहर और अर्शदीप की दिलेर बल्लेबाजी की बदौलत 20 ओवर में 9 विकेट पर 189 रन का स्कोर खड़ा किया। हार्दिक पांड्या के फेंके 20 ओवर में पंजाब के बल्लेबाजों ने 16 रन जोड़े। इस तरह जीत के लिए गुजरात को 190 रन बनाने हैं।
PBKS vs GT Live Score: 19 ओवर में पंजाब ने बनाए 9 विकेट पर 173 रन
पंजाब किंग्स ने 19 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 173 रन बना लिए हैं। अर्शदीप 3 गेंद में 6 और चाहर 10 गेद में 10 रन बनाकर खेल रहे है। फर्ग्युसन ने अपने ओवर में 9 रन दिए। उनकी गेंद पर एक चौका चाहर ने और एक अर्शदीप ने जड़ा।
PBKS vs GT Live Score: 18 ओवर में पंजाब ने बनाए 9 विकेट पर 164 रन
पंजाब किंग्स ने 18 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 164 रन बना लिए हैं। शमी ने 17वें ओवर में वैभव अरोरा का आउट कर गुजरात को नौवीं सफलता दिलाई। शमी ने इस ओवर में 4 रन दिए और 1 विकेट हासिल किया। अर्शदीप 2 (1) और राहुल चाहर 5 (6) रन बनाकर खेल रहे हैं।
PBKS vs GT Live Score: 17 ओवर में पंजाब ने बनाए 8 विकेट पर 160 रन
पंजाब किंग्स ने 17 ओवर में 8 विकेट खोकर 160 रन बना लिए हैं। फर्ग्युसन ने इस ओवर में 5 रन दिए। वैभव अरोरा 1(2) और राहुल चाहर 4(5) रन बनाकर खेल रहे हैं।
पंजाब ने गंवाय आठवां विकेट, रन आउट हुए रबाडा
17वें ओवर की दूसरी गेंद पर कगिसो रबाडा शमी के शानदार थ्रो पर रन आउट हो गए। उन्होंने 1(1) रन बनाए। इसी के साथ पंजाब ने 156 रन पर अपना आठवां विकेट गंवा दिया।
PBKS vs GT Live Score: 16 ओवर में पंजाब ने बनाए 7 विकेट पर 155 रन
पंजाब किंग्स ने 16 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बना लिए हैं। रबाडा और राहुल चाहर बल्लेबाजी कर रहे हैं। राशिद खान ने अपने स्पेल के आखिरी ओवर में पिच पर पैर जमा चुके लियाम लिविंगस्टोन और शाहरुख खान का शिकार तीसरी और पांचवीं गेंद में किया। इस ओवर में उन्होंने 3 रन देकर 2 विकेट लिए।राशिद ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट के साथ अपने स्पेल का अंत किया।
शाहरुख बने राशिद का शिकार, पंजाब ने गंवाया सातवां विकेट
पारी के 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर शाहरुख राशिद की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए। उन्होंने फील्ड अंपायर के फैसले को चुनौती दी लेकिन फैसला नहीं बदला। उन्होंने 8 गेंद में 15 रन बनाए। इस दौरान दो छक्के उन्होंने जड़े।
राशिद का शिकार बने लिविगस्टोन, 27 गेंद में बनाए 64 रन
27 गेंद में 64 रन की धमाकेदार पारी खेलने के बाद लियाम लिविंगस्टोन राशिद खान की गेंद पर स्कैवर लेग बाउंड्री पर डेविड मिलर के हाथों लपके गए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 4 छक्के जड़े। लिविंगस्टोन जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 15.3 ओवर में 153 रन था।
शमी की हुई जमकर धुनाई, 15 ओवर में 150 रन के पार पहुंचा पंजाब
शाहरुख खान ने शमी के ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार दो छक्के मिड ऑन की दिशा में जड़े और अपनी टीम को 147 रन तक पहुंचा दिया। इसके बाद लिविंगस्टोन ने ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर पंजाब को 150 रन के पार पहुंचा दिया। 15 ओवर में पंजाब ने 5 विकेट पर 152 रन बना लिए हैं। लिविंगस्टोन 64 (26) और शाहरुख 14 (5) रन बनाकर खेल रहे हैं। शमी ने इस ओवर में 18 रन दिए।
गेंदबाजी करने आए मोहम्मद शमी
कप्तान हार्दिक पांड्या ने पंजाब की तेज बल्लेबाजी के बीच मोहम्मद शमी को दोबारा गेंदबाजी पर लगाया है।
डेब्यू मैच में नालकंडे ने मचाया डबल धमाल, हैट्रिक से चूके
PBKS vs GT Live Score: नालकंडे की शानदार गेंदबाजी, 14 ओवर में पंजाब 5 विकेट पर 134 रन
पंजाब किंग्स ने अपने स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाने की कोशिश में 14वें ओवर में दर्शन नालकंडे की शुरुआती दो गेंदों पर दो विकेट गंवा दिए। हालांकि इसके बाद ओवर में लिविंगस्टोन ने 2 चौके जड़ दिए। नालकंडे ने 2 विकेट इस ओवर में 10 रन खर्च करके लिए। लिविंगस्टोन 59 (24) और शाहरुख खान 1(1) रन बनाकर खेल रहे हैं।
PBKS vs GT Live Score: दर्शन नालकंडे ने दिए पंजाब को दोहरे झटके
दर्शन नालकंडे ने पारी के 14वें और अपने तीसरे ओवर की शुरुआती दो गेंदों में जीतेश शर्मा और ओडेन स्मिथ को शुभमन गिल के हाथों कैच कराकर लगातार दो विकेट हासिल किए। दोनों ही खिलाड़ी लॉन्ग ऑन पर लपके गए। जीतेश ने 11 गेंद में 23 रन और स्मिथ ने 0(1) रन बनाए। इसके साथ ही डेब्यू मैच में वो हैट्रिक पर पहुंच गए जिसे शाहरुख खान ने पूरा नहीं करने दिया।
PBKS vs GT Live Score: 13वें ओवर में तेवतिया की हुई जमकर धुनाई
राहुल तेवतिया की 13वें ओवर में जीतेश शर्मा और लियाम लिविंगस्टोन ने जमकर धुनाई की। दोनों ने इस ओवर में तीन छक्के और एक चौका जड़ा। इसी दौरान लिविंगस्टोन ने छक्के के साथ 21 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। 13 ओवर में पंजाब ने 3 विकेट खोकर 124 रन बना लिए हैं। तेवतिया ने इस ओवर में 24 रन दिए। लिविंगस्टोन 50(21) और जीतेश शर्मा 23 (10) रन बनाकर खेल रहे हैं।
PBKS vs GT Live Score: 12 ओवर में पंजाब के 100 रन हुए पूरे
पंजाब किंग्स ने 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपने 100 रन पूरे कर लिए। हार्दिक पांड्या ने इस ओवर में कुल 10 रन दिए। लियम लिविंगस्टोन 39 (18) और जीतेश शर्मा 10(7) रन बनाकर खेल रहे हैं।
PBKS vs GT Live Score: पंजाब ने 11 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 90 रन
पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं। राशिद खान ने अपने स्पेल के तीसरे ओवर में 4 रन दिए और एक सफलता हासिल की। लियाम लिविंगस्टोन 37 (15) और जीतेश शर्मा 3 (4) रन बनाकर खेल रहे हैं।
PBKS vs GT Live Score: 10 ओवर में पंजाब ने बनाए 2 विकेट पर 86 रन, नालकंडे की हुई धुनाई
पंजाब किंग्स ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 86 रन बना लिए हैं। नालकंडे की पहले ही ओवर में जमकर धुनाई हुई। लिविंगस्टोन ने इस ओवर की शुरुआत चौके और छक्के के साथ की। इसके बाद अंत भी चौके के साथ किया। इस ओवर में दर्शन नालकंडे ने 16 रन दिए।
PBKS vs GT Live Score: राशिद खान की फिरकी में फंसे शिखर धवन
राशिद खान की फिरकी में फंसकर शिखर धवनम 11वें ओवर की पहली गेंद पर पवेलियन लौट गए। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर मैथ्यू वेड के दस्तानों में समा गई। धवन ने 35 (30) रन बनाए और इस दौरान पारी में चार चौके भी जड़े।
PBKS vs GT Live Score: 9 ओवर में पंजाब ने बनाए 2 विकेट पर 70 रन
पंजाब किंग्स ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 70 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 34 (28) और लिविंगस्टोन 21 (9) रन बनाकर खेल रहे हैं। राशिद खान ने अपने दूसरे ओवर में 10 रन दिए जिसमें एक छक्का भी शामिल था।
PBKS vs GT Live Score: बाल-बाल बचे लिविंगस्टोन
राशिद खान के दूसरे ओवर की चौथी गेंद को लियाम लिविंगस्टोन ने मिड विकेट की दिशा में छक्के के लिए खेला लेकिन वहां खड़े कप्तान हार्दिक पांड्या ने चपलता के साथ गेंद को लपक लिया। लेकिन रीप्ले में पता चला कि गेंद को लपकते वक्त उनका पैर बाउंड्री लाइन से टकरा गया था ऐसे में अंपायर ने उन्हें नॉट आउट करार दिया और उस गेंद पर पंजाब को 6 रन भी मिले।
PBKS vs GT Live Score: 50 रन के पार पहुंचा पंजाब
पंजाब किंग्स ने आठवें ओवर की पहली गेंद पर राशिद खान की व्हाइड के साथ अपने पचास रन पूरे कर लिए।
PBKS vs GT Live Score: लिविंगस्टोन ने जड़ा पंजाब की पारी का पहला छक्का
पिछले मैच में धमाकेदार अर्धशतक जड़ने वाले लियाम लिविंगस्टोन ने आठवें ओवर की चौथी गेंद पर राशिद खान के खिलाफ शानदार छक्का मिड ऑन की दिशा में जड़ा। यह पंजाब की पारी का पहला छक्का था।
PBKS vs GT Live Score: पंजाब ने 6 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 49 रन
पंजाब किंग्स ने 6 ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 29 (22) और लियाम लिविंगस्टोन 6(3) रन बनाकर खेल रहे हैं। फर्ग्युसन ने अपने दूसरे ओवर में 6 रन दिए।
PBKS vs GT Live Score: पंजाब ने 6 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 43 रन
पंजाब किंग्स ने 6 ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 24 (17) और लियाम लिविंगस्टोन 5(2) रन बनाकर खेल रहे हैं। राशिद खान ने अपने पहले ओवर में 5 रन दिए।
PBKS vs GT Live Score: 5 ओवर में पंजाब ने बनाए 2 विकेट पर 38 रन
पंजाब किंग्स ने 5 ओवर में 2 विकेट पर 38 रन बना लिए हैं। लोकी फर्ग्युसन ने अपने पहले ओवर में 13 रन दिए लेकिन जॉनी बेयर्स्टो का अहम विकेट हासिल किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए लियाम लिविंगस्टोन ने चौके के साथ पारी की शुरुआत की। शिखर धवन 20 (12) और लिविंगस्टोन 4(1) रन बनाकर खेल रहे हैं।
PBKS vs GT Live Score: फर्ग्युसन ने किया बेयर्स्टो का शिकार
अपने पहले ही ओवर में लगातार दो चौके खाने के बाद लोकी फर्ग्युसन ने शानदार बाउंसर पर जॉनी बेयर्स्टो को स्लिप पर राहुल तेवतिया के हाथों लपकवाकर चलता कर दिया। पंजाब के लिए पहला मैच खेल रहे बेयर्स्टो 8 गेंद में 8 रन बना सके।
PBKS vs GT Live Score: गेंदबाजी में पहला बदलाव
कप्तान हार्दिक पांड्या ने पांचवें ओवर में गेंदबाजी में बदलाव करते हुए लोकी फर्ग्युसन को मोहम्मद शमी की जगह गेंदबाजी पर लगाया है।
PBKS vs GT Live Score: पंजाब ने 4 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 25 रन
पंजाब किंग्स ने गुजरात के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं। अपने दूसरे ओवर में हार्दिक पांड्या ने 5 रन दिए। जॉनी बेयर्स्टो 8(6) और शिखर धवन 15(9) रन बनाकर खेल रहे हैं।
3 ओवर में पंजाब किंग्स ने बनाए 1 विकेट पर 20 रन
पंजाब किंग्स ने 3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 20 रन बना चुके हैं। जॉनी बेयर्स्टो 4 (3) और शिखर धवन 10(6) रन बनाकर खेल रहे हैं। शमी अपने दूसरे ओवर में मंहगे साबित हुए और कुल 9 रन खर्च किए।
बल्लेबाजी करने उतरे जॉनी बेयर्स्टो
मयंक अग्रवाल के सस्ते में आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने जॉनी बेयर्स्टो उतरे हैं। ये पंजाब किंग्स के लिए उनका डेब्यू मैच है।
हार्दिक ने किया मयंक का शिकार, पंजाब ने गंवाया पहला झटका
हार्दिक पांड्या ने दूसरे ओवर की छठी गेंद पर पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल को राशिद खान के हाथों कैच कराकर अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। मयंक अग्रवाल 5 (9) रन बनाकर आउट हुए। इस पारी के दौरान मयंक ने एक चौका जड़ा। 2 ओवर में पंजाब किंग्स ने 1 विकेट के नुकसान पर 11 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 5(3) रन बनाकर खेल रहे हैं।
गुजरात के खिलाफ पंजाब की सधी शुरुआत, 1 ओवर में बनाए 5 रन
गुजरात टाइटन्स के खिलाफ पंजाब किंग्स ने सधी हुई शुरुआत की है और पहले ओवर में बगैर किसी नुकसान के 5 रन बने। मयंक अग्रवाल 5(6) और शिखर धवन 0(0) रन बनाकर खेल रहे हैं। मोहम्मद शमी ने अपने पहले ओवर में 5 रन खर्च किए।
बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम
पंजाब की टीम टॉस हारने के बार बल्लेबाजी करने उतरी है। मयंक अग्रवाल और शिखर धवन ने टीम के लिए पारी की शुरुआत की है। वहीं मोहम्मद शमी ने गुजरात के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की है।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11 (Punjab Kings Playing 11)
मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, जितेन शर्मा, शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा और अर्शदीप सिंह।
दोनों टीमों के ये खिलाड़ी मैच में बिखेरेंगे चमक
पंजाब किंग्स की ऐसी है टीम
टॉस के बाद क्या बोले दोनों कप्तान?
गुजरात टाइटंस प्लेइंग 11 (Gujarat Titans Playing 11)
शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, लोकी फर्ग्यूसन और दर्शन नालकंडे।
गुजरात ने जीता टॉस, किया गेंदबाजी का फैसला
पंजाब किंग्स के खिलाफ गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। गुजरात की टीम दो और पंजाब एक बदलाव के साथ मैदान में उतर रही है।
जॉनी बेयर्स्टो करेंगे पंजाब के लिए डेब्यू
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयर्स्टो डेब्यू करने जा रहे हैं। इससे पहले वो सनराइजर्स हैदराबाद के सदस्य रहे हैं।
साई सुदर्शन और दर्शन नालकंडे करेंगे गुजरात के लिए डेब्यू
पंजाब के खिलाफ मुकाबले में गुजरात के लिए साई सुदर्शन और दर्शन नालकंडे डेब्यू कर रहे हैं।
जीत की हैट्रिक पूरी करने की फिराक में गुजरात
हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स की टीम अपने शुरुआती दो मैच जीत चुकी है। पंजाब के खिलाफ जीत दर्ज करके वो विजयी हैट्रिक पूरी करना चाहेंगे। ऐसा ही पहली बार आईपीएल में खेल रही लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी किया है।
दो दिल मिल रहे हैं...( हार्दिक पांड्या और मयंक अग्रवाल)
धमाकेदार भिड़ंत के लिए तैयार है गुजरात और पंजाब
7 बजे होगा मुकाबले के लिए टॉस
गुजरात और पंजाब के बीच ब्रेबोन स्टेडियम में होने वाले मुकाबले का टॉस शाम 7 बजे और होगा और मैच 7.30 बजे से शुरू होगा।
आज ऐसी हो सकती है गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11
शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, अभिनव मनोहर, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, लोकी फर्ग्यूसन और प्रदीप सांगवान।
ऐसी हो सकती है पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, जिमेश शर्मा, शाहरुख खान, ओडीन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा और अर्शदीप सिंह।
खाने दे यार...
पंजाब किंग्स के धुरंधर बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए
गुजरात टाइटंस का अब तक का सफर
हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली गुजरात टाइटंस पहली बार आईपीएल में हिस्सा ले रही है और उसने अब तक अपने दोनों मैच जीते हैं। गुजरात टाइटंस ने अपने पहले मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स को 5 विकेट से मात दी थी। इसके बाद गुजरात ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से हराया। आज गुजरात की कोशिश जीत की हैट्रिक लगाने की होगी।
पंजाब किंग्स का अब तक का सफर
आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स ने अब तक तीन मैच खेले, जिसमें से दो में जीत दर्ज की। पंजाब किंग्स ने अपने पहले मैच में आरसीबी को पांच विकेट से हराया। इसके बाद केकेआर के हाथों उसे 6 विकेट की शिकस्त मिली। फिर पंजाब ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 54 रन से मात दी।

