LIVE

RCB vs KKR, Match Report: आरसीबी ने लगाई जीत की हैट्रिक, टेबल टॉपर बनी

Royal Challengers Bangalore (RCB) vs Kolkata Knight Riders (KKR): रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता नाइटराइडर्स को आईपीएल 2021 के 10वें मैच में 38 रन से मात दी। आरसीबी की मौजूदा आईपीएल में यह लगातार तीसरी जीत है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Apr 18, 2021, 19:18 IST
Follow on Google News
RCB vs KKR, Match Report: आरसीबी ने लगाई जीत की हैट्रिक, टेबल टॉपर बनी

ग्‍लेन मैक्‍सवेल (78) और एबी डिविलियर्स (76*) की उम्‍दा पारियों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) को आईपीएल 2021 के 10वें मैच में 38 रन से मात दी। विराट कोहली के नेतृत्‍व वाली आरसीबी की मौजूदा आईपीएल में यह लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले उसने मुंबई और हैदराबाद को मात दी थी। 

चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्‍लेबाजी की और 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 204 रन बनाए। जवाब में केकेआर की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 166 रन ही बना सकी।

केकेआर की पारी का हाल

205 रन के विशाल लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी केकेआर को तेज शुरूआत के बाद जोरदार झटका लगा। काइल जेमीसन ने शुभमन गिल को मिड ऑन पर डान क्रिस्श्चियन के हाथों कैच आउट कराया। फिर राहुल त्रिपाठी (25) और नितिश राणा (18) ने केकेआर का स्‍कोर 50 रन के पार पहुंचाया। वॉशिंगटन सुंदर ने त्रिपाठी को सिराज के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। चहल ने फिर केकेआर को जोरदार झटके दिए। उन्‍होंने पहले नितिश राणा को डीप मिडविकेट में देवदत्‍त पडिक्‍कल के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद उन्‍होंने दिनेश कार्तिक (2) को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया। 

फिर हर्षल पटेल ने इयोन मोर्गन (29) को आउट करके केकेआर के जख्‍मों पर नमक छिड़कने का काम किया। यहां से आंद्रे रसेल ने कुछ अच्‍छे शॉट्स जमाए, लेकिन दूसरे छोर से उन्‍हें साथ नहीं मिला। काइल जेमीसन ने शाकिब अल हसन (26) को क्‍लीन बोल्‍ड किया। जेमीसन ने फिर पैट कमिंस (6) को विकेटकीपर डिविलियर्स के हाथों कैच आउट कराया। आखिरी ओवर में हर्षल पटेल ने आंद्रे रसेल (31) को क्‍लीन बोल्‍ड करके केकेआर की उम्‍मीदें खत्‍म कर दी। आरसीबी की तरफ से काइल जेमीसन ने तीन जबकि युजवेंद्र चहल और हर्षल पटेल ने दो-दो विकेट लिए। वॉशिंगटन सुंदर के खाते में एक विकेट आया।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पारी का हाल

इससे पहले ग्‍लेन मैक्‍सवेल (78) और एबी डिविलियर्स (76*) की तूफानी पारियों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 204 रन बनाए।  आरसीबी की शुरूआत खराब रही। कप्‍तान विराट कोहली (5) और रजत पाटीदार (1) को वरुण चक्रवर्ती ने एक ही ओवर में आउट कर दिया। राहुल त्रिपाठी ने कोहली का डाइव लगाकर शानदार कैच लपका। इसके बाद ग्‍लेन मैक्‍सवेल (78) और देवदत्‍त पडिक्‍कल (25) ने तीसरे विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी की। प्रसिद्ध कृष्‍णा ने पडिक्‍कल को राहुल त्रिपाठी के हाथों कैच आउट कराकर आरसीबी को तीसरा झटका दिया।

ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने तूफानी पारी जारी रखी और 28 गेंदों में अर्धशतक जमा दिया। उन्‍होंने एबी डिविलियर्स (76*) के साथ चौथे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की। कमिंस ने मैक्‍सवेल को हरभजन सिंह के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। दाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने 49 गेंदों में 9 चौके और तीन छक्‍के की मदद से 78 रन बनाए। इसके बाद एबी डिविलियर्स शो देखने को मिला। डिविलियर्स ने केवल 27 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और उन्‍होंने टीम को 200 पार लगाया।  केकेआर की तरफ से वरुण चक्रवर्ती ने दो जबकि पैट कमिंस और प्रसिद्ध कृष्‍णा को एक-एक सफलता मिली।

APR 18, 2021 19:13 IST

आरसीबी ने लगाई जीत की हैट्रिक

आरसीबी ने केकेआर को 38 रन से हरा दिया है। आरसीबी ने पहले बल्‍लेबाजी की और 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 204 रन बनाए। जवाब में केकेआर की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 166 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ ही आरसीबी आईपीएल 2021 की अंक तालिका में शीर्ष स्‍थान पर पहुंच गई है।

APR 18, 2021 19:05 IST

जेमीसन ने एक ओवर में दो विकेट झटके

काइल जेमीसन का सफल ओवर, दो बल्‍लेबाजों को किया आउट। काइल जेमीसन ने शाकिब अल हसन (26) को क्‍लीन बोल्‍ड किया। जेमीसन ने फिर पैट कमिंस (6) को विकेटकीपर डिविलियर्स के हाथों कैच आउट कराया।

APR 18, 2021 18:55 IST

17 ओवर के बाद केकेआर का स्‍कोर

17 ओवर के बाद केकेआर का स्‍कोर 146/5। आंद्रे रसेल 23* और शाकिब अल हसन 25* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। केकेआर को जीत के लिए 18 गेंदों में 59 रन की जरूरत।

APR 18, 2021 18:54 IST

आंद्रे रसेल का तूफानी अंदाज

आंद्रे रसेल ने युजवेंद्र चहल द्वारा किए पारी के 17वें ओवर में अपना दमखम दिखाया और 20 रन बटोरे। रसेल ने पहली गेंद पर छक्‍का जमाया जबकि अगली तीन गेंदों पर लगातार चौके जड़े। पांचवीं गेंद पर रसेल ने एक रन लिया। 

APR 18, 2021 18:44 IST

15 ओवर के बाद केकेआर का स्‍कोर

205 रन के विशाल लक्ष्‍य का पीछा कर रही कोलकाता नाइटराइडर्स ने 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए हैं। शाकिब अल हसन 22* और आंद्रे रसेल 1* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। हर्षल पटेल ने केकेआर के कप्‍तान इयोन मोर्गन (29) को आरसीबी के कप्‍तान विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया।

APR 18, 2021 18:33 IST

मैक्‍सवेल की हो रही धुनाई

कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम लक्ष्‍य का पीछा करने में जुटी हुई है। 13 ओवर के बाद केकेआर ने 4 विकेट खोकर 112 रन बना लिए हैं। कप्‍तान इयोन मोर्गन 28* और शाकिब अल हसन 15* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। केकेआर को जीत के लिए 42 गेंदों में 93 रन बनाने है।

APR 18, 2021 18:21 IST

दिनेश कार्तिक भी आउट

कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम मुश्किलो से घिरी हुई है। युजवेंद्र चहल ने दिनेश कार्तिक को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करके आरसीबी को बड़ी सफलता दिलाई है। कार्तिक 2 रन बनाकर आउट हुए।

APR 18, 2021 18:09 IST

नितिश राणा 18 रन बनाकर आउट, मुश्किल में केकेआर

युजवेंद्र चहल ने पारी के सातवें ओवर में केकेआर के ओपनर नितिश राणा (18) को डीप मिडविकेट में पडिक्‍कल के हाथों कैच आउट कराया। 7 ओवर के बाद केकेआर का स्‍कोर तीन विकेट खोकर 67 रन। इयोन मोर्गन 2* और दिनेश कार्तिक 0* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

APR 18, 2021 18:01 IST

राहुल त्रिपाठी 25 रन बनाकर आउट, केकेआर को लगा दूसरा झटका

पावरप्‍ले की आखिरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी 25 रन बनाकर आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर त्रिपाठी ने बड़ा शॉट खेला और शॉर्ट स्‍क्‍वायर लेग पर मोहम्‍मद सिराज ने अच्‍छा कैच लपका। 6 ओवर के बाद केकेआर का स्‍कोर 2 विकेट खोकर 57 रन। नितिश राणा 10* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

APR 18, 2021 17:54 IST

त्रिपाठी के आक्रामक तेवर

राहुल त्रिपाठी ने आक्रामक तेवर अपनाए हैं। 5 ओवर के बाद केकेआर का स्‍कोर 1 विकेट पर 45 रन। राहुल त्रिपाठी 20* और नितिश राणा 3* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

APR 18, 2021 17:41 IST

21 रन बनाकर शुभमन गिल आउट

कोलकाता नाइटराइडर्स ने 205 रन के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए तेज शुरूआत की, लेकिन शुभमन गिल 21 रन बनाकर आउट हो गए। काइल जेमीसन की गेंद पर मिड ऑन में डान क्रिस्श्चियन ने उनका शानदार कैच लपका। 2 ओवर के बाद केकेआर का स्‍कोर 1 विकेट पर 27 रन। नितिश राणा 1* और राहुल त्रिपाठी 4* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

APR 18, 2021 17:34 IST

केकेआर की पारी शुरू, पहले ओवर में जोड़े 7 रन

205 रन के विशाल लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स की पारी शुरू हो गई है। 1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 7 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 5* और नितिश राणा 1* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

APR 18, 2021 17:18 IST

केकेआर को मिला 205 रन का लक्ष्‍य

एबी डिविलियर्स (76*) की तूफानी पारी की बदौलत आरसीबी ने केकेआर के सामने जीत के लिए 205 रन का लक्ष्‍य रखा है। आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 204 रन बनाए। डिविलियर्स ने 34 गेंदों में 9 चौके और तीन छक्‍के की मदद से 76* रन बनाए। 

APR 18, 2021 17:09 IST

एबी डिविलियर्स का अर्धशतक

एबी डिविलियर्स ने 27 गेंदों में 6 चौके और दो छक्‍के की मदद से अपना अर्धशतक जमाया। एबीडी ने छक्‍का जड़कर अपना पचासा पूरा किया। 19 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 4 विकेट पर 183 रन। एबी डिविलियर्स 56* और काइल जेमीसन 11* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

APR 18, 2021 17:02 IST

ग्‍लेन मैक्‍सवेल 78 रन बनाकर आउट

पैट कमिंस ने केकेआर को बड़ी सफलता दिलाई। उन्‍होंने पारी के 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर  मैक्‍सवेल को शॉर्ट फाइन लेग पर हरभजन सिंह के हाथों कैच आउट करा दिया। मैक्‍सवेल ने 49 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्‍के की मदद से 78 रन बनाए।

APR 18, 2021 16:55 IST

एबीडी-मैक्‍सवेल का कहर, 16 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर

एबी डिविलियर्स 31* और ग्‍लेन मैक्‍सवेल 77* क्रीज पर जम चुके हैं। दोनों के बीच अब तक 50 रन की साझेदारी हो चुकी है। 16वें ओवर में बल्‍लेबाजों ने 11 रन चुराए। 16 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 145/3।

APR 18, 2021 16:46 IST

14 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर

14 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 3 विकेट पर 117 रन। ग्‍लेन मैक्‍सवेल 68* और एबी डिविलियर्स 12* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

APR 18, 2021 16:33 IST

आरसीबी 100 रन के पार, तीन विकेट गवाएं

12 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 3 विकेट पर 101 रन। ग्‍लेन मैक्‍सवेल 61* और एबी डिविलियर्स 5* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इस ओवर की पहली गेंद पर प्रसिद्ध कृष्‍णा ने देवदत्‍त पडिक्‍कल (25) को राहुल त्रिपाठी के हाथों कैच आउट कराया।

APR 18, 2021 16:17 IST

मैक्‍सवेल का अर्धशतक, 9 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर

आरसीबी ने 9 ओवर के बाद 2 विकेट खोकर 78 रन बना लिए हैं। ग्‍लेन मैक्‍सवेल 50* और देवदत्‍त पडिक्‍कल 18* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। दोनों के बीच 69 रन की साझेदारी हो चुकी है। ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने 28 गेंदों में 6 चौके और दो छक्‍के की मदद से 50 रन पूरे किए। मौजूदा आईपीएल में मैक्‍सवेल ने दूसरा अर्धशतक जड़ा।

APR 18, 2021 16:08 IST

50 रन के पार आरसीबी

ग्‍लेन मैक्‍सवेल और देवदत्‍त पडिक्‍कल क्रीज पर जम चुके हैं और तेजी से स्‍कोरबोर्ड आगे बढ़ा रहे हैं। 7 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 2 विकेट पर 53 रन। ग्‍लेन मैक्‍सवेल 30* और देवदत्‍त पडिक्‍कल 14* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

APR 18, 2021 15:58 IST

पावरप्‍ले के आखिर ओवर में आरसीबी का शानदार प्रदर्शन

आरसीबी के बल्‍लेबाजों ने पावरप्‍ले के आखिरी ओवर का शानदार उपयोग किया। ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने पहली ही गेंद पर छक्‍का जड़ा तो पडिक्‍कल ने तीसरी गेंद पर चौका जमाया। फिर पांचवीं गेंद पर मैक्‍सवेल ने रिवर्स स्‍वीप से चौका जमाया। इस तरह आरसीबी ने छठें ओवर में 17 रन बटोरे। 6 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 2 विकेट पर 45 रन। ग्‍लेन मैक्‍सवेल 24* और देवदत्‍त पडिक्‍कल 13* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

APR 18, 2021 15:53 IST

5 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर

ग्‍लेन मैक्‍सवेल और देवदत्‍त पडिक्‍कल आरसीबी की पारी को संवारने में जुटे हुए हैं। 5 ओवर के बाद आरसबी का स्‍कोर 2 विकेट पर 28 रन है। ग्‍लेन मैक्‍सवेल 12* और देवदत्‍त पडिक्‍कल 8* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

APR 18, 2021 15:42 IST

आरसीबी की खराब शुरूआत, 2 ओवर के बाद स्‍कोर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की केकेआर के खिलाफ शुरूआत बेहद खराब हुई है। वरुण चक्रवर्ती ने पारी के दूसरे ओवर में विराट कोहली (5) और रजत पाटीदार (1) को अपना शिकार बनाया। जहां कोहली का वकर्स में राहुल त्रिपाठी ने शानदार कैच लपका तो वहीं पाटीदार क्‍लीन बोल्‍ड हुए। 2 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 2 विकेट खोकर 9 रन। देवदत्‍त पडिक्‍कल 2* और ग्‍लेन मैक्‍सवेल 0* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

APR 18, 2021 15:39 IST

विराट कोहली आउट

आरसीबी को करारा झटका लगा। वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने कवर्स से दौड़ते हुए आरसीबी के कप्‍तान का डाइव लगाकर शानदार कैच लपका। विराट कोहली 6 गेंदों में 1 चौके की मदद से 5 रन बनाकर आउट हुए।

APR 18, 2021 15:35 IST

आरसीबी की बल्‍लेबाजी शुरू, कोहली-पडिक्‍कल ओपनिंग करने आए

हरभजन सिंह ने केकेआर की तरफ से पहला ओवर किया। कसी हुई गेंदबाजी। 1 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर बिना किसी नुकसान के 6 रन। कप्‍तान विराट कोहली 5* और देवदत्‍त पडिक्‍कल 0* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

APR 18, 2021 15:22 IST

मैच का उत्‍साह

APR 18, 2021 15:19 IST

दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड और प्‍लेइंग XI देखें यहां

दोनों टीमों के बारे में अहम जानकारी

APR 18, 2021 15:09 IST

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

केकेआर -- नितिश राणा, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (कप्‍तान), शाकिब अल हसन, शाहबाज नदीम (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, हरभजन सिंह, प्रसिद्ध कृष्‍णा, वरुण चक्रवर्ती।

आरसीबी -- विराट कोहली (कप्‍तान), देवदत्‍त पडिक्‍कल, रजत पाटीदार, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, वॉशिंगटन सुंदर, काइल जेमीसन, हर्षल पटेल, मोहम्‍मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

APR 18, 2021 15:06 IST

टीम में बदलाव

आरसीबी ने अपनी प्‍लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है जबकि केकेआर ने कोई बदलाव नहीं किया है। आरसीबी की टीम तीन विदेशी खिलाड़‍ियों के साथ उतर रही है। डान क्रिस्श्चिन की जगह रजत पाटीदार को शामिल किया गया है।

APR 18, 2021 15:02 IST

आरसीबी ने जीता टॉस, बल्‍लेबाजी का फैसला

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्‍तान विराट कोहली ने रविवार को कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया है।

APR 18, 2021 14:51 IST

मंच सज चुका है

APR 18, 2021 14:46 IST

डबल हेडर

APR 18, 2021 14:45 IST

हैप्‍पी बर्थ-डे केएल राहुल

आज पंजाब किंग्‍स के कप्‍तान केएल राहुल का जन्‍मदिन है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स से बाहर चल रहे श्रेयस अय्यर ने केएल राहुल को जन्‍मदिन की अनोखे अंदाज में बधाई दी है।
APR 18, 2021 14:37 IST

दोनों का ऐसा प्रदर्शन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स मौजूदा सीजन में तीसरा मैच खेलेंगी। बैंगलोर की टीम अभी तक जहां अपने दोनों मैच जीतने में कामयाब रही है वहीं कोलकाता को एक जीत और एक हार का मुंह देखना पड़ा। बैंगलोर ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दूसरा मैच 6 रन से अपने किया। दूसरी ओर, कोलकाता ने पहले मुकाबले में हैदराबाद को 10 रन से शिकस्त दी और दूसरा मैच मुंबई के विरुद्ध 10 रन से गंवाया। 

APR 18, 2021 14:35 IST

हेड टू हेड

आईपीएल में आरसीबी और केकेआर के दरमियान अभी तक 27 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें कोलकाता का पलड़ा भारी रहा है। कोलकाता ने 27 में से 15 मैच अपने नाम किए जबकि विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम को 19 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है। अगर न्यूट्रेल वेन्यू की बात करें तो बैंगलोर की टीम कामयाब रही है। बैंगलोर ने 6 में से 4 मुकाबलों पर कब्जा किया है जबकि कोलकाता को सिर्फ 2 में जीत मिली है। 

APR 18, 2021 14:33 IST

दोनों टीमों की संभावित प्‍लेइंग XI

रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्‍लेइंग XI : विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडीक्कल, शाहबाज अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डीविलियर्स, वॉशिंगटन सुंदर, डेन क्रिस्टियन, काइल जेमीसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल।

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्‍लेइंग XI : इयोन मॉर्गन (कप्तान), नितीश राणा, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, पैट कमिंस, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और वरुण चक्रवर्ती।