PBKS vs RR, IPL 2021: कार्तिक त्यागी बने हीरो, राजस्थान रॉयल्स ने रोमांचक मैच में पंजाब को हराया
IPL 2021, PBKS vs RR: आज पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच भिड़ंत होगी। जानिए, मुकाबले और टूर्नामेंट से जुड़ी अहम अपडेट्स।
IPL 2021, PBKS vs RR Updates: क्रिकेट में कहा जाता है कि आखिरी गेंद तक आपकी हार नहीं होती। यह बात राजस्थान रॉयल्स के युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने बखूबी साबित की। त्यागी ने आखिरी ओवर में पंजाब को 4 रन बनाने से रोक दिया। युवा तेज गेंदबाज के शानदार प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को आईपीएल 2021 के 32वें मैच में पंजाब किंग्स को 2 रन के करीबी अंतर से मात दी।
IPL 2021, PBKS vs RR Live Score: यहां देखें मैच का लाइव स्कोर
बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी की और 185 रन बनाकर आखिरी गेंद पर ऑलआउट हुई। जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 183 रन बना सकी। त्यागी ने आखिरी ओवर में रोमांच की हदें पार करते हुए रॉयल्स को विजेता बनाया। इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2021 की अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।
IPL 2021, PBKS vs RR, Points table: पंजाब-राजस्थान मुकाबले के बाद अंक तालिका का हाल
पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11
केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, एडेन मार्करम, निकोलस पूरण, दीपक हूडा, फेबियन एलेन, आदिल राशिद, इशान पोरेल, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11
ऐविन लुईस, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), महिपाल लोमरोर, लियाम लिविंगस्टोन, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, कार्तिक त्यागी, चेतन सकारिया, मुस्ताफिजुर रहमान।
पंजाब-राजस्थान मैच के बाद अंक तालिका का हाल
पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दुबई में संपन्न आईपीएल 2021 के 32वें मैच के बाद अंक तालिका का हाल यहां जानिए:
IPL 2021, PBKS vs RR, Points table: पंजाब-राजस्थान मुकाबले के बाद अंक तालिका का हाल
राजस्थान रॉयल्स 185 रन पर ऑलआउट
राजस्थान रॉयल्स की पारी का पूरा हाल पढ़ें यहां - IPL 2021, PBKS vs RR Live Cricket Score Online: अर्शदीप ने झटके 5 विकेट, पंजाब को मिला 186 रन का लक्ष्य
पंजाबी डेब्यू
ऐविन लुईस को मिली डेब्यू कैप
पंजाब-राजस्थान मैच में कुल 4 खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं
राजस्थान रॉयल्स ने ऐविन लुईस को डेब्यू का मौका दिया है। वहीं पंजाब किंग्स ने इशान पोरेल, एडेन मार्करम और आदिल राशिद को डेब्यू कैप सौंपी है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
पंजाब और राजस्थान के बीच मैच कुछ देर में शुरू होने वाला है। जानिए दोनों टीमें किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान संभाल सकती हैं।
आरसीबी के 92 पर ढेर होने और दीपिका पादुकोण का क्या है कनेक्शन?
युवराज सिंह की क्रिस गेल को स्पेशल बर्थडे विश
पंजाब किंग्स देने वाली है सरप्राइज
पंजाब किंग्स जल्द ही सरप्राइज देने जा रही है। फ्रेंचाइजी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक स्पेशल वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। वीडियो में क्रिस गेल समेत कई खिलाड़ी दिख रहे हैं।
Another reason for you to get excited on a matchday!
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) September 21, 2021
SOMETHING BIG IS COMING YOUR WAY! ⏳#SaddaPunjab #IPL2021 #PunjabKings pic.twitter.com/el3hHvhSs0
दो हजारी बन सकते हैं मयंक अग्रवाल
पंजाब किंग्स के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को इंडियन प्रीमियर लीग में 2000 रन पूरे करने के लिए 50 रनों की जरूरत है। उन्होंने 95 मैचों में 22.67 की औसत से 1950 रन बनाए हैं।
बड़ा कीर्तिमान रचने के करीब क्रिस मॉरिस
दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस आईपीएल में 100 विकेट चटकाने के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने सैकड़ा पूरा करने के लिए छह विकेट चाहिए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी बन जाएंगे।
देखें, राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों की मेहनत
राजस्थान रॉयल्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उसके खिलाड़ी जी तोड़ मेहनत करते दिख रहे हैं।
Turn up the volume. It’s showtime. #HallaBol | #RoyalsFamily | #PBKSvRR | @KumarSanga2 pic.twitter.com/BKmL35ceih
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) September 21, 2021
विकेटों के पचासे से दो कदम दूर श्रेयस गोपाल
राजस्थान रॉयल्स के श्रेयस गोपाल आईपीएल में 50 विकेट पूरे करने से केवल दो शिकार दूर हैं। वह टूर्नामेंट में अब तक 47 मैचों में 48 विकेट झटके चुके हैं।
बड़े कारनामे के नजदीक पहुंचे क्रिस गेल
क्रिस गेल एक और कारनामा अंजाम दे सकते हैं। वह पंजाब की ओर से खेलते हुए अपने 100 छक्क पूर सकते हैं। गेल आठ अभी 8 छक्के दूर हैं। अगर गेल इस उपलब्धि को हासिल कर लेते हैं तो वह आईपीएल की दो टीमों के लिए 100 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। उन्होंने आरसीबी के लिए खेलते हुए 239 छक्के जड़े।
पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों नेट में बहाया पसीना
पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों नेट में खूब पसीना बहाया। वहीं, कप्तान राहुल ने कहा कि टीम से दोबारा जुड़कर अच्छा लगा रहा है। टीम में नए खिलाड़ियों के आने पर खुश हूं।
"It’s time to get started!” #CaptainPunjab has spoken, just a few hours to go before the fireworks start again ⏳#SaddaPunjab #IPL2021 #PunjabKings #PBKSvRR @klrahul11 pic.twitter.com/Yuy5QHfm6Y
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) September 21, 2021
केएल राहुल एक बड़ी उपलब्धि के करीब
केएल राहुल आईपीएल में 3000 रन पूरे करने के करीब हैं। उन्हें यहां तक पहुंचे के लिए महज 22 रन की जरूरत है। वह क्रिस गेल के बाद सबसे तेज इस आंकड़े को छूने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।
PBKS vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया मीम
राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब के विरुद्ध मैच से पहले एक मीम शेयर किया है, जिसमें लिखा है, 'आखिर वो दिन ही आ गया।'
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) September 21, 2021
संजू सैमसन का मौजूदा सीजन में प्रदर्शन
राजस्थान की अगुवाई करने वाले संजू सैमसन सबसे अधिक रन बनाने के मामले में छठे स्थान पर हैं। उन्होंने मौजूदा सीजन में सात मुकाबलों में 46.16 की औसत से कुल 277 रन जुटाए। उन्होंने पहले चरण में एक शानदार शतक जमाया। सैमसन ने कोई फिफ्टी नहीं बनाई।
केएल राहुल दूसरे नंबर पर काबिज
पंजाब के केएल राहुल मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। उन्होंने अभी तक 8 मैचों में 66.20 की औसत से 331 रन बनाए हैं। वह चार अर्धशतक जड़ जुके हैं। उन्होंने इस दौरान एक नाबाद 91 रन की पारी खेली।
PBKS vs RR: दोनों में से किसका पलड़ा भारी?
आईपीएल में पंजाब के खिलाफ राजस्थान टीम का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों ने अभी तक 22 मुकाबले खेले हैं, जिसमें राजस्थान ने 12 मैच अपने नाम किए। पंजाब की टीम को 10 मैचों में जीत नसीब हुई। वहीं, पंजाब और राजस्थान की यूएई में तीन मर्तबा टकराई हैं। इस दौरान आरआर ने दो और पंजाब ने एक मुकाबला जीता।
पंजाब किंग्स का स्क्वाड
केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह, ईशान पोरेल, शाहरूख खान, मोहम्मद शमी, नाथन एलिस, आदिल रशीद, मुरूगन अश्विन, हरप्रीत बरार, मोइजेस हेनरिक्स, क्रिस जोर्डन, एडेन मार्कराम, मनदीप सिंह, दर्शन नालकांडे, प्रभसिमरन सिंह, रवि बिश्नोई, उत्कर्ष सिंह, फेबियन एलेन, सौरभ कुमार, जलज सक्सेना।
राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड
संजू सैमसन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन,एविन लुईस, डेविड मिलर, क्रिस मौरिस, ओशेन थॉमस, मुस्ताफिजूर रहमान, तबरेज शम्सी, ग्लेन फिलिप्स, चेतन सकारिया, रियान पराग, राहुल तेवतिया, आकाश सिंह, अनुज रावत, केसी करियप्पा , यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल,कार्तिक त्यागी, मयंक मार्कण्डेय, जयदेव उनादकट, कुलदीप यादव, महिपााल लोमरोर।

