KKR vs RR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने लगाया हार का 'चौका', राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से जीता मुकाबला
Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals: राजस्थान रॉयल्स की टीम जीत की पटरी पर लौट आई है। राजस्थान ने आईपीएल 2021 के 18वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को शिकस्त दी। कोलकाता की मौजूदा सीजन में यह लगातार चौथी हार है।
मुंबई: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 6 विकेट से मात दी। कोलकाता ने महज 134 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे राजस्थान ने 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कोलकाता ने मौजूदा सीजन में हार का चौका लग दिया है। उसकी यह लगातार चौथी शिकस्त है। कोलकाता के खिलाफ संजू सैमसन ने कप्तान पारी खेली। वह 41 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 42 रन बनाकर नाबाद रहे। साथ ही डेविड मिलर 23 गेंदों में 24 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। उन्होंने 3 चौके लगाए। इन दोनों के अलावा यशस्वी जायसवाल (22), शिवम दुबे (22), जोस बटलर (5) और राहुल तेविया ने 5 रन बनाए। केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती ने दो जबकि शिवम मावी और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
इससे पहले कोलकाता ने टॉस हारने के बाद पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 133 रन बनाए। केकेआर के लिए सर्वाधिक रन राहुल त्रिपाठी (36) ने बनाए। उनके अलावा दिनेश कार्तिक (25), नितीश राणा (22), शुभमन गिल (11), पैट कमिंस (10), आंद्रे रसेल (9) सुनील नरेन (6), इयन मॉर्गन (0) और शिवम मावी ने 5 रन का योगदान दिया। राजस्थान की तरफ से क्रिस मॉरिस ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 23 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया और मुस्तफिजुर रहमान ने एक-एक विकेट लिया। केकेआर के दो बल्लेबाज रन आउट हुए।
सैमसन-मिलर ने राजस्थान को दिलाई जीत
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे कप्तान संजू सैमसन आखिर तक टिक रहे। उनका बखूबी साथ डेविड मिलर ने निभाया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 34 रन की अविजित साझेदारी की और टीम को 7 गेंद बाकी रहते ही जीत दिला दी। राजस्थान ने 4 विकेट के नुकसान पर 18.5 ओवर में ही 134 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। सैमसन ने 41 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से बनाकर 42 रन की पारी खेली। वहीं, मिलर ने 23 गेंदों का सामना किया और नाबाद 24 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके मारे।
16 ओवर बाद राजस्थान का स्कोर 113/4
संजू सैमसन 36 गेंदों में 37 रन बनाकर टिके हुए है। दूसरी ओर, डेविड मिलर ने 11 गेंदों में 8 रन बना लिए हैं। 16 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 113/4 है। राजस्थान की टीम को अब जीत के लिए 24 गेंदों में 21 रन जरूरत है और उसके 6 विकेट बाकी हैं।
तेवतिया ने 5 रन बनाकर गंवाया विकेट
राहुल तेवतिया क्रीज पर उतरने के बाद काफी जल्दबाजी में दिखे। उन्होंने 8 गेंदों में 5 रन बनाकर अपना विकेट गंवा दिया। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने 14वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट किया। तेवतिया गेंद को उठाकर मारने के चक्कर में स्क्वेयर लेग पर सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी कमलेश नागरोटी के हाथों लपके गए। उनका विकेट 100 के कुल स्कोर पर गिरा।
सैमसन का साथ देने आए तेवतिया
शिवम दुबे के आउट होने के बाद संजू सैमसन का साथ के लिए राहुल तेवतिया आए हैं। सैमसन धैर्य के साथ खेल रहे हैं जबकि तेवतिया आते ही गेंद को बाऊंड्री के बाहर भेजने को कोशिश में जुट गए। सैमसन 31 गेंदों में 34 और तेवतिया 6 गेंदों में 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 13 ओवर में राजस्थान का स्कोर 97/3 पर पहुंच गया है।
शिवम दुबे को चक्रवर्ती ने किया आउट
राजस्थान को तीसरा झटका शिवम दुबे के तौर पर लगा। दुबे ने 18 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के जरिए 22 रन की पारी खेली। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना शिकार बनाया। वह बड़ा शॉट जमाने की फिराक थे और प्वाइंट पर प्रसिद्ध कृष्णा को आसान कैच थमा बैठे। उनका विकेट 85 के कुल स्कोर पर गिरा। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए संजू सैमसन के साथ 45 रन की पार्टनरशिप की।
कोलकाता को विकेट की तलाश
राजस्थान के दो विके गिरने के बाद संजू सैमसन और शिवम दुबे ने राजस्थान के खेमे को खुश होने का कोई मौका नहीं दिया। दोनों के बीच 40 रन की साझेदारी हो चुकी है। राजस्थान को पिछले 5 ओवर से विकेट की तलाश है। 10 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 80/2 है। सैमसन 22 गेंदों में 29 और दुबे 15 गेंदों में 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।
8 ओवर बाद राजस्थान का स्कोर 64/2
संजू सैमसन और शिवम दुबे संभालकर कोलकाता के गेंदबाजों का सामना कर रहे हैं। दोनों उठाकर शॉट मारने की बजाए दौड़कर रन बनाने पर ज्यादा दे रहे हैं। सैमसन ने 15 गेंदों में 18 और दुबे ने 10 गेंदों में 15 रन बना लिए हैं। 8 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 64/2 है।
पावर प्ले में राजस्थान का पचासा
राजस्थान ने पावर प्ले में अपना पचासा पूरा कर लिया है। शुरुआती 6 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 50/2 पर पहुंच गया है। संजू सैमसन 7 गेंदों में 12 और शिवम दुबे 5 गेंदों में 7 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
बड़ी पारी नहीं खेल पाए यशस्वी
यशस्वी जायसवाल ने कुछ अच्छ शॉट जरूर लगाए, मगर वह बड़ी पारी नहीं खेल सके। उन्होंने 17 गेंदों में 5 चौकों के दम पर 22 रन बनाए। यशस्वी को शिवम मावी ने आउट किया। उन्होंने पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी कमलेश नागरोटी के हाथों लपके गए। यशस्वी 40 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे।
नहीं चला जोस बटलर का बल्ला
राजस्थान का पहला विकेट जोस बटलर के रूप में गिरा। बटलर का बल्ला नहीं चला और वह 7 गेंजों में 5 रन ही बना सके। उन्होंने एक चौका मारा। बटलर चौथी ओवर की दूसरी गेंद पर स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने। उन्होंने खड़े-खड़े खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद पैड पर जा लगी और वह एलबीडब्ल्यू हो गए। उनका विकेट 21 के कुल स्कोर पर गिरा। 4 ओवर का खेल समाप्त होने पर राजस्थान का स्कोर 30/1 है। यशस्वी जायसवाल 15 गेंदों में 18 और संजू सैमसन 2 गेंदों में 5 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
राजस्थान ने 3 ओवर में बनाए 17 रन
तीन ओवर का खेल हो चुका है और राजस्थान का स्कोर बिना विकेट खोए 17 रन है। यशस्वी जायसवाल आक्रामक अंदाज में अपनी पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने तीन चौकों की मदद से 12 गेंदों में 14 रन बना लिए हैं जबकि जोस बटलर 5 गेंदों में 1 के निजी स्कोर पर हैं।
लक्ष्य का पीछा करने आए बटलर-जायसवाल
राजस्थान रॉयल्स की ओर से लक्ष्य का पीछा करने के लिए जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल आए हैं। केकेआर की ओर से पहला ओवर शिवम मावी ने डाला। उन्होंने अपने ओवर में 2 रन दिए। एक रन लेग बाई का आया और दूसरा रन जायसवाल ने दौड़कर लिया।
कोलकाता ने आखिरी 2 ओवर में 15 रन जुटाए
कोलकाता ने आखिरी 2 ओवर में केवल 15 रन जुटाए और स्कोर 33/9 तक ही पहुंच पाया। टीम ने 19वें ओवर में 9 और अंतिम ओवर में 6 रन बनाए। हालांकि, 20 ओवर में केकेआर ने विकेट भी खोए। क्रिस मॉरिस ने पैट कमिंस (6 गेंदों में 10 रन) और शिवम मावी (7 गेंदों में 5 रन) को आउट किया। बता दें कि कमिंस ने पिछले मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी, लेकिन वह प्रदर्शन दोहराने में कामयाब नहीं रहे।
रसेल-कमिंस एक ही ओवर में आउट
क्रिस मॉरिस ने 18वें ओवर में कोलकाता को दो बड़े झटके दिए। उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर आंद्रे रसेल को आउट किया जबकि अंतिम गेंद पर दिनेस कार्तिक को पवेलियन की राह दिखाई। रसेल ने डेविड मिलर को और कार्तिक ने चेतन सकारिया को कैच थमाया। पिछले मैच में तूफानी अर्धशतकीय पारी खेलने वाले रसेल का बल्ला नहीं चला। उन्होंने 7 गेंदों में 9 रन बनाए। दूसरी ओर, कार्तिक ने 24 गेंदों में 25 रन की पारी खेली। उन्होंने 4 चौके लगाए। 18 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 118/7 है।
अर्धशतक से चूके राहुल त्रिपाठी
केकेआर को पांचवां झटका राहुल त्रिपाठी के तौर पर लगा। टिककर बल्लेबाजी कर रहे राहुल अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 26 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्कों की बदौलत 36 रन बनाए। लग रहा था कि वह फिफ्टी जमा देंगे, लेकिन 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर खो बैठे। उन्हें मुस्तफिजुर रहमान ने किया। उन्होंने डीप स्क्वेयर लेग के ऊपर से छक्का मारने का प्रयास किया और रियान पराग को कैच थमा दिया। उनका विकेट 94 के कुल स्कोर पर गिरा। 16 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 98/5 है। दिनेश कार्तिक 19 गेंदों में 19 रन बनाकर और आंद्र रसेल बिना खाता खोले क्रीज पर हैं।
केकेआर ने 13 ओवर में बनाए 76 रन
राहुल त्रिपाठी और दिनेश कार्तिक ने मोर्चा संभाला हुआ है। हालांकि, राजस्थान के गेंदबाज खुलकर खेलने को मौका नहीं दे रहे हैं। राहुल 21 गेंदों में 33 और कार्तिक 6 गेंदों में 2 रन के निजी स्कोर पर हैं। 13 ओवर का खेल पूरा होने पर कोलकाता का स्कोर 76 है।
अपना खाता भी नहीं खोल पाए मॉर्गन
केकेआर का चौथा विकेट कप्तान इयोन मॉर्गन के रूप में गिरा। सुनील नरेन के आउट होने पर बल्लेबाजी के लिए मॉर्गन अपना खाता भी नहीं खोल पाए। उन्हें क्रिस मॉरिस ने 11वें ओव की दूसरी गेंद पर रन आउट किया। 11 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 62/4 है। राहुल 15 गेंदों में 21 रन बनाकर टिके हैं। दिनेश कार्तिक ने अभी कोई रन नहीं बनाया है।
सस्ते में आउट हुए सुनील नरेन
ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर सुनील नरेन ने सस्ते में अपना विकेट गंवा दिया। उन्होंने 7 गेंदों में 6 रन बनाए। उन्होंने एक चौका जमाया। नरेन को उनादकट ने 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पवेलियन भेजा। वह बड़ा शॉय लगाने चाहते थे, लेकन यशस्वी जायसवाल ने डीप स्क्वेयर लेग से भागकर बेहतरीन कैच पकड़ लिया। उनका विकेट 54 के कुल स्कोर पर गिरा।
नितीश राणा बने चेतन का शिकार
कोलकाता को दूसरा झटका नितीश राणा के रूप में लगा। राणा ने 25 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 22 रन की पारी खेली। उन्हें चेतन सकारिया ने नौवें ओवर की पहली गेंद पर अपना शिकार बनाया। उन्होंने गेंद को कट करने की कोशिश लेकिन वो बाहरी किनारा लेकर विकेट के पीछ संजू सैमसन के हाथों में चली गई। उनका विकेट 45 के कुल स्कोर पर गिरा। 9 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 51/2 पर हो गया है। राहुल त्रिपाठी 6 गेंदों में 11 और सुनील नरेन 4 गेंदों में 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
8 ओवर बाद चेन्नई का स्कोर 45/1
शुभमन गिल के जाने के बाद नितीश राणा और राहुल त्रिपाठी कोलकाता की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। राणा पिछले मुकाबलों की तुलना में थोड़े धीमे रन बना रहे हैं। राणा ने 22 गेंदों में 24 और त्रिपाठी ने 5 गेंदों में 10 रन बना लिए हैं। 8 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 45 पर पहुंच गया है।
ओपनर शुभमन गिल हुए रन आउट
केकेआर को पहला झटका शुभमन गिल के तौर पर लगा। गिल टिककर खेले, लेकिन तेजी से रन नहीं जुटा पाए। उन्होंने 19 गेंदों में 1 चौके के जरिए महज 11 रन बनाए। गिल रन आउट होकर पवेलियन लौटे। उन्होंने छठे ओवर की चौथी गेंद पर रन चुराने की कोशिश की, लेकिन जोस बटलर की डायरेक्ट हिट पर वह रन आउट हो गए। उनका विकेट 24 के कुल स्कोर पर गिरा। 6 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 25/1 है। नितीश राणा 17 गेंदों में 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। राहुल त्रिपाठी का खाता खुलना अभी बाकी है।
कोलकाता की धीमी शुरुआत
कोलाकाता ने धीमी शुरुआत की है। शुरुआती तीन ओवर में राजस्थान के गेंदबाज हावी रहने में कामयाब रहे हैं। तीन ओवर का खेल समाप्त होने के बाद टीम का स्कोर 14 है। सलामी बल्लेबाज नितीश राणा 13 गेंदों में 10 और शुभमन गिल 5 गेंदों में 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
पारी का आगाज करने आए राणा-गिल
कोलकाता की ओर से पारी का आगाज करने नितीश राणा और शुभमन गिल आए हैं। राजस्थान की लिए गेंदबाजी की कमान जयदेव उनादकट ने संभाली। उन्होंने पहले ओवर में सिर्फ 3 रन बनाए। यह तीनों राणा ने बनाए।
राजस्थान अंक तालिका में सबसे नीचे
राजस्थान और कोलकाता का यह पांचवां मुकाबला है और दोनों टीमों के खाते में सिर्फ दो-दो ही अंक हैं। दोनों ने एक-एक मैच जीते और तीन-तीन हारे हैं। कोलकाता बेहतर नेट रन रेट के कारण आठ टीमों की अंक तालिका में सातवें जबकि राजस्थान सबसे नीचे आठवें नंबर पर है।
आरआर-केकेआर ने किया बदलाव
आरआर और केकेआर ने अपनी प्लेइंग में बदलाव किया है। राजस्थान ने श्रेयस गोपाल और मनन को की जगह यशस्वी जायसवाल और जयदेव उनादकद को मौका दिया है। कोलकाता ने एक बदलाव करते हुए कमलेश नागरकोटी के स्थान पर शिवम मावी को अंतिम एकादश में शामिल किया है।
कोलकाता-राजस्थान की प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स: इयोन मोर्गन (कप्तान), नितीश राणा, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, सुनील नरेन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा।
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, डेविड मिलर, शिवम दुबे, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया, मुस्ताफिजुर रहमान।
राजस्थान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
राजस्थान ने टॉस जीतकर कोलकाता को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। टॉस के बाद राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि हमने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। जब आप पहले गेंदबाजी करते हैं तो यहां गेंदबाजों को मदद मिलती है। भले ही हमने तीन गेम गंवाए हों, लेकिन फिर भी कई चीजें हमारे लिए सकारात्मक हैं। वहीं, कोलकाता के कप्तान इयोन मॉर्गन ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी करना पसंद करते। उम्मीद है कि हम आज अपनी गलतियों में सुधार करेंगे।
राजस्थान के इन खिलाड़ियों का बल्ला खामोश
संजू सैमसन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले मैच में 119 रन की पारी खेली थी, लेकिन इसके बाद वह रन बनाने के लिये जूझ रहे हैं। उनके अलावा जोस बटलर, मनन वोहरा और डेविड मिलर का बल्ला भी खोमोश है।
कोलकाता का पलड़ा भारी
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कोलकाता नाइटराइडर्स का पलड़ा भारी है। कोलकाता और राजस्थान के बीच अब तक कुल 23 मैच खेले गए हैं। केकेआर ने 12 जबकि आरआर ने 10 मैचों मारी है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। दोनों टीमों के बीच पिछले आईपीएल में दो मुकाबले हुए थे और तब दोनों ही मैचों में केकेआर ने जीत दर्ज की थी।

