LIVE

IPL New Team Auction: हो गई आईपीएल की दो नई टीमों की घोषणा, लखनऊ और अहमदाबाद बने नए आईपीएल शहर

IPL New Team Auction 2021, IPL Bidding for New Team: बीसीसीआई ने आईपीएल 2022 के लिए सोमवार को दो नई टीमों की घोषणा कर दी है। लखनऊ और अहमदाबाद आईपीएल के दो नए शहर होंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Oct 25, 2021, 21:56 IST
Follow on Google News
IPL New Team Auction: हो गई आईपीएल की दो नई टीमों की घोषणा, लखनऊ और अहमदाबाद बने नए आईपीएल शहर

IPL New Team Auction 2021, IPL Bidding for New Team: बीसीसीआई ने आईपीएल 2022 के लिए सोमवार को दो नई टीमों की घोषणा कर दी है। लखनऊ और अहमदाबाद आईपीएल के दो नए शहर होंगे। कोलकाता के दिग्गज उद्योगपति संजीव गोयनका के आरपी-एसजी समूह ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग की लखनऊ फ्रेंचाइजी 7090 करोड़ रुपये में खरीदी जबकि अंतरराष्ट्रीय इक्विटी निवेश फर्म सीवीसी कैपिटल ने अहमदाबाद फ्रेंचाइजी 5600 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने नाम की।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को 2022 से आईपीएल में हिस्सा लेने वाली दो नई टीमों से 10 हजार करोड़ रुपये के आसपास मिलने की उम्मीद थी लेकिन उसे 12,690 करोड़ रुपये की कमाई हुई। पीटीआई ने रविवार को अपनी खबर में कहा था कि गोयनका फ्रेंचाइजी खरीदने के प्रबल दावेदारों में शामिल हैं। इससे पहले आईपीएल में दो साल 2016 और 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स का स्वामित्व उनके पास था।

दुबई में मौजूद बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने पीटीआई को नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, 'हां, आरपीएसजी ने 7090 करोड़ रुपये की सर्वाधिक बोली लगाई जबकि सीवीसी ने 5600 करोड़ रुपये की दूसरी सबसे बड़ी बोली लगाई। बीसीसीआई को इस करार से लगभग एक अरब 70 करोड़ डॉलर की कमाई होगी।'

फ्रेंचाइजी को खरीदने की दौड़ में पिछड़ने वाली बड़ी कंपनियों में गौतम अडानी का अडानी समूह शामिल है जिसने लगभग पांच हजार करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। मैनचेस्टर यूनाईटेड का स्वामित्व रखने वाले ग्लेजर और टोरेंट समूह की बोली भी शीर्ष दो बोली में शामिल नहीं रही। 22 कंपनियों ने 10 लाख रुपये का निविदा दस्तावेज खरीदा था, लेकिन नई टीमों का आधार मूल्य दो हजार करोड़ रुपये होने के कारण सिर्फ पांच या छह गंभीर दावेदार ही दौड़ में थे।

OCT 25, 2021 20:12 IST

सीवीसी की खासियत

सीवीसी कैपिटल अंतरराष्‍ट्रीय संघ है, जिसके यूरोप, एशिया और अमेरिका में ऑफिस हैं। इससे पहले वो फॉर्मूला 1 में हितधारक थे। वहीं ला लीग में इन्‍होंने छोटी हिस्‍सेदारी ली थी। उनका घर दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्‍टेडियम नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम होगा। इसमें 1,32,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है। इन दोनों ग्रुप ने कई अन्‍य बोलीदाताओं को मात दी। इसमें अडानी ग्रुप और लांसर कैपिटल शामिल थे। दुबई में आज की शाम कुल 12,200 करोड़ रुपए खर्च किए गए।

OCT 25, 2021 20:08 IST

आरपीएसजी ग्रुप की खासियत

आरपीएसजी ग्रुप ने पहले राइजिंग पुणे सुपरजायंट टीम का मालिकाना हक हासिल किया था, जिसने सीएसके और आरआर के प्रतिबंधित होने के कारण दो सीजन में हिस्‍सा लिया था। अब यह ग्रुप लखनऊ के भारत रत्‍न श्री अटल बिहारी वाजपयी स्‍टेडियम में चला गया है। नवंबर 2018 में इस स्‍टेडियम को जनता के लिए खोला गया और 50,000 लोगों की दर्शक क्षमता है।

OCT 25, 2021 19:46 IST

आईपीएल 2022 की दो नई टीमें मिली

नई आईपीएल टीम: संजीव गोयनका के स्‍वामित्‍व वाली आरपीएसजी ग्रुप ने लखनऊ फ्रेंचाइजी के मालिकाना हक हासिल किए। आरपीएसजी ग्रुप ने 7000 करोड़ लगाकर बोली जीती। लखनऊ बनेगा एक आईपीएल टीम का शहर। प्राइवेट इक्विटी फर्म सीवीसी कैपिटल ने दूसरी फ्रेंचाइजी के मालिकाना हक हासिल किए। उन्‍होंने 5200 करोड़ रुपए की बोली लगाई। यह जानकारी पीटीआई ने बीसीसीआई सूत्र के हवाले से दी है। 12,200 करोड़ रुपए की कुल कीमत पर दो टीमें बिकी।

OCT 25, 2021 19:12 IST

आगामी मेगा नीलामी में नई टीमें कैसे फर्क लाएंगी?

यह हमेशा से पता था कि आईपीएल 2022 से पहले मेगा ऑक्‍शन होगा। मगर हमें यह नहीं पता था कि कैसे यह होगा। पिछले मेगा ऑक्‍शन में प्रत्‍येक टीम को पांच खिलाड़‍ियों को रखने की अनुमति थी। इसमें तीन रिटेन और दो राइट टू मैच के जरिये ले सकते थे। या फिर दो रिटेन और तीन राइट टू मैच के जरिये ले सकते थे। मगर दो नई टीमों के जुड़ने के बाद यह तय हो गया है कि आगामी मेगा ऑक्‍शन पिछली बार की तरह नहीं होगा। जहां रिटेंशन के नियम अब तक घोषित नहीं हुए हैं, लेकिन आईपीएल गवर्निंग काउंसिल द्वारा निश्चित रूप से कुछ विचार किया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दो नई टीमों के पास अपनी नई टीम बनाने के लिए नीलामी पूल से पर्याप्त "शीर्ष खिलाड़ी" उपलब्ध हों।
इसमें अभी संदेह की स्थिति बनी हुई है, लेकिन आप संभवत: देखेंगे कि प्रत्‍येक टीमों को पहले की तुलना में कम खिलाड़‍ियों को रिटेन करने का मौका मिलेगा। इससे पिछले कुछ सालों में सफल रहीं मुंबई इंडियंस, दिल्‍ली कैपिटल्‍स, कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स में काफी रोचक चीजें देखने को मिल सकती हैं। एमएस धोनी ने आईपीएल 2021 जीतने के बाद कहा था कि वह सीएसके के लिए खेलेंगे या नहीं, यह नियमों पर निर्भर करेगा। यह भी जानना दिलचस्‍प होगा कि नई टीमों का कप्‍तान कौन होगा। पहली बात उन्‍हें टीम ने रिटेन नहीं किया हो। तो ऐसे कई फैसले हैं, जिस पर अगले आईपीएल से पहले काफी ध्‍यान देने की जरूरत है। अगले छह महीने पूरे एक्‍शन से भरपूर रहने वाले हैं। फिलहाल इस समय हम नई टीमों की घोषणा होने का इंतजार कर रहे हैं।

OCT 25, 2021 18:29 IST

नतीजे का इंतजार

जानकारी मिली है कि बोली वेरीफिकेशन प्रक्रिया को अभी समय लग सकता है। वैसे वास्तिवक दिशा-निर्देश के मुताबिक अब तक आईपीएल का फैसला मिल जाना चाहिए था। काफी पेपरवर्क, आयोजकों के जांचने की कई प्रक्रियाएं हैं। याद रहे, टीम की बिक्री सदा के लिए है, तो आप समझ सकते हैं कि वह इतना समय क्‍यों ले रहे हैं। बहरहाल, फैसला आना बाकी है...

OCT 25, 2021 18:26 IST

जल्‍द हो सकती है घोषणा

OCT 25, 2021 18:26 IST

आईपीएल फ्रेंचाइजी का बढ़ता मूल्‍यांकन

क्रिकेट में आईपीएल सबसे अमीर लीग बनी, जिसे फ्रेंचाइजी के मूल्‍यांकन से बेहतर तरीके से समझा जा सकता है। 2008 में मुंबई इंडियंस सबसे अमीर फ्रेंचाइजी थी, जिसे भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी ने 112 मिलियन यूएस डॉलर में खरीदा था। मगर 2010 में जब पुणे और कोच्चि जुड़े तो फ्रेंचाइजी की बिक्री से अर्जित मूल्य 2008 में संयुक्त मूल आठ फ्रेंचाइजी से अधिक था। जहां सहारा ग्रुप ने पुणे फ्रेंचाइजी के लिए 370 मिलियन यूएस डॉलर खर्च किए वहीं रेंडेजवस स्‍पोर्ट्स नामक पांच कंपनियों के संघ ने कोच्चि के लिए 333.3 मिलियन यूएस डॉलर की सफल बोली लगाई थी। ध्‍यान दिला दें कि ताजा बोली में सबसे कम बोली लगाने की रकम ही 270 मिलियन यूएस डॉलर है, लेकिन निर्णायक बिक्री की कीमत बहुत ज्‍यादा मानी जा रही है। बोली की प्रक्रिया में इसके नतीजे का सभी को बेसब्री से इंतजार है।

OCT 25, 2021 18:20 IST

दावेदारी में शहर और मालिक

दो नई टीमों को खरीदने में करीब 22 ग्रुप ने दिलचस्‍पी दिखाई है। वैश्विक दृष्टिकोण से सबसे बड़ा नाम लैंसर कैपिटल है, जिसके प्रिंसिपल मालिक अवराम ग्‍लेजर हैं। वो आदमी, जिनके परिवार के पास मैनचेस्‍टर यूनाइटेड के मालिकाना हक हैं। इसके अलावा अन्‍य क्षमतावान बोलीदाता हैं अडानी ग्रुप, अहमदाबाद आधारित इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर जायंट। संजीव गोयनका के स्वामित्व वाला व्यावसायिक समूह RPSG (जिनके पास दो सीजन के लिए पुणे फ्रेंचाइजी का स्वामित्व था)। नवीन जिंदल के स्‍वामित्‍व वाला जिंदल स्‍टील, टोरेंट फार्मा, अरबिंदो फार्मा और हिंदुस्‍तान टाइम्‍स मीडिया के साथ-साथ कई निजी इक्विटी कंपनी भी दावेदार हैं। उल्‍लेखनी है कि नवीन जिंदल के भाई सज्‍जन जिंदल के स्‍वामित्‍व वाली जिंदल स्‍टील वर्क्‍स, दिल्‍ली कैपिटल्‍स की सह-मालिक है।

बोलीदाताओं का व्‍यापार में बड़ा नाम है क्‍योंकि बीसीसीआई ने छोटे ग्रुप को दूर रखने के लिए कुछ सख्‍ती बरती है। टेंडर दस्‍तावेज में एक जरूरत बताई गई है कि बोलीदाता को पिछले तीन सालों में कम से कम 3000 करोड़ रुपए का टर्नओवर दिखाना जरूरी है। यदि यह एक संघ है तो प्रत्‍येक निवेशक को पिछले तीन साल में कम से कम 2500 करोड़ रुपए का टर्नओवर दिखाना होगा। यह बड़े नंबर्स लगते हैं, लेकिन कुछ क्षमतावान बोलीदाताओं का वैश्विक स्‍तर पर बिजनेस का विस्‍तार है। उदाहरण के लिए कंपनी वेबसाइट पर अडानी ग्रुप ने अपनी मार्केट कैप 122.45 बिलियन यूएस डॉलर से अधिक दिखाई है, जिसमें छह सार्वजनिक ट्रेडेड कंपनियां हैं। जिंदल स्‍टील और पावर ने अपनी वेबसाइट पर सालाना टर्नओवर 5.5 बिलियन यूएस डॉलर का दिखाया है।

टेंडर में यह भी बताया गया है कि कौनसे शहर दो नई टीमों के घर बन सकते हैं। पश्चिम भारत से अहमदाबाद। उत्‍तर से धर्मशाला या लखनऊ। केंद्र भारत से इंदौर और पूर्वी से कटक या गुवाहाटी हो सकते हैं। माना जा रहा है कि इस रेस में सबसे आगे लखनऊ और अहमदाबाद चल रहे हैं।

OCT 25, 2021 17:50 IST

आईपीएल टीम कैसे खरीदें

अगस्‍त 2021 में बीसीसीआई ने घोषणा की थी कि आईपीएल का विस्‍तार होगा। तब सबसे पहली चीज उन्‍होंने बोली दस्‍तावेज उपलब्‍ध कराया था, जिसे बोली लगाने में दिलचस्‍पी रखने वाली पार्टी 10 लाख रुपए में खरीद सकती हैं। यह भी जानकारी मिली कि इस दो टीमों के मालिक स्‍थायी रूप से मालिक होंगे। इसमें सबसे कम बोली लगाने का दाम 2 करोड़ रुपए माना जा रहा था। 

यह स्‍पष्‍ट कर दिया गया था कि निवेशक भी दो टीमें खरीद सकते हैं, लेकिन बाद में यह कम होकर एक हो गई। समयसीमा के मुताबिक बोली 17 अक्‍टूबर को खोली जानी थी, लेकिन इसमें देरी हो गई क्‍ययोंकि बीसीसीआई ने संभावित बोलीदाताओं की व्यापक रुचि का हवाला देते हुए दो बार - पहले 10 अक्टूबर और फिर 20 अक्टूबर - निविदा खरीदने की समय सीमा को टाल दिया। अभी तक पता चला है कि संभावित बोली कर्ता में भारत और दुनिया के सबसे बड़े नाम शामिल हैं। आगामी अपडेट्स में आपको संभावित बोलीकर्ता के बारे में बताएंगे।

OCT 25, 2021 17:39 IST

दो नए शहरों का स्‍वागत करने का समय

आज आईपीएल इतिहास का बड़ा दिन है। दुबई में दुनियाभर के बिजनेस ग्रुप और समूह आईपीएल की 9वीं और 10वीं टीम की बोली लगाने के लिए एकत्रित हुए हैं। अगले सीजन से आईपीएल 10 टीमों का टूर्नामेंट होगा। यह पहला कदम है कि किस शहर के नाम पर टीम होगी और उसका मालिक कौन बने। यह बड़ा इवेंट है और विश्‍व क्रिकेट की नजरें इस समारोह पर टिकी हुई हैं। इस अपडेट में जानिए कि कौन से बड़े खिलाड़ी शामिल हैं।

OCT 25, 2021 17:35 IST

बीसीसीआई ने की घोषणा