IPL 2022, CSK vs KKR Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स का आईपीएल 2022 में विजयी आगाज, चेन्नई सुपर किंग्स को दी करारी शिकस्त
IPL 2022, CSK vs KKR Match Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया।
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2022 में अपने अभियान का विजयी आगाज किया है। केकेआर ने शनिवार को टूर्नामेंट के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 6 विकेट से करारी मात दी। रवींद्र जडेजा की अगुवाई में उतरी सीएसके ने 132 रन का टारगेट दिया, जिसे कोलकाता ने 4 विकेट के नुकसान पर 9 गेंदें बाकी रहते हासिल कर लिया। केकेआर के लिए ओपनर अजिंक्य रहाणे ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। उन्होंने 34 गेंदों की अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्का ठोका। उनके अलावा सैम बिलिंग्स (25), नितीश राणा (21), कप्तान श्रेयस अय्यर, (नाबाद 20), वेंकटेश अय्यर (16) और शेल्डन जेक्सन ने नाबाद 3 रन का योगदान दिया। चेन्नई की ओर से ड्वेन ब्रावो ने तीन और मिचेल सेंटनर ने एक विकेट चटकाया।
ऐसा रहा चेन्नई की पारी का हाल
चेन्नई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के बाद निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 131 का स्कोर खड़ा किया। चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ जहां बिना खाता खोले पहले ओवर में आउट हो गए वहीं डेब्यूटेंट डेवोन कॉनवे महज 3 रन बनाकर पांचवें ओवर में पवेलियन लौटे। रॉबिन उथप्पा (21 गेंदों में 28) ने कुछ देर जरूर चेन्नई की पारी को संभाला पर वह भी आठवें ओवर में विकेट गंवा बैठे। अंबाती रायुडू (17 गेंदों में 15) थोड़ी लय में नजर आ रहे थे मगर नौवें ओवर में रन आउट हो गए। शिवम दुबे (3) का बल्ला खामोश रहा।
चेन्नई के 61 रन पर 5 विकेट विकेट गिरने के बाद पूर्व कप्तान एमएस धोनी और मौजूदा कप्तान रवींद्र जडेजा ने मोर्चा संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 70 रन की अटूट साझेदारी की और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। धोनी 38 गेंदों में 50 रन बनाकर बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का मारा। वहीं, जडेजा ने 28 गेंदों में 1 छक्के के जरिए 26 रन जुटाए। केकेआर की तरफ से उमेश यादव ने दो जबकि आंद्रे रसेल और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक शिकार किया।
केकेआर के खिलाफ चेन्नई का दबदबा
चेन्नई का कोलकाता के विरुद्ध दबदबा देखने को मिला है। दोनों टीमों ने आईपीएल में अब तक कुल 27 मैच खेले हैं, सीएसके ने 17 बार विजयी परचम फहराया। वहीं, केकेआर को 9 मुकाबलों में ही जीत नसीब हो सकी। इस दौरान दोनों टीमों की 2012 और 2021 के फाइनल में भी टक्कर हुई। बता दें कि पिछले सीजन में चेन्नई और कोलकाता का तीन मर्तबा आमना-सामना हुआ और सीएसके ने सभी मैचों में जीत दर्ज की। दोनों टीमें वानखेड़े स्टेडियम में दो बार भिड़ी हैं, जिसमें चेन्नई और कोलकाता के हाथ एक-एक बार बाजी लगी।
सीएसके बनाम केकेआर प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स: रवींद्र जडेजा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, एमएस धोनी, ड्वेन ब्रावो, मिचेल सेंटनर, एडम मिलने, तुषार पांडे।
कोलकाता नाइट राइडर्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, नितीश राणा, सैम बिलिंग्स, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शेल्डन जेक्सन, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, उमेश यादव।
श्रेयस ने चौका जड़कर केकेआर को जिताया
केकेआर ने 9 गेंदें बाकी रहते जीत अपने नाम कर ली है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका जड़कर केकेआर को जीत दिलाई। इस ओवर में एडम मिलने ने गेंदबाजी की। अय्यर 19 गेंदों में 1 चौके की बदौलत 20 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि शेल्डन जेक्सन ने 3 गेंदों में नाबाद 3 रन जुटाए।
CSK vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 126/4 (18.3 ओवर)
बिलिंग्स ने देशपांडे को थमाया कैच
कोलकाता को चौथा झटका बिलिंग्स के रूप में लगा है। वह 22 गेंदों में 25 रन जोड़कर ब्रावो का शिकार बन गए। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का जड़ा। बिलिंग्स 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का जड़ने की फिराक में थे पर देशपांडे को कैच थमा बैठे।
CSK vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 126/4 (18 ओवर)
कोलकाता को 10 रन की जरूरत
केकेआर को अब जीत के लिए 10 रन की जरूरत है। बिलिंग्स 25 और कप्तान अय्यर 12 रन बनाकर टिके हैं।
CSK vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 122/3 (17 ओवर)
बिलिंग्स ने ब्रावो पर लगाया चौका
कोलकाता की टीम की जीत ओर बढ़ रही हैं। बिलिंग्स ने 16वें ओवर में अपने हाथ खोलते हुए ब्रावो पर चौका लगाया। बिलिंग्स ने 18 और अय्यर ने 10 रन बना लिए हैं।
CSK vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 113/3 (16 ओवर)
केकेआर का 15 ओवर में स्कोर 104/3
केकेआर ने 15वें ओवर में 6 रन जुटाए, जिसके बाद टीम सैकड़े के पार चली गई है। अय्यर 8 और बिलिंग्स 11 के निजी स्कोर पर हैं।
CSK vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 104/3 (15 ओवर)
केकेआर सैकड़े के करीब
14 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद कोलकाता सैकड़े के नजदीक पहुंच गई है। अय्यर 6 और बिलिंग्स 7 रन बनाकर टिके हैं।
CSK vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 98/3 (14 ओवर)
जडेजा ने किफायती ओवर डाला
जडेजा ने 13वें ओवर में किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने सिर्फ तीन रन खर्च किए। श्रेयस अय्यर 5 और सैम बिलिंग्स 3 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
CSK vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 93/3 (13 ओवर)
फिफ्टी से चूके अजिंक्य रहाणे
अनुभवी बल्लेबाज रहाणे फिफ्टी से चूक गए हैं। वह 34 गेंदों में 44 रन बनाकर सेंटनर का शिकार बन गए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 1 छक्का लगाया। रहाणे ने 12वें ओवर की चौथी गेंद पर जडेजा को कैच थमाया।
CSK vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 90/3 (12 ओवर)
अजिंक्य रहाणे अर्धशतक के नजदीक
रहाणे अर्धशत के नजदीक पहुंच गए हैं। उन्होंने 31 गेंदों में 41 रन बना लिए हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
CSK vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 83/2 (11 ओवर)
नितीश राणा को ब्रावो ने किया आउट
केकेआर को दूसरा झटका नितीश राणा के रूप में लगा है। राणा ने 17 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के के जरिए 21 रन की पारी खेली। उन्हें ब्रावो ने 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर रायुडू के हाथों लपकवाया। राणा और रहाणे के बीच दूसरे विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी हुई।
CSK vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 76/2 (10 ओवर)
कोलकाता ने छुआ 70 का आंकड़ा
कोलकाता ने 70 रन का आंकड़ा छू लिया है। राणा ने नौवें ओवर में मिचले सेंटरन के खिलाफ शानदार छक्का लगाया। इसके अलावा पांच रन और आए।
CSK vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 70/1 (9 ओवर)
दुबे ने आठवें ओवर में लुटाए 15 रन
शिवम दुबे ने आठवें ओवर में 15 रन लुटा दिए। नितीश राणा ने दुबे पर दो चौके जड़े जबकि एक चौका बाई का आया। रहाणे 28 और राणा 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
CSK vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 59/1 (8 ओवर)
वेंकटेश को ब्रावो ने भेजा पवेलियन
कोलकाता को पहला झटका वेंकटेश अय्यर के तौर पर लगा है। उन्हें ड्वेन ब्रावो ने सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। वह ड्राइव लगाने के चक्कर में धोनी के हाथों लपके गए। उन्होंने 16 गेंदों में 16 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 2 चौके मारे।
CSK vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 44/1 (7 ओवर)
पचासे के करीब कोलकाता नाइट राइडर्स
कोलकाता नाइट राइडर्स पचासे के करीब पहुंच गई है। रहाणे और वेंकटेश ने सेंटनर के छठे ओवर में 8 रन जुटाए। रहाणे ने पहले गेंद पर चौका भी लगाया।
CSK vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 43/0 (6 ओवर)
रहाणे ने लगाया चौका और छक्का
रहाणे ने चौथे ओवर में शानदार चौका और छक्का लगाया। उन्होंने चौथी गेंद को मिलने के सिर के ऊपर से चार रन के लिए भेजा और फिर आखिरी गेंद को डीप स्क्वेयर लेग पर उठाकर मार दिया। रहाणे ने 17 और वेंकटेश ने 8 रन बना लिए हैं।
CSK vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 25/0 (4 ओवर)
वेंकटेश ने देशपांडे पर जड़ा चौका
वेंकटेश ने तीसरे ओवर में अपने हाथ खोलने की कोशिश की। उन्होंने पांचवीं गेंद पर कवर बाउंड्री की दिशा में चौका जड़ा। देशापंडे ने ओवरपिच गेंद डाली थी।
CSK vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 15/0 (3 ओवर)
एडम मिलने ने किफायती ओवर फेंका
चेन्नई के लिए दूसरा ओवर एडम मिलने ने फेंका। उन्होंने सिर्फ 2 रन खर्च किए। वेंकटेशन ने ओवर की पहली गेंद पर दौड़कर यह रन बनाए।
CSK vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 8/0 (2 ओवर)
लक्ष्य का पीछा करने आए रहाणे और वेंकटेश
कोलकाता की ओर से लक्ष्य का पीछा करने के लिए अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर आए हैं। वहीं, चेन्नई के लिए पहला ओवर तुषार देशपांडे ने किया। देशपांडे के ओवर में 6 रन आए, जो रहाणे ने बनाए। उन्होंने एक चौका भी जमाया।
CSK vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 6/0 (1 ओवर)
चेन्नई ने कोलकाता को दिया 132 का टारगेट
चेन्नई ने कोलकाता को जीत के लिए 132 रन का टारगेट दिया है। चेन्नई ने रसेल द्वारा डाले गए 20वें ओवर में 18 रन बटोरे। धोनी और जडेजा ने 70 रन की अटूट साझेदारी करने के बाद चेन्नई को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचया। धोनी 38 गेंदों में 7 चौकों और 1 छक्के के के जरिए 50 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, जडेजा ने 28 गेंदों में नाबाद 26 रन की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान एक छक्का लगाया।
CSK vs KKR Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 131/5 (20 ओवर)
धोनी ने 19वें ओवर में चौका और छक्का मारा
शिवम मावी ने 19वें ओवर में 15 रन लुटाए। धोनी ने चौका और छक्का जड़ा। धोनी ने छक्का नो बॉल पर लगाया। धोनी 39 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। जडेजा 19 के निजी स्कर पर हैं।
CSK vs KKR Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 113/5 (19 ओवर)
धोनी ने रसेल पर लगाए तीन चौके
धोनी ने 18वें ओवर में अपने हाथ खोले और तीन शानदार चौके लगाए। उन्होंने पहली, चौथी और अंतिम गेंद को सीमा रेखा के पार भेजा। धोनी 28 के निजी स्कोर पर हैं जबकि जडेजा ने 17 रन बना लिए हैं।
CSK vs KKR Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 98/5 (18 ओवर)
नरेन ने फिर किफायती ओवर फेंका
नरेन ने 17वें ओवर में फिर किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने जडेजा और धोनी को सिर्फ 3 रन बनाने दिए। धोनी ने 2 और जडेजा ने एक रन बनाया। धोनी 15 और जडेजा 16 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।
CSK vs KKR Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 84/5 (17 ओवर)
एमएस धोनी को मिसफील्ड का मिला चौका
धोनी को16वें ओवर में मिसफील्ड का चौका मिला। वह गुड लेंथ पर पंच करने गए थे और बॉल फिल्डिर के हाथ से निकलती हुई वाइड लांग ऑफ बाउंड्री की ओर चली गई। इसके असावा धोनी और जडेजा ने उमेश यादव के इस ओवर में 2-2 रन भी लिए।
CSK vs KKR Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 81/5 (16 ओवर)
अब सुनील नरेन ने अच्छा ओवर किया
15 ओवर का खेल पूरा हो चुका है, लेकिन चेन्नई की टीम मुश्किल से निकलती नहीं दिख रही। रसेल, मावी के बाद अब सुनील नरेन ने अच्छा ओवर किया है। उन्होंने 15वें ओवर में महज 4 रन दिए। जडेजा 13 और धोनी 7 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
CSK vs KKR Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 73/5 (15 ओवर)
शिवम मावी के ओवर में सिर्फ तीन रन
जडेजा और धोनी को रन बनाने के लिए संघर्श करना पड़ रहा है। दोनों ने शिवा मावी द्वारा किए गए 14वें में सिर्फ तीन रन जुटाए। धोनी ने दो और जडेजा ने एक रन लिया।
CSK vs KKR Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 69/5 (14 ओवर)
आंद्रे रसेल ने डाला किफायती ओवर
आंद्रे रसेल ने 13वें ओवर में किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने महज 2 रन खर्ज किए। जडेजा और धोनी ने एक-एक रन जुटाया।
CSK vs KKR Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 66/5 (13 ओवर)
बैटिंग के लिए उतरे महेंद्र सिंह धोनी
दुबे के जाने के बाद बैटिंग के लिए चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आए हैं। वह मौजूदा कप्तान जडेजा के साथ सीएसके की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। धोनी 1 और जडेजा 3 के निजी स्कोर पर हैं।
CSK vs KKR Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 64/5 (12 ओवर)
शिवम दुबे सस्ते में पवेलियन लौटे
सीएसके का पांचवां विकेट ऑलराउंडर शिवम दुबे के तौर पर गिरा है। दुबे ने सस्ते में पवेलियन लौट गए। उन्होंने 6 गेंदों में केवल 3 रन बनाए। दुबे को आंद्रे रसेल ने 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट किया। उन्होंने पुल करने की कोशिश में मिडविकेट की दिशा में नरेन को कैच दे दिया।
CSK vs KKR Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 61/5 (11 ओवर)
चेन्नई सुपर किंग्स की हालत खस्ता
10 ओवर का खेल समाप्त हो गया है, जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स की हालत खस्ता नजर आ रही है। जडेजा (6*) और दुबे (2*) से टीम को काफी उम्मीदें होंगी।
CSK vs KKR Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 57/4 (10 ओवर)
अंबाती रायुडू हुए रन आउट
चेन्नई की पारी खराब शुरुआत के बाद से लड़खड़ाती जा रही है। अब चेन्नई को चौथा झटका लगा है। अंबाती रायुडू नौवें ओवर की चौथी गेंद पर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। रायुडू ने 17 गेंदों में 15 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान एक चौका और एक छक्का जमाया। वहीं, कप्तान रवींद्र जडेजा 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं जबकि शिवम दुबे का खाता खुलना बाकी है।
CSK vs KKR Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 53/4 (9 ओवर)
वरुण चक्रवर्ती ने उथप्पा का किया शिकार
सीएसके का तीसरा विकेट रॉबिन उथप्पा के तौर पर गिरा है। तीसरे नंबर पर आए उथप्पा को स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने आठवें ओवर में स्टंप आउट कराया। हालांकि, यह वाइड गेंद थी। उथप्पा गुगली गेंद पर सिंगल निकालना चाहते थे पर शेल्डन जेक्सन ने फूर्ती दिखाते हुए गिल्लियां बिखरे दीं। उन्होंने 21 गेंदों में 2 चौकौं और 2 छक्कों की मदद से 28 रन की पारी खेली।
CSK vs KKR Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 50/3 (8 ओवर)
कप्तान ने सुनील नरेन को थमाई गेंद
कप्तान श्रेयस ने सातवें ओवर में सुनील नरेन को गेंद थमाई। नरेन ने ओवर में 5 रन खर्च किए। उथप्पा ने चार और रायुडू ने एक रन जोड़ा। उथप्पा 27 और रायुडू 7 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
CSK vs KKR Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 40/2 (7 ओवर)
रायुडू को गलती से मिला चौका
कॉनवे के पवेलियन लौटने पर बल्लेबाजी के लिए उतरे अंबाती रायुडू को छठे ओवर में गलती से चौका मिला। वह स्लॉग स्वीप करना चाहते थे मगर गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर फाइन लेग सीमा रेखा की ओर चली गई।
CSK vs KKR Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 35/2 (6 ओवर)
उमेश यादव ने चेन्नई को दिया दूसरा झटका
उमेश यादव ने चेन्नई को एक और झटका दिया है। उन्होंने पाचवें ओवर की पहली गेंद पर ओपनर डेवोन कॉनवे को पवेलियन की राह दिखाई। कॉनवे ने बड़ा शॉट मारने के चक्कर में मिडऑन पर कप्तान श्रेयस अय्यर को कैच थमा दिया। उन्होंने आईपीएल डेब्यू मैच में 8 गेंदों में केवल 3 रन बनाए।
CSK vs KKR Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 29/2 (5 ओवर)
उथप्पा ने मावी पर छक्का-चौका ठोका
उथप्पा आक्रामक अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं। उन्होंने चौथे ओवर करने आए शिवम मावी पर शानदार छक्का और चौका लगाया। उथप्पा ने 14 गेंदों में 22 रन बना लिए हैं।
CSK vs KKR Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 28/1 (4 ओवर)
उथप्पा ने लगाया पहला छक्का
चौके के बाद उथप्पा ने 15वें सीजन का पहला छक्का भी जड़ा। उन्होंने तीसरी ओवर की दूसरी गेंद पर शानदार फ्लिक किया और गेंद मिडविकेट के बाहर जाकर गिरी। उमेश के इस ओवर में पहली और अंतिम गेंद पर एक-एक रन भी गया।
CSK vs KKR Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 16/1 (3 ओवर)
रॉबिन उथप्पा ने लगाया पहला चौका
गायकवाड़ के जाने के बाद बल्लेबाजी के लिए रॉबिन उथप्पा उतरे हैं। उथप्पा ने शिवम मावी द्वरा डाले गए दूसरे ओवर में आईपीएल 2022 का पहला चौका लगाया। उन्होंने चौथी गेंद को फाइन लेग की दिशा में सीमा रेखा के पार भेजा। इसके अलावा कोनवे ने एक रन बनाया।
CSK vs KKR Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 8/1 (2 ओवर)
गायकवाड़ बने उमेश का शिकार
चेन्नई ने निराशाजनक आगाज किया है। सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायगवाड़ बिना खाता खोले ही पहले ओवर में आउट हो गए। उमेश ने नो और वाइड बॉल डालने के बाद ओवर की तीसरी गेंद पर गायकवाड़ को अपना शिकार बनाया। वह आउट स्विंग गेंद पर शॉट जमाने की फिराक में थे लेकिन अतिरिक्त उछाल से गच्चा खा गए और स्लिप में नीतीश राणा को कैच थमा बैठे।
CSK vs KKR Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 3/1 (1 ओवर)
पारी का आगाज करने आए गायकवाड़ और कॉनवे
चेन्नई की ओर से पारी का आगाज करने के लिए ऋतुराज गायगवाड़ और डेवोन कॉनवे आए हैं। वहीं, कोलकाता की गेंदबाजी आक्रमण की कमान उमेश यादव ने संभाली।
केकेआर ने तीन विदेशी प्लेयर्स को दिया मौका
कोलकाता नाइट राइडर्स सिर्फ तीन विदेशी खिलाड़ियों- सैम बिलिंग्स, आंद्रे रसेल और सुनील नरेन के साथ मैदान में उतरी है।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11
रवींद्र जडेजा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, एमएस धोनी, ड्वेन ब्रावो, मिचेल सेंटनर, एडम मिलने, तुषार पांडे।
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग-11
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, सैम बिलिंग्स, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शेल्डन जेक्सन, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, शिवम मावी, उमेश यादव।
नई भूमिका के लिए उत्साहित हूं: जडेजा
टॉस के बाद चेन्नई के नए कप्तान जडेजा ने कहा कि एक बड़े खालीपन को भरना है। नई भूमिका के लिए खुश और उत्साहित हूं। हम चार विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतर रहे हैं।
कोलकाता ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग
कोलकाता ने टॉस जीतकर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। टॉस के बाद केकेआर के कप्तान श्रेयस ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। मैं बहुत उत्साहित हूँ। इस जर्सी को पहनना बड़े सम्मान की बात है। इस टीम के लिए खेलने वाले खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
रायुडू 150 छक्कों से एक कदम दूर
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज अंबाती रायुडू को आईपीएल में 150 छक्कों तक पहुंचने के लिए महज एक सिक्स चाहिए।
सातवीं बार उद्धाटन मैच खेलेंगी चेन्नई और कोलकाता
चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स सबसे ज्यादा बार उद्धाटन मैच खेलने के मामले में साझा रूप से दूसरे पायदान पर हैं। दोनों ने 6-6 बार टूर्नामेंट का पहला मैच खेला है और अब सातवीं बार पहला मुकाबला खेलने उतरेंगी।
जानिए، चेन्नई-कोलकाता मैच की पिच रिपोर्ट
चेन्नई-कोलकाता मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल जानने के रिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
धोनी को ये आंकड़ा छूने के लिए चाहिए 8 चौके
महेंद्र सिंह धोनी (292) को आईपीएल में सीएसके के लिए 300 चौकों तक पहुंचने के लिए आठ चौकों की जरूरत है।
चेन्नई सुपर किंग्स का एंथम सॉन्ग हुआ रिलीज
चेन्नई सुपर किंग्स ने मैदान पर उतरने से पहले अपना एंथम सॉन्ग रिलीज किय है। इस सॉन्ग में धोनी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।
Ritual #WhistlePodu Anthem 2022! #Yellove pic.twitter.com/wlRnfZkthz
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 26, 2022
स्पेशल दोहरे शतक के नजदीक श्रेयस
श्रेयस अय्यर आईपीएल में चौकौं का दोहरा शतक जड़ने के नजदीक हैं। उन्हें 200 के आंकड़े तक पहुंचने के लिए चार चौकों की दरकार है।
सूपरस्टार बनने की राह पर हैं श्रेयस अय्यर: मैकुलम
कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच ब्रेंडन मैकुलम का कहना है कि उनके नये कप्तान श्रेयस अय्यर के भीतर टीम का ‘दशक का खिलाड़ी’ बनने के सारे गुण मौजूद हैं। मैकुलम ने कहा, वह केकेआर के दशक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बन सकते हैं । हमें कहीं से शुरूआत करनी है और वह कल है।' उन्होंने कहा, 'दुनिया भर में उसका काफी सम्मान है और अभी उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आना बाकी है । उसके भीतर खेल का सुपरस्टार बनने के गुण है और मुझे उसके साथ काम करने का बेताबी से इंतजार है।'
नए कप्तान के नेतृत्व में उतरेगी चेन्नई की टीम
महेंद्र सिंह धोनी ने 15वें सीजन की शुरुआत से दो दिने पहले सीएसके की कप्तानी छोड़कर फैंस को हैरान कर दिया। ऐसे में अब चेन्नई की बागडोर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के पास होगी। बता दें कि धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम रिकॉर्ड 9 बार फाइनल में पहुंची और चार बार खिताब अपने नाम करने में सफल हुई।
कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर, पैट कमिंस, नीतीश राणा, शेल्डन जैक्सन, अजिंक्य रहाणे, शिवम मावी, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, रसिक डार, चमिका करुणारत्ने, अभिजीत तोमर, प्रथम सिंह, बाबा इंद्रजीत, अमन खान, मोहम्मद नबी، अशोक शर्मा, सैम बिलिंग्स, एलेक्स हेल्स, रमेश कुमार।
चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड
रवींद्र जडेजा (कप्तान), एमएस धोनी, मोईन अली, ऋतुराज गायकवाड़, दीपक चाहर, अंबाती रायुडू, ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा,केएम आसिफ, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, महीष तीक्षणा, राजवर्धन हंगरगेकर, सिमरजीत सिंह, डेवेन कॉन्वे, मिचेल सेंटनर, ड्वेन प्रीटोरियस, एडम मिल्ने, सुभ्रांश सेनापति, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, सी हरि निशांत,एन जगदीशन, के भगत वर्मा।

