LIVE

DC vs RR Highlights: दिल्‍ली की दबंगई के सामने राजस्‍थान के रॉयल्‍स की एक न चली, कैपिटल्‍स बने टेबल टॉपर

IPL 2021, DC vs RR: दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने गेंदबाजों के सहारे शनिवार को आईपीएल 2021 के 36वें मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स को 33 रन से मात दी। दिल्‍ली की टीम अंक तालिका में शीर्ष स्‍थान पर पहुंच गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Sep 26, 2021, 15:53 IST
Follow on Google News
DC vs RR Highlights: दिल्‍ली की दबंगई के सामने राजस्‍थान के रॉयल्‍स की एक न चली, कैपिटल्‍स बने टेबल टॉपर

IPL 2021, DC vs RR: दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने गेंदबाजों के सहारे शनिवार को आईपीएल 2021 के 36वें मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स को 33 रन से मात दी। दिल्‍ली ने पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 154 रन बनाए। जवाब में राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम 6 विकेट पर 121 रन ही बना सकी। संजू सैमसन ने नाबाद 70 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत दिलाने के काम नहीं आई। इस जीत के साथ ही दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम शीर्ष स्‍थान पर पहुंच गई है। 

IPL 2021, CSK vs KKR Live Score: यहां देखें मैच का लाइव स्‍कोर

रॉयल्‍स की पारी का हाल

155 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी राजस्‍थान रॉयल्‍स की शुरूआत बेहद खराब रही। लियाम लिविंगस्‍टोन (1) को आवेश खान ने पहले ही ओवर में विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कराकर रॉयल्‍स को पहला झटका दिया। अगले ओवर में नॉर्जे ने यशस्‍वी जायसवाल (5) का शिकार किया। जल्‍द ही अश्विन ने डेविड मिलर (7) को स्‍टंपिंग कराकर रॉयल्‍स को तगड़ा झटका दिया।

संजू सैमसन (70*) एक छोर पर टिके रहे, लेकिन उन्‍हें किसी का साथ नहीं मिला। महिपाल लोमरोर (19), रियान पराग और राहुल तेवतिया (9) जल्‍दी-जल्‍दी आउट हुए। सैमसन ने 53 गेंदों में 8 चौके और एक छक्‍के की मदद से नाबाद 70 रन बनाए। दिल्‍ली की तरफ से एनरिच नॉर्जे ने दो विकेट लिए। आवेश खान, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।

दिल्‍ली की पारी का हाल

इससे पहले श्रेयस अय्यर (43) और शिमरोन हेटमायर (28) की दमदार पारियों की बदौलत दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 154 रन बनाए। पहले बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित दिल्‍ली कैपिटल्‍स की शुरूआत बेहद खराब रही। कार्तिक त्‍यागी ने चौथे ओवर में शिखर धवन (8) को बोल्‍ड किया। अगले ओवर में चेतन सकारिया ने पृथ्‍वी शॉ (10) को लिविंगस्‍टोन के हाथों कैच आउट कराया। 21 रन पर दो विकेट गिर जाने के बाद अय्यर और ऋषभ पंत (24) ने दिल्‍ली की पारी संभाली।

दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी करके बड़े स्‍कोर की राह तैयार की। हालांकि, मुस्‍ताफिजुर रहमान ने पंत को बोल्‍ड करके इस पर पानी फेर दिया। राहुल तेवतिया ने अय्यर को स्‍टंपिंग कराकर दिल्‍ली को करारा झटका दिया। यहां से शिमरोन हेटमायर ने तेजी से रन बनाए और दिल्‍ली को 100 रन के पार पहुंचाया। रहमान ने हेटमायर को सकारिया के हाथों कैच आउट कराकर दिल्‍ली को पांचवां झटका दिया।

इसके बाद अक्षर पटेल (12) को चेतन सकारिया ने लांग ऑन पर मिलर के हाथों कैच आउट कराकर दिल्‍ली को छठा झटका दिया। ललित यादव (14*) और रविचंद्रन अश्विन (6*) रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्‍थान रॉयल्‍स की तरफ से मुस्‍ताफिजुर रहमान और चेतन सकारिया को दो-दो विकेट मिले। कार्तिक त्‍यागी और राहुल तेवतिया के खाते में एक-एक सफलता आई।

टॉस का बॉस

पता हो कि राजस्‍थान रॉयल्‍स के कप्‍तान संजू सैमसन ने शनिवार को दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।राजस्‍थान रॉयल्‍स ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं जबकि दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने भी एक बदलाव किया है। रॉयल्‍स ने ऐविन लुईस और क्रिस मॉरिस की जगह तबरेज शम्‍सी व डेविड मिलर को शामिल किया है। दिल्‍ली ने मार्कस स्‍टोइनिस की जगह ललित यादव को शामिल किया है।

IPL 2021, DC vs RR, Live Score: मैच का लाइव स्‍कोरकार्ड

IPL 2021, DC vs RR Live: बता दें कि दिल्‍ली कैपिटल्‍स और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच मुकाबले का प्रसारण स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। Star Sports 1, Star Sports 2 और Star Sports 3 पर आप इस मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन स्‍ट्रीमिंग आप Disney+ Hotstar पर भी देख सकते हैं। मैच से जुड़ी अहम जानकारियां और लाइव ब्‍लॉग आप टाइम्‍स नाउ नवभारत पर हासिल कर सकते हैं।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11

पृथ्‍वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्‍तान), शिमरोन हेटमायर, ललित यादव, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्जे और आवेश खान।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11

यशस्‍वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्‍तान), लियाम लिविंगस्‍टोन, डेविड मिलर, महिपाल लोमरोर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, कार्तिक त्‍यागी, चेतन सकारिया, मुस्‍ताफिजुर रहमान और तबरेज शम्‍सी।

SEPT 25, 2021 19:25 IST

अंक तालिका का क्‍या है हाल

दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने राजस्‍थान रॉयल्‍स को आईपीएल 2021 के 36वें मैच में 33 रन से मात दी। इसके बाद अंक तालिका में क्‍या बदलाव हुए हैं। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देखें।

आईपीएल 2021 की अंक तालिका का हाल

SEPT 25, 2021 19:13 IST

IPL 2021, DC vs RR Live Score: 20 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

आवेश खान ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए 20वां ओवर किया। 20 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर 6 विकेट खोकर 121 रन हो गया है। संजू सैमसन 70* और तबरेज शम्‍सी 2* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। दिल्‍ली ने 33 रन से मैच जीता।

SEPT 25, 2021 19:09 IST

IPL 2021, DC vs RR Live Score: 19 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

कगिसो रबाडा ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए 19वां ओवर किया। 19 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर 6 विकेट खोकर 110 रन हो गया है। संजू सैमसन 59* और तबरेज शम्‍सी 2* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 25, 2021 19:03 IST

IPL 2021, DC vs RR Live Score: 18 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

एनरिच नॉर्जे ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए 18वां ओवर किया। 18 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर 6 विकेट खोकर 101 रन हो गया है। संजू सैमसन 53* और तबरेज शम्‍सी 1* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इस ओवर में राहुल तेवतिया (9) का विकेट आया।

SEPT 25, 2021 19:00 IST

नॉर्जे ने तेवतिया का किया शिकार

एनरिच नॉर्जे ने 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर राहुल तेवतिया को डीप स्‍कवायर लेग पर शिमरोन हेटमायर के हाथों कैच आउट कराकर रॉयल्‍स को छठा झटका दिया। नॉर्जे ने शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर तेवतिया ने पुल शॉट जमाया, हेटमायर ने बाउंड्री के पास आसान कैच लपका। तेवतिया ने 15 गेंदों में 9 रन बनाए।

SEPT 25, 2021 18:57 IST

IPL 2021, DC vs RR Live Score: 17 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

आवेश खान ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए 17वां ओवर किया। 17 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर 5 विकेट खोकर 99 रन हो गया है। संजू सैमसन 52* और राहुल तेवतिया 9* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 25, 2021 18:53 IST

IPL 2021, DC vs RR Live Score: 16 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

अक्षर पटेल ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए 16वां ओवर किया। 16 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर 5 विकेट खोकर 91 रन हो गया है। संजू सैमसन 48* और राहुल तेवतिया 6* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 25, 2021 18:44 IST

IPL 2021, DC vs RR Live Score: 15 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

कगिसो रबाडा ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए 15वां ओवर किया। 15 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर 5 विकेट खोकर 82 रन हो गया है। संजू सैमसन 41* और राहुल तेवतिया 4* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 25, 2021 18:40 IST

IPL 2021, DC vs RR Live Score: 14 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

एनरिच नॉर्जे ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए 14वां ओवर किया। 14 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर 5 विकेट खोकर 68 रन हो गया है। संजू सैमसन 28* और राहुल तेवतिया 3* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 25, 2021 18:35 IST

IPL 2021, DC vs RR Live Score: 13 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

रविचंद्रन अश्विन ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए 13वां ओवर किया। 13 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर 5 विकेट खोकर 59 रन हो गया है। संजू सैमसन 20* और राहुल तेवतिया 2* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 25, 2021 18:35 IST

पंजाब-हैदराबाद मैच के लाइव अपडेट

पंजाब किंग्‍स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज के डबल हेडर का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के लाइव अपडेट्स आप दिए गए लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

IPL 2021, SRH vs PBKS Live Score Online: हैदराबाद-पंजाब की ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11, थोड़ी देर में होगा टॉस

SEPT 25, 2021 18:33 IST

IPL 2021, DC vs RR Live Score: 12 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

अक्षर पटेल ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए 12वां ओवर किया। 12 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर 5 विकेट खोकर 56 रन हो गया है। संजू सैमसन 20* और राहुल तेवतिया 1* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इस ओवर में रियान पराग (2) का विकेट आया।

SEPT 25, 2021 18:32 IST

पटेल ने पराग को किया बोल्‍ड

अक्षर पटेल ने रियान पराग को सीधी गेंद पर क्‍लीन बोल्‍ड करके रॉयल्‍स को पांचवां झटका दिया। पटेल ने तेज गति की शॉर्ट लेंथ की गेंद डाली, जिस पर पराग ने मिडविकेट के ऊपर से शॉट खेलने का प्रयास किया। गेंद उनके बल्‍ले को छूई नहीं और वो क्‍लीन बोल्‍ड हुए। पराग ने 7 गेंदों में 2 रन बनाए।

SEPT 25, 2021 18:28 IST

IPL 2021, DC vs RR Live Score: 11 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

कगिसो रबाडा ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए 11वां ओवर किया। 11 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर 4 विकेट खोकर 49 रन हो गया है। संजू सैमसन 15* और रियान पराग 1* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इस ओवर में महिपाल लोमरोर (19) का विकेट आया।

SEPT 25, 2021 18:26 IST

रबाडा ने लोमरोर का किया कबाड़ा

कगिसो रबाडा ने 11वें ओवर में महिपाल लोमरोर (19) को फाइन लेग पर आवेश खान के हाथों कैच आउट कराकर रॉयल्‍स को चौथा झटका दिया। रबाडा ने शॉर्ट लेंथ की गेंद डाली, जिस पर लोमरोर ने बल्‍ला अड़ाया और आवेश ने आसान कैच लपका। लोमरोर ने 24 गेंदो में एक छक्‍के की मदद से 19 रन बनाए।

SEPT 25, 2021 18:23 IST

IPL 2021, DC vs RR Live Score: 10 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

अक्षर पटेल ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए 10वां ओवर किया। 10 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर 3 विकेट खोकर 48 रन हो गया है। संजू सैमसन 15* और महिपाल लोमरोर 19* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 25, 2021 18:19 IST

IPL 2021, DC vs RR Live Score: 9 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

रविचंद्रन अश्विन ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए 9वां ओवर किया। 9 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर 3 विकेट खोकर 43 रन हो गया है। संजू सैमसन 13* और महिपाल लोमरोर 16* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 25, 2021 18:18 IST

IPL 2021, DC vs RR Live Score: 8 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

अक्षर पटेल ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए आठवां ओवर किया। 8 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर 3 विकेट खोकर 34 रन हो गया है। संजू सैमसन 12* और महिपाल लोमरोर 8* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 25, 2021 18:17 IST

IPL 2021, DC vs RR Live Score: 7 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

रविचंद्रन अश्विन ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए सातवां ओवर किया। 7 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर 3 विकेट खोकर 28 रन हो गया है। संजू सैमसन 10* और महिपाल लोमरोर 5* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 25, 2021 18:06 IST

IPL 2021, DC vs RR Live Score: 6 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

कगिसो रबाडा ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए छठा ओवर किया। 6 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर 3 विकेट खोकर 21 रन हो गया है। संजू सैमसन 5* और महिपाल लोमरोर 3* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 25, 2021 18:03 IST

IPL 2021, DC vs RR Live Score: 5 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

रविचंद्रन अश्विन ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए पांचवां ओवर किया। 5 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर 3 विकेट खोकर 19 रन हो गया है। संजू सैमसन 4* और महिपाल लोमरोर 2* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इस ओवर में डेविड मिलर (7) का विकेट आया।

SEPT 25, 2021 18:01 IST

अश्विन ने किलर मिलर का शिकार किया

रविचंद्रन अश्विन ने पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर राजस्‍थान रॉयल्‍स को तगड़ा झटका दिया। अश्विन ने ऑफ स्‍टंप लाइन पर फ्लाइट गेंद डाली, जिस पर मिलर बड़ा शॉट खेलने गए और चूक गए। पंत ने आसानी से स्‍टंपिंग की। डेविड मिलर ने 10 गेंदों में 7 रन बनाए।

SEPT 25, 2021 17:58 IST

IPL 2021, DC vs RR Live Score: 4 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

एनरिच नॉर्जे ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए चौथा ओवर किया। 4 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर 2 विकेट खोकर 17 रन हो गया है। संजू सैमसन 3* और डेविड मिलर 6* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 

SEPT 25, 2021 17:55 IST

IPL 2021, DC vs RR Live Score: 3 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

आवेश खान ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए तीसरा ओवर किया। 3 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर 3 विकेट खोकर 15 रन हो गया है। संजू सैमसन 1* और डेविड मिलर 4* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 

SEPT 25, 2021 17:48 IST

IPL 2021, DC vs RR Live Score: 2 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

एनरिच नॉर्जे ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए दूसरा ओवर किया। 2 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर 2 विकेट खोकर 11 रन हो गया है। संजू सैमसन 1* और डेविड मिलर 4* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इस ओवर में यशस्‍वी जायसवाल (5) का विकेट आया।

SEPT 25, 2021 17:46 IST

नॉर्जे ने यशस्‍वी को बनाया अपना शिकार

एनरिक नॉर्जे ने अपने स्‍पेल की पहली ही गेंद पर यशस्‍वी जायसवाल (5) को आउट किया। पंत ने उनका आसान कैच पकड़ा। नॉर्जे ने लेंथ गेंद डाली, जिस पर जायसवाल के बल्‍ले का बाहरी किनारा लगा और विकेटीकपर पंत ने आसान कैच पकड़ा। यशस्‍वी ने 4 गेंदों में 5 रन बनाए।

SEPT 25, 2021 17:44 IST

IPL 2021, DC vs RR Live Score: 1 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

आवेश खान ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए पहला ओवर किया। 1 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर 1 विकेट खोकर 6 रन हो गया है। यशस्‍वी जायसवाल 5* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इस ओवर में लियाम लिविंगस्‍टोन (1) का विकेट आया।

SEPT 25, 2021 17:42 IST

आवेश ने लियाम लिविंगस्‍टोन को बनाया शिकार

आवेश खान ने पहले ही ओवर में राजस्‍थान रॉयल्‍स को तगड़ा झटका दिया। उन्‍होंने लियाम लिविंगस्‍टोन को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कराया। आवेश ने शॉर्ट लेंथ की गेंद डाली, जिस पर लिविंगस्‍टोन पुल खेलने गए, लेकिन गेंद उनके बल्‍ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर पंत के हाथों गई। लिविंगस्‍टोन ने 3 गेंदों में 1 रन बनाया।

SEPT 25, 2021 17:30 IST

दिल्‍ली की पारी का हाल

श्रेयस अय्यर (43) और शिमरोन हेटमायर (28) की दमदार पारियों की बदौलत दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने शनिवार को आईपीएल 2021 के 36वें मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स के सामने जीत के लिए 155 रन का लक्ष्‍य रखा है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 154 रन बनाए।

पहले बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित दिल्‍ली कैपिटल्‍स की शुरूआत बेहद खराब रही। कार्तिक त्‍यागी ने चौथे ओवर में शिखर धवन (8) को बोल्‍ड किया। अगले ओवर में चेतन सकारिया ने पृथ्‍वी शॉ (10) को लिविंगस्‍टोन के हाथों कैच आउट कराया। 21 रन पर दो विकेट गिर जाने के बाद अय्यर और ऋषभ पंत (24) ने दिल्‍ली की पारी संभाली।

दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी करके बड़े स्‍कोर की राह तैयार की। हालांकि, मुस्‍ताफिजुर रहमान ने पंत को बोल्‍ड करके इस पर पानी फेर दिया। राहुल तेवतिया ने अय्यर को स्‍टंपिंग कराकर दिल्‍ली को करारा झटका दिया। यहां से शिमरोन हेटमायर ने तेजी से रन बनाए और दिल्‍ली को 100 रन के पार पहुंचाया। रहमान ने हेटमायर को सकारिया के हाथों कैच आउट कराकर दिल्‍ली को पांचवां झटका दिया।

इसके बाद अक्षर पटेल (12) को चेतन सकारिया ने लांग ऑन पर मिलर के हाथों कैच आउट कराकर दिल्‍ली को छठा झटका दिया। ललित यादव (14*) और रविचंद्रन अश्विन (6*) रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्‍थान रॉयल्‍स की तरफ से मुस्‍ताफिजुर रहमान और चेतन सकारिया को दो-दो विकेट मिले। कार्तिक त्‍यागी और राहुल तेवतिया के खाते में एक-एक सफलता आई।

SEPT 25, 2021 17:21 IST

IPL 2021, DC vs RR Live Score: 20 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर

मुस्‍ताफिजुर रहमान ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए 20वां ओवर किया। 20 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर 6 विकेट खोकर 154 रन हो गया है। ललित यादव 14* और रविचंद्रन अश्विन 6* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 

SEPT 25, 2021 17:17 IST

IPL 2021, DC vs RR Live Score: 19 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर

चेतन सकारिया ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए 19वां ओवर किया। 19 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर 6 विकेट खोकर 145 रन हो गया है। ललित यादव 12* और रविचंद्रन अश्विन 1* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इस ओवर में अक्षर पटेल (12) का विकेट आया।

SEPT 25, 2021 17:13 IST

पंत ने अक्षर को भेजा डगआउट

चेतन सकारिया ने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर अक्षर पटेल को लांग ऑन पर डेविड मिलर के हाथों कैच आउट कराया। सकारिया ने धीमी गति की लेंथ गेंद डाली, जिस पर पटेल ने हवाई शॉट खेला। मिलर ने लांग ऑन पर आसान कैच लपका। अक्षर पटेल ने 7 गेंदों में एक छक्‍के की मदद से 12 रन बनाए।

SEPT 25, 2021 17:09 IST

IPL 2021, DC vs RR Live Score: 18 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर

कार्तिक त्‍यागी ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए 18वां ओवर किया। 18 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर पांच विकेट खोकर 135 रन हो गया है। ललित यादव 10* और अक्षर पटेल 6* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इस ओवर में 11 रन बने।

SEPT 25, 2021 17:07 IST

IPL 2021, DC vs RR Live Score: 17 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर

मुस्‍ताफिजुर रहमान ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए 17वां ओवर किया। 17 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर पांच विकेट खोकर 124 रन हो गया है। ललित यादव 5* और अक्षर पटेल 2* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इस ओवर में शिमरोन हेटमायर (28) का विकेट आया। 

SEPT 25, 2021 17:07 IST

रहमान ने खतरनाक हेटमायर को बनाया शिकार

मुस्‍ताफिजुर रहमान ने पारी के 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर खतरनाक शिमरोन हेटमायर को चेतन सकारिया के हाथों कैच आउट कराकर दिल्‍ली को तगड़ा झटका दिया। मुस्‍ताफिजुर रहमान ने यॉर्कर डाली, जिस पर हेटमायर के बल्‍ले का किनारा लगकर शॉर्ट थर्ड मैन पर सकारिया ने आसान कैच लपका। हेटमायर ने 16 गेंदों में 5 चौके की मदद से 28 रन बनाए।

SEPT 25, 2021 16:56 IST

IPL 2021, DC vs RR Live Score: 16 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर

कार्तिक त्‍यागी ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए 16वां ओवर किया। 16 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर चार विकेट खोकर 120 रन हो गया है। शिमरोन हेटमायर 28* और ललित यादव 3* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इस ओवर में 16 रन बने।

SEPT 25, 2021 16:50 IST

IPL 2021, DC vs RR Live Score: 15 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर

चेतन सकारिया ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए 15वां ओवर किया। 15 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर चार विकेट खोकर 104 रन हो गया है। शिमरोन हेटमायर 15* और ललित यादव 2* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 25, 2021 16:45 IST

IPL 2021, DC vs RR Live Score: 14 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर

राहुल तेवतिया ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए 14वां ओवर किया। 14 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर चार विकेट खोकर 92 रन हो गया है। शिमरोन हेटमायर 4* और ललित यादव 1* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इस ओवर में श्रेयस अय्यर (43) का विकेट आया।

SEPT 25, 2021 16:42 IST

तेवतिया ने दिल्‍ली की बड़ी मछली फंसाई

राहुल तेवतिया ने 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर को स्‍टंपिंग आउट किया। तेवतिया ने ऑफ स्‍टंप के काफी बाहर गेंद डाली, जिस पर अय्यर बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन चूक गए। उनका पैर आगे खिसका। विकेट के पीछे संजू सैमसन ने गेंद पकड़कर गिल्‍लियां बिखेर दी। अय्यर ने 32 गेंदों में एक चौके और दो छक्‍के की मदद से 43 रन बनाए।

SEPT 25, 2021 16:37 IST

IPL 2021, DC vs RR Live Score: 13 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर

तबरेज शम्‍सी ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए 13वां ओवर किया। 13 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर तीन विकेट खोकर 90 रन हो गया है। श्रेयस अय्यर 43* और शिमरोन हेटमायर 3* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 25, 2021 16:32 IST

IPL 2021, DC vs RR Live Score: 12 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर

मुस्‍ताफिजुर रहमान ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए 12वां ओवर किया। 12 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर तीन विकेट खोकर 84 रन हो गया है। श्रेयस अय्यर 39* और शिमरोन हेटमायर 1* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इस ओवर में ऋषभ पंत (24) का विकेट आया।

SEPT 25, 2021 16:31 IST

खराब शॉट खेलकर आउट हुए पंत

मुस्‍ताफिजुर रहमान ने 12वें ओवर की चौथी गेंद शॉर्ट लेंथ की डाली। ऋषभ पंत पुल शॉट खेलने गए, लेकिन उनकी टाइमिंग सही नहीं थी। गेंद पंत के बल्‍ले के अंदरूनी हिस्‍से में लगने के बाद स्‍टंप्‍स पर जाकर लगी। पंत ने 24 गेंदों में दो चौके की मदद से 24 रन बनाए।

SEPT 25, 2021 16:25 IST

IPL 2021, DC vs RR Live Score: 11 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर

तबरेज शम्‍सी ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए 11वां ओवर किया। 11 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर दो विकेट खोकर 79 रन हो गया है। श्रेयस अय्यर 37* और ऋषभ पंत 22* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इस ओवर में 13 रन बने।

SEPT 25, 2021 16:21 IST

IPL 2021, DC vs RR Live Score: 10 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर

राहुल तेवतिया ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए 10वां ओवर किया। 10 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर दो विकेट खोकर 66 रन हो गया है। श्रेयस अय्यर 27* और ऋषभ पंत 19* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 25, 2021 16:14 IST

IPL 2021, DC vs RR Live Score: 9 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर

तबरेज शम्‍सी ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए 9वां ओवर किया। 9 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर दो विकेट खोकर 56 रन हो गया है। श्रेयस अय्यर 19* और ऋषभ पंत 17* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 25, 2021 16:10 IST

IPL 2021, DC vs RR Live Score: 8 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर

राहुल तेवतिया ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए आठवां ओवर किया। 8 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर दो विकेट खोकर 47 रन हो गया है। श्रेयस अय्यर 15* और ऋषभ पंत 12* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 25, 2021 16:05 IST

IPL 2021, DC vs RR Live Score: 7 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर

तबरेज शम्‍सी ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए सातवां ओवर किया। 7 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर दो विकेट खोकर 42 रन हो गया है। श्रेयस अय्यर 12* और ऋषभ पंत 10* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 25, 2021 16:01 IST

IPL 2021, DC vs RR Live Score: 6 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर

कार्तिक त्‍यागी ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए छठा ओवर किया। 6 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर दो विकेट खोकर 36 रन हो गया है। श्रेयस अय्यर 9* और ऋषभ पंत 7* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इस ओवर में 11 रन बने।

SEPT 25, 2021 15:58 IST

सकारिया के जाल में फंसे पृथ्‍वी

चेतन सकारिया ने पांचवें ओवर की पहली गेंद पर पृथ्‍वी शॉ को मिड ऑफ में लियाम लिविंगस्‍टोन के हाथों कैच आउट कराया। शॉ ने ऑफ स्‍टंप से बाहर जाती गेंद पर छेड़खानी की और हवा में शॉट खेल बैठे। लिविंगस्‍टोन ने आसान कैच लपका। पृथ्‍वी शॉ ने 12 गेंदों में 10 रन बनाए।

SEPT 25, 2021 15:56 IST

IPL 2021, DC vs RR Live Score: 5 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर

चेतन सकारिया ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए पांचवां ओवर किया। 5 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर दो विकेट खोकर 25 रन हो गया है। श्रेयस अय्यर 4* और ऋषभ पंत 2* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 25, 2021 15:51 IST

IPL 2021, DC vs RR Live Score: 4 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर

कार्तिक त्‍यागी ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए चौथा ओवर किया। 4 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर एक विकेट खोकर 21 रन हो गया है। पृथ्‍वी शॉ 10* और श्रेयस अय्यर 2* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 25, 2021 15:49 IST

कार्तिक त्‍यागी ने धवन को किया बोल्‍ड

पंजाब किंग्‍स के खिलाफ राजस्‍थान रॉयल्‍स की जीत के हीरो कार्तिक त्‍यागी ने शनिवार को दिल्‍ली के खिलाफ भी अपना जलवा बरकरार रखा है। पारी का चौथा ओवर करने आए त्‍यागी ने अपने स्‍पेल की पहली ही गेंद पर शिखर धवन को बोल्‍ड कर दिया। त्‍यागी ने मिडिल और ऑफ स्‍टंप की लाइन में गुड लेंथ स्‍पॉट पर गेंद डाली, धवन के बल्‍ले का निचला हिस्‍सा लगकर गेंद स्‍टंप पर जा लगी। धवन मुस्‍कुराते हुए डगआउट लौटे। शिखर धवन ने 8 गेंदों में एक चौके की मदद से 8 रन बनाए।

SEPT 25, 2021 15:45 IST

IPL 2021, DC vs RR Live Score: 3 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर

चेतन सकारिया ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए तीसरा ओवर किया। 3 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर बिना किसी नुकसान के 18 रन हो गया है। पृथ्‍वी शॉ 10* और शिखर धवन 8* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 25, 2021 15:42 IST

IPL 2021, DC vs RR Live Score: 2 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर

महिपाल लोमरोर ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए दूसरा ओवर किया। 2 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर बिना किसी नुकसान के 11 रन हो गया है। पृथ्‍वी शॉ 4* और शिखर धवन 7* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 25, 2021 15:35 IST

IPL 2021, DC vs RR Live Score: 1 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर

मुस्‍ताफिजुर रहमान ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए पहला ओवर किया। 1 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर बिना किसी नुकसान के 6 रन हो गया है। पृथ्‍वी शॉ 4* और शिखर धवन 2* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 25, 2021 15:23 IST

दोनों टीमों की प्‍लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11

पृथ्‍वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्‍तान), शिमरोन हेटमायर, ललित यादव, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्जे और आवेश खान।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11

यशस्‍वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्‍तान), लियाम लिविंगस्‍टोन, डेविड मिलर, महिपाल लोमरोर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, कार्तिक त्‍यागी, चेतन सकारिया, मुस्‍ताफिजुर रहमान और तबरेज शम्‍सी।

SEPT 25, 2021 15:19 IST

राजस्‍थान रॉयल्‍स बना टॉस का बॉस

राजस्‍थान रॉयल्‍स के कप्‍तान संजू सैमसन ने शनिवार को दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

राजस्‍थान रॉयल्‍स ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं जबकि दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने भी एक बदलाव किया है। रॉयल्‍स ने ऐविन लुईस और क्रिस मॉरिस की जगह तबरेज शम्‍सी व डेविड मिलर को शामिल किया है। दिल्‍ली ने मार्कस स्‍टोइनिस की जगह ललित यादव को शामिल किया है।

SEPT 25, 2021 15:10 IST

आईपीएल से जुड़ी जानकारी

दिल्‍ली और राजस्‍थान के बीच मैच के अलावा आप आईपीएल 2021 से जुड़ी तमाम जानकारियां नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके हासिल कर सकते हैं।

आईपीएल 2021 का कवरेज

SEPT 25, 2021 15:09 IST

दिल्‍ली-राजस्‍थान की संभावित प्‍लेइंग XI

दिल्‍ली और राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम आज किन धुरंधरों के साथ मैदान संभाल सकती हैं। इसकी जानकारी आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके हासिल कर सकते हैं।

IPL 2021, DC vs RR: आज दिल्ली और राजस्थान की टक्कर, ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग-11

SEPT 25, 2021 15:08 IST

कब और कहां देखें मैच का लाइव प्रसारण

दिल्‍ली और राजस्‍थान के बीच आज अबुधाबी में मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच के लाइव प्रसारण व ऑनलाइन स्‍ट्रीमिंग की जानकारी आपको नीचे दिए गए लिंक पर मिलेगी।

IPL 2021 DC vs RR Live Streaming: जानें कहां देखें दिल्ली कैपिटल्स-राजस्थान रॉयल्स के मैच का LIVE प्रसारण