SRH vs PBKS Highlights: रोमांचक मैच में पंजाब ने 5 रन से दी हैदराबाद को मात
IPL 2021 SRH vs PBKS Highlights: आईपीएल 2021 में शनिवार को खेले जा रहे दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को पंजाब के खिलाफ 5 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। उसका प्लेऑफ में पहुंचने का सपना इस हार के साथ टूट गया।
IPL 2021, SRH vs PBKS Highlights: आईपीएल 2021 में शनिवार को खेले गए दूसरे मैच में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 रन के अतंर से मात देकर रोमांचक जीत दर्ज की। मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम 7 विकेट पर 125 रन बना सकी। ऐसे में पंजाब के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद को इस छोटे लक्ष्य को हासिल नहीं करने दिया और 5 रन के अंतर से अपनी टीम को जीत दिला दी। आखिरी ओवर में हैदराबाद को जीत के लिए 17 रन बनाने थे लेकिन जेसन होल्डर और भुवनेश्वर कुमार की जोड़ी ऐसा नहीं कर पाई। इस हार के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई।
IPL 2021, CSK vs KKR Live Score: यहां देखें मैच का लाइव स्कोर
अंक तालिका में अब पंजाब के टीम 10 मैच में 4 जीत के साथ पांचवें पायदान पर पहुंच गई है। सनराइजर्स हैदराबाद 9 मैच में एक जीत और 8 हार के साथ अंतिम पायदान पर है और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है।
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ने करो या मरो के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और पिछले मैच की टीम में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं पंजाब तीन बदलाव के साथ मैदान में उतरी और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 125 रन का स्कोर खड़ा कर सकी।
शमी और बिश्नोई ने लिखी पंजाब के जीत की कहानी
126 रन के लक्ष्य को बचाने उतरी पंजाब को मोहम्मद शमी ने शानदार शरुआत दी और जल्दी-जल्दी डेविड वॉर्नर(2) और केन विलियमसन(1) को आउट कर दिया। इसके बाद रवि बिश्नोई ने अपनी फिरकी का जादू दिखाते हुए मनीष पांडे(13) को पवेलियन वापस भेज दिया। पांडे के आउट होने के बाद केदार जाधव ने साहा के साथ मिलकर टीम को 50 रन के पार पहुंचाया लेकिन पारी के 13वें ओवर में रवि बिश्नोई ने केदार जाधव(12) और अब्दुल समद(1) को आउट करके अपनी टीम की मैच में वापसी करा दी।
ऐलिस ने आखिरी ओवर में नहीं बनाने दिए 17 रन
13 ओवर में 60 रन पर हैदराबाद ने पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए जेसन होल्डर ने साहा के साथ मोर्चा संभाला और तेजी से रन बनाए। लेकिन पारी के 17वें ओवर में साहा के रन आउट होने के बाद हैदराबाद की मुश्किलें बढ़ गईं लेकिन होल्डर ने अपना आक्रमण जारी रखा। अंतिम ओवर में जीत के लिए हैदराबाद को 17 रन बनाने थे लेकिन डेब्यूटेंट नाथन ऐलिस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए केवल 11 रन दिए और पंजाब को चौथी जीत दिला दी। होल्डर अंत में 29 गेंद में 47 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 3 विकेट लिए थे।
IPL 2021, SRH vs PBKS, : मैच का फुल स्कोरकार्ड
पंजाब ने हैदराबाद के सामने रखा 126 रन का लक्ष्य
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स अच्छा खेल नहीं दिखा सकी और सनराइजर्स के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर केवल 125 रन का स्कोर खड़ा कर सकी। पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही और लगातार उसके विकेट गिरते रहे। जेसन होल्डर ने पारी के पांचवें ओवर में केएल राहुल और मयंक अग्रवाल के विकेट लेकर पंजाब को बैकफुट पर धकेल दिया। उसके बाद पंजाब की टीम वापसी नहीं कर सकी। क्रिस गेल भी अपने बल्ले का जादू नहीं दिखा पाए। लगातार विकेट गिरने से लगातार पंजाब के बल्लेबाजों पर बढ़ता रहा और अंत में टीम 20 ओवर में केवल 125 रन बना सकी। हैदराबाद के लिए सबसे सफल गेंदबाज जेसन होल्डर रहे उन्होंने 3 विकेट लिए। राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा और अब्दुल समद को 1-1 सफलता मिली। एडेन मार्करम ने 27 रन की पारी खेली और पंजाब के सबसे सफल बल्लेबाज रहे। केएल राहुल ने 21 और क्रिस गेल ने 14 रन की पारी खेली।
ऐसा है दोनों का Head to Head रिकॉर्ड
सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल में अबतक कुल 17 मुकाबले हुए हैं जिसमें से 12 बार बाजी हैदराबाद के और 5 बार पंजाब के हाथ लगी है। यूएई में दोनों के बीच अबतक तीन मैच खेले गए जिसमें से दो बार जीत पंजाब के और एक बार हैदराबाद को मिली है। मौजूदा सीजन में भी दोनों टीमों के बीच पहले चरण में एक मैच खेला जा चुका है और सनराइजर्स के खाते में गया था। यह सीजन में अबतक सनराइजर्स को मिली एकलौती जीत है।
ऐसी है दोनों की प्लेइंग इलेवन:
SUNRISERS HYDERABAD PLAYING-11
सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर, रिद्धमान साहा, मनीष पांडे, केन विलियमसन, केदार जाधव, जेसन होल्डर, अब्दल समद, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, खलील अहमद।
PUNJAB KINGS PLAYING-11
केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, दीपक हूडा, क्रिस गेल, एलिस, रवि बश्नोई, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।
सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं। साथ हीआईपीएल 2021 के दूसरे चरण के मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports 1, Star Sports 2 और Star Sports 3) पर देख सकते हैं। मैच से जुड़ी अहम जानकारियां और लाइव ब्लॉग आप टाइम्स नाउ नवभारत पर हासिल कर सकते हैं।
नाथन एलिसा का आईपीएल में शानदार आगाज
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: आखिरी ओवर में 17 रन नहीं बना पाया हैदराबाद, 5 रन से जीता पंजाब
आखिरी 6 गेंदों में डेब्यूटेंट नाथन एलिस के खिलाफ हैदराबाद के बल्लेबाज जेसन होल्डर और भुवनेश्वर कुमार 17 रन नहीं बना सके और 5 रन के अंतर से मैच गंवा दिया। जेसन होल्डर 47*(29) और भुवनेश्वर कुमार 3*(4) रन बनाकर नाबाद रहे।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: 19 ओवर में हैदराबाद ने बनाए 109/7 रन
पंजाब के खिलाफ जीत के लिए मिले 126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतर सनराइजर्स हैदराबाद ने 19 ओवर में 7 विकेट खोकर 109 रन बना लिए हैं। भुवनेश्वर कुमार 3*(3) और जेसन होल्डर 38*(24) बनाकर खेल रहे हैं। अर्शदीप ने 19वां ओवर पंजाब के लिए फेंका और पहली ही गेंद पर राशिद खान को चलता कर दिया।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: हैदराबाद को लगा सातवां झटका, राशिद बने अर्शदीप का शिकार
WICKET!!! 19वें ओवर में अर्शदीप के खिलाफ पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में राशिद खान कैच दे बैठे। यह हैदराबाद को लगा सातवां झटका था। राशिद ने 4 गेंद में 3 रन की पारी खेली।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: 18 ओवर में हैदराबाद ने बनाए 105/6 रन
पंजाब के खिलाफ जीत के लिए मिले 126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतर सनराइजर्स हैदराबाद ने 18 ओवर में 6 विकेट खोकर 105 रन बना लिए हैं। राशिद खान 3*(3) और जेसन होल्डर 37*(22) बनाकर खेल रहे हैं। मोहम्मद शमी ने 18वां ओवर पंजाब के लिए फेंका। उनकी दूसरी गेंद पर होल्डर ने शानदार छक्का जड़ा।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: 100 रन के पार पहुंचा हैदराबाद
जेसन होल्डर ने 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर शानदार छक्का जड़कर अपनी टीम को 100 रन के पार पहुंचा दिया।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: 17 ओवर में हैदराबाद ने बनाए 96/6 रन
पंजाब के खिलाफ जीत के लिए मिले 126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतर सनराइजर्स हैदराबाद ने 17 ओवर में 6 विकेट खोकर 96 रन बना लिए हैं। रिद्धिमान साहा ओवर की पहली गेंद पर 37 गेंद में 31 रन की पारी खेलने के बाद रन आउट हो गए। राशिद खान 1*(1) और जेसन होल्डर 30*(18) बनाकर खेल रहे हैं। अर्शदीप सिंह ने 17वां ओवर पंजाब के लिए फेंका और 5 रन दिए।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: हैदराबाद को लगा छठा झटका, रन आउट हुए साहा
WICKET!!!17वें ओवर की पहली गेंद पर 2 रन लेने की कोशिश में साहा रन आउट हो गए। यह हैदराबाद को लगा छठा झटका था। साहा ने 37 गेंद में 31 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका जड़ा।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: 16 ओवर में हैदराबाद ने बनाए 91/5 रन
पंजाब के खिलाफ जीत के लिए मिले 126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतर सनराइजर्स हैदराबाद ने 16 ओवर में 5 विकेट खोकर 91 रन बना लिए हैं। रिद्धिमान साहा 30* (36) और जेसन होल्डर 27*(14) बनाकर खेल रहे हैं। नाथन ऐलिस ने पारी का 15वां ओवर पंजाब के लिए फेंका। ओवर की पहली दो गेंदों पर होल्डर ने दो शानदार छक्के जड़े।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: 14 ओवर में हैदराबाद ने बनाए 64/5 रन
पंजाब के खिलाफ जीत के लिए मिले 126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतर सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 ओवर में 5 विकेट खोकर 64 रन बना लिए हैं। रिद्धिमान साहा 28* (34) रन जेसन होल्डर 2*(4) बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: 15 ओवर में हैदराबाद ने बनाए 75/5 रन
पंजाब के खिलाफ जीत के लिए मिले 126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतर सनराइजर्स हैदराबाद ने 15 ओवर में 5 विकेट खोकर 75 रन बना लिए हैं। रिद्धिमान साहा 29* (35) और जेसन होल्डर 12*(9) बनाकर खेल रहे हैं। रवि बिश्नोई ने पारी का 15वां ओवर पंजाब के लिए फेंका। ओवर की पांचवीं गेंद पर होल्डर ने शानदार छक्का जड़ा।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: 13 ओवर में हैदराबाद ने बनाए 60/5 रन
पंजाब के खिलाफ जीत के लिए मिले 126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतर सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 ओवर में 5 विकेट खोकर 60 रन बना लिए हैं। पारी की आखिरी गेंद पर अब्दुल समद को बिश्नोई ने गेल के हाथों लपकवाकर पांचवां झटका दिया। इस ओवर में बिश्नोई ने हैदराबाद को दो झटके दिए।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: हैदराबाद को लगा चौथा झटका, बिश्नोई ने किया जाधव का शिकार
WICKET!!! 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर रवि बिश्नोई ने केदार जाधव को बोल्ड कर दिया। जाधव ने 12 गेंद में 12 रन बनाए।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: 12 ओवर में हैदराबाद ने बनाए 56/3 रन
पंजाब के खिलाफ जीत के लिए मिले 126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतर सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 ओवर में 3 विकेट खोकर 56 रन बना लिए हैं। रिद्धिमान साहा 25*(30) रन केदार जाधव 12*(10) बनाकर खेल रहे हैं। हरप्रीत बरार ने पंजाब के लिए पारी का 12वां ओवर फेंका।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: 50 रन के पार पहुंचा हैदराबाद
पारी के 12वें ओवर की पहली गेंद पर 50 रन पूरे किए।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: 11 ओवर में हैदराबाद ने बनाए 47/3 रन
पंजाब के खिलाफ जीत के लिए मिले 126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतर सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 ओवर में 3 विकेट खोकर 47 रन बना लिए हैं। रिद्धिमान साहा 21*(27) रन केदार जाधव 7*(7) बनाकर खेल रहे हैं। रवि बिश्नोई ने पंजाब के लिए पारी का 11वां ओवर फेंका।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: 10 ओवर में हैदराबाद ने बनाए 43/3 रन
पंजाब के खिलाफ जीत के लिए मिले 126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतर सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 43 रन बना लिए हैं। रिद्धिमान साहा 20*(23) रन केदार जाधव 5*(5) बनाकर खेल रहे हैं। एलिस ने पंजाब के लिए पारी का दसवां ओवर फेंका।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: 9 ओवर में हैदराबाद ने बनाए 39/3 रन
पंजाब के खिलाफ जीत के लिए मिले 126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतर सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 ओवर में 3 विकेट खोकर 39 रन बना लिए हैं। रिद्धिमान साहा 18*(19) रन केदार जाधव 3*(3) बनाकर खेल रहे हैं। हरप्रीत बरार ने पंजाब के लिए पारी का नौवां ओवर फेंका।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: 8 ओवर में हैदराबाद ने बनाए 32/3 रन
पंजाब के खिलाफ जीत के लिए मिले 126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतर सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 ओवर में 3 विकेट खोकर 32 रन बना लिए हैं। रिद्धिमान साहा 14*(16) रन बनाकर खेल रहे हैं। रवि बिश्नोई ने पंजाब के लिए पारी का आठवां ओवर फेंका और आखिरी गेंद पर मनीष पांडे को बोल्ड कर दिया।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: बिश्नोई ने हैदराबाद को दिया तीसरा झटका, मनीष पांडे का किया शिकार
WICKET!! रवि बिश्नोई ने अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर मनीष पांडे को बोल्ड करके पंजाब को तीसरी सफलता दिलाई। मनीष पांडे ने 13(23) रन बनाए।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: 7 ओवर में हैदराबाद ने बनाए 25/2 रन
पंजाब के खिलाफ जीत के लिए मिले 126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतर सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 ओवर में 2 विकेट खोकर 25 रन बना लिए हैं। मनीष पांडे 8*(19) और रिद्धिमान साहा 12*(14) रन बनाकर खेल रहे हैं। हरप्रीत बरार ने पंजाब के लिए पारी का सातवां ओवर फेंका।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: 6 ओवर में हैदराबाद ने बनाए 20/2 रन
पंजाब के खिलाफ जीत के लिए मिले 126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतर सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 ओवर(प्ले-ऑफ) में 2 विकेट खोकर 20 रन बना लिए हैं। मनीष पांडे 6*(14) और रिद्धिमान साहा 11*(13) रन बनाकर खेल रहे हैं। अर्शदीप सिंह ने पंजाब के लिए पारी का छठा ओवर फेंका।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: 5 ओवर में हैदराबाद ने बनाए 15/2 रन
पंजाब के खिलाफ जीत के लिए मिले 126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतर सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 ओवर में 2 विकेट खोकर 15 रन बना लिए हैं। मनीष पांडे 4*(10) और रिद्धिमान साहा 8*(11) रन बनाकर खेल रहे हैं। दोहरी सफलता दिलाने वाले मोहम्मद शमी ने पंजाब के लिए पारी का पांचवां ओवर फेंका।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: 4 ओवर में हैदराबाद ने बनाए 12/2 रन
पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत के लिए मिले 126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतर सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 ओवर में 2 विकेट खोकर 12 रन बना लिए हैं। मनीष पांडे 1*(7) और रिद्धिमान साहा 8*(8) रन बनाकर खेल रहे हैं। डेब्यूटेंट नाथन एलिस ने पंजाब के लिए पारी का चौथा ओवर फेंका।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: दोहरे झटके देने का जश्न
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: 3 ओवर में हैदराबाद ने बनाए 10/2 रन
पंजाब के खिलाफ जीत के लिए मिले 126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतर सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 ओवर में 2 विकेट खोकर 10 रन बना लिए हैं। ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद शमी ने केन विलियमसन को बोल्ड करके हैदराबाद को दूसरा झटका दिया। मनीष पांडे 0*(4) और रिद्धिमान साहा 7*(5) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: शमी ने हैदराबाद को दिया दूसरा झटका, विलियमसन आउट
WICKET!!! मोहम्मद शमी ने अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान केन विलियमसन को बोल्ड करके हैदराबाद को दूसरा झटका दिया। विलियमसन ने 6 गेंद में एक रन बनाए।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: 2 ओवर में हैदराबाद ने बनाए 10/1 रन
पंजाब के खिलाफ जीत के लिए मिले 126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतर सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 ओवर में 1 विकेट खोकर 10 रन बना लिए हैं। केन विलियमसन 7*(5) और साहा 1*(4) रन बनाकर खेल रहे हैं। अर्शदीप ने पंजाब के लिए दूसरा ओवर फेंका और 8 रन दिए।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: सनराइजर्स ने बिखेरी चमक
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: 1 ओवर में हैदराबाद ने बनाए 2/1 रन
पंजाब के खिलाफ जीत के लिए मिले 126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतर सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 ओवर में 1 विकेट खोकर 2 रन बना लिए हैं। पहला ओवर फेंकने आए शमी ने तीसरी ही गेंद पर डेविड वॉर्नर को विकेटकीपर के हाथों लपकवाकर वापस पवेलियन भेज दिया। वॉर्नर ने 2(3) रन बनाए। केन विलियमसन 0*(3) और साहा 0*(0) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: हैदराबाद को लगा पहला झटका, शमी ने किया वॉर्नर का शिकार
WICKET!!! जीत के लिए मिले 126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद को पहला झटका तीसरी ही गेंद पर डेविड वॉर्नर के रूप में लगा। कट शॉट खेलने की कोशिश में वॉर्नर शमी की गेंद पर विकेट के पीछे केएल राहुल के हाथों लपके गए। उन्होंने 3 गेंद में 2 रन बनाए।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: 126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरा हैदराबाद
पंजाब को 20 ओवर में 7 विकेट पर रोकने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद जीत के लिए मिले 126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतर गई है। हैदराबाद के लिए पारी की शुरुआत 150वां मैच खेल रहे डेविड वॉर्नर और रिद्धिमान साहा ने की है।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: 20 ओवर में पंजाब का स्कोर 125/7 रन
पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन का स्कोर खड़ा किया। पंजाब के बल्लेबाज हैदराबाद के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सके और लगातार विकेट गिरने की वजह से बड़े शॉट्स नहीं खेल सके। अंत में हरप्रीत बरार 18*(18) और मोहम्मद शमी 0*(0) रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट जेसन होल्डर ने लिए।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: पंजाब ने गंवाया सातवां विकेट
WICKET!!!पारी के आखिरी ओवर में बड़े शॉट खेलने की कोशिश में नाथन एलिस 12 गेंद में 12 रन की पारी खेलने के बाद मनीष पांडे के हाथों भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर लपके गए। पंजाब को लगा यह सातवां झटका था।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: 19 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 111/6 रन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 19 ओवर में 6 विकेट पर 111 रन बना लिए हैं। हरप्रीत बरार 12*(15) और नाथन एलिस 6*(9) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: 18 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 104/6 रन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 18 ओवर में 6 विकेट पर 104 रन बना लिए हैं। हरप्रीत बरार 8*(11) और नाथन एलिस 4*(7) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: 17 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 100/6 रन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 17 ओवर में 6 विकेट पर 100 रन बना लिए हैं। हरप्रीत बरार 6*(9) और नाथन एलिस 2(3) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: 16 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 97/6 रन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 16 ओवर में 6 विकेट पर 97 रन बना लिए हैं।
PL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: पंजाब को लगा छठा झटका, होल्डर ने किया हुड्डा का शिकार
WICKET!!! सब्सटीट्यूट फील्डर के रूप में मैदान में आए सुचित ने हुड्डा के शॉट पर अपने बाईं ओर शानदार छलांग लगाकर कैच लपक लिया। यह पंजाब को लगा छठा झटका था। हुड्डा ने 10 गेंद में 13 रन की पारी खेली। यह होल्डर की इस मैच में तीसरी सफलता है।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: 15 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 93/5 रन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 93 रन बना लिए हैं। अब्दुल समद ने सनराइजर्स के लिए 15वां ओवर फेंका और इस ओवर की चौथी ही गेंद पर एडेन मार्करम को चलता कर दिया। दीपक हुड्डा 13*(9) और हरप्रीत बरार 1*(1)रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: पंजाब ने गंवाया पांचवां विकेट, समद ने किया मार्करम का शिकार
WICKET!!! 15वें ओवर की चौथी गेंद पर एडेन मार्करम ने अब्दुल समद की गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश की और बाउंड्री पर मनीष पांडे के हाथों लपके गए। 27 (32) रन की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 2 चौके भी जड़े।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: 14 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 84/4 रन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 14 ओवर में 4 विकेट पर 84 रन बना लिए हैं। दीपक हुड्डा 6*(6) और एडेन मार्करम 26*(30)रन बनाकर खेल रहे हैं। खलील अहमद ने सनराइजर्स के लिए 14वां ओवर फेंका।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: 13 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 74/4 रन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 13 ओवर में 4 विकेट पर 74 रन बना लिए हैं। दीपक हुड्डा 4*(4) और एडेन मार्करम 19*(26)रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: 12 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 68/4 रन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 12 ओवर में 4 विकेट पर 68 रन बना लिए हैं। संदीप शर्मा ने इस ओवर की चौथी गेंद पर निकोलस पूरन का फॉलोथ्रू पर विकेट लेकर पंजाब किंग्स को चौथा झटका दिया। पूरन ने 4 गेंद में 8 रन बनाए। दीपक हुड्डा 1*(1) और एडेन मार्करम 17*(23)रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: पंजाब को लगा चौथा झटका, पूरन बने संदीप शर्मा का शिकार
WICKET!!! आक्रामक नजर आ रहे निकोलस पूरन ने 12वें ओवर में संदीप की तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा। इसके बाद उन्होंने चौथी गेंद पर भी सामने की दिशा में करारा शॉट खेलने की कोशिश की और संदीप शर्मा ने फॉलोथ्रू में शानदार कैच लपककर पंजाब को चौथा झटका दिया। पूरन ने 4 गेंद में 8 रन बनाए।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: 11 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 58/3 रन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। राशिद खान ने अपने ओवर की चौथी गेंद पर क्रिस गेल को एलबीडब्लू करके पवेलियन वापस भेज दिया। गेल ने फील्ड अंपायर के फैसले को रिव्यू किया लेकिन फैसला नहीं बदला। गेल ने 17 गेंद में 14 रन बनाए। निकोलस पूरन 1*(1) और एडेन मार्करम 15*(21)रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: पंजाब को लगा तीसरा झटका, गेल बने राशिद खान का शिकार
WICKET!! दूसरे चरण में पहली बार खेल रहे क्रिस गेल का बल्ला नहीं चला और उन्हें राशिद खान ने उन्हें एलबीडब्लू करके पवेलियन वापस भेज दिया।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: 6 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 29/2 रन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 6 ओवर(पॉवर-प्ले) में 2 विकेट के नुकसान पर 29 रन बना लिए हैं। क्रिस गेल 1*(5) और एडेन मार्करम 1*(4)रन बनाकर खेल रहे हैं। संदीप शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए छठा ओवर डाला।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: 7 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 32/2 रन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 7 ओवर में 2 विकेट पर 32 रन बना लिए हैं। क्रिस गेल 1*(6) और एडेन मार्करम 4*(9)रन बनाकर खेल रहे हैं। खलील अहमद ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सातवां ओवर डाला।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: 8 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 39/2 रन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 39 रन बना लिए हैं। क्रिस गेल 5*(9) और एडेन मार्करम 7*(12)रन बनाकर खेल रहे हैं। जेसन होल्डर ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आठवां ओवर डाला।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: 9 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 45/2 रन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 45 रन बना लिए हैं। क्रिस गेल 6*(10) और एडेन मार्करम 12*(17)रन बनाकर खेल रहे हैं। राशिद खान ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए नौवां ओवर डाला।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: 10 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 55/2 रन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 55 रन बना लिए हैं। क्रिस गेल 13*(14) और एडेन मार्करम 14*(19)रन बनाकर खेल रहे हैं। खलील अहमद ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए दसवां ओवर डाला।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: पचास रन के पार पंजाब
पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.1 ओवर में अपने पचास रन पूरे कर लिए।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: होल्डर का डबल धमाल
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: 5 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 27/2 रन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में दो विकेट पर 27 रन बना लिए हैं। जेसन होल्डन अपने ओवर की पहली और पांचवीं गेंद पर केएल राहुल और मयंक अग्रवाल का शिकार किया। केएल राहुल ने 21(21) और मयंक अग्रवाल 5(6)रन बनाए।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: होल्डर ने पंजाब को दिया दूसरा झटका, मयंक आउट
WICKET!!! पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद जेसन होल्डर ने केएल राहुल को भी चलता कर दिया। इस बार हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने कैच लपक लिया। मयंक अग्रवाल ने 6 गेंद में 5 रन बनाए।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: पंजाब को लगा पहला झटका, होल्डर ने किया राहुल का शिकार
WICKET!!! पांचवें ओवर में जेसन होल्डर ने अपनी पहली ही गेंद पर सुचित के हाथों केएल राहुल को कैच आउट कराकर पंजाब को पहला झटका दिया। केएल राहुल ने 21 गेंद में 21 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 चौके जड़े। राहुल मिड विकेट के फील्डर के ऊपर से गेंद को मारने की कोशिश में लपके गए।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: 4 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 26/0 रन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 ओवर में 26 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 21 *(20) और मयंक अग्रवाल 5*(4)रन बनाकर खेल रहे हैं। भुवनेश्वर कुमार ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए चौथा ओवर डाला।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: 2 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 13/0 रन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 ओवर में 13 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 9*(9) और मयंक अग्रवाल 4*(3) रन बनाकर खेल रहे हैं। भुवनेश्वर कुमार ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए दूसरा ओवर डाला।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: 3 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 19/0 रन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 ओवर में 19/0 रन बना लिए हैं। केएल राहुल14 *(14) और मयंक अग्रवाल 5*(4)रन बनाकर खेल रहे हैं। संदीप शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए तीसरा ओवर डाला।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: 1 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 3/0 रन
पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 1 ओवर में 3 रन बना लिए हैं। संदीप शर्मा ने हैदराबाद के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की और पहला ओवर डाला। केएल राहुल 2*(4) और मयंक अग्रवाल 1*(2)रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: राहुल और मंयक की जोड़ी ने किया आगाज
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब के लिए कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल की जोड़ी उतरी है। दोनों ने पिछले मैच में अपनी टीम को शतकीय शुरुआत दी थी।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: मुकाबले के लिए ऐसी हैं दोनों टीमें
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: पहले बल्लेबाजी करेगा पंजाब
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: ऐसी है पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स - केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, दीपक हूडा, क्रिस गेल, नाथन एलिस, रवि बश्नोई, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: पंजाब ने किए तीन बदलाव, गेल की हुई एंट्री
पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। उन्होंने क्रिस गेल, रवि बिश्वोई और एलिस को एकादश में शामिल किया है। जबकि फेबियन एलन, इशान पोरेल और आदिल राशिद को बाहर जाना पड़ा है।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: ऐसी है सनराइजर्स हैदराबाद की एकादश
सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर, रिद्धमान साहा, मनीष पांडे, केन विलियमसन, केदार जाधव, जेसन होल्डर, अब्दल समद, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, खलील अहमद।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: हैदराबाद ने जीता टॉस किया पहले गेंदबाजी का फैसला
हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। सनराइजर्स ने अपने पिछले मैच की टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: नाथन एलिस करेंगे पंजाब के लिए डेब्यू
नाथन एलिस करेंगे पंजाब किंग्स के लिए हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में डेब्यू। ऑस्ट्रेलिया के 27 वर्षीय तेज गेंदबाज एलिस ने बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में किया था टी20 डेब्यू। उन्होंने अपने पहले मैच में किया था हैट्रिक लेने का अनोखा कारनामा।
पंजाब किंग्स के खिलाफ एक हजारी बन सकते हैं वॉर्नर
आईपीएल में अपना 150वें मैच को यादगार बनाते हुए डेविड वॉर्नर पंजाब किंग्स के खिलाफ एक हजारी बन सकते हैं। उन्होंने पंजाब के खिलाफ अबतक 943 रन 52.38 के औसत और 140.11 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाए हैं। 1 हजार रन के आंकड़े को छूने से वो 57 रन दूर हैं।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: आईपीएल में दोहरा शतक जड़ेगी पंजाब किंग्स
आज का मैच पंजाब किंग्स के लिए बेहद अहम है क्योंकि टीम आईपीएल में अपने 200 मैच पूरे करेगी। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर का भी आईपीएल में 150वां मैच होगा।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: मुकाबले के लिए शारजाह है तैयार
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: ऐसी रही है हैदराबाज और पंजाब के बीच जंग
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: हैदराबाद के लड़ाके हैं तैयार
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: सिह इज किंग
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: हैदराबाद के दल में हुए हैं दो बदलाव
सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड के पिता का निधन हो गया इस वजह से वो स्वदेश लौट गए। वहीं टी नटराजन की जगह दल शॉर्ट टर्म के लिए जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक को भी जगह दी गई।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: पहले चरण में हैदराबाज के हाथ लगी थी बाजी
आईपीएल 2021 के पहले चरण में दोनों टीमों के बीच हुई भिड़ंत में बाजी हैदराबाज ने जीती थी। उस मैच में पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में केवल 120 रन बनाकर ढेर हो गई थी। इसके बाद जीत के लिए मिले 121 रन के लक्ष्य को हैदराबाज ने 18.4 जॉने बेयर्स्टो और डेविड वॉर्नर की धमाकेदार पारियों की बदौलत हासिल कर लिया था। इसके अलावा पहले चरण में हैदराबाद और कोई मुकाबला नहीं जीत सकी और वॉर्नर को अपनी कप्तानी बीच सीजन गंवानी पड़ी।
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: ऐसी रही है दोनों के बीच अबतक जंग
हैदराबाद और पंजाब के बीच आईपीएल में अबतक कुल 17 मुकाबले हुए हैं जिसमें से 12 में हैदराबाद को और 5 में पंजाब को जीत मिली है। यूएई में दोनों टीमों के बीच अबतक 3 बार भिड़ंत हुई है जिसमें से दो मुकाबले पंजाब के नाम रहे हैं। जबकि हैदराबाद एक मैच जीत सकी है।
IPL 2021, DC vs RR Live Score: ऐसी हो सकती है पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, ईशान पोरेल / क्रिस गेल, हरप्रीत बराड़, मोहम्मद शमी, आदिल राशिद, अर्शदीप सिंह, एडेन मार्कराम, दीपक हूडा और फैबियन ऐलेन।
IPL 2021, DC vs RR Live Score: ऐसी हो सकती है हैदराबाद की प्लेइंग-11
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11: केन विलियमसन (कप्तान), डेविड वॉर्नर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), मनीष पांडे, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, केदार जाधव, संदीप शर्मा, जेसन होल्डर, राशिद खान और खलील अहमद।
IPL 2021, DC vs RR Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए है करो या मरो का मुकाबला
आज का मुकाबला अंक तालिका में अंतिम दो पायदान पर काबिज टीमों के बीच है। अब तक खेले 8 मैच में से एक जीत हासिल करके हैदराबाद की टीम आठवें और पंजाब किंग्स 9 मैच में 3 जीत के साथ सातवें पायदान पर है। हैदराबाद के लिए इस मैच में हार प्लेऑफ के दरवाजे बंद कर सकती है। ऐसे में यह उसके लिए निश्चित तौर पर करो या मरो का मुकाबला है।

