CSK vs SRH Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने लगाया 'हार का चौका', सनराइजर्स हैदराबाद का खुला खाता
सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ विजयी परचम फहराया है। यह हैदराबाद की मौजूदा सीजन में तीन मैचों में पहली जीत है।
सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने आईपीएल 2022 में अपनी जीत का खाता खोल लिया है। हैदराबाद ने शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 8 विकेट से धमाकेदार अंदाज में विजयी परचम फहराया। यह चेन्नई की मौजूदा सीजन में लगातार चौथी हार है। सीएसके ने 155 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे हैदराबाद ने 2 विकेट के नुकसान पर 17.4 ओवर में हासिल कर लिया। हैदराबाद के लिए ओपनर अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 50 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत 75 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने अच्छा आगाज किया। अभिषेक और कप्तान केन विलियमसन ने पहले विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की। यह पार्टनरशिप 13वें ओवर में विलियमसन के आउट होने पर टूटी। उन्हें मुकेश चौथरी ने मोइन अली के हाथों लपकवाया। विलियमसन ने 40 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के के जरिए 32 रन जोड़े। इसके बाद अभिषेक ने राहुल त्रिपाठी के साथ दूसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेधारी की। लग रहा था कि दोनों टीम को जिताकर लौटेंगे लेकिन अबिषेक 20वें ओवर में ड्वेन ब्रावो का शिकार बन गए। ऐसे में राहुल और निकोलस पूरन ने टीम की जीत नैताय पारी लगाई। राहुल ने 15 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 39 रन की पारी खेली। वहीं, पूरन 5 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।
मोइन अली का चला बल्ला
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 154 रन जोड़े। चेन्नई के लिए सर्वाधिक रन ऑलराउंडर मोइन अली ने बनाए। उन्होंने 35 गेंदों में 3 चौकों और 2 चौकों की मदद से 48 रन की पारी खेली। उनके अलावा अंबाती रायुडू (27) और कप्तान रवींद्र जडेजा (23) ने टिककर बल्लेबाजी की। सलामी बल्लेबाजा रॉबिन उथप्पा ने 15 और ऋतुराज गायकवाड़ ने 16 रन जुटाए। वहीं, शिवम दुबे (3) और एमएस धोनी (3) कुछ खास नहीं कर पाए। ड्वेन ब्रावो 8 और क्रिस जॉर्डन 6 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद की ओर से वॉशिंगटन सुंदर और टी नटराजन ने दो-दो जबकि भुवनेश्वर कुमार, मार्को जेनसेन और एडेन मार्कराम ने एक-एक विकेट चटकाया।
वैसे, सीएसके और एसआरएच के बीच आंकड़ों पर नजर डालें तो पीली जर्सी की टीम का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल में कुल 17 मैच खेले गए हैं, जिसमें से सीएसके ने 12 मैच जीते जबकि एसआरएच केवल 5 मैच जीत सकी है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (Predicted Playing 11)
चेन्नई सुपरकिंग्स की प्लेइंग 11 (Chennai Super Kings Playing 11)
रवींद्र जडेजा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, महेश थीक्षणा और मुकेश चौधरी।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11 (Sunrisers Hyderabad Playing 11)
केन विलियमसन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, मार्को जेनसेन, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक और टी नटराजन।
हैदराबाद ने 8 विकेट से जीता मुकाबला
हैदराबाद ने चेन्नई के विरुद्ध 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया है। 18वां ओवर ब्रावो ने फेंका, जिसमें निकोलस पूरन और राहुल त्रिपाठी ने एक-एक चौका लगाया। इसके अलावा ओवर की पहली गेंद पर टिककर बल्लेबाजी कर रहे अभिषेक शर्मा पवेलियन लौटे। अभिषेक ने 50 गेंदों में 75 रन बनाए। वहीं, राहुल 39 और पूरन 5 रन बनाकर नाबाद रहे।
CSK vs SRH Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 155/2 (17.4 ओवर)
18 गेंदों में 10 रन चाहिए
हैदराबाद को अब जीतने के लिए 18 गेंदों में 10 रन चाहिए। जॉर्डन द्वारा फेंके गए 17वें ओवर में हैदराबाद ने 19 रन जुटाए। अभिषेक 75 और राहुल 35 के निजी स्कोर पर हैं।
CSK vs SRH Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 144/1 (17 ओवर)
हैदराबाद को 24 गेंदों में 30 रन की दरकार
हैदराबाद को 24 गेंदों में जीतने के लिए 30 रन की जरूरत है। अभिषेक 73 और राहुल 19 के निजी स्कोर पर हैं। 16वां ओवर स्पिनर थीक्षणा ने डाला, जिसमें सिर्फ 4 रन आए।
CSK vs SRH Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 125/1 (16 ओवर)
ड्वेन ब्रावो पर पड़े दो चौका
14 ओवर करने आए ड्वेन ब्रावो पर दो चौके पड़े। अभिषेक ने पहली गेंद और राहुल त्रिपाठी ने चौथी गेंद को बाउंड्री के पार भेजा। अभिषेक 63 और राहुल 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
CSK vs SRH Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 108/1 (14 ओवर)
विलियमसन बने मुकेश का शिकार
हैदराबाद का पहला विकेट कप्तान विलियमसन के तौर पर गिरा है। विलियमसन को 13वें ओवर की पहली गेंद पर मुकेश चौधरी ने अपना शिकार बनाया। वह कवर ड्राइव लगाना के चक्कर में कवर पर मोइन अली को कैच थमा बैठे। विलियमसन ने 40 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के के जरिए 32 रन बनाए।
CSK vs SRH Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 97/1 (13 ओवर)
अभिषेक का 32 गेंदों में पचासा कंप्लीट
अभिषेक (56*) ने आईपीएल में अपना पहली फिफ्टी जड़ दी है। उन्होंने 32 गेंदों में पचासा कंप्लीट किया। उन्होंने 12वें ओवर की चौथी गेंद पर एक रन लेकर अर्धशतक बनाया।
CSK vs SRH Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 89/0 (12 ओवर)
पहले अर्धशतक की ओर अभिषेक
अभिषेक शर्मा आईपीएल में अपने पहले अर्धशतक की ओर हैं। वह 26 गेंदों में 44 रन बना चुके हैं। वहीं, केन विलियमसन 34 गेंदों में 24 रन जुटाए हैं।
CSK vs SRH Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 70/0 (10 ओवर)
चेन्नई को विकेट की तलाश
9 ओवर का खेल समाप्त हो गया है और चेन्नई के हाथ एक भी सफलता नहीं लगी है। युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 39 और विलियमसन 23 रन बनाकर टिके हैं।
CSK vs SRH Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 62/0 (9 ओवर)
विलियमसन ने मोइन पर सिक्स जमाया
विलियमसन ने आठवें ओवर में मोइन अली पर सिक्स जमाया। उन्होंने एक हाथ से उठाकर सीधे साइट स्क्रीन पर मारा। इस ओवर में कुल 10 रन आए।
CSK vs SRH Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 52/0 (8 ओवर)
कप्तान जडेजा ने खुद थामी गेंद
कप्तान रवींद्र जडेजा ने सातवें ओवर में खुद गेंदबाजी की। उन्होंने सिर्फ 5 रन खर्च किए। विलियमसन ने तीन और अभिषेक ने दो रन जुटाए।
CSK vs SRH Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 42/0 (7 ओवर)
अभिषेक ने थीक्षणा पर चौका-छक्का जड़ा
अभिषेक ने छठा ओवर करने आए थीक्षणा के ओवर में भी अपने हाथ खोले हैं। उन्होंने दूसरी गेंद पर चौका और अंतिम गेंद पर शानदार छक्का जड़ा। अभिषेक 27 और विलियमसन 10 के निजी स्कोर पर हैं।
CSK vs SRH Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 37/0 (6 ओवर)
क्रिस जॉर्डन ने किफायती ओवर डाला
क्रिस जॉर्डन ने पांचवें ओवर में बेहद किफायती गेंदबाजी की, जिसमें सिर्फ एक रन आया। यह रन विलियमसन ने चौथी गेंद पर बनाया।
CSK vs SRH Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 24/0 (5 ओवर)
अभिषेक शर्मा ने फिर मारा चौका
अभिषेक शर्मा ने एक और चौका मारा है। उन्होंने चौथे ओवर करने आए महेश थीक्षणा पर बाउंड्री लगाई। हालांकि, वह कवर के ऊपर से शॉट खेलना चाहते थे लेकिन गेंद डीप प्वाइंट सीमा की दिशा में गई।
CSK vs SRH Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 23/0 (4 ओवर)
अभिषेक ने महेश चौधरी पर लगाई बाउंड्री
महेश चौधरी ने तीसरे ओवर की शुरुआती पांच गेंदों पर किफायती गेंदबाजी की पर आखिरी गेंद पर चौका पड़ गया। इस तरह चौधरी के ओवर में कुल आठ रन आए। अभिषेक ने मिडविकेट दिशा में बाउंड्री लगाई। अभिषेक 9 और विलियमसन 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
CSK vs SRH Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 14/0 (3 ओवर)
विलियमसन ने महेश थीक्षणा पर लगाया चौका
कप्तान जडेजा ने दूसरे ओवर में मिस्ट्री स्पिनर महेश थीक्षणा को गेंद थमाई। विलियमसन ने श्रीलंकाई स्पिनर द्वारा फेंकी गई चौथी गेंद पर कवर प्वाइंट की दिशा में शानदार चौका जमाया।
CSK vs SRH Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 6/0 (2 ओवर)
लक्ष्य का पीछा करने उतरे अभिषेक-विलियमसन
हैदराबाद की तरफ से लक्ष्य का पीछा करने के लिए अभिषेक शर्मा और केन विलियमसन उतरे हैं। चेन्नई की ओर से पहले मुकेश चौधरी ने फेंका, जिसमें शर्मा ने महज एक रन बनाया।
CSK vs SRH Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 1/0 (1 ओवर)
चेन्नई ने हैदराबाद को दिया 155 का टारगेट
चेन्नई सुपर किंग्स ने हैदराबाद को जीत के लिए 155 का टारगेट दिया है। 20वां ओवर भुवनेश्वर कुमारा ने फेंका, जिसमें चेन्नई ने 15 रन बटोरे। हालांकि, इस दौरान जडेजा (15 गेंदों में 23) अपना विकेट गंवा बैठे। वहीं, ड्वेन ब्रावो 5 गेंदों में 8 और क्रिस जॉर्डन 3 गेंदों में 6 रन बनाकर नाबाद रहे।
CSK vs SRH Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 154/7 (20 ओवर)
टी नटराजन ने खर्च किए 14 रन
नटराजन ने 19वें ओवर में 14 रन खर्च किए। उन्होंने शुरू में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन जडेजा ने पांचवीं गेंद पर चौका और छठी गेंद पर सिक्स जड़ दिया।
CSK vs SRH Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 139/6 (19 ओवर)
एमएस धोनी ने सस्ते में गंवाया विकेट
चेन्नई को एक और बड़ा झटका लगा है। दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी 6 गेंदों में 3 रन बनाकर जेनसेन का शिकार बन गए। धोनी पुल करने की फिराक में लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे पर लगकर फाइन लेग की दिशा में उमरान के हाथों में चली गई।
CSK vs SRH Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 125/6 (18 ओवर)
बल्लेबाजी करने आए एमएस धोनी
दुबे के जाने के बाद एमएस धोनी बल्लेबाजी करने आए हैं। वह फिलहाल 3 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि कप्तान रवींद्र जडेजा ने 5 रन जुटा लिए हैं।
CSK vs SRH Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 117/5 (17 ओवर)
शिवम दुबे का नहीं चला बल्ला
नटराजन ने हैदराबाद को पांचवीं सफलता दिलाई है। उन्होंने ऑलराउंडर शिवम दुबे को 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट किया। दुबे बड़ा शॉट मारने की फिराक में थे और शॉर्ट थर्ड मैन पर उमरान को कैच थमा बैठे। उन्होंने 5 गेंदों में 3 रन बनाए।
CSK vs SRH Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 113/5 (16 ओवर)
मोइन अली अर्धशतक से चूके
चेन्नई का चौथा विकेट मोइन अली के रूप में गिरा है। टिककर बल्लेबाजी कर रहे अली अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 35 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों के दम पर 48 रन की पारी खेली। उन्हें लॉन्ग ऑन पर राहुल त्रिपाठी को कैच थमाया।
CSK vs SRH Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 108/4 (15 ओवर)
रायुडू को सुंदर ने भेजा पवेलियन
वॉशिंगटन सुंदर ने हैदराबाद को तीसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने रायुडू को 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। उन्होंने रायुडू को लॉन्ग ऑन पर मार्कराम के हाथों कैच कराया। रायुडू ने 27 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 27 रन की पारी खेली।
CSK vs SRH Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 100/3 (14 ओवर)
सैकड़े के करीब पहुंची चेन्नई
चेन्नई की टीम सैकड़े के करीब पहुंच गई है। उमरान ने 13वें ओवर में 13 रन लुटाए, जिसमें मोईन ने छक्का और चौका मारा।
CSK vs SRH Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 97/2 (13 ओवर)
मोइन अली को मिला जीवनदान
नटराजन ने 12वें ओवर में 6 रन दिए। हालांकि, इस दौरान मोइन को एक जीवनदान भी मिला। मोइन प्वाइंट की दिशा में कट करना चाहते थे पर गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर शॉर्ट थर्ड मैन पर चली गई, जहां उमरान ने कैच टपक दिया। मोइन 26 और रायुडू 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।
CSK vs SRH Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 84/2 (12 ओवर)
रायुडू ने जेनसेन पर ठोके दो चौके
11वां ओवर करने आए जेनसेन पर रायुडू ने दो लगातार चौके लगाए। रायुडू ने दूसरी और तीसरी गेंद को बाउंड्री के पार भेजा। वहीं, राडुयू और अली ने एक-एक रन और बनाया।
CSK vs SRH Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 78/2 (11 ओवर)
वॉशिगंटन सुंदर ने अच्छा ओवर निकाला
वॉशिगंटन सुंदर ने एक और अच्छा ओवर निकाला है। उन्होंने 10वें ओवर में महज 5 रन दिए। अली ने तीन और रायुडू ने दो रन बनाए। अली 22 और रायुडू 15 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
CSK vs SRH Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 68/2 (10 ओवर)
उमरान मलिक ने 12 रन लुटाए
उमरान मलिक ने नौवें ओवर में 12 रन खर्च किए। अली ने तीसरे और रायुडू ने छठी गेंद पर चौका जमाया। इसके अलावा अली ने तीन और रायुडू ने एक रन बनाया।
CSK vs SRH Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 63/2 (9 ओवर)
चेन्नई का पचासा हुआ कंप्लीट
आठ ओवर का खेल समाप्त होने के बाद चेन्नई का पचासा कंप्लीट हो चुका है। मोइन अली 12 और अंबाती रायुडू 8 रन बनाकर टिके हैं।
CSK vs SRH Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 51/2 (8 ओवर)
अंबाती रायुडू ने उमरान पर जड़ा चौका
उमरान मलिक ने सातवें ओवर में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन तीसरी गेंद पर गलती से चौका पड़ गया। रायुडू ऑफ स्टंप पर आई गेंद से बचना चाहते थे लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर बाउंड्री के पार चली गई।
CSK vs SRH Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 45/2 (7 ओवर)
गायकवाड़ बड़ी पारी नहीं खेल पाए
चेन्नई का दूसरा विकेट सलामी बल्लेबाज गायकवाड़ के तौर पर गिरा है। गायकवाड़ बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 16 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 14 गेंदों का सामना किया और चौके ठोके। उन्हें टी नटराजन ने छठे ओवर की पहली गेंद पर क्लीन बोल्ड किया।
CSK vs SRH Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 41/2 (6 ओवर)
मार्को जेनसेन ने किफायती ओवर फेंका
जेनसेन ने पांचवें ओवर में किफायती गेंदबाजी की, जिसमें सिर्फ 4 रन आए। अली ने तीसरी और अंतिम गेंद पर दो-दो रन दौड़कर लिए।
CSK vs SRH Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 36/1 (5 ओवर)
रॉबिन उथप्पा बने सुंदर शिकार
वॉशिंगटन सुंदर ने चेन्नई को पहला झटका दिया है। उन्होंने रॉबिन उथप्पा कोचौथे ओवर की पहली गेंद पर आउट किया। वह बड़ा शॉट मारना चाहते थे और एडेन मार्कराम के हाथों लपके गए। मार्कराम ने लॉन्ग ऑन से आगे आकर कैच पकड़ा। उथप्पा ने 11 गेंदों में 1 चौके के जरिए 15 रन जोड़े। गायकवाड़ 16 और मोइन अली 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
CSK vs SRH Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 32/1 (4 ओवर)
गायकवाड़ ने एक और चौका लगाया
तीसरा ओवर डालने आए भुवी ने 9 रन खर्च किए। उथप्पा ने चार और गायकवाड़ ने पांच रन जुटाए। गायकवाड़ ने डीप बैकवर्ड प्वाइंट पर शानदार चौका लगाया।
CSK vs SRH Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 25/0 (3 ओवर)
जेनसेन ने पहले ओवर में दिए 8 रन
जेनसेन ने आईपीएल में पहली बार गेंद थामी और ओवर में 8 रन खर्च किए। गायकवाड़ ने दूसरे ओवर में एक चौका समेत पांच और उथप्पा ने तीन रन दौड़कर बनाए।
CSK vs SRH Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 16/0 (2 ओवर)
पारी का आगाज करने आए उथप्पा-गायकवाड़
चेन्नई की ओर से पारी का आगाज करने के लिए रॉबिन उथप्पा और ऋतुराज गायकवाड़ आए हैं। वहीं, हैदराबाद के लिए गेंदबाजी आक्रमण की कमान भुवनेश्वर कुमार ने संभाली है। उन्होंने पहले ओवर में 8 रन दिए, जो उथप्पा ने बनाए। उथप्पा ने एक चौके लगाने के अलावा दो डबल लिए।
CSK vs SRH Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 8/0 (1 ओवर)
चेन्नई-हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन
चेन्नई: रवींद्र जडेजा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, महेश थीक्षणा और मुकेश चौधरी।
हैदराबाद: केन विलियमसन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, मार्को जेनसेन, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक और टी नटराजन।
महीश थीक्षणा को भी डेब्यू का असर
चेन्नई ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। ड्वेन प्रिटोरियस की स्थान पर श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर महीश थीक्षणा को आईपीएल डेब्यू का अवसर मिला है।
जेनसेन और शशांक को डेब्यू का मौका
हैदराबाद ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। अब्दुल समद और रोमारिय शेफर्ड की जगह दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर मार्कोस जेनसेन और भारतीय युवा बल्लेबाज शशांक सिंह को मौका डेब्यू का मौका मिला है।
हार के बाद क्या बोले कप्तान जडेजा?
टॉस गंवाने के बाद चेन्नई के कप्तान रवींद्र जडेजा ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी करते। एक स्पिनर के रूप में मैं हमेशा दिन का मैच खेलना चाहता हूं, लेकिन यह खेल का हिस्सा है। हम हार को लेकर कोई बहाना नहीं दे सकते।
हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग
हैदराबाद ने टॉस जीतकर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। टॉस जीतने के बाद कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हम प्रदर्शन में सुधार की ओर देख रहे हैं और हमने आखिरी मैच में ऐसा देखा है।

