DC vs MI, IPL 2020 Final: जानिए कब और कहां देखें आईपीएल 2020 का फाइनल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 10, 2020, 07:39 PM IST

IPL 2020 Final Today, Live streaming IST timing: आज आईपीएल 2020 का फाइनल मुकाबला है। दिल्ली कैपिटल्स और सर्वाधिक खिताब जीत चुकी मुंबई इंडियंस के बीच ये मैच खेला जाना है। जानिए इस मैच को कब व कहां देखें।

DC vs MI, IPL 2020 Final: जानिए कब और कहां देखें आईपीएल 2020 का फाइनल
Photo Credit: PTI

आज आईपीएल 2020 का फाइनल मैच खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने जहां पहले क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। वहीं दिल्ली की टीम ने दूसरे क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। एक तरफ होगी मुंबई की टीम जिसने सर्वाधिक चार बार ये खिताब जीता है, जबकि दूसरी तरफ है दिल्ली कैपिटल्स जिसने आज तक ये खिताब नहीं जीता।

दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई कर रहे हैं टूर्नामेंट के सबसे युवा कप्तान श्रेयस अय्यर, जबकि मुंबई इंडियंस की अगुवाई करेंगे अनुभवी व सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा। मुंबई की टीम ने पिछले साल भी ये खिताब जीता था और वो लगातार दो खिताब जीतने का रिकॉर्ड बनाने के इरादे से भी उतरे हैं। आइए जानते हैं कि इस बड़े फाइनल मुकाबले को आप कब और कहां देख सकते हैं।

- कब और कहां खेला जाएगा DC vs MI आईपीएल 2020 फाइनल?

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2020 का फाइनल मैच 10 नवंबर (मंगलवार) को दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

- भारत में कितने बजे देख सकेंगे आईपीएल 2020 फाइनल का लाइव प्रसारण?

भारतीय समय के अनुसार दिल्ली और मुंबई के बीच खेला जाने वाला आईपीएल 2020 का फाइनल शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

- किस चैनल पर देख सकेंगे IPL Final का लाइव प्रसारण, कहां से लें ऑनलाइन जानकारी?

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाने वाला आईपीएल फाइनल मुकाबला आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनलों पर देख सकेंगे। इसे आप हिंदी और इंग्लिश कमेंट्री में भी देख सकेंगे। ऑनलाइन अपडेट्स, स्कोरकार्ड व तमाम अन्य जानकारियों के लिए आप हमारे आईपीएल 2020 पेज पर आ सकते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!