SRK PHOTOS: लंबे समय बाद बाहर नजर आए 'किंग खान', दुबई में मैच का लुत्फ उठाते तस्वीरें हुईं वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 1, 2020, 01:52 AM IST

SRK spotted in Dubai: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान लंबे अंतराल के बाद बाहर नजर आए। वो आईपीएल 2020 में अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की हौसलाअफजाई करने दुबई पहुंचे तो फोटोज वायरल हो गईं।

SRK PHOTOS: लंबे समय बाद बाहर नजर आए 'किंग खान', दुबई में मैच का लुत्फ उठाते तस्वीरें हुईं वायरल
Photo Credit: Twitter

बुधवार रात इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) का 12वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स (KKR vs RR) के बीच खेला गया। दुबई में खेले गए इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 37 रन से रॉयल्स को शिकस्त दी। टीम के खिलाड़ियों ने मैच में इस शानदार जीत का खूब जश्न मनाया। बेशक वहां स्टैंड्स में दर्शक मौजूद नहीं थे लेकिन इस बार एक खास इंसान वहां मौजूद था जिसको देखकर टीम व फैंस के चेहरों पर मुस्कान आ गई। बॉलीवुड सुपरस्टार और कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक शाहरुख खान।

मार्च में कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन के बाद शाहरुख खान बाहर नहीं देखे गए। उनकी जो भी तस्वीरें आईं उसमें वो घर में ही नजर आए। उन्होंने लॉकडाउन का गंभीरता से पालन किया और बढ़ती महामारी के बीच वो अब भी कम ही बाहर निकलते हैं। हालांकि वो अपनी आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) से खुद को ज्यादा समय तक दूर नहीं रख सके और मैच देखने दुबई पहुंच गए।

तस्वीरें हुई वायरल

केकेआर और राजस्थान के बीच हुए इस मैच में शुरुआत में कैमरे की छोटी सी झलक में तो बहत से लोगों को ठीक से पता नहीं चला क्योंकि शाहरुख ने बाल बढ़ा लिए हैं, उन्होंने टोपी भी पहनी हुई थी और मास्क भी लगा रखा था। हालांकि जब कुछ सेकेंड के लिए कैमरा ठहरा तब सब जान चुके थे कि किंग खान आ चुके हैं। वो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूरे मैच में अलग बैठे दिखाई दिए और अपनी टीम की हौसलाअफजाई करते दिखे। कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल होना शुरू हो गईं। आप भी देखिए कुछ फोटोज..

इस दौरान शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी वहां मौजूद नजर आए। अपने पिता के साथ उन्होंने भी इस मैच का लुत्फ उठाया और अपनी टीम को जीत की बधाई दी।

Aryan Khan

इस मुकाबले से पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के सीईओ वेंकी मैसूर ने पुष्टि कर दी थी कि शाहरुख खान अपनी टीम की हौसलाअफजाई करने मैदान पर नजर आएंगे। ऐसे में जब वादा किया जा चुका था, इसलिए उनके फैंस बेसब्री से शाहरुख का इंतजार कर रहे थे।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!