'प्लीज मुझे माही दिखा दो': साक्षी धोनी ने घर बैठे-बैठे कर दी मांग, इस तरह पूरी हुई इच्छा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2020, 05:18 PM IST

Sakshi Dhoni, MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी टीम के साथ यूएई में आईपीएल की तैयारी में जुटे हैं। उनकी पत्नी साक्षी ने माही को देखने का अनोखा तरीका निकाला।

'प्लीज मुझे माही दिखा दो': साक्षी धोनी ने घर बैठे-बैठे कर दी मांग, इस तरह पूरी हुई इच्छा
Photo Credit: Twitter

नई दिल्लीः आईपीएल 2020 की तैयारियों यूएई में जोरों पर हैं। हर टीम मेहनत करने में जुटी है। सभी टीमें अभ्यास मैच भी खेल रही हैं। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) भी अभ्यास मुकाबले खेल रही है। खिलाड़ी अपने परिवारों से दूर बायो-बबल (जैविक सुरक्षित माहौल) में हैं और इस दौरान उनके करीबी उनको देखने के लिए बेताब हैं। एमएस धोनी की पत्नी साक्षी से रहा नहीं गया तो उन्होंने एक अनोखा तरीका अपनाया।

चेन्नई सुपर किंग्स इन दिनों वॉर्म-अप गेम (अभ्यास मैच) खेलने में जुटी हैं लेकिन बाकी टीमों से अलग, उनके वॉर्म-अप गेम भी ऑनलाइन लाइव दिखाए जा रहे हैं (Live streaming)। ऐसे ही एक मैच के दौरान जब इसकी लाइव स्ट्रीमिंग हो रही थी, तभी साक्षी ने टीम मैनेजर को ऑनलाइन स्ट्रीमिंग में मैसेज लिखा कि 'प्लीज माही को दिखा दीजिए'। अब कप्तान की पत्नी ने मांग की हो, तो भला इसे कैसे ठुकराया जा सकता है, टीम मैनेजर ने तुरंत धोनी को दिखाकर इच्छा पूरी कर देती है।

यहां देखिए वो वीडियो स्ट्रीमिंग और साक्षी के मैसेज

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 21 अगस्त को यूएई पहुंच गई थी। उनका क्वारंटीन पीरियड खत्म हो ही रहा था कि टीम के खिलाड़ी व सपोर्ट स्टाफ के बीच कई कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ गए। इसके बाद उन्हें एक हफ्ता और पृथकवास में जाना पड़ा।

इसके बाद 4 सितंबर को वो आखिरकार मैदान पर अभ्यास करने के लिए उतर सके। बेशक वो नेट्स में अभ्यास शुरू करने वाली आखिरी टीम है, लेकिन उन्हें सितंबर 19 को होने वाले पहले आईपीएल मैच में चार बार की चैंपियन मुंबई इडियंंस से भिड़ना होगा, इसीलिए टीम अब अपने अभ्यास में तेजी ले आई है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!