लगातार पांचवीं हार के बाद कप्तान रोहित और मुंबई इंडियन्स पर हुआ बड़ा जुर्माना 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2022, 05:58 PM IST

मुंबई इंडियन्स की टीम को बुधवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ हार के बाद स्लो ओवर रेट के लिए बड़ा खामियाजा उठाना पड़ा है। 

लगातार पांचवीं हार के बाद कप्तान रोहित और मुंबई इंडियन्स पर हुआ बड़ा जुर्माना 

पुणे: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और अंतिम एकादश के अन्य सदस्यों पर यहां पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना लगाया गया। पंजाब किंग्स ने बुधवार की रात यह मुकाबला 12 रन से जीता था।

धीमी ओवर गति के लिए लगा जुर्माना
आईपीएल ने एक बयान में कहा, 'मुंबई इंडियंस पर 13 अप्रैल को पुणे में एमसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ उनके आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना लगाया गया है।' पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस का हारने का सिलसिला जारी है और उन्हें पंजाब किंग्स के खिलाफ पराजय से लगातार पांचवीं हार झेलनी पड़ी।

अन्य खिलाड़ियों को जुर्माने के रूप में देने होंगे मैच फीस का 25 प्रतिशत या 6 लाख
इसके अनुसार, 'आईपीएल के न्यूनतम ओवर गति संबंधित उल्लंघन के अंतर्गत यह टीम का इस सत्र का दूसरा मामला है।' इसमें कहा गया, 'मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया जबकि अंतिम एकादश के अन्य सदस्यों पर छह लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (इनमें से जो भी कम हो) जुर्माना लगाया गया।' इससे पहले रोहित पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में धीमी ओवर गति के लिये 12 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया था।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!