IPL 2022: "पत्‍नी है, जो नंबर-1 होती है": एमएस धोनी ने फैन के निजी सवाल का मजेदार जवाब दिया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 17, 2022, 01:51 PM IST

MS Dhoni interaction with fans: आईपीएल 2022 से पहले एमएस धोनी ने चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के फैंस के बातचीत की। धोनी ने अपने फैन को जो जवाब दिया, उसे सुनकर कोई भी अपनी मुस्‍कान नहीं रोक पाया।

IPL 2022: "पत्‍नी है, जो नंबर-1 होती है": एमएस धोनी ने फैन के निजी सवाल का मजेदार जवाब दिया
Photo Credit: Twitter

चेन्‍नई:  एमएस धोनी को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास लिए करीब दो साल होने को आए हैं। फिर भी उनकी फैन फॉलोइंग पर ज्‍यादा प्रभाव नहीं पड़ा है। आईपीएल 2022 सीजन से पहले धोनी एक बार फिर चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के लिए दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के केंद्र बिंदू रहे हैं। नए सीजन की शुरूआत से कुछ दिन पहले एक इवेंट में धोनी अपने फैंस से मुखातिब हुए और उनके कुछ निजी सवालों के जवाब दिए।

चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने अपने आधिकार‍िक फैन ग्रुप पर इसका वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिखा कि एक फैन ने धोनी से उनकी निजी जिंदगी पर सवाल पूछा है। धोनी ने हमेशा की तरह अपने अंदाज में ऐसा जवाब दिया कि सभी को यह बहुत पसंद आया।

फैन ने सवाल पूछा - सर, क्‍या मैं आपसे एक निजी सवाल कर सकता हूं?

धोनी - आप हमेशा पूछ सकते हैं। मैं फैसला कर सकता हूं कि जवाब देना चाहता हूं या नहीं।

फैन का सवाल - सभी जानते हैं कि आप सभी क्षेत्रों में नंबर-1 है, लेकिन घर के बारे में क्‍या? कौन हैं वहां नंबर-1?

धोनी का जवाब - अगर आप पीछे देखें तो आधे से ज्‍यादा लोग हंस रहे हैं। हर कोई जानता है कि घर में पत्‍नी नंबर-1 होती है।

सीएसके के साथ क्रिकेट एक्‍शन में वापसी

एमएस धोनी ने अपना आखिरी अंतरराष्‍ट्रीय मैच न्‍यूजीलैंड के खिलाफ 2019 वर्ल्‍ड कप सेमीफाइनल खेला था। एक साल बाद धोनी ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास की घोषणा की। हालांकि, सीएसके से उन्‍होंने अपने करियर की अंत नहीं किया। आईपीएल 2020 और 2021 में देखने के बाद कई लोगों का मानना था कि धोनी आईपीएल 2022 में नहीं खेलेंगे क्‍योंकि मेगा नीलामी भी थी। हालांकि, धोनी टी20 लीग के लिए उपलब्‍ध हैं। एमएस धोनी इन दिनों आईपीएल के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!