LIVE

India vs Pakistan, Women's World Cup 2022: टीम इंडिया ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान को विशाल अंतर से हराया

India vs Pakistan Women's World Cup Match Highlights: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला वर्ल्‍ड कप 2022 में अपने अभियान का विजयी आगाज किया है। भारत ने माउंट मोनगनुई में खेले गए मुकाबले में रविवार को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान को 108 रन रन से हराया।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Mar 6, 2022, 14:45 IST
Follow on Google News
India vs Pakistan, Women's World Cup 2022: टीम इंडिया ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान को विशाल अंतर से हराया

India vs Pakistan Women's World Cup Match Highlights: पूजा वस्‍त्राकर (67), स्‍नेह राणा (53* और दो विकेट) और राजेश्‍वरी गायकवाड़ (4 विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला वर्ल्‍ड कप 2022 में अपने अभियान का विजयी आगाज किया है। भारत ने माउंट मोनगनुई में खेले गए मुकाबले में रविवार को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान को 108 रन रन से हराया। भारत महिला ने पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 244 रन बनाए। जवाब में पाकिस्‍तान की पूरी टीम 43 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट हुई। पूजा वस्‍त्राकर को उनकी बेहतरीन बल्‍लेबाजी के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत की महिला विश्‍व कप में पाकिस्‍तान पर यह 11 मैचों में 11वीं जीत रही।

पाकिस्‍तान की पारी का हाल

245 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी पाकिस्‍तान की शुरूआत राजेश्‍वरी गायकवाड़ ने बिगाड़ी। बाएं हाथ की स्पिनर ने जावेरिया खान (11) को झूलन गोस्‍वामी के हाथों मिड ऑन पर कैच आउट कराया। कप्‍तान‍ बिस्‍माह मरुफ (15) ने सिदरा अमीन के साथ स्‍कोर को 50 रन के पार पहुंचाया। तभी दीप्ति शर्मा ने बिस्‍माह को विकेटकीपर ऋचा घोष के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद स्‍नेह राणा ने ओमाइमा सोहेल (5) को दीप्ति शर्मा के हाथों कैच आउट कराया।

फिर झूलन गोस्‍वामी ने सिदरा अमीन (30) और निदा डार (4) को जल्‍दी-जल्‍दी आउट करके पाकिस्‍तान की कमर तोड़ दी। फिर राजेश्‍वरी गायकवाड़ ने आलिया रियाज (11), फातिमा सना (17) और सिदरा नवाज (12) को आउट करके पाकिस्‍तान को मुकाबले से पूरी तरह बाहर कर दिया। मेघना सिंह ने डियाना बेग (24) को हरमनप्रीत कौर के हाथों कैच आउट कराके भारत की जीत पर मुहर लगाई। भारत की तरफ से राजेश्‍वरी गायकवाड़ ने सबसे ज्‍यादा चार विकेट लिए। झूलन गोस्‍वामी और स्‍नेह राणा को दो-दो विकेट मिले। मेघना सिंह और दीप्ति शर्मा के खाते में एक-एक सफलता आई।

भारत की पारी का हाल

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारत की शुरूआत बेहद खराब रहीं। शैफाली वर्मा बिना खाता खोले डियाना बेग की गेंद पर बोल्‍ड होकर पवेलियन लौट गई। इसके बाद स्‍मृति मंधना (52) और दीप्ति शर्मा (40) ने 92 रन की साझेदारी की, लेकिन फिर पाकिस्‍तान ने दीप्ति शर्मा को आउट करके जोरदार वापसी की। नशरा संधू ने दीप्ति को क्‍लीन बोल्‍ड किया। यहां से पाकिस्‍तान ने जोरदार वापसी की और भारत का स्‍कोर 114/6 कर दिया।

यहां से पूजा वस्‍त्राकर (67) और स्‍नेह राणा (53*) ने भारत की पारी को संभाला और शतकीय साझेदारी करके टीम को सम्‍मानजनक स्‍कोर तक पहुंचाया। महिला वनडे में यह पहला मौका रहा, जब सातवें या निचलेक्रम के बल्‍लेबाजों ने शतकीय साझेदारी की हो। पूजा वस्‍त्राकर को आखिरी ओवर में फातिमा सना ने बोल्‍ड किया। भारत ने 7 विकेट खोकर 244 रन बनाए। पाकिस्‍तान की तरफ से नशरा संधू और निदा डार को दो-दो विकेट मिले। डियाना बेग, अनम अमीन और फातिमा सना को एक-एक विकेट मिला।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

भारत की प्‍लेइंग 11- स्‍मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, हरमनप्रीत कौर, मिताली राज (कप्‍तान), ऋचा घोष, स्‍नेह राणा, झूलन गोस्‍वामी, मेघना सिंह, पूजा वस्‍त्राकर और राजेश्‍वरी गायकवाड़।

पाकिस्‍तान की प्‍लेइंग 11- जावेरिया खान, सिदरा अमीन, बिस्‍माह मरूफ (कप्‍तान), ओमाइमा सोहेल, निदा डार, आलिया रियाज, फातिमा सना, सिदरा नवाज, डियाना बेग, नशरा संधू और अनम अमीन।

MAR 06, 2022 13:46 IST

मैच की हाइलाइट्स

पूजा वस्‍त्राकर (67), स्‍नेह राणा (53* और दो विकेट) और राजेश्‍वरी गायकवाड़ (4 विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला वर्ल्‍ड कप 2022 में अपने अभियान का विजयी आगाज किया है। भारत ने माउंट मोनगनुई में खेले गए मुकाबले में रविवार को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान को 108 रन रन से हराया। भारत महिला ने पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 244 रन बनाए। जवाब में पाकिस्‍तान की पूरी टीम 43 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट हुई। पूजा वस्‍त्राकर को उनकी बेहतरीन बल्‍लेबाजी के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत की महिला विश्‍व कप में पाकिस्‍तान पर यह 11 मैचों में 11वीं जीत रही।

MAR 06, 2022 13:19 IST

भारत की विशाल जीत

मेघना सिंह पारी का 43वां ओवर करने आईं। स्‍ट्राइक पर डियाना बेग थीं। मेघना सिंह ने शुरूआती पांच गेंदों में बेग को एक भी रन नहीं बनाने दिया। आखिरी गेंद पर डियाना बेग ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और लांग ऑन पर हरमनप्रीत कौर को आसान कैच थमाया। पाकिस्‍तान की पारी 137 रन पर ऑलआउट हुई। इसी के साथ भारत ने 108 रन से पाकिस्‍तान को हराया। पाकिस्‍तान की पारी 43 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट हुई। यह भारत की महिला विश्‍व कप में पाकिस्‍तान पर 11 मैचों में 11 जीत है।

MAR 06, 2022 13:09 IST

पांचवां विकेट लेने से चूक गई राजेश्‍वरी

राजेश्‍वरी गायकवाड़ ने भारत के लिए पारी का 38वां ओवर डाला, जो उनके स्‍पेल का आखिरी ओवर भी था। बाएं हाथ की स्पिनर ने पांचवां विकेट लेने के भरसक प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हुईं। डियाना बेग ने पांचवीं गेंद पर डीप मिडविकेट की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 7 रन बने। 38 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 121/9। डियाना बेग 13* और अनम अमीन 0* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: पाकिस्‍तान का स्‍कोर 121/9, 38 ओवर। (लक्ष्‍य- 245 रन)

MAR 06, 2022 13:06 IST

राणा ने किया अपना दूसरा शिकार

स्‍नेह राणा ने भारत के लिए पारी का 37वां ओवर डाला और एक विकेट हासिल किया। राणा ने पूरे ओवर में केवल एक रन दिया और एक विकेट लिया। राणा ने नशरा संधू को विकेटकीपर घोष के हाथों कैच आउट कराया। संधू खाता भी नहीं खोल सकीं। 37 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 114/9। अनम अमीन 0* और डियाना बेग 6* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: पाकिस्‍तान का स्‍कोर 114/9, 37 ओवर। (लक्ष्‍य- 245 रन)

MAR 06, 2022 13:03 IST

गायकवाड़ ने लिया चौथा विकेट

राजेश्‍वरी गायकवाड़ का शानदार प्रदर्शन जारी है। बाएं हाथ की स्पिनर ने भारत के लिए पारी का 36वां ओवर किया। दूसरी गेंद पर सिदरा नवाज ने प्‍वाइंट की दिशा में चौका जमाया। फिर पांचवीं गेंद पर गायकवाड़ ने उन्‍हें एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करके अपना हिसाब बराबर किया। इस ओवर में 4 रन बने और एक विकेट आया। 36 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 113/8। नशरा संधू 0* और डियाना बेग 5* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: पाकिस्‍तान का स्‍कोर 113/8, 36 ओवर। (लक्ष्‍य- 245 रन)

MAR 06, 2022 12:59 IST

राणा के ओवर में 5 रन बने

स्‍नेह राणा ने भारत के लिए पारी का 35वां ओवर किया। सिदरा नवाज ने पांचवीं गेंद पर स्‍क्‍वायर लेग में हवाई शॉट खेला और तीन रन दौड़े। इस ओवर में 5 रन बने। 35 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 109/7। सिदरा नवाज 8* और डियाना बेग 5* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: पाकिस्‍तान का स्‍कोर 109/7, 35 ओवर। (लक्ष्‍य- 245 रन)

MAR 06, 2022 12:54 IST

गायकवाड़ ने किया तीसरा शिकार

राजेश्‍वरी गायकवाड़ अपने स्‍पेल का आठवां ओवर करने आईं। उन्‍होंने पहली ही गेंद पर फातिमा सना को एलबीडब्‍ल्यू आउट किया। राजेश्‍वरी ने फ्लाइट गेंद डाली, जिस पर फातिमा क्रॉस शॉट खेलने गई और गेंद सीधे जाकर पैड पर लगी। अंपायर ने बेझिझक अपना फैसला भारतीय टीम के पक्ष में सुनाया। फातिमा सना ने 35 गेंदों में एक चौके की मदद से 17 रन बनाए। इस ओवर में 6 रन बने और एक विकेट आया। 34 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 104/7। सिदरा नवाज 4* और डियाना बेग 5* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: पाकिस्‍तान का स्‍कोर 104/7, 34 ओवर। (लक्ष्‍य- 245 रन)

MAR 06, 2022 12:50 IST

स्‍नेह राणा का कसा हुआ ओवर

स्‍नेह राणा ने भारत की पारी का 33वां ओवर किया। इसमें केवल दो रन बने। पाकिस्‍तान महिला टीम का स्‍कोर 33 ओवर के बाद 2 विकेट पर 98 रन। सिदरा नवाज 3* और फातिमा सना 17* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: पाकिस्‍तान का स्‍कोर 98/6, 33 ओवर। (लक्ष्‍य- 245 रन)

MAR 06, 2022 12:45 IST

गायकवाड़ का कड़ा ओवर

राजेश्‍वरी गायकवाड़ ने भारत के लिए पारी का 32वां ओवर डाला। सिदरा नवाज और फातिमा सना इस ओवर में दो रन बनाने में कामयाब रहे। 32 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 96/6। फातिमा सना 16* और सिदरा नवाज 2* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: पाकिस्‍तान का स्‍कोर 96/6, 32 ओवर। (लक्ष्‍य- 245 रन)

MAR 06, 2022 12:43 IST

फातिमा ने जड़ा चौका

मेघना सिंह ने भारत के लिए पारी का 31वां ओवर किया। फातिमा सना ने पहली ही गेंद पर लांग लेग की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में कुल 7 रन बने। 31 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 94/6। फातिमा सना 15* और सिदरा नवाज 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: पाकिस्‍तान का स्‍कोर 94/6, 31 ओवर। (लक्ष्‍य- 245 रन)

MAR 06, 2022 12:39 IST

गायकवाड़ ने झटका दूसरा विकेट

राजेश्‍वरी गायकवाड़ ने भारत के लिए पारी का 30वां ओवर किया और टीम को छठी सफलता दिलाई। ओवर की आखिरी गेंद पर गायकवाड़ ने आलिया रियाज को स्‍टंपिंग कराया। आलिया रियाज ने 23 गेंदों में 11 रन बनाए। 30 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 87/6। फातिमा सना 9* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: पाकिस्‍तान का स्‍कोर 87/6, 30 ओवर। (लक्ष्‍य- 245 रन)

MAR 06, 2022 12:37 IST

दीप्ति के ओवर में केवल 1 रन

दीप्ति शर्मा ने पारी का 29वां ओवर किया। इस ओवर में केवल एक रन बना। 29 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 86/5। आलिया रियाज 11* और फातिमा सना 8* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुई हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: पाकिस्‍तान का स्‍कोर 86/5, 29 ओवर। (लक्ष्‍य- 245 रन)

MAR 06, 2022 12:34 IST

पाकिस्‍तान की धीमी बल्‍लेबाजी

ऐसा लग रहा है कि पाकिस्‍तान ने खुद को मैच से बाहर मान लिया है। टीम में तेजी से रन नहीं बनाने की चीजें नहीं दिख रही हैं। राजेश्‍वरी गायकवाड़ ने भारत के लिए पारी का 28वां ओवर किया। पाकिस्‍तान का स्‍कोर 85/5। आलिया रियाज 11* और फातिमा सना 7* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: पाकिस्‍तान का स्‍कोर 85/5, 28 ओवर। (लक्ष्‍य- 245 रन)

MAR 06, 2022 12:31 IST

दीप्ति शर्मा का किफायती ओवर

दीप्ति शर्मा ने भारत के लिए पारी का 27वां ओवर किया। दीप्ति के ओवर की पहली तीन गेंदों में चार रन बने और आखिरी की तीन गेंदें डॉट डाली। 27 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 83/5। फातिमा सना 6* और आलिया रियाज 10* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: पाकिस्‍तान का स्‍कोर 83/5, 27 ओवर। (लक्ष्‍य- 245 रन)

MAR 06, 2022 12:28 IST

गोस्‍वामी की कसी हुई गेंदबाजी

झूलन गोस्‍वामी ने भारत के लिए पारी का 26वां ओवर किया। इस ओवर में केवल एक रन बना। 26 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 79/5। फातिमा सना 3* और आलिया रियाज 9* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: पाकिस्‍तान का स्‍कोर 79/5, 26 ओवर। (लक्ष्‍य- 245 रन)

MAR 06, 2022 12:27 IST

स्‍नेह राणा के ओवर में बने 6 रन

स्‍नेह राणा ने भारत के लिए पारी का 25वां ओवर किया। राणा ने इस ओवर में 6 रन खर्च किए। आलिया और फातिमा पर पाकिस्‍तान को संभालने की बड़ी जिम्‍मेदारी है। 25 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 78/5। फातिमा सना 2* और आलिया रियाज 9* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: पाकिस्‍तान का स्‍कोर 78/5, 25 ओवर। (लक्ष्‍य- 245 रन)

MAR 06, 2022 12:22 IST

झूलन ने किया दूसरा शिकार

झूलन गोस्‍वामी ने भारत के लिए पारी का 24वां ओवर किया। गोस्‍वामी ने पहली ही गेंद पर निदा डार को विकेटकीपर ऋचा घोष के हाथों कैच आउट कराकर पाकिस्‍तान को पांचवां झटका दिया। निदा डार ने 10 गेंदों में चार रन बनाए। इस ओवर में दो रन बने और एक विकेट आया। 24 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 72/5। फातिमा सना 1* और आलिया रियाज 4* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुई हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: पाकिस्‍तान का स्‍कोर 72/5, 24 ओवर। (लक्ष्‍य- 245 रन)

MAR 06, 2022 12:18 IST

स्‍नेह राणा ने दो रन खर्च किए

स्‍नेह राणा ने भारत के लिए पारी का 23वां ओवर किया। राणा ने ओवर में केवल दो रन ही दिए। 23 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 70/4। आलिया रियाज 3* और निदा डार 4* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: पाकिस्‍तान का स्‍कोर 70/4, 23 ओवर। (लक्ष्‍य- 245 रन)

MAR 06, 2022 12:16 IST

झूलन ने झटका विकेट

झूलन गोस्‍वामी गेंदबाजी आक्रमण पर लौटी और आते ही विकेट निकाला। गोस्‍वामी ने पारी के 22वें ओवर की दूसरी गेंद पर सिदरा अमीन को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया। सिदरा अमीन ने 64 गेंदों में तीन चौके की मदद से 30 रन बनाए। इस ओवर में केवल एक रन बना और एक विकेट आया। 22 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 68/4। निदा डार 4* और आलिया रियाज 1* रन बनाकर क्रीज पर जमी हुईं है।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: पाकिस्‍तान का स्‍कोर 68/4, 22 ओवर। (लक्ष्‍य- 245 रन)

MAR 06, 2022 12:13 IST

राणा की कसी हुई गेंदबाजी

स्‍नेह राणा ने भारत के लिए पारी का 21वां ओवर किया। राणा की गेंद पर सिदरा और निदा एक-एक रन बनाने में कामयाब रहीं। इस ओवर में दो रन बने। 21 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 67/3। सिदरा अमीन 30* और निदा डार 4* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: पाकिस्‍तान का स्‍कोर 67/3, 21 ओवर। (लक्ष्‍य- 245 रन)

MAR 06, 2022 12:10 IST

पाकिस्‍तान का संघर्ष जारी

दीप्ति शर्मा ने भारत के लिए पारी का 20वां ओवर किया। निदा डार और सिदरा अमीन इस ओवर में 5 रन निकालने में कामयाब हुईं। इस ओवर में 5 रन बने। 20 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 65/3। निदा डार 3* और सिदरा अमीन 29* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: पाकिस्‍तान का स्‍कोर 65/3, 20 ओवर। (लक्ष्‍य- 245 रन)

MAR 06, 2022 12:05 IST

राणा ने झटका विकेट

स्‍नेह राणा ने अपनी ऑफ स्पिन का जादू दिखाया और 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर ओमाइमा सोहेल को अपना शिकार बनाया। दीप्ति शर्मा ने सोहेल का आसान कैच पकड़ा। सोहेल ने 4 गेंदों में 5 रन बनाए। इस ओवर में 4 रन बने और एक विकेट आया। 19 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 60/3। सिदरा अमीन 27* और निदा डार 1* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: पाकिस्‍तान का स्‍कोर 60/3, 19 ओवर। (लक्ष्‍य- 245 रन)

MAR 06, 2022 12:04 IST

शर्मा को मिली सफलता

दीप्ति शर्मा ने भारत के लिए पारी का 18वां ओवर डाला। ओवर की तीसरी गेंद पर बिस्‍माह ने लेट कट खेलकर बाउंड्री हासिल की। अगली ही गेंद पर शर्मा ने बिस्‍माह को विकेटकीपर ऋचा घोष के हाथों कैच आउट कराकर पाकिस्‍तान को दूसरा झटका दिया। मरुफ ने 25 गेंदों में दो चौके की मदद से 15 रन बनाए। इस ओवर में 9 रन बने और एक विकेट आया। 18 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 56/2। ओमाइमा सोहेल 3* और सिदरा अमीन 26* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: पाकिस्‍तान का स्‍कोर 56/2, 18 ओवर। (लक्ष्‍य- 245 रन)

MAR 06, 2022 11:50 IST

राजेश्‍वरी ने दिए केवल 2 रन

राजेश्‍वरी गायकवाड़ ने भारत के लिए पारी का 17वां ओवर किया। राजेश्‍वरी ने पाक महिला बल्‍लेबाजों को शॉट खेलने का मौका नहीं दिया और ओवर में केवल दो रन दिए। 17 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 47/1। बिस्‍माह मरुफ 10* और सिदरा अमीन 25* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: पाकिस्‍तान का स्‍कोर 47/1, 17 ओवर। (लक्ष्‍य- 245 रन)

MAR 06, 2022 11:46 IST

दीप्ति शर्मा का शानदार ओवर

दीप्ति शर्मा ने भारत के लिए पारी का 16वां ओवर किया। शर्मा ने पाक महिला बल्‍लेबाजों पर लगाम कसी और केवल दो रन खर्च किए। 16 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 45/1। बिस्‍माह मरुफ 9* और सिदरा अमीन 24* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: पाकिस्‍तान का स्‍कोर 45/1, 16 ओवर। (लक्ष्‍य- 245 रन)

MAR 06, 2022 11:44 IST

गायकवाड़ की कसी हुई गेंदबाजी

राजेश्‍वरी गायकवाड़ ने भारत के लिए पारी का 15वां ओवर किया। गायकवाड़ ने ओवर में केवल तीन रन दिए। 15 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 43/1। बिस्‍माह मरुफ 8* और सिदरा अमीन 23* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: पाकिस्‍तान का स्‍कोर 43/1, 15 ओवर। (लक्ष्‍य- 245 रन)

MAR 06, 2022 11:41 IST

सिदरा अमीन की आकर्षक बाउंड्री

दीप्ति शर्मा ने भारत के लिए पारी का 14वां ओवर डाला। शर्मा ने पहली चार गेंदें डॉट डाली और फिर पांचवीं गेंद पर बिस्‍माह ने मिड ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। आखिरी गेंद पर सिदरा कट शॉट जमाकर शानदार बाउंड्री जमाई। 14 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 40/1। सिदरा अमीन 22* और बिस्‍माह मरुफ 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: पाकिस्‍तान का स्‍कोर 40/1, 14 ओवर। (लक्ष्‍य- 245 रन)

MAR 06, 2022 11:34 IST

गायकवाड़ की कसी हुई गेंदबाजी

राजेश्‍वरी गायकवाड़ ने भारत के लिए पारी का 13वां ओवर किया। इस ओवर में केवल दो रन बने। 13 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 35/1। सिदरा अमीन 18* और बिस्‍माह मरुफ 5* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: पाकिस्‍तान का स्‍कोर 35/1, 13 ओवर। (लक्ष्‍य- 245 रन)

MAR 06, 2022 11:30 IST

दीप्ति शर्मा ने संभाली गेंदबाजी की बागडोर

भारत ने दोनों तरफ से स्पिन गेंदबाजी आक्रमण लगाया है। दीप्ति शर्मा ने भारत के लिए पारी का 12वां ओवर किया। चौथी गेंद पर बिस्‍माह मरुफ ने लेट कट खेला और बैकवर्ड प्‍वाइंट की दिशा में बाउंड्री हासिल की। इस ओवर में 5 रन बने। 12 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 33/1। बिस्‍माह मरुफ 4* और सिदरा अमीन 17* रन बनाकर खेल रही हैं। 

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: पाकिस्‍तान का स्‍कोर 33/1, 12 ओवर। (लक्ष्‍य- 245 रन)

MAR 06, 2022 11:20 IST

गायकवाड़ ने झटका पहला विकेट

राजेश्‍वरी गायकवाड़ ने भारत के लिए पारी का 11वां ओवर किया। गायकवाड़ ने ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। उन्‍होंने जावेरिया खान को मिड ऑन पर झूलन गोस्‍वामी के हाथों कैच आउट कराया। गायकवाड़ ने फ्लाइटेड गेंद डाली, जिस पर जावेरिया ने बड़ा शॉट खेलना चाहा, लेकिन वो सफल नहीं हुईं। झूलन ने आसान कैच लपका। इस ओवर में दो रन बने और एक विकेट आया। 11 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 28/1। सिदरा अमीन 16* रन बनाकर क्रीज पर जमी हुई हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: पाकिस्‍तान का स्‍कोर 28/1, 11 ओवर। (लक्ष्‍य- 245 रन)

MAR 06, 2022 11:15 IST

मेघना सिंह का महंगा ओवर

मेघना सिंह ने भारत के लिए पारी का 10वां ओवर किया। जावेरिया खान ने ओवर की तीसरी गेंद पर प्‍वाइंट के पास से चौका जमाया। फिर आखिरी गेंद पर खान ने मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर तीन रन लिए। इस ओवर में 9 रन बने। 10 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 26/0। जावेरिया खान 10* और सिदरा अमीन 15* रन बनाकर खेल रहीं हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: पाकिस्‍तान का स्‍कोर 26/0, 10 ओवर। (लक्ष्‍य- 245 रन)

MAR 06, 2022 11:10 IST

गोस्‍वामी ने दबाव बनाया

झूलन गोस्‍वामी ने भारत के लिए पारी का 9वां ओवर किया। झूलन ने शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर सिदरा अमीन ने स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 5 रन बने। 9 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 17/0। जावेरिया खान 2* और सिदरा अमीन 14* रन बनाकर खेल रही है।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: पाकिस्‍तान का स्‍कोर 17/0, 9 ओवर। (लक्ष्‍य- 245 रन)

MAR 06, 2022 11:07 IST

सिदरा अमीन ने जमाई मैच की पहली बाउंड्री

मेघना सिंह ने भारत के लिए पारी का आठवां ओवर किया। सिदरा अमीन ने चौथी गेंद पर एक्‍स्‍ट्रा कवर्स की दिशा में चौका जमाया। 8 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 12/0। जावेरिया खान 1* और सिदरा अमीन 10* रन बनाकर खेल रही है।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: पाकिस्‍तान का स्‍कोर 12/0, 8 ओवर। (लक्ष्‍य- 245 रन)

MAR 06, 2022 11:05 IST

जावेरिया खान ने खाता खोला

झूलन गोस्‍वामी ने भारत के लिए सातवां ओवर किया। गोस्‍वामी की पहली गेंद पर जावेरिया खान ने एक रन लेकर अपना खाता खोला। 7 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 8/0। जावेरिया खान 1* और सिदरा अमीन 6* रन बनाकर खेल रही है।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: पाकिस्‍तान का स्‍कोर 8/0, 7 ओवर। (लक्ष्‍य- 245 रन)

MAR 06, 2022 11:04 IST

मेघना का लगातार दूसरा मेडन ओवर

मेघना सिंह ने भारत के लिए छठां ओवर किया। मेघना ने लगातार दूसरा ओवर मेडन डाला। 6 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 6/0। जावेरिया खान 0* और सिदरा अमीन 5* रन बनाकर खेल रही है।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: पाकिस्‍तान का स्‍कोर 6/0, 6 ओवर। (लक्ष्‍य- 245 रन)

MAR 06, 2022 10:47 IST

झूलन का एक और सख्‍त ओवर

झूलन गोस्‍वामी ने भारत के लिए पांचवां ओवर किया। गोस्‍वामी ने सिदरा अमीन को पहली पांच गेंदें डॉट डाली। आखिरी गेंद पर अमीन ने थर्डमैन की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। 5 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 6/0। जावेरिया खान 0* और सिदरा अमीन 5* रन बनाकर खेल रही है।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: पाकिस्‍तान का स्‍कोर 6/0, 5 ओवर। (लक्ष्‍य- 245 रन)

MAR 06, 2022 10:45 IST

मेघना सिंह का भी मेडन ओवर

मेघना सिंह ने भारत के लिए पारी का चौथा ओवर किया। गोस्‍वामी के सामने जावेरिया खान एक भी शॉट नहीं खेल सकी। यह ओवर भी मेडन रहा। 4 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 5/0। जावेरिया खान 0* और सिदरा अमीन 4* रन बनाकर खेल रही है।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: पाकिस्‍तान का स्‍कोर 5/0, 4 ओवर। (लक्ष्‍य- 245 रन)

MAR 06, 2022 10:44 IST

झूलन का मेडन ओवर

झूलन गोस्‍वामी ने भारत के लिए पारी का तीसरा ओवर किया। गोस्‍वामी के सामने सिदरा अमीन एक भी शॉट नहीं खेल सकी। यह ओवर मेडन रहा। 3 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 5/0। जावेरिया खान 0* और सिदरा अमीन 4* रन बनाकर खेल रही है।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: पाकिस्‍तान का स्‍कोर 5/0, 3 ओवर। (लक्ष्‍य- 245 रन)

MAR 06, 2022 10:42 IST

मेघना सिंह का शानदार ओवर

मेघना सिंह ने भारत के लिए पारी का दूसरा ओवर डाला। सिंह ने गेंद से अच्‍छा स्विंग प्राप्‍त किया और ओवर में केवल एक रन दिया। इस ओवर में 1 रन बना। 2 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 5/0। जावेरिया खान 0* और सिदरा अमीन 4* रन बनाकर खेल रही है।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: पाकिस्‍तान का स्‍कोर 5/0, 2 ओवर। (लक्ष्‍य- 245 रन)

MAR 06, 2022 10:38 IST

झूलन ने किया पहला ओवर

झूलन गोस्‍वामी ने भारत के लिए पारी का पहला ओवर किया। इस ओवर में चार रन बने। पहली गेंद पर सिदरा अमीन ने प्‍वांइट के पास से शॉट खेलकर दो रन लिए। तीसरी गेंद वाइड रही जबकि अगली गेंद पर सिदरा अमीन ने मिड ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। इस ओवर में 4 रन बने। 1 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 4/0। जावेरिया खान 0* और सिदरा अमीन 3* रन बनाकर खेल रही है।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: पाकिस्‍तान का स्‍कोर 4/0, 1 ओवर।

MAR 06, 2022 09:59 IST

पाकिस्‍तान को मिला 245 रन का लक्ष्‍य

फातिमा सना ने पाकिस्‍तान के लिए पारी का 50वां ओवर किया। पहली ही गेंद पर फातिमा ने वस्‍त्राकर को क्‍लीन बोल्‍ड किया। पूजा वस्‍त्राकर ने 59 गेंदों में 8 चौके की मदद से 67 रन बनाए। अगली चार गेंदों में स्‍नेह राणा और झूलन गोस्‍वामी चार सिंगल निकाल पाईं। ओवर की आखिरी गेंद पर झूलन गोस्‍वामी ने बाउंड्री हासिल की। सना की गेंद पर झूलन सामने बड़ा शॉट खेलने गई, लेकिन गेंद उनके बल्‍ले के अंदरूनी भाग में लगकर विकेटकीपर के पास से बाउंड्री लाइन के पार गई। भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 244 रन बनाए। स्‍नेह राणा 53* और झूलन गोस्‍वामी 6* रन बनाकर नाबाद रहे।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 244/6, 50 ओवर।

MAR 06, 2022 09:55 IST

भारत के लिए सर्वश्रेष्‍ठ ओवर

डियाना बेग ने पाकिस्‍तान के लिए पारी का 49वां ओवर किया। ओवर की दूसरी गेंद पर राणा ने डीप में शानदार चौका जमाया। चौथी गेंद पर वस्‍त्राकर ने रिवर्स स्‍कूप शॉट खेलकर बाउंड्री जमाई। पांचवीं गेंद पर वस्त्राकर ने प्‍वाइंट के पास से चौका जमाया। भारत के लिए यह सर्वश्रेष्‍ठ ओवर साबित हुआ। इस ओवर में 15 रन बने। 49 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 236/6। स्‍नेह राणा 51* और पूजा वस्‍त्राकर 67* रन बनाकर खेल रही है।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 236/6, 49 ओवर। 

MAR 06, 2022 09:51 IST

अनम अमीन का कसा हुआ ओवर

अनम अमीन ने पाकिस्‍तान के लिए 48वां ओवर किया। यह ओवर कसा हुआ रहा क्‍योंकि पूजा और स्‍नेह बाउंड्री नहीं निकाल सके। इस ओवर में 6 रन बने। 48 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 221/6। स्‍नेह राणा 46* और पूजा वस्‍त्राकर 58* रन बनाकर खेल रही है।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 221/6, 48 ओवर। 

MAR 06, 2022 09:46 IST

वस्‍त्राकर का अर्धशतक, राणा के साथ शतकीय साझेदारी

डियाना बेग ने पाकिस्‍तान के लिए पारी का 47वां ओवर किया। पहली गेंद पर वस्‍त्राकर ने शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए और अपना अर्धशतक पूरा किया। अगली ही गेंद पर वस्‍त्राकर ने दोबारा दो रन लिए। इस बार शॉट डीप मिडविकेट पर खेला। पांचवीं गेंद पर वस्‍त्राकर ने एक रन लिया और इसके साथ ही वस्‍त्राकर-राणा के बीच शतकीय साझेदारी पूरी हुई। इस ओवर में 8 रन बने। 47 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 215/6। स्‍नेह राणा 43* और पूजा वस्‍त्राकर 55* रन बनाकर खेल रही है।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 215/6, 47 ओवर। 

MAR 06, 2022 09:42 IST

भारत 200 रन के पार

अनम अमीन ने पाकिस्‍तान के लिए पारी का 46वां ओवर किया। दूसरी गेंद पर पूजा वस्‍त्राकर ने शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में शानदार चौका जमाया। इस ओवर में 8 रन बने। 46 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 207/6। पूजा वस्‍त्राकर 49* और स्‍नेह राणा 41* रन बनाकर खेल रहीं हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 207/6, 46 ओवर।

MAR 06, 2022 09:39 IST

राणा का बेहतरीन चौका

नशरा संधू ने पाकिस्‍तान के लिए पारी का 45वां ओवर डाला। चौथी गेंद पर राण ने कवर फील्‍डर के पास से शानदार चौका जमाया। खराब फील्डिंग का फायदा भारत को मिला। 45 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 199/6। पूजा वस्‍त्राकर 44* और स्‍नेह राणा 38* रन बनाकर खेल रहीं हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 199/6, 45 ओवर।

MAR 06, 2022 09:35 IST

फातिमा ने राणा-वस्‍त्राकर को रोका

फातिमा सना ने पाकिस्‍तान के लिए पारी का 44वां ओवर किया। फातिमा ने पूजा वस्‍त्राकर और स्‍नेह राणा को बाउंड्री जमाने से रोका और ओवर में केवल 4 रन खर्च किए। 44 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 192/6। पूजा वस्‍त्राकर 43* और स्‍नेह राणा 32* रन बनाकर खेल रहीं हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 192/6, 44 ओवर।

MAR 06, 2022 09:30 IST

संधू का किफायती ओवर

भारतीय टीम ने पिछले कुछ समय में लय बदली है। ऐसे में नशरा संधू ने गेंदबाजी में किफायती ओवर डाला।इस ओवर में 6 रन बने। 43 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 188/6। पूजा वस्‍त्राकर 40* और स्‍नेह राणा 31* रन बनाकर खेल रहीं हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 188/6, 43 ओवर।

MAR 06, 2022 09:25 IST

फातिमा की हुई कुटाई

फातिमा सना ने पाकिस्‍तान के लिए पारी का 42वां ओवर किया। दूसरी गेंद पर राणा ने डीप मिडविकेट की दिशा में दमदार चौका जमाया। इस बीच राणा-वस्‍त्राकर के बीच अच्‍छी रनिंग बिटविन द विकेट देखने को मिला। इस ओवर में 12 रन बने। 42 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 182/6। पूजा वस्‍त्राकर 38* और स्‍नेह राणा 27* रन बनाकर खेल रहीं हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 182/6, 42 ओवर।

MAR 06, 2022 09:20 IST

भारत के लिए एक और अच्‍छा ओवर

डियाना बेग ने पाकिस्‍तान के लिए पारी का 41वां ओवर किया। यह ओवर भी भारत के लिए अच्‍छा साबित हुआ, जहां उसने 10 रन बटोरे। राणा ने ओवर की पहली ही गेंद पर विकेटकीपर के पास से शॉट खेलकर बाउंड्री हासिल की। 41 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 160/6। पूजा वस्‍त्राकर 35* और स्‍नेह राणा 18* रन बनाकर खेल रहीं हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 170/6, 41 ओवर।

MAR 06, 2022 09:17 IST

भारत के लिए अब तक का सर्वश्रेष्‍ठ ओवर

अनम अमीन ने पाकिस्‍तान के लिए पारी का 40वां ओवर किया। यह भारत के लिए अब तक पारी का सर्वश्रेष्‍ठ ओवर साबित हुआ है। तीसरी गेंद पर वस्‍त्राकर ने प्‍वाइंट के पास से शानदार बाउंड्री जमाकर भारत को 150 रन के पार पहुंचाया। इसके बाद रन दौड़कर टीम ने ओवर में कुल 12 रन बटोरे। 40 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 160/6। पूजा वस्‍त्राकर 33* और स्‍नेह राणा 10* रन बनाकर खेल रहीं हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 160/6, 40 ओवर।

MAR 06, 2022 09:11 IST

वस्‍त्राकर ने एक और बाउंड्री जमाई

डियाना बेग ने पाकिस्‍तान के लिए पारी का 39वां ओवर किया। ओवर की दूसरी गेंद पर वस्‍त्राकर ने मिड ऑफ के पास से शानदार बाउंड्री जमाई। इस ओवर में कुल 7 रन बने। 39 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 148/6। पूजा वस्‍त्राकर 24* और स्‍नेह राणा 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 148/6, 39 ओवर।

MAR 06, 2022 09:09 IST

वस्‍त्राकर का शानदार चौका

अनम अमीन ने पाकिस्‍तान के लिए पारी का 38वां ओवर किया। ओवर की चौथी गेंद पर वस्‍त्राकर ने प्‍वाइंट और कवर के बीच से शानदार चौका जमाया। पूजा वस्‍त्राकर ने मैच में थोड़ी जान फूंकी है। इस ओवर में कुल 7 रन बने। 38 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 141/6। पूजा वस्‍त्राकर 18* और स्‍नेह राणा 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 141/6, 38 ओवर।

MAR 06, 2022 09:06 IST

बेग के ओवर में 5 रन बने

डियाना बेग ने पाकिस्‍तान के लिए पारी का 37वां ओवर किया। इस ओवर में भारत की महिला बल्‍लेबाजों ने 5 रन बटोरे। 37 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 134/6। पूजा वस्‍त्राकर 13* और स्‍नेह राणा 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 134/6, 37 ओवर।

MAR 06, 2022 09:04 IST

संधू के ओवर में बने 6 रन

नशरा संधू ने पाकिस्‍तान के लिए पारी का 36वां ओवर किया। पूजा वस्‍त्राकर और स्‍नेह राणा ने इस ओवर में 6 रन बटोरे। 36 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 129/6। पूजा वस्‍त्राकर 11* और स्‍नेह राणा 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 129/6, 36 ओवर।

MAR 06, 2022 08:59 IST

वस्‍त्राकर ने जड़े बैक टू बैक चौके

भारतीय पारी इस समय संकट से गुजर रही है। 13 ओवर से बाउंड्री नहीं आई है। पूजा वस्‍त्राकर ने इस सूखे को समाप्‍त किया। अपने स्‍पेल का आखिरी ओवर कर रही निदा डार के ओवर में चौथी और छठी गेंद पर वस्‍त्राकर ने चौके जमाए। इस ओवर में 8 रन बने। 35 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 123/6। पूजा वस्‍त्राकर 9* और स्‍नेह राणा 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 123/6, 35 ओवर।

MAR 06, 2022 08:55 IST

मिताली राज भी लौटीं पवेलियन

भारत की पारी के हाल बेहाल हैं। नशरा संधू ने पारी का 34वां ओवर किया और पहली ही गेंद पर मिताली राज को प्‍वांइट पर बेग के हाथों कैच आउट कराया। मिताली ने 36 गेंदों में 9 रन बनाए। 34 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 114/5। पूजा वस्‍त्राकर 1* और स्‍नेह राणा 1* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 115/6, 34 ओवर।

MAR 06, 2022 08:53 IST

निदा का मेडन ओवर

निदा डार की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है। भारतीय टीम को दबाव में लाने वाली स्पिनर ने अपने स्‍पेल का 9वां ओवर किया और यह मेडन रहा। 33 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 114/5। मिताली राज 9* और स्‍नेह राणा 1* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 114/5, 33 ओवर।

MAR 06, 2022 08:51 IST

सना का किफायती ओवर

फातिमा सना का इकोनॉमी बेहतर होते जा रहा है। उन्‍होंने पारी का 32वां ओवर किया, जिसमें केवल दो रन खर्च किए। भारत की तरफ से बाउंड्री का सूखा बढ़ता ही जा रहा है। 32 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 114/5। मिताली राज 9* और स्‍नेह राणा 1* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 114/5, 32 ओवर।

MAR 06, 2022 08:50 IST

डार ने घोष का किया शिकार

भारतीय पारी लड़खड़ा गई है। निदा डार ने पाकिस्‍तान के लिए पारी का 31वां ओवर किया और पांचवीं गेंद पर ऋचा घोष को क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया। घोष ने 5 गेंदों में एक रन बनाया। इस ओवर में एक रन बना और एक विकेट आया। 31 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 112/5। मिताली राज 8* और स्‍नेह राणा 0* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 112/5, 31 ओवर।

MAR 06, 2022 08:48 IST

भारत की स्थिति बिगड़ी

भारतीय टीम इस समय संघर्ष कर रही है। 9 ओवर से कोई बाउंड्री नहीं आई है। भारतीय टीम ने चार विकेट भी गंवा दिए हैं। फातिमा सना ने पाकिस्‍तान के लिए 30वां ओवर किया, जिसमें तीन रन बने। 30 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 111/4। मिताली राज 7* और ऋचा घोष 1* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 111/4, 30 ओवर।

MAR 06, 2022 08:45 IST

हरमनप्रीत कौर आउट

निदा डार ने पाकिस्‍तान के लिए पारी का 29वां ओवर डाला और टीम को बड़ी सफलता दिलाई। डार ने ओवर की चौथी गेदं पर हरमनप्रीत कौर को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करके भारत को चौथा झटका दिया। हरमनप्रीत कौर ने 14 गेंदों में 5 रन बनाए। इस ओवर में 2 रन बने और एक विकेट आया। 29 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 108/4। मिताली राज 5* और ऋचा घोष 0* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 108/4, 29 ओवर।

MAR 06, 2022 08:42 IST

मिताली-हरमन पर बड़ी जिम्‍मेदारी

फातिमा सना ने पाकिस्‍तान के लिए पारी का 28वां ओवर किया। मिताली-हरमनप्रीत क्रीज पर टिकने का समय ले रही हैं। इस ओवर में दो रन बने। 28 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 106/3। मिताली राज 4* और हरमनप्रीत कौर 4* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 106/3, 28 ओवर।

MAR 06, 2022 08:39 IST

डार का शानदार ओवर

निदा डार ने पाकिस्‍तान के लिए पारी का 27वां ओवर किया। डार ने मिताली-हरमन पर दबाव बनाए रखा और ओवर में केवल दो रन दिए। 27 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 104/3। मिताली राज 3* और हरमनप्रीत कौर 3* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 104/3, 27 ओवर।

MAR 06, 2022 08:37 IST

संधू ने बनाया दबदबा

नशरा संधू ने अपने स्‍पेल का छठां ओवर किया। इस ओवर में केवल दो रन बने। मिताली और हरमनप्रीत पर बड़ी जिम्‍मेदारी। 26 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 102/3। मिताली राज 2* और हरमनप्रीत कौर 2* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 102/3, 26 ओवर।

MAR 06, 2022 08:30 IST

स्‍मृति मंधना को अनम अमीन ने किया आउट

अमन अमीन ने पाकिस्‍तान के लिए पारी का 25वां ओवर किया। पहली ही गेंद पर अमीन ने अपनी गेंद पर मंधना का कैच लपका। मंधना ने 75 गेदों में 3 चौके ओर एक छक्‍के की मदद से 52 रन बनाए। इस ओवर में 2 रन बने और एक विकेट आया। 25 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 100/3। मिताली राज 1* और हरमनप्रीत कौर 1* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 100/3, 25 ओवर।

MAR 06, 2022 08:23 IST

संधू के ओवर में सिर्फ 1 रन

नशरा संधू ने पाकिस्‍तान के लिए पारी का 24वां ओवर किया। नशरा ने ओवर में पांच गेंदें डॉट डाली जबकि पहली गेंद पर मंधना ने एक रन लिया। इस ओवर में केवल एक रन बना। 24 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 98/2। स्‍मृति मंधना 52* और कप्‍तान मिताली राज 0* रन बनाकर खेल रही हैं। 


INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 98/2, 24 ओवर।

MAR 06, 2022 08:20 IST

अनम का तगड़ा ओवर

अनम अमीन ने पाकिस्‍तान के लिए पारी का 23वां ओवर किया। अमीन ने ओवर में पांच गेंदें डॉट डाली जबकि दूसरी गेंद पर मंधना ने एक रन लिया। इस ओवर में केवल एक रन बना। 23 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 97/2। स्‍मृति मंधना 51* और कप्‍तान मिताली राज 0* रन बनाकर खेल रही हैं। 


INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 97/2, 23 ओवर।

MAR 06, 2022 08:17 IST

मंधना का अर्धशतक, दीप्ति हुईं बोल्‍ड

नशरा संधू ने पाकिस्‍तान के लिए पारी का 22वां ओवर किया। ओवर की पांचवीं गेंद पर स्‍मृति मंधना ने लांग ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया और अपना अर्धशतक पूरा किया। अगली ही गेंद पर संधू ने दीप्ति शर्मा को बोल्‍ड करके इस साझेदारी को तोड़ा। स्‍मृति-दीप्ति के बीच दूसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी हुई। दीप्ति शर्मा 57 गेंदों में दो चौके की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुईं। शॉर्ट लेंथ की गेंद पर दीप्ति स्‍वीप शॉट खेलने गईं। शॉट चूकी और गेंद स्‍टंप पर जाकर लगी। 22 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 96/2। स्‍मृति मंधना 50* रन बनाकर खेल रही हैं। 


INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 96/2, 22 ओवर।

MAR 06, 2022 08:13 IST

डार के ओवर में बने 5 रन

निदा डार ने पाकिस्‍तान के लिए पारी का 21वां ओवर डाला। इस ओवर में भारतीय महिला बल्‍लेबाजों ने 5 रन बटोरे। मंधना अपने अर्धशतक से दो रन दूर। 21 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 92/1। दीप्ति शर्मा 38* और स्‍मृति मंधना 48* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 92/1, 21 ओवर।

MAR 06, 2022 08:01 IST

मंधना अर्धशतक के करीब

नशरा संधू ने पाकिस्‍तान के लिए पारी का 20वां ओवर डाला। इस ओवर में 4 रन बने। स्‍मृति मंधना 47* और दीप्ति शर्मा 34* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 87/1, 20 ओवर।

MAR 06, 2022 07:59 IST

डार के ओवर में बने 5 रन

निदा डार ने पारी का 19वां ओवर किया। भारतीय महिला बल्‍लेबाजों ने डार का अच्‍छे तरीके से मुकाबला किया और ओवर में 5 रन बनाए। 19 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 83/1। स्‍मृति मंधना 45* और दीप्ति शर्मा 32* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 83/1, 19 ओवर।

MAR 06, 2022 07:57 IST

संधू की शानदार गेंदबाजी

नशरा संधू ने पाकिस्‍तान के लिए पारी का 18वां ओवर किया। इस ओवर में केवल 4 रन बने। 18 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 78/1। स्‍मृति मंधना 41* और दीप्ति शर्मा 31* रन बनाकर खेल रही हैं। 

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 78/1, 18 ओवर।

MAR 06, 2022 07:52 IST

दीप्ति का शानदार चौका

फातिमा सना ने पाकिस्‍तान के लिए पारी का 17वां ओवर किया। दूसरी गेंद पर दीप्ति ने मिडविकेट के ऊपर से शानदार चौका जड़ दिया। इस ओवर में 9 रन बने। 17 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 74/1। स्‍मृति मंधल 38* और दीप्ति शर्मा 30* रन  बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 74/1, 17 ओवर।

MAR 06, 2022 07:45 IST

नशरा संधू का किफायती ओवर

नशरा संधू ने पाकिस्‍तान के लिए पारी का 16वां ओवर किया। बाएं हाथ की स्पिनर ने किफायती गेंदबाजी करते हुए केवल 1 रन दिया। 16 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 65/1। स्‍मृति मंधना 37* और दीप्ति शर्मा 22* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 65/1, 16 ओवर।

MAR 06, 2022 07:43 IST

मंधना की शानदार बाउंड्री

स्‍मृति मंधना ने फातिमा सना द्वारा किए पारी के 15वें ओवर की चौथी गेंद पर मिडविकेट की दिशा में शानदार चौका जमाया। इसमें शानदार टाइमिंग देखने को मिली। इस ओवर में 7 रन बने। 15 ओवर के बाद भारत का स्‍कार 64/1। स्‍मृति मंधना 37* और दीप्ति शर्मा 21* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 64/1, 15 ओवर।

MAR 06, 2022 07:31 IST

बेग का शानदार ओवर

डियाना बेग अपने स्‍पेल का पांचवां ओवर करते हुए। पहली ही गेंद पर दीप्ति शर्मा ने प्‍वाइंट की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। अगली गेंद पर शर्मा ने तेजी से एक रन लिया। इसके बाद मंधना के बल्‍ले से अच्‍छी आवाज आई, लेकिन रन नहीं बना सकी। इस ओवर में 3 रन बने। 9 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 24/1। स्‍मृति मंधना 15* और दीप्ति शर्मा 7* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 24/1, 9 ओवर।

MAR 06, 2022 07:31 IST

बेग का मेडन ओवर

डियाना बेग ने पाकिस्‍तान के लिए पारी का सातवां ओवर किया। दीप्ति शर्मा को उन्‍होंने 6 गेंदों में एक भी रन नहीं बनाने दिया। भारतीय टीम ने अब तक काफी डॉट गेंदें खेली हैं। 7 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 17/1। स्‍मृति मंधना 12* और दीप्ति शर्मा 3* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 17/1, 7 ओवर।

MAR 06, 2022 07:30 IST

मंधना ने जमाया मैच का पहला चौका

स्‍मृति मंधना ने डियाना बेग के ओवर की पहली गेंद पर मिडविकेट और लांग ऑन के बीच से चौका जमाया। इसके बाद चौथी गेंद बेग ने नो बॉल डाली। अगली गेंद पर मंधना ने दो रन लिए। फिर पांचवीं गेंद पर मंधना ने एक रन लिया। आखिरी गेंद पर दीप्ति शर्मा ने फाइन लेग की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। इस ओवर में कुल 10 रन बने। 5 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 15/1। स्‍मृति मंधना 11* और दीप्ति शर्मा 2* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 15/1, 5 ओवर।

MAR 06, 2022 07:30 IST

डियाना बैग का सफल ओवर

डियाना बेग ने पाकिस्‍तान के लिए तीसरा ओवर डाला। बेग ने लगातार पांच गेंदें डॉट डालने के बाद पांचवीं गेंद वाइड डाली। फिर आखिरी गेंद पर उन्‍होंने शैफाली वर्मा को क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया। बेग ने लेंथ गेंद डाली, जिस पर वर्मा लंबा शॉट खेलने गई और शॉट पूरी तरह चूकी। गेंद सीधे स्‍टंप पर जाकर लगी। इस ओवर में एक रन आया और एक विकेट निकला। 3 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 4/1। स्‍मृति मंधना 3* और दीप्ति शर्मा 0* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 4/1, 3 ओवर।

MAR 06, 2022 07:30 IST

भारत की पारी शुरू

भारत महिला क्रिकेट टीम की पारी की शुरूआत हो चुकी है। पाकिस्‍तान के लिए डियाना बेग ने पारी का पहला ओवर डाला, जिसमें तीन रन बने। ये तीनों रन स्‍मृति मंधना के खाते में आए। 1 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 3/0। स्‍मृति मंधना 3* और शैफाली वर्मा 0* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 3/0, 1 ओवर।

MAR 06, 2022 07:27 IST

मंधना-दीप्ति की अर्धशतकीय साझेदारी पूरी

निदा डार ने पाकिस्‍तान के लिए पारी का 14वां ओवर किया। दीप्ति शर्मा ने पहली गेंद पर फाइन लेग की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए और इसी के साथ मंधना-शर्मा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हुई। इस ओवर में 5 रन बने। 14 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 57/1। स्‍मृति मंधना 31* और दीप्ति शर्मा 20* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 57/1, 14 ओवर।

MAR 06, 2022 07:22 IST

फातिमा ने अतिरिक्‍त रन दिए

फातिमा सना ने पाकिस्‍तान के लिए पारी का 13वां ओवर किया। इस ओवर में फातिमा ने तीन एक्‍स्‍ट्रा रन दिए जबकि भारतीय बल्‍लेबाजों ने बल्‍ले से तीन रन बनाए। इस तरह ओवर में 6 रन बने। 13 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 52/1। स्‍मृति मंधना 30* और दीप्ति शर्मा 16* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 52/1, 13 ओवर।

MAR 06, 2022 07:16 IST

निदा डार के ओवर में बने 8 रन

निदा डार ने पाकिस्‍तान के लिए पारी का 12वां ओवर किया। पहली गेंद वाइड डाली। फिर दीप्ति शर्मा ने डीप स्‍क्‍वायर में स्‍वीप शॉट खेलकर एक रन लिया। इसके बाद मंधना ने फाइन लेग की दिशा में शानदार स्‍वीप शॉट खेलकर बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 8 रन बने। 12 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 46/1। स्‍मृति मंधना 29* और दीप्ति शर्मा 14* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 46/1, 12 ओवर।

MAR 06, 2022 07:11 IST

दीप्ति शर्मा का करारा प्रहार

निदा डार गेंदबाजी करने आईं। पहली दो गेंदें लगातार डॉट डाली। तीसरी गेंद पर दीप्ति शर्मा ने प्‍वाइंट की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। चौथी गेंद पर मंधना ने आगे आकर हवाई शॉट खेला, लेकिन गेंद बाउंड्री पार नहीं गई। टप्‍पा खाने के बाद गेंद वहीं रूक गई। मंधना दो रन लेने में कामयाब रहीं। पांचवीं गेंद डॉट रही। आखिरी गेंद पर मंधना फिर आगे बढ़ी और मिड ऑफ के ऊपर से शानदार छक्‍का जमाया। इस ओवर में 9 रन बने। 10 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 33/1। स्‍मृति मंधना 23* और दीप्ति शर्मा 8* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 38/1, 11 ओवर।

MAR 06, 2022 07:06 IST

मंधना ने जमाया मैच का पहला छक्‍का

निदा डार गेंदबाजी करने आईं। पहली दो गेंदें लगातार डॉट डाली। तीसरी गेंद पर दीप्ति शर्मा ने प्‍वाइंट की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। चौथी गेंद पर मंधना ने आगे आकर हवाई शॉट खेला, लेकिन गेंद बाउंड्री पार नहीं गई। टप्‍पा खाने के बाद गेंद वहीं रूक गई। मंधना दो रन लेने में कामयाब रहीं। पांचवीं गेंद डॉट रही। आखिरी गेंद पर मंधना फिर आगे बढ़ी और मिड ऑफ के ऊपर से शानदार छक्‍का जमाया। इस ओवर में 9 रन बने। 10 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 33/1। स्‍मृति मंधना 23* और दीप्ति शर्मा 8* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 33/1, 10 ओवर।

MAR 06, 2022 06:59 IST

अनम के ओवर में 4 रन बने

अनम अमीन ने पाकिस्‍तान के लिए पारी का आठवां ओवर किया। अमीन की सटीक लाइन का भारतीय महिला बल्‍लेबाजों के पास कोई जवाब नजर नहीं आ रहा है। इस ओवर में केवल 4 रन बने। 8 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 21/1। स्‍मृति मंधना 15* और दीप्ति शर्मा 4* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 21/1, 8 ओवर।

MAR 06, 2022 06:55 IST

अनम की किफायती गेंदबाजी

अनम अमीन ने पाकिस्‍तान के लिए पारी का छठा ओवर किया। इस ओवर में केवल दो रन बने। 6 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 17/1। स्‍मृति मंधना 12* और दीप्ति शर्मा 3* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 17/1, 6 ओवर।

MAR 06, 2022 06:54 IST

अमीन का एक और कड़क ओवर

अनम अमीन ने लगातार दूसरा ओवर शानदार डाला। स्‍मृति मंधना को पहली तीन गेंदों पर रन नहीं बनाने दिया। फिर मंधना ने लेग साइड में शॉट खेलकर 1 रन लिया। फिर अगली दो गेंदों पर दीप्ति रन नहीं बना पाईं। 4 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 4/1। स्‍मृति मंधना 3* और दीप्ति शर्मा 0* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 5/1, 4 ओवर।

MAR 06, 2022 06:37 IST

अमीन ने डाला मेडन ओवर

पाकिस्‍तान के लिए पारी का दूसरा ओवर अनम अमीन ने किया। स्पिनर ने स्‍मृति मंधना को पूरे ओवर में एक भी रन नहीं बनाने दिया और बढ़‍िया लाइन भी बरकरार रखी। 2 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 3/0। स्‍मृति मंधना 3* और शैफाली वर्मा 0* रन बनाकर खेल रही हैं।

INDW vs PAKW, World Cup match, Live Score: भारत का स्‍कोर 3/0, 2 ओवर।

MAR 06, 2022 06:28 IST

टॉस के समय का फोटो

MAR 06, 2022 06:28 IST

ये है भारत की प्‍लेइंग 11

MAR 06, 2022 06:25 IST

क्‍या हुआ जब आखिरी बार भिड़ी दोनों टीमें?

आखिरी बार दोनों टीमों के बीच वनडे में भिड़ंत पांच साल पहले हुई थी। 2017 विश्‍व कप में भारत और पाकिस्‍तान आमने-सामने हुए थे। भारतीय टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 169 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्‍तान की टीम केवल 95 रन पर ढेर हो गई थी।

MAR 06, 2022 06:14 IST

पाकिस्‍तान की प्‍लेइंग 11

जावेरिया खान, सिदरा अमीन, बिस्‍माह मरूफ (कप्‍तान), ओमाइमा सोहेल, निदा डार, आलिया रियाज, फातिमा सना, सिदरा नवाज, डियाना बैग, नशरा संधू और अनम अमीन।

MAR 06, 2022 06:12 IST

भारत की प्‍लेइंग 11

स्‍मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, हरमनप्रीत कौर, मिताली राज (कप्‍तान), ऋचा घोष, स्‍नेह राणा, झूलन गोस्‍वामी, मेघना सिंह, पूजा वस्‍त्राकर और राजेश्‍वरी गायकवाड़।

MAR 06, 2022 06:11 IST

भारतीय टीम संयोजन

भारतीय टीम इस मुकाबले में तीन स्पिनर्स और तीन तेज गेंदबाजों के साथ मैदान संभाल रही है।

MAR 06, 2022 06:10 IST

भारत ने टॉस जीता

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्‍तान मिताली राज ने पाकिस्‍तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया है।