INDW vs NZW, WWC 2022: न्यूजीलैंड की चुनौती से पार नहीं पा सकी 'मिताली ब्रिगेड', झेली विशाल शिकस्त
IND-W vs NZ-W, Match Highlights: भारत और न्यूजीलैंड महिला के बीच आईसीसी वर्ल्ड कप 2022 का आठवां मैच समाप्त हो गया है। भारतीय टीम को इस मुकाबले में 62 रन की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। पढ़ें पूरे मैच का हाल यहां।
IND-W vs NZ-W, Match Highlights: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को गुरुवार को आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 के 8वें मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 62 रन की शिकस्त का सामना करना पड़ा। हेमिल्टन के सेडोन पार्क में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 260 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 46.4 ओवर में 198 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड महिला की यह तीन मैचों में दूसरी जीत है जबकि भारतीय टीम की दो मैचों में पहली हार। न्यूजीलैंड की एमी सैथरवेट (75) को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
भारत की पारी का हाल
261 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। जेस कर ने स्मृति मंधाना (6) को बेट्स के हाथों कैच आउट कराकर भारत को पहला झटका दिया। इसके बाद ताहूहू ने दीप्ति शर्मा (5) को एलबीडब्ल्यू आउट करके भारत को तगड़ा झटका दिया। स्कोर 50 पर पहुंचा था कि ताहूहू ने यस्तिका भाटिया (28) को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। भारत का स्कोर 97 रन पर पहुंचा था कि तभी एमिलिया कर ने दो करारे झटके दिए।
कर ने लगातार दो गेंदों में मिताली राज (31) और ऋचा घोष को आउट किया। मिताली राज स्टंपिंग आउट हुईं जबकि घोष को कर ने क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद भारतीय टीम को नियमित अंतराल में झटके लगते रहे। केवल हरमनप्रीत कौर ने एक छोर संभाले रखा और कीवी गेंदबाजों का डटकर मुकाबला किया।
एमिलिया कर ने ही हरमनप्रीत कौर की पारी का अंत किया। कौर ने 63 गेंदों में 6 चौके और दो छक्के की मदद से 71 रन बनाए। भारत की पूरी टीम 46.4 ओवर में 198 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड की तरफ से ला ताहूहू और एमिलिया कर को तीन-तीन विकेट मिले। हेली जेनसेन को को दो विकेट मिले। जेस कर और हना रोव को एक-एक सफलता मिली।
न्यूजीलैंड की पारी का हाल
इससे पहले एमी सैथरवेट (75) और एमिलिया कर (50) की शानदार पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 260 रन बनाए।
भारत द्वारा पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित न्यूजीलैंड को सूजी बेट्स (5) के रूप में पहला तगड़ा झटका लगा। पूजा वस्त्राकर ने सटीक थ्रो जमाकर बेट्स को रनआउट किया। सोफी डेविन (35) और एमिलिया कर (50) ने दूसरे विकेट के लिए 45 रन जोड़े। तभी वस्त्राकर ने डेविन को विकेटकीपर घोष के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। फिर एमिलिया कर ने एमी सैथरवेट (75) के साथ चौथे विकेट के लिए 117 रन की शतकीय साझेदारी की।
एमिलिया कर अर्धशतक पूरा करते ही गायकवाड़ का शिकार होकर पवेलियन लौटी। उन्होंने 64 गेंदों में 5 चौके की मदद से 50 रन बनाए। एमी सैथरवेट (75) एक छोर पर डटी रहीं और टीम का स्कोर 200 पार पहुंचाने में मदद की। इस बीच शर्मा ने मैडी ग्रीन (27) को मंधाना के हाथों कैच आउट कराया।
फिर सैथरवेट की पारी पर विराम पूजा वस्त्राकर ने लगाया जब उन्होंने मिड विकेट पर मिताली राज के हाथों कैच आउट कराया। एमी ने 84 गेंदों में 9 चौके की मदद से 75 रन रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों ने अंतिम समय में दमदार वापसी करते हुए न्यूजीलैंड के 9 विकेट गिराए और उसे बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। भारत की तरफ से पूजा वस्त्राकर ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। राजेश्वरी गायकवाड़ ने दो विकेट लिए। झूलन गोस्वामी और दीप्ति शर्मा के खाते में एक-एक विकेट आया।
टॉस का बॉस बना भारत
इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। शैफाली वर्मा की जगह यस्तिका भाटिया को शामिल किया गया है। वहीं न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम का टूर्नामेंट में यह दूसरा मैच है जबकि मेजबान टीम अपना तीसरा मैच खेल रही है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
भारत महिला की प्लेइंग 11 - स्मृति मंधाना, यस्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष, स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह और राजेश्वरी गायकवाड़।
न्यूजीलैंड महिला की प्लेइंग 11 - सोफी डेविन (कप्तान), सूजी बेट्स, एमिलिया कर, एमि सैथर्टवेट, मैडी ग्रीन, फ्रांसेस मैके, कैटी मार्टिन, हेली जेनसेन, लिया ताहूहू, जेस कर और हाना रोव।
न्यूजीलैंड की विशाल जीत
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने गुरुवार को आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 के आठवें मैच में भारत को 62 रन के विशाल अंतर से मात दी। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करके 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 260 रन बनाए। जवाब में भारत की पारी 46.4 ओवर में 198 रन पर ऑलआउट हो गई। एमी सैथरवेट (75) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। न्यूजीलैंड की 3 मैचों में यह दूसरी जीत है जबकि भारत की यह दो मैचों में पहली हार है।
हरमनप्रीत कौर की पारी का अंत
एमिलिया कर ने हरमनप्रीत कौर को लांग ऑफ पर सोफी डेविन के हाथों कैच आउट कराकर भारतीय टीम के जीतने की उम्मीदों को पूरी तरह तोड़ दिया है। हरमनप्रीत कौर ने 63 गेंदों में 6 चौके और दो छक्के की मदद से 71 रन बनाए। 44 ओवर के बाद भारत का स्कोर 178/8। झूलन गोस्वामी 7* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
हरमनप्रीत कौर अकेले लड़ा रही किला
भारतीय टीम की तरफ से हरमनप्रीत कौर अकेले ही किला लड़ा रही है। हालांकि, टीम इंडिया मुकाबले से बाहर होती हुई नजर आ रही है। भारतीय टीम के सामने लक्ष्य बहुत बड़ा है, लेकिन उसके पास विकेट की कमी है। 43 ओवर के बाद भारत का स्कोर 171/7। हरमनप्रीत कौर 70* और झूलन गोस्वामी 1* रन बनाकर खेल रही हैं।
राणा-हरमन पर बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय खराब स्थिति में हैं। स्नेह राणा और हरमनप्रीत कौर भारतीय पारी को संवारने में जुटी हुई हैं। दोनों ने खबर लिखे जाने तक 25 रन की साझेदारी हो चुकी है। 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 122/5। हरमनप्रीत कौर 31* और स्नेह राणा 15* रन बनाकर खेल रही हैं। भारत को 15 ओवर में जीत के लिए 139 रन की जरूरत और उसके पांच विकेट बाकी।
एमिलिया कर ने लगातार दो गेंदों में झटके दो विकेट
न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर एमिलिया कर ने टीम इंडिया के हाल पस्त कर दिए हैं। भारतीय पारी का 30वां करने वाली ऑफ स्पिनर एमिलिया कर ने चौथी गेंद पर मिताली राज को स्टंपिंग कराया और फिर अगली ही गेंद पर उन्होंने ऋचा घोष को क्लीन बोल्ड कर दिया। हालांकि, स्नेह राणा ने कर को हैट्रिक पूरी नहीं करने दी और आखिरी गेंद पर छक्का जमा दिया। भारतीय पारी लड़खड़ा चुकी है और अब स्नेह राणा व हरमनप्रीत कौर पर बड़ी जिम्मेदारी है। हालांकि, भारतीय टीम मुकाबले से बाहर होते हुए नजर आ रही है क्योंकि उसे 8.29 रन प्रति ओवर की औसत से रन बनाने हैं।
हरमनप्रीत ने एक और चौका ठोका
हरमनप्रीत कौर ने एक और चौका ठोक दिया है। उन्होंने 28वें ओवर की आखिरी गेंद पर यह बाउंड्री हासिल की। हरमनप्रीत 20 और मिताली 29 के निजी स्कोर पर हैं।
IND vs NZ Live Score: भारत 92/3 (28 ओवर)
हरमनप्रीत कौर ने खोले अपने हाथ
हरमनप्रीत कौर ने 25वें ओवर में अपने हाथ खोले। उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद पर डीप फाइन लेग की दिशा में गेंद को चार रन के लिए भेजा। हरमनप्रीत 9 और मिताली 23 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
IND vs NZ Live Score: भारत 75/3 (25 ओवर)
क्रीज पर मिताली और हरमनप्रीत
फिलहाल भारतीय पारी लड़खड़ाते हुए नजर आ रही है। भारत के तीन विकेट गिर चुके हैं। कप्तान मिताली राज और हरमनप्रीत कौर भारतीय पारी को आगे बढ़ा रही है। मिताली 17 और हरमनप्रीत ने एक रन बनाया है।
IND vs NZ Live Score: भारत 50/3 (23 ओवर)
यास्तिका भाटिया को ताहूहू ने किया आउट
भारत को तीसरा झटका यास्तिका भाटिया के तौर पर लगा है। टिककर बल्लेबाजी कर रही हैं भाटिया को 20वें ओवर में लिया ताहूहू ने आउट किया। उन्होंने फ्रांसेस मैके को कैच थमाया। भाटिया ने 59 गेंदों में 28 रन की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 2 चौके जमाए।
IND vs NZ Live Score: भारत 50/3 (20 ओवर)
भाटिया ने छुआ 25 का आंकड़ा
भाटिया और मिताली संभलकर भारतीय पारी को आगे बढ़ा रही हैं। भाटिया ने 51 गेंदों में 25 का आंकड़ा छुआ है और मिताली ने 17 गेंदों में 6 रन बना लिए हैं।
IND vs NZ Live Score: भारत 45/2 (17 ओवर)
15 ओवर का खेल खत्म
15 ओवर का खेल कंप्लीट हो चुका है। इस ओवर में 8 रन आए। भाटिया ने एक चौके भी ठोका। भाटिया 22 रन बनाकर टिकी हैं जबकि मिताली ने 4 के निजी स्कोर पर हैं।
IND vs NZ Live Score: भारत 40/2 (15 ओवर)
क्रीज पर यास्तिका भाटिया और मिताली राजी
शुरुआती दो झटके लगने के बाद यास्तिका भाटिया और मिताली राजी से टीम को काफी उम्मीदें होगीं। भाटिया 15 और मिताली 3 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
IND vs NZ Live Score: भारत 31/2 (13 ओवर)
दीप्ति शर्मा सस्ते में हुईं आउट
भारत का दूसरा विकेट दीप्ति शर्मा के रूप में गिरा है। दीप्ति सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठीं। उन्होंने 13 गेंदों में एक चौके के जरिए 5 रन जुटाए। दीप्ति को 10वें ओवर की आखिर गेंद पर लिया ताहूहू ने एलबीडब्ल्यू किया।
IND vs NZ Live Score: भारत 26/2 (10 ओवर)
डेविन ने हाना रोव को थमाई गेंद
न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डेविन ने नौवें ओवर में हाना रोव को गेंत थमाई। रोव के ओवर में दीप्ति शर्मा (5*) ने चौका मारा और भाटिया (12*) ने एक रन लिया।
IND vs NZ Live Score: भारत 24/1 (9 ओवर)
भाटिया ने लगाया पहला चौका
भाटिया ने भारत के लिए पहला चौका लगाया है। उन्होंने आठवें ओवर की चौथी गेंद को बाउंड्री के पार भेजा। इस ओवर में भारत को एक वाइड के अलावा तीन रन और मिले।
IND vs NZ Live Score: भारत 19/1 (8 ओवर)
बल्लेबाजी के लिए उतरीं दीप्ति शर्मा
मंधाना के जाने के बाद दीप्ति शर्मा बल्लेबाजी के लिए उतरी हैं। उन्हें सातवां ओवर मैके ने मेडल डाला। दीप्ति 1 और भाटिया 4 रन के निजी स्कोर पर हैं।
IND vs NZ Live Score: भारत 11/1 (7 ओवर)
मंधाना को जेस कर ने पवेलियन भेजा
भारत को पहला झटका स्मृति मंधाना के तौर पर लगा है। मंधाना ने धीमि गति से बल्लेबाजी की और 21 गेंदों में महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। उन्हें जेस कर ने छठे ओवर की चौथी गेंद पर सूज बेट्स के हाथों कैच लपकवाया।
IND vs NZ Live Score: भारत 11/1 (6 ओवर)
जेस कर ने मेडन ओवर फेंका
जेस कर ने चौथा ओवर मेडन फेंका। उन्होंने मंधाना को कोई रन नहीं बनाने दिया।
IND vs NZ Live Score: भारत 6/0 (4 ओवर)
5 ओवर का खेल हुआ समाप्त
5 ओवर का खेल समाप्त हो चुके हैं। इस ओवर में भाटिया ने तीन और मंधाना ने एक रन जुटाया।
IND vs NZ Live Score: भारत 10/0 (5 ओवर)
मैके ने किफायती ओवर किया
मैके ने एक और किफायती ओवर किया है। उन्होने तीसरे ओवर में एक रन दिया, जो मंधाना ने बनाया।
IND vs NZ Live Score: भारत 6/0 (3 ओवर)
जेस कर के ओवर में आए तीन रन
न्यूजीलैंड के लिए दूसरा ओवर जेस कर ने डाला। उन्होंने तीन खर्च किए। मंधाना ने दो और भाटिया ने एक रन लिया।
लक्ष्य का पीछे करने आईं मंधाना और भाटिया
भारत की ओर से लक्ष्य का पीछा करने के लिए स्मृति मंधाना और यास्तिका भाटिया आई हैं। वहीं, न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई फ्रांसेस मैके ने की। पहले ओवर में दो रन आए। मंधाना और भाटिया ने एक-एक रन बनाया।
भारत को मिला 261 रन का लक्ष्य
झूलन गोस्वामी ने भारत के लिए पारी का आखिरी ओवर किया। पहली ही गेंद पर उन्होंने कैटी मार्टिन (41) को क्लीन बोल्ड किया। झूलन की यॉर्कर का मार्टिन के पास कोई जवाब नहीं था। इस ओवर में 5 रन बने। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 260 रन बनाए। भारत को 261 रन का लक्ष्य मिला। हना रोव 2* और फ्रांसेस मैके 13* रन बनाकर नाबाद रही। भारत की तरफ से पूजा वस्त्राकर ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। राजेश्वरी गायकवाड़ ने दो विकेट लिए। झूलन गोस्वामी और दीप्ति शर्मा के खाते में एक-एक विकेट आया।
पूजा वस्त्राकर ने लगातार दो गेंदों में झटके दो विकेट
पूजा वस्त्राकर ने भारत के लिए 47वां ओवर बेहतरीन डाला। उन्होंने लगातार दो गेंदों में दो विकेट झटके। पूजा ने दूसरी गेंद पर ला ताहूहू (1) को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद तीसरी गेंद पर उन्होंने जेस कर को भी क्लीन बोल्ड कर दिया। वस्त्राकर हालांकि अपनी हैट्रिक पूरी नहीं कर पाई, लेकिन ओवर में केवल दो रन खर्च किए। 47 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्केर 241/8। कैटी मार्टिन 38* और फ्रांसेस मैके 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
राजेश्वरी ने जेनसेन को किया क्लीन बोल्ड
भारतीय टीम की बाएं हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ ने हेली जेनसेन को 46वें ओवर की पहली ही गेंद पर बोल्ड करके न्यूजीलैंड को छठा झटका दिया। जेनसेन ने राजेश्वरी की गेंद पर स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया और पूरी तरह चूक गईं। 46 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 239/6। ला ताहूहू 1* और कैटी मार्टिन 37* रन बनाकर खेल रही हैं।
सैथरवेट की पारी का अंत
पूजा वस्त्राकर ने 43वें ओवर में एमी सैथरवेट की धाकड़ पारी पर विराम लगाया। वस्त्राकर ने मिडविकेट पर एमी को राज के हाथों कैच आउट कराया। एमी सैथरवेट ने 84 गेंदों में 9 चौके की मदद से 75 रन बनाए। 43 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 226/5। हेली जेनसेन 1* और कैटी मार्टिन 25* रन बनाकर खेल रही हैं।
सैथरवेट का अर्धशतक
मैडी ग्रीन (27) को दीप्ति शर्मा ने मंधाना के हाथों कैच आउट कराकर न्यूजीलैंड को चौथा झटका दिया। इस बीच एमी सैथरवेट ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। सैथरवेट क्रीज पर डटी हुई हैं और न्यूजीलैंड बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर है। न्यूजीलैंड ने 38 ओवर में 193/4 का स्कोर बना लिया है। एमी सैथरवेट 57* और कैटी मार्टिन 12* रन बनाकर खेल रही हैं।
मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड की टीम इस समय बेहद मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। एमिलिया कर के आउट होने के बाद एमी सैथरवेट और मैडी ग्रीन ने पारी को संभाल लिया है। 29 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और न्यूजीलैंड ने 3 विकेट खोकर 154 रन बनाए हैं। एमी सैथरवेट 40* और मैडी ग्रीन 17* रन बनाकर क्रीज पर जमी हुई हैं। टीम इंडिया को वापसी करने के लिए जल्दी विकेट झटकने की जरूरत।
राजेश्वरी गायकवाड़ ने किया एमिलिया कर का शिकार
राजेश्वरी गायकवाड़ ने 22वें ओवर की आखिरी गेंद पर एमिलिया कर को आउट करके न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया। गायकवाड़ ने ऑफ स्टंप पर गेंद डाली, जो सीधे कर के पैड पर जाकर लगी। एमिलिया ने 64 गेंदों में 5 चौके की मदद से 50 रन बनाए। 22 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 121/3। एमी सैथरवेट 24* रन बनाकर खेल रही हैं।
वस्त्राकर ने डेविन का किया शिकार
पूजा वस्त्राकर ने सोफी डेविन को आउट करके न्यूजीलैंड को जोरदार झटका दिया है। भारतीय गेंदबाज ने पारी के 11वें ओवर में सोफी डेविन को विकेटकीपर घोष के हाथों कैच आउट कराया। डेविन ने 30 गेंदों में सात चौके की मदद से 35 रन बनाए। 12 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 63/2। एमिलिया कर 21* और एमी सैथरवेट 0* रन बनाकर क्रीज पर हैं।
न्यूजीलैंड का स्कोर 50 रन के पार
सोफी डेविन और एमिलिया कर के बीच एक अच्छी साझेदारी हो रही है। सूजी बेट्स के रन आउट होने के बाद इन दोनों महिला बल्लेबाजों ने स्थिति को संभाल लिया है। दोनों के बीच अब तक 45 रन की साझेदारी की हो चुकी है। न्यूजीलैंड का स्कोर भी 50 रन के पार पहुंच गया है। भारतीय टीम विकेट की तलाश में जुटी है।
न्यूजीलैंड को लगा करारा झटका
न्यूजीलैंड को तीसरे ओवर में करारा झटका लगा है। पूजा वस्त्राकर ने सूजी बेट्स को रनआउट करके मेजबान टीम की शुरूआत बिगाड़ी। झूलन गोस्वामी पारी का तीसरा ओवर कर रही थीं। पहली गेंद पर डेविन ने हल्के हाथों से कवर्स की दिशा में शॉट खेला और एक रन लेने के लिए दौड़ पड़ी। कवर्स पर वस्त्राकर ने तेजी से दौड़ते हुए गेंद पकड़ी और स्टंप पर थ्रो किया। सूजी बेट्स 10 गेंदों में एक चौके की मदद से 5 रन बनाकर आउट हुईं। 3 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 1 विकेट पर 9 रन। सोफी डैविड 4* और एमिलिया कर 0* रन बनाकर खेल रही हैं।
INDW vs NZW WWC 2022 Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 9/1, 3 ओवर
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत महिला की प्लेइंग 11 - स्मृति मंधाना, यस्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष, स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह और राजेश्वरी गायकवाड़।
न्यूजीलैंड महिला की प्लेइंग 11 - सोफी डेविन (कप्तान), सूजी बेट्स, एमिलिया कर, एमि सैथर्टवेट, मैडी ग्रीन, फ्रांसेस मैके, कैटी मार्टिन, हेली जेनसेन, लिया ताहूहू, जेस कर और हाना रोव।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग 11
वॉर्म अप करते हुए भारतीय महिला क्रिकेटरों की फोटोज
टॉस अपडेट
मिताली बनी टॉस की बॉस
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने गुरुवार को आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 के आठवें मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

