IND vs SA 4th T20I, Match Highlights: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को चौथे टी20 में बुरी तरह रौंदा, सीरीज 2-2 से बराबर की
IND vs SA 4th T20I Match Highlights: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में 82 रन के विशाल अंतर से मात दी। इसी के साथ ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर की। सीरीज का निर्णायक मुकाबला रविवार को बेंगलुरु में खेला जाएगा।
IND vs SA 4th T20I Match Highlights: दिनेश कार्तिक (55) और आवेश खान (4 विकेट) के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत भारत ने शुक्रवार को विशाखापट्टनम में खेले गए चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को 82 रन के विशाल अंतर से मात दी। भारत ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 169/6 का स्कोर बनाया। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 16.5 ओवर में 87/9 का स्कोर बना सकी। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा रिटायर्ड हर्ट हुए और फिर वो बल्लेबाजी करने के लिए नहीं उतरे। भारत ने इसी के साथ सीरीज 2-2 से बराबर की। सीरीज का पांचवां व निर्णायक मुकाबला रविवार को बेंगलुरु में खेला जाएगा, जो सीरीज विजेता भी तय करेगा।
दक्षिण अफ्रीका की पारी का हाल
170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। स्कोर 20 रन हुआ था कि कप्तान टेंबा बावुमा (8) रिटायर्ड हर्ट हो गए। दरअसल, बावुमा ने अपना विकेट बचाने के लिए नॉन स्ट्राइकर एंड पर डाइव लगाई थी, जिससे उनके बाएं हाथ की कोहनी पर चोट लगी। इसके बाद क्विंटन डी कॉक (14) को हर्षल पटेल ने रन आउट कर दिया। ड्वेन प्रीटोरियस को आवेश खान ने खाता भी नहीं खोलने दिया और विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कराकर प्रोटियाज टीम को तीसरा झटका दिया।
फिर चहल ने हेनरिच क्लासेन (8) को एलबीडब्ल्यू आउट करके मेहमान टीम को चौथा झटका दिया। डेविड मिलर (9) को हर्षल पटेल ने क्लीन बोल्ड करके दक्षिण अफ्रीका की कमर तोड़ दी। यहां से मेहमान टीम मैच से पूरी तरह बाहर हो गई और देखते ही देखते उसके 9 विकेट 87 रन के स्कोर पर गिर गए। भारत की तरफ से आवेश खान ने 4 ओवर में 18 रन देकर चार विकेट लिए। युजवेंद्र चहल को दो विकेट मिले। हर्षल पटेल और अक्षर पटेल के खाते में एक-एक सफलता आई।
भारत की पारी का हाल
पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण स्वीकारने वाली भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रुतुराज गायकवाड़ (5) और श्रेयस अय्यर (4) जल्दी-जल्दी आउट हुए। इशान किशन (27) भी लंबी पारी खेलने में नाकाम रहे। कप्तान ऋषभ पंत (17) ने धीमी पारी खेली। तब लग नहीं रहा था कि भारतीय टीम बड़ा स्कोर बना पाएगी।
यहां से हार्दिक पांड्या (46) और दिनेश कार्तिक (55) ने तेजी से रन बनाते हुए भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। कार्तिक ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक जमाया। उन्होंने 26 गेंदों में 9 चौके और दो छक्के की मदद से 55 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने 31 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 46 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लुंगी एनगिडी को सर्वाधिक दो विकेट मिले। मार्को यानसेन, ड्वेन प्रीटोरियस, एनरिच नॉर्ट्जे और केशव महाराज के खाते में एक-एक विकेट आया।
टॉस का बॉस
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। कगिसो रबाडा और वेन पार्नेल चोटिल होने के कारण मैच नहीं खेल रहे हैं जबकि रीजा हेंड्रिक्स को टीम से ड्रॉप किया गया है। इनकी जगह मार्को यानसेन, लुंगी एनगिडी और क्विंटन डी कॉक की टीम में वापसी हुई है। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: जानिए भारत-दक्षिण अफ्रीका चौथे टी20 की पिच रिपोर्ट और मौसम
यह भी पढ़ें: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच आज चौथा टी20, ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग 11 - इशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान और युजवेंद्र चहल।
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11 - क्विंटन डी कॉक, टेंबा बावुमा (कप्तान), ड्वेन प्रीटोरियस, रासी वान डर डुसैन, हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, एनरिच नॉर्ट्जे और तबरेज शम्सी।
दक्षिण अफ्रीका की पारी का हाल
170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। स्कोर 20 रन हुआ था कि कप्तान टेंबा बावुमा (8) रिटायर्ड हर्ट हो गए। दरअसल, बावुमा ने अपना विकेट बचाने के लिए नॉन स्ट्राइकर एंड पर डाइव लगाई थी, जिससे उनके बाएं हाथ की कोहनी पर चोट लगी। इसके बाद क्विंटन डी कॉक (14) को हर्षल पटेल ने रन आउट कर दिया। ड्वेन प्रीटोरियस को आवेश खान ने खाता भी नहीं खोलने दिया और विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कराकर प्रोटियाज टीम को तीसरा झटका दिया।
फिर चहल ने हेनरिच क्लासेन (8) को एलबीडब्ल्यू आउट करके मेहमान टीम को चौथा झटका दिया। डेविड मिलर (9) को हर्षल पटेल ने क्लीन बोल्ड करके दक्षिण अफ्रीका की कमर तोड़ दी। यहां से मेहमान टीम मैच से पूरी तरह बाहर हो गई और देखते ही देखते उसके 9 विकेट 87 रन के स्कोर पर गिर गए। भारत की तरफ से आवेश खान ने 4 ओवर में 18 रन देकर चार विकेट लिए। युजवेंद्र चहल को दो विकेट मिले। हर्षल पटेल और अक्षर पटेल के खाते में एक-एक सफलता आई।
भारत 82 रन से जीता
IND vs SA, 4th T20I, Live Score: अक्षर पटेल ने 17वें ओवर में पांचवीं गेंद पर लुंगी एनगिडी को लांग ऑन पर रुतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच आउट कराकर भारत की जीत पर मुहर लगाई। टेंबा बावुमा चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए और बल्लेबाजी करने के लिए दोबारा नहीं उतरे। दक्षिण अफ्रीका ने 16.5 ओवर में 87/9 का स्कोर बनाया। भारत ने 82 रन के विशाल अंतर से मैच जीता। भारत के 169/6 के स्कोर के जवाब में दक्षिण अफ्रीका 87 रन बना सकी। भारत ने सीरीज 2-2 से बराबर की। अब रविवार को बेंगलुरु में निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा।
खान पंजा लेने से चूके
IND vs SA, 4th T20I, Live Score: आवेश खान ने अपने स्पेल का आखिरी ओवर डाला। लुंगी एनगिडी ने पहली गेंद पर एक रन लिया। दूसरी गेंद पर शम्सी ने 3 रन दौड़कर लिए। आखिरी गेंद पर एनगिडी ने दौड़कर दो रन लिए। आवेश खान अपने आखिरी ओवर में पांचवां विकेट लेने से चूक गए। उन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर चार विकेट चटकाए। 16 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 86/8। लुंगी एनगिडी 4* और तबरेज शम्सी 3* रन बनाकर खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 24 गेंदों में 84 रन की जरुरत और उसका एक विकेट शेष है।
चहल ने नॉर्ट्जे का किया शिकार
IND vs SA, 4th T20I, Live Score: चहल पारी का 15वां ओवर करने आए। भारत जीत की तरफ अग्रसर। चहल ने आखिरी गेंद पर एनरिच नॉर्ट्जे को इशान किशन के हाथों कैच आउट कराया। नॉर्ट्जे ने 4 गेंदों में 1 रन बनाया। 15 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 80/8। लुंगी एनगिडी 1* और तबरेज शम्सी 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 30 गेंदों में 89 रन की जरुरत और उसका एक विकेट शेष है।
आवेश खान ने एक ओवर में तीन विकेट झटके
IND vs SA, 4th T20I, Live Score: आवेश खान पारी का 14वां ओवर करने आए। पहली गेंद पर यानसेन ने थर्डमैन की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। दूसरी गेंद पर रासी वान डर डुसैन बड़ा शॉट खेलने की फिराक में अपना विकेट गंवा बैठे। डीप मिडविकेट पर रुतुराज गायकवाड़ ने डुसैन का आसान कैच लपका। रासी वान डर डुसैन ने 20 गेंदों में दो चौके की मदद से 20 रन बनाए। इसके बाद चौथी गेंद पर खान ने मार्को यानसेन को रुतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच आउट कराया। यानसेन ने 17 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 12 रन बनाए। आखिरी गेंद पर महाराज को खान ने अय्यर के हाथों कैच आउट कराया। इस ओवर में 5 रन बने और तीन विकेट गिरे। 14 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 78/7। एनरिच नॉर्ट्जे 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 36 गेंदों में 92 रन की जरुरत और उसके तीन विकेट शेष हैं।
चहल की फिरकी का जादू
IND vs SA, 4th T20I, Live Score: युजवेंद्र चहल ने पारी का 13वां ओवर डाला। चहल के सामने डुसैन और यानसेन बेबस नजर आए। लेग स्पिनर की गेंद पर दोनों में से कोई भी बल्लेबाज बड़ा शॉट नहीं खेल पाया। इस ओवर में 3 रन बने। 13 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 73/4। रासी वान डर डुसैन 20* और मार्को यानसेन 11* रन बनाकर खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 42 गेंदों में 97 रन की जरुरत और उसके 6 विकेट शेष हैं।
अक्षर पटेल की यानसेन ने की धुनाई
IND vs SA, 4th T20I, Live Score: अक्षर पटेल ने अपने स्पेल का तीसरा ओवर डाला। मार्को यानसेन ने ओवर की चौथी गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से छक्का जमाया। फिर पांचवीं गेंद पर उन्होंने वाइड लांग ऑन की दिशा में चौका जड़ा। इस ओवर में 11 रन बने। 12 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 70/4। रासी वान डर डुसैन 19* और मार्को यानसेन 10* रन बनाकर खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 48 गेंदों में 100 रन की जरुरत और उसके 6 विकेट शेष हैं।
हर्षल पटेल ने बड़ी मछली का किया शिकार
IND vs SA, 4th T20I, Live Score: हर्षल पटेल पारी का 11वां ओवर करने आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर दक्षिण अफ्रीका को तगड़ा झटका दिया। पटेल ने डेविड मिलर को क्लीन बोल्ड किया। मिलर ने 7 गेंदों में एक छक्के की मदद से 9 रन बनाए। इस ओवर में केवल एक रन बना और एक विकेट आया। 11 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 59/4। रासी वान डर डुसैन 18* और मार्को यानसेन 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 54 गेंदों में 111 रन की जरुरत और उसके 6 विकेट शेष हैं।
पटेल का सख्त ओवर
IND vs SA, 4th T20I, Live Score: अक्षर पटेल ने पारी का 10वां ओवर डाला। अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 रन खर्च किए। 10 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 58/3। रासी वान डर डुसैन 17* और डेविड मिलर 9* रन बनाकर खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 60 गेंदों में 112 रन की जरुरत और उसके 7 विकेट शेष हैं।
चहल ने किया क्लासेन का शिकार
IND vs SA, 4th T20I, Live Score: युजवेंद्र चहल ने अपना स्पेल जारी रखा। क्लासेन ने पहली ही गेंद पर सामने चौका जमाया। अगली गेंद पर चहल ने क्लासेन को एलबीडब्ल्यू आउट करके दक्षिण अफ्रीका को करारा झटका दिया। क्लासेन ने 8 गेंदों में एक चौके की मदद से 8 रन बनाए। आखिरी गेंद पर मिलर ने लेग साइड में दमदार छक्का जमाया। इस ओवर में 12 रन बने और एक विकेट आया। 9 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 53/3। रासी वान डर डुसैन 14* और डेविड मिलर 7* रन बनाकर खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 66 गेंदों में 117 रन की जरुरत और उसके 7 विकेट शेष हैं।
अक्षर पटेल ने सिर्फ दो रन दिए
IND vs SA, 4th T20I, Live Score: अक्षर पटेल ने पारी का आठवां ओवर डाला। बाएं हाथ के गेंदबाज ने क्लासेन और डुसैन को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। 8 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 41/2। रासी वान डर डुसैन 13* और हेनरिच क्लासेन 4* रन बनाकर खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 72 गेंदों में 129 रन की जरुरत और उसके 8 विकेट शेष हैं।
चहल का शानदार ओवर
IND vs SA, 4th T20I, Live Score: युजवेंद्र चहल को गेंदबाजी आक्रमण पर लाया गया। इस ओवर में चार रन बने। 7 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 39/2। रासी वान डर डुसैन 12* और हेनरिच क्लासेन 3* रन बनाकर खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 78 गेंदों में 131 रन की जरुरत और उसके 8 विकेट शेष हैं।
आवेश खान का सफल ओवर
IND vs SA, 4th T20I, Live Score: आवेश खान अपने स्पेल का दूसरा ओवर करने आए। पहली ही गेंद पर डुसैन ने बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। अगली ही गेंद पर आवेश खान ने ड्वेन प्रीटोरियस को पंत के हाथों कैच आउट कराया। प्रीटोरियस खाता नहीं खोल सके। इसके बाद चौथी गेंद पर क्लासेन ने चौका जमाया। आखिरी गेंद पर क्लासेन ने फिर चौका जमाया। 6 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 36/2। रासी वान डर डुसैन 2* और हेनरिच क्लासेन 10* रन बनाकर खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 84 गेंदों में 135 रन की जरुरत और उसके 8 विकेट शेष हैं।
क्विंटन डी कॉक हुए रन आउट
IND vs SA, 4th T20I, Live Score: हर्षल पटेल ने भुवनेश्वर कुमार को रिप्लेस किया। पटेल ने शुरुआती चार गेंदों में दो रन दिए। उन्होंने पांचवीं गेंद पर क्विंटन डी कॉक को रन आउट किया। कॉक ने 13 गेंदों में दो चौके की मदद से 14 रन बनाए। आखिरी गेंद पर रासी वान डर डुसैन ने एक रन लिया। 5 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 25/1। रासी वान डर डुसैन 1* और ड्वेन प्रीटोरियस 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 90 गेंदों में 145 रन की जरुरत और उसके 9 विकेट शेष हैं।
टेंबा बावुमा रिटायर्ड हर्ट हुए
IND vs SA, 4th T20I, Live Score: आवेश खान ने हार्दिक पांड्या को रिप्लेस किया। बावुमा ने पहली गेंद पर नॉन स्ट्राइकर्स छोर पर डाइव लगाई और उनके बाएं कोहनी पर चोट लगी। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान 11 गेंदों में एक चौके की मदद से 8 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। उनकी जगह ड्वेन प्रीटोरियस बल्लेबाजी करने आए। इस ओवर में 2 रन बने। 4 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 22/0। क्विंटन डी कॉक 13* और ड्वेन प्रीटोरियस 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 96 गेंदों में 148 रन की जरुरत और उसके सभी विकेट शेष हैं।
बावुमा ने जमाई बाउंड्री
IND vs SA, 4th T20I, Live Score: भुवनेश्वर कुमार ने अपने स्पेल का दूसरा ओवर किया। शुरुआती तीन गेंदें डॉट जाने के बाद बावुमा ने चौथी गेंद पर मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। पांचवीं गेंद पर बावुमा ने बैकवर्ड प्वाइंट और कवर्स के बीच से चौका जमाया। इस ओवर में 7 रन बने। 3 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 20/0। क्विंटन डी कॉक 12* और टेंबा बावुमा 8* रन बनाकर खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 102 गेंदों में 150 रन की जरुरत और उसके सभी विकेट शेष हैं।
हार्दिक पांड्या का महंगा ओवर
IND vs SA, 4th T20I, Live Score: हार्दिक पांड्या ने पारी का दूसरा ओवर डाला। क्विंटन डी कॉक ने डीप थर्डमैन की दिशा में बाउंड्री जमाकर हार्दिक का स्वागत किया। अगली ही गेंद पर बैकवर्ड प्वाइंट के पास से कॉक ने एक और बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 12 रन बने। 2 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 13/0। क्विंटन डी कॉक 12* और टेंबा बावुमा 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 108 गेंदों में 157 रन की जरुरत और उसके सभी विकेट शेष हैं।
भुवी का कड़क ओवर
IND vs SA, 4th T20I, Live Score: भुवनेश्वर कुमार ने पारी का पहला ओवर डाला। क्विंटन डी कॉक सिर्फ एक रन बना पाए। भुवी ने पांच डॉट गेंदें डाली। 1 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 1/0। क्विंटन डी कॉक 1* और टेंबा बावुमा 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 114 गेंदों में 169 रन की जरुरत और उसके सभी विकेट शेष हैं।
भारत की पारी का हाल
दिनेश कार्तिक (55) और हार्दिक पांड्या (46) की दमदार पारियों की बदौलत भारत ने शुक्रवार को चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में दक्षिण अफ्रीका के सामने 170 रन का लक्ष्य रखा है। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 169 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण स्वीकारने वाली भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रुतुराज गायकवाड़ (5) और श्रेयस अय्यर (4) जल्दी-जल्दी आउट हुए। इशान किशन (27) भी लंबी पारी खेलने में नाकाम रहे। कप्तान ऋषभ पंत (17) ने धीमी पारी खेली। तब लग नहीं रहा था कि भारतीय टीम बड़ा स्कोर बना पाएगी।
यहां से हार्दिक पांड्या (46) और दिनेश कार्तिक (55) ने तेजी से रन बनाते हुए भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। कार्तिक ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक जमाया। उन्होंने 26 गेंदों में 9 चौके और दो छक्के की मदद से 55 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने 31 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 46 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लुंगी एनगिडी को सर्वाधिक दो विकेट मिले। मार्को यानसेन, ड्वेन प्रीटोरियस, एनरिच नॉर्ट्जे और केशव महाराज के खाते में एक-एक विकेट आया।
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 170 रन का लक्ष्य
IND vs SA, 4th T20I, Live Score: ड्वेन प्रीटोरियस पारी का आखिरी ओवर करने आए। दिनेश कार्तिक ने डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का जमाकर अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक जमाया। अगली ही गेंद पर कार्तिक को प्रीटोरियस ने डुसैन के हाथों कैच आउट कराया। दिनेश कार्तिक ने 27 गेंदों में 9 चौके और दो छक्के की मदद से 55 रन बनाए। कार्तिक की जगह हर्षल पटेल क्रीज पर आए। हर्षल पटेल ने एक रन लिया। फिर अगली दो गेंदों में अक्षर पटेल ने दो रन लिए। आखिरी गेंद पर पटेल ने चौके के साथ पारी का अंत किया। भारत ने 20 ओवर में 169/6 का स्कोर बनाया। अक्षर पटेल 8* और हर्षल पटेल 1* रन बनाकर नाबाद रहे।
एनगिडी के ओवर में आउट हुए हार्दिक पांड्या
IND vs SA, 4th T20I, Live Score: लुंगी एनगिडी पारी का 19वां ओवर करने आए। पहली ही गेंद पर पांड्या ने डीप स्क्वायर लेग की दिशा में शानदार छक्का जमाया। अगली ही गेंद पर एनगिडी ने शम्सी के हाथों हार्दिक पांड्या को कैच आउट कराया। पांड्या ने 31 गेंदों में तीन चौके और इतने ही छक्के की मदद से 46 रन बनाए। पांड्या के जाने के बाद भी कार्तिक की आक्रमकता में कोई बदलाव नहीं आया। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 13 रन बने और एक विकेट आया। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 153/5। दिनेश कार्तिक 49* और अक्षर पटेल 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
कार्तिक का आक्रामक अंदाज
IND vs SA, 4th T20I, Live Score: ड्वेन प्रीटोरियस ने पारी का 18वां ओवर किया। दिनेश कार्तिक ने पहली ही गेंद पर डीप स्क्वायर लेग की दिशा में छक्का जमाया। दूसरी गेंद पर डीप बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में कार्तिक ने शानदार चौका जमाया। तीसरी गेंद पर कार्तिक ने डीप स्क्वायर लेग की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 16 रन बने। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 140/4। हार्दिक पांड्या 40* और दिनेश कार्तिक 43* रन बनाकर खेल रहे हैं।
कार्तिक ने महाराज की धुनाई की
IND vs SA, 4th T20I, Live Score: केशव महाराज ने अपने स्पेल का आखिरी ओवर डाला। कार्तिक ने पहली ही गेंद पर स्क्वायर की दिशा में चौका जमाया। तीसरी गेंद पर कार्तिक ने गेंदबाज के पास से चौका जड़ा। चौथी गेंद पर कार्तिक ने शॉर्ट थर्ड मैन के पास से शानदार चौका जमाया। इस ओवर में 13 रन बने। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 124/4। हार्दिक पांड्या 39* और दिनेश कार्तिक 28* रन बनाकर खेल रहे हैं।
नॉर्ट्जे के ओवर में 15 रन बने
IND vs SA, 4th T20I, Live Score: एनरिच नॉर्ट्जे पारी का 16वां ओवर करने आए। दिनेश कार्तिक ने पहली ही गेंद पर वाइड मिड ऑफ की दिशा में चौका जमाया। तीसरी गेंद पर कार्तिक ने डीप कवर की दिशा में गेंद को सीमा रेखा के पार भेजा। आखिरी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने डीप प्वाइंट के पास से चौका जमाया। इस ओवर में 15 रन बने। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 111/4। हार्दिक पांड्या 39* और दिनेश कार्तिक 15* रन बनाकर खेल रहे हैं।
कार्तिक ने जमाई बाउंड्री
IND vs SA, 4th T20I, Live Score: केशव महाराज ने पारी का 15वां ओवर डाला। कार्तिक ने पहली ही गेंद पर डीप बैकवर्ड स्क्वायर की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 7 रन बने। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 96/4। दिनेश कार्तिक 6* और हार्दिक पांड्या 33* रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत को तेजी से रन बनाने की जरूरत
IND vs SA, 4th T20I, Live Score: यानसेन ने पारी का 14वां ओवर किया। हार्दिक पांड्या ने ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जमाया। इस ओवर में 8 रन बने। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 89/4। हार्दिक पांड्या 32* और दिनेश कार्तिक 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
महाराज ने किया पंत का शिकार
IND vs SA, 4th T20I, Live Score: केशव महाराज ने अपना स्पेल जारी रखा। पहली ही गेंद पर हार्दिक ने डीप कवर में शॉट जमाकर एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर महाराज ने भारत को करारा झटका दिया। उन्होंने ऋषभ पंत को शॉर्ट थर्ड मैन पर प्रीटोरियस के हाथों कैच आउट कराया। पंत ने 23 गेंदों में दो चौके की मदद से 17 रन बनाए। इस ओवर में 3 रन बने और एक विकेट आया। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 81/4। हार्दिक पांड्या 25* और दिनेश कार्तिक 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
पांड्या ने जबर्दस्त दो छक्के जड़े
IND vs SA, 4th T20I, Live Score: तबरेज शम्सी ने अपना स्पेल जारी रखा। पंत ने पहली ही गेंद पर एक रन लिया। हार्दिक पांड्या ने ओवर की चौथी गेंद पर छक्का जमाकर दर्शकों में उत्साह भर दिया। पांड्या ने कड़क शॉट जमाया। अगली गेंद पर फिर पांड्या ने छक्का जड़ दिया। दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं। हार्दिक... हार्दिक... ग्राउंड में शोर मचता हुआ। आखिरी गेंद पर एक रन लिया। इस ओवर में 16 रन बने। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 78/3। कप्तान ऋषभ पंत 16* और हार्दिक पांड्या 23* रन बनाकर खेल रहे हैं।
पंत ने जमाई बाउंड्री
IND vs SA, 4th T20I, Live Score: केशव महाराज ने गेंदबाजी की बागडोर संभाली। ऋषभ पंत ने महाराज को जमने का मौका नहीं देना चाहा और ओवर की दूसरी गेंद पर शानदार चौका जमाया। शॉर्ट गेंद पाते ही पंत ने दमदार पुल शॉट खेला। यहां से महाराज ने वापसी की और अगली दो गेंदें डॉट डाली। पांचवीं गेंद पर पंत ने एक रन लिया। इस ओवर में 6 रन बने। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 62/3। कप्तान ऋषभ पंत 14* और हार्दिक पांड्या 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।
तबरेज शम्सी की शानदार शुरुआत
IND vs SA, 4th T20I, Live Score: तबरेज शम्सी गेंदबाजी आक्रमण पर आए। पंत और हार्दिक ने ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर एक-एक रन लिया। पंत ने ओवर में ज्यादा डॉट गेंदें खेली। इस ओवर में 2 रन बने। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 56/3। कप्तान ऋषभ पंत 9* और हार्दिक पांड्या 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।
एनरिच नॉर्ट्जे का कड़ा ओवर
IND vs SA, 4th T20I, Live Score: एनरिच नॉर्ट्जे ने अपना स्पेल जारी रखते हुए पारी का 9वां ओवर डाला। हार्दिक पांड्या शुरुआती दो गेंदों में कुछ नहीं कर सके। फिर तीसरी गेंद पर उन्होंने एक रन लिया। इसके बाद अगली दो गेंदें पंत ने डॉट निकाली। आखिरी गेंद पर पंत ने भी एक रन लिया। इस तरह ओवर में केवल 2 रन बने। 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 54/3। कप्तान ऋषभ पंत 8* और हार्दिक पांड्या 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।
पंत ने जमाई पहली बाउंड्री
IND vs SA, 4th T20I, Live Score: ड्वेन प्रीटोरियस ने पारी का आठवां और अपने स्पेल का दूसरा ओवर डाला। पंत ने ओवर की चौथी गेंद पर स्वीपर कवर के दाएं तरफ से दमदार चौका जमाया। इस ओवर में 8 रन बने। 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 52/3। कप्तान ऋषभ पंत 7* और हार्दिक पांड्या 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।
नॉर्ट्जे की विकेट के साथ शुरुआत
IND vs SA, 4th T20I, Live Score: एनरिच नॉर्ट्जे ने अपने स्पेल की पहली ही गेंद पर भारत को तगड़ा झटका दिया। नॉर्ट्जे ने इशान किशन को विकेटकीपर डी कॉक के हाथों कैच आउट कराया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 26 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए। किशन की जगह क्रीज पर हार्दिक पांड्या आए। पांड्या ने चार गेंदें डॉट खेलने के बाद आखिरी गेंद पर चौका जमाया। इस ओवर में 4 रन बने और एक विकेट आया। 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 44/3। कप्तान ऋषभ पंत 1* और हार्दिक पांड्या 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
प्रीटोरियस ने पावरप्ले का आखिरी ओवर शानदार डाला
IND vs SA, 4th T20I, Live Score: पावरप्ले का आखिरी ओवर ड्वेन प्रीटोरियस करने आए। प्रीटोरियस ने ओवर की शानदार शुरुआत की और लगातार तीन डॉट गेंदें डाली। चौथी गेंद पर इशान किशन ने 1 रन लिया। प्रीटोरियस ने पावरप्ले का आखिरी ओवर शानदार डाला और केवल 1 रन खर्च किया। 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 40/2। इशान किशन 27* और कप्तान ऋषभ पंत 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
इशान किशन ने लगातार दो बाउंड्री जमाई
IND vs SA, 4th T20I, Live Score: मार्को यानसेन ने अपने स्पेल का लगातार तीसरा ओवर डाला। यानसेन पहली ही गेंद से लाइन भटकते हुए नजर आए। पहली गेंद उनकी नो बॉल थी। इशान ने फिर अगली दो गेंदों पर लगातार दो चौके जमाए। पहले उन्होंने लांग लेग पर बाउंड्री जमाई। फिर एक और चौका स्क्वायर के पास से जड़ा। इस ओवर में 12 रन बने। 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 39/2। इशान किशन 26* और कप्तान ऋषभ पंत 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
एनगिडी का सख्त ओवर
IND vs SA, 4th T20I, Live Score: लुंगी एनगिडी ने अपना स्पेल जारी रखा और इशान किशन को हाथ खोलने का कोई मौका नहीं दिया। इस ओवर में केवल 3 रन बने। 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 27/2। इशान किशन 16* और कप्तान ऋषभ पंत 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
यानसेन को मिली सफलता
IND vs SA, 4th T20I, Live Score: मार्को यानसेन ने अपना दूसरा ओवर डाला। इशान किशन ने पहली ही गेंद शॉर्ट पाते ही मिडविकेट की दिशा में छक्के जमा दिया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर श्रेयस अय्यर ने लेग साइड में चौका जमाया। आखिरी गेंद पर यानसेन ने श्रेयस अय्यर को एलबीडब्ल्यू आउट करके अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला विकेट लिया। अय्यर ने दो गेंदों में एक चौके की मदद से 4 रन बनाए। इस ओवर में 11 रन बने और एक विकेट आया। इशान किशन 13* बनाकर खेल रहे हैं।
एनगिडी ने किया गायकवाड़ का शिकार
IND vs SA, 4th T20I, Live Score: लुंगी एनगिडी ने पारी का दूसरा ओवर डाला और दक्षिण अफ्रीका को पहली सफलता दिलाई। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने आखिरी गेंद पर रुतुराज गायकवाड़ को विकेटकीपर डी कॉक के हाथों कैच आउट कराया। रुतुराज गायकवाड़ ने 7 गेंदों में एक चौके की मदद से 5 रन बनाए। 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 13/1। इशान किशन 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।
किशन ने जमाई बाउंड्री
IND vs SA, 4th T20I, Live Score: मार्को यानसेन ने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत की। इशान किशन ने ओवर की तीसरी गेंद पर मिडविकेट की दिशा में चौका जमाकर सकारात्मक शुरुआत की। इस ओवर में 8 रन बने। 1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 8/0। इशान किशन 6* और रुतुराज गायकवाड़ 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
इंग्लैंड ने लगाया रिकॉर्ड्स का अंबार
इंग्लैंड ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 50 ओवर में 498/4 का स्कोर बनाया। जोस बटलर 70 गेंदों में 7 चौके और 14 छक्के की मदद से 162 रन बनाकर नाबाद रहे। इस मैच में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगी।
इंग्लैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ की रिकॉर्ड्स की बरसात, बनाया वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस तरह देखिए
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग 11 - इशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान और युजवेंद्र चहल।
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11 - क्विंटन डी कॉक, टेंबा बावुमा (कप्तान), ड्वेन प्रीटोरियस, रासी वान डर डुसैन, हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, एनरिच नॉर्ट्जे और तबरेज शम्सी।
देखें यहां टॉस
दक्षिण अफ्रीका टीम में तीन बदलाव
IND vs SA, 4th T20I, Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। कगिसो रबाडा और वेन पार्नेल चोटिल होने के कारण मैच नहीं खेल रहे हैं जबकि रीजा हेंड्रिक्स को टीम से ड्रॉप किया गया है। इनकी जगह मार्को यानसेन, लुंगी एनगिडी और क्विंटन डी कॉक की टीम में वापसी हुई है। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
टॉस का बॉस बना दक्षिण अफ्रीका
IND vs SA, 4th T20I, Live Score: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने भारत के खिलाफ चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
इशान किशन अभ्यास करते हुए
लाइव एक्शन के करीब
कवर्स हटाए गए
फैंस के लिए खुशखबरी है कि राजकोट की पिच से कवर्स हटा दिए गए हैं। राजकोट में बारिश की संभावना बनी हुई है, लेकिन कवर्स हटने से मैच के समय पर शुरू होने की पूरी संभावना है।
सीएसके ने किया ट्वीट
बटलर और मलान का धमाका
इंग्लैंड और नीदरलैंड्स के बीच वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। जोस बटलर और डेविड मलान ने शानदार शतक जमाए हैं। इंग्लैंड की टीम रिकॉर्ड स्कोर की तरफ अग्रसर है। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 43 ओवर में दो विकेट खोकर 385 रन बना लिए हैं। जोस बटलर 129* और डेविड मलान 114* रन बनाकर खेल रहे हैं।
पिच रिपोर्ट
आज जिस राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम पर भारत-दक्षिण अफ्रीका चौथा टी20 मैच खेला जा रहा है, उस मैदान पर अब तक सिर्फ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। ये तीनों मैच भारत ने 2013, 2017 और 2019 में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ खेले थे। इन तीनों मैचों में भारत ने सिर्फ एक मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 40 रन से गंवाया। आपको बता दें कि इस पिच खूब रन बनने की आशंका है। 2013 के मैच को याद करें तो ऑस्ट्रेलिया ने यहां टी20 मैच में 201 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में भारत ने युवराज सिंह के दम पर दो गेंदें बाकी रहते ये लक्ष्य हासिल कर लिया था। आज भी यहां की पिच बल्लेबाजों के साथ-साथ शाम को तेज गेंदबाजों को भी मदद कर सकती है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत की संभावित प्लेइंग 11 - इशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल।
दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11 - क्विंटन डी कॉक, टेंबा बावुमा (कप्तान), रासी वान डर डुसैन, डेविड मिलर, हेनरिच क्लासेन, ड्वेन प्रीटोरियस, वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिच नॉर्ट्जे और तबरेज शम्सी।
क्या क्विंटन डी कॉक की होगी वापसी
दक्षिण अफ्रीका को क्विंटन डी कॉक की वापसी का इंतजार है। दूसरे मैच में कॉक की कलाई चोटिल हो गई थी। मगर गुरुवार को उन्होंने नेट्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास किया। रीजा हेंड्रिक्स और टेंबा बावुमा टीम को अच्छी शुरूआत दिलाने में कामयाब नहीं हुए तो ऐसे में कॉक अगर लौटते हैं तो रीजा हेंड्रिक्स की जगह लेंगे।

