LIVE

IND vs SA 2nd Test Day 4 Match Highlights: डीन एल्गर की कप्तानी पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने जीता जोहान्सबर्ग टेस्ट

India vs South Africa (IND vs SA) 2nd Test Match Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने जोहान्सबर्ग टेस्ट में भारत को 7 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jan 9, 2022, 13:02 IST
Follow on Google News
IND vs SA 2nd Test Day 4 Match Highlights: डीन एल्गर की कप्तानी पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने जीता जोहान्सबर्ग टेस्ट
Photo Credit: AP

India vs South Africa (IND vs SA) 2nd Test Day 4 Match Highlights: भारतीय टीम का जोहान्सबर्ग में अजेय रहने का 30 साल लंबा सिलसिला गुरुवार को समाप्त हो गया। दूसरे टेस्ट में जीत के लिए मिले 240 रन के लक्ष्य को मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने महज 3 विकेट खोकर डीन एल्गर(96*) की कप्तानी पारी की बदौलत हासिल कर लिया। एल्गर ने अश्विन की गेंद पर चौका जड़कर जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही तीन मैच की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। सीरीज किसके खाते में जाएगी इसका फैसला केपटाउन में 11 जनवरी से खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट में होगा। 

डीन एल्गर बने टीम इंडिया के सामने दीवार
जोहान्सबर्ग टेस्ट के बारिश से प्रभावित रहे चौथे दिन मेजबान टीम को जीत के लिए 122 रन बनाने थे। दिन के खेल के शुरुआती दो सत्र बारिश की भेंट चढ़ने के बाद 34 ओवर का खेल दिन में होना था। लेकिन 27.4 ओवरों में डीन एल्गर ने वान डर डुसेन और टेम्बा बवुमा के साथ मिलकर दक्षिण अफ्रीका ने लक्ष्य के पार पहुंचा दिया और अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी। कप्तान एल्गर ने 96* रन बनाए। वहीं डुसेन ने 40 और बवुमा ने नाबाद 23* रन बनाकर दूसरे छोर से जीत में कप्तान का साथ दिया। 

भारतीय गेंदबाज नहीं कर पाए करिश्मा
भारतीय गेंदबाज चौथे दिन विकेट के लिए तरस गए। दिन के खेल में एकलौती सफलता मोहम्मद शमी को मिली जिन्होंने स्लिप पर डुसेन को पुजारा के हाथों कैच कराया। डुसेन ने 40 रन बनाए। इसके अलावा पारी में भारतीय गेंदबाजों को केवल तीन सफलता मिली। भारत के लिए एक-एक विकेट शार्दुल ठाकुर,रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी ने हासिल किए। 


जीत के लिए द. अफ्रीका को चाहिए 122 रन और भारत को 8 विकेट 
मैच के चौथे और निर्णायक दिन मेजबान दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 122 रन और बनाने हैं और टीम इंडिया को मैच और सीरीज अपने नाम करने के लिए 8 विकेट और हासिल करने हैं। जीत के लिए दो स्कोर दक्षिण अफ्रीकी टीम को मिला है वो सीरीज में अबतक एक बार भी उस स्कोर तक नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों की जीत के संभावनाएं फिलहाल बरकरार हैं। भारतीय टीम वांडरर्स के मैदान पर आज तक कोई मैच नहीं हारी है। 

JAN 06, 2022 21:30 IST

1-1 से बराबर हुई सीरीज

JAN 06, 2022 21:26 IST

डीन एल्गर ने जड़ा विजयी चौका, 7 विकेट से जीता द. अफ्रीका

कप्तान डीन एल्गर ने रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर चौका जड़कर अपनी टीम को जोहान्सबर्ग टेस्ट में जीत दिला दी। एल्गर 96 और बवुमा 23 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका मे जीत के लिए मिले 240 रन के लक्ष्य को 7 विकेट रहते हासिल कर लिया। 

JAN 06, 2022 21:15 IST

सिराज की जमकर हुई धुनाई, जीत से 11 रन दूर द. अफ्रीका

मोहम्मद सिरीज की 65वें ओवर में डीन एल्गर ने जमकर धुनाई की और एक ओवर में तीन चौके जड़ दिए। एक चौका सिराज की व्हाइड गेंद पर भी गया। इस ओवर में द. अफ्रीका ने कुल 18 रन बटोरे। डीन एल्गर 89 रन बना लिए हैं। जीत के लिए द. अफ्रीका को 11 रन और बनाने हैं।  दक्षिण अफ्रीका ने 65 ओवर में 3 विकेट खोकर 229 रन बना लिए हैं। 

JAN 06, 2022 20:59 IST

200 रन के पार दक्षिण अफ्रीका, जीत के लिए 40 रन की दरकार

दक्षिण अफ्रीका ने 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में 62 ओवर में 3 विकेट खोकर 200 रन बना लिए हैं। जीत के लिए मेजबान टीम को 40 रन और बनाने हैं। कप्तान एल्गर 74 और बवुमा 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

JAN 06, 2022 20:54 IST

वांडरर्स में पहली बार हार के कगार पर भारत

भारतीय टीम पहली बार वांडरर्स के मैदान पर हार के करीब पहुंच गई है। जीत के लिए द. अफ्रीका को 46 रन और बनाने हैं। 61 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 3 विकेट खोकर 194 रन बना लिए हैं।

JAN 06, 2022 20:50 IST

जीत से 48 रन दूर दक्षिण अफ्रीका

भारतीय गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन के बीच दक्षिण अफ्रीका ने 60 ओवर में 3 विकेट खोकर 192 रन बना लिए हैं। जीत के लिए उसे 48 रन और बनाने हैं। डीन एल्गर टीम इंडिया के सामने दीवार बनकर खड़े हैं। वो 72 रन बनाकर नाबाद हैं। बवुमा 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

JAN 06, 2022 20:46 IST

57 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 3 विकेट पर 181 रन

चौथे दिन 17 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। 17 ओवर के खेल में द. अफ्रीका ने 59 रन जोड़े हैं और केवल 1 विकेट गंवाया है। जीत के लिए उसे अब केवल 59 रन बनाने हैं। दिन के खेल में 17 ओवर बाकी है। डीन एल्गर पिच पर अंगद की तरह पैर जमाए हुए हैं। वो 64 रन बनाकर नाबाद हैं। 
IND vs SA Live Score: South Africa 181/3 रन( 57 ओवर), जीत के लिए चाहिए 59 रन (लक्ष्य 240)

JAN 06, 2022 20:45 IST

जीत से 49 रन दूर दक्षिण अफ्रीका

IND vs SA Live Score: South Africa 191/3 रन( 59 ओवर), जीत के लिए चाहिए 49 रन (लक्ष्य 240)

JAN 06, 2022 20:40 IST

शमी की गेंद पर एल्गर ने किया हमला, जीत से 50 रन दूर मेजबान

डीन एल्गर ने 58वें ओवर में मोहम्मद शमी की गेंद पर हमला करके लगातार दो चौके जड़े और अपनी टीम को जीत के और करीब पहुंचा दिया। 58 ओवर में द. अफ्रीका ने 3 विकेट खोकर 190 रन बना लिए हैं। जीत के लिए मेजबान टीम को 50 रन और बनाने हैं। 

JAN 06, 2022 20:33 IST

शार्दुल ने छोड़ा फॉलोथ्रू में कैच

पारी के 57वें ओवर की दूसरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने फॉलोथ्रू में बावुमा का कैच छोड़ दिया। यह कैच टीम इंडिया को भारी पड़ सकता है। बवुमा 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

JAN 06, 2022 20:31 IST

जीत से 60 रन दूर दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका ने जोहान्सबर्ग टेस्ट में 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 56 ओवर में 3 विकेट खोकर 180 रन बना लिए हैं। जीत के लिए उसे 60 रन और बनाने हैं। 

JAN 06, 2022 20:26 IST

जीत से 64 रन दूर दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका ने 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 55 ओवर में 3 विकेट खोकर 176 रन बना लिए हैं। जीत के लिए मेजबान टीम को 64 रन और बनाने हैं। एल्गर 60 और बावुमा 0 रन बनाकर खेल रहे हैं। 
IND vs SA Live Score: South Africa 176/2 रन( 55 ओवर), जीत के लिए चाहिए 64 रन (लक्ष्य 240)

JAN 06, 2022 20:24 IST

शमी ने किया डुसेन का शिकार, खत्म हुआ इंतजार

मोहम्मद शमी ने चौथी दिन भारत को पहली सफलता दिलाई। डुसेन स्लिप पर पुजारा के हाथों लपके गए। उन्होंने 40 रन बनाए।

JAN 06, 2022 20:16 IST

जीत से 66 रन दूर दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका ने 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 विकेट खोकर 52 ओवर में 174 रन बना लिए हैं। जीत के लिए मेजबान टीम को 66 रन और बनाने हैं। 
IND vs SA Live Score: South Africa 174/2 रन( 52 ओवर), जीत के लिए चाहिए 66 रन (लक्ष्य 240)

JAN 06, 2022 20:06 IST

जीत की ओर बढ़ा दक्षिण अफ्रीका

भारतीय गेंदबाज चौथे दिन भी विकेट के लिए तरस रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका ने जीत की ओर कदम बढ़ा लिए हैं। 50 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 2 विकेट खोकर 162 रन बना लिए हैं। जीत से मेजबान टीम 78 रन दूर है। 

JAN 06, 2022 19:58 IST

जीत से 97 रन दूर दक्षिण अफ्रीका

IND vs SA Live Score: South Africa 147/2 रन( 49 ओवर), जीत के लिए चाहिए 97 रन (लक्ष्य 240)

JAN 06, 2022 19:57 IST

जीत से 93 रन दूर द. अफ्रीका, तीसरे विकेट के लिए तरसा भारत

डुसेन ने दिन के खेल के नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर कवर की दिशा में शानदार चौका बुमराह के खिलाफ जड़ा। इस चौके के साथ द. अफ्रीका ने 48..5 ओवर में 147 रन बना लिए हैं। जीत से द. अफ्रीकी टीम 93 रन दूर है। भारतीय गेंदबाज तीसरी सफलता के लिए तरस गए हैं। 

JAN 06, 2022 19:52 IST

टीम इंडिया को तीसरी सफलता का इंतजार, जीत से 97 रन दूर द. अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका ने बारिश से प्रभावित चौथे दिन की शुरुआत सधे हुए अंदाज में करते हुए 8 ओवर में कोई विकेट नहीं गंवाया है। 48 ओवर में द. अफ्रीका ने 2 विकेट खोकर 143 रन बना लिए हैं। जीत के लिए द. अफ्रीका को 97 रन और बनाने हैं। ़डीन एल्गर 54 और डुसेन 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

JAN 06, 2022 19:41 IST

राहुल ने शमी के हाथ में थमाई गेंद

केएल राहुल ने रविचंद्रन अश्विन की जगह गेंद दिन के छठे ओवर में मोहम्मद शमी के हाथों में थमाई है।

JAN 06, 2022 19:40 IST

चौथे दिन द.अफ्रीका की सधी हुई शुरुआत, 2 विकेट खोकर बनाए 139 रन

द. अफ्रीका ने 44 ओवर में 2 विकेट खोकर 139 रन बना लिए हैं। एल्गर 53 और दुसें 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। 
IND vs SA Live Score: South Africa 139/2 रन( 45 ओवर), जीत के लिए चाहिए 101 रन (लक्ष्य 240)

JAN 06, 2022 19:35 IST

एल्गर ने जड़ा अर्धशतक, जीत से 103 रन दूर द. अफ्रीका

द. अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने 44वें ओवर में अश्विन की गेंद पर चौका जड़कर अपना अर्धशतक 131 गेंद पर पूरा किया। 44 ओवर में मेजबान टीम ने 2 विकेट खोकर 137 रन बना लिए हैं। एल्गर 53 और दुसें 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। 
IND vs SA Live Score: South Africa 137/2 रन( 44 ओवर), जीत के लिए चाहिए 103 रन (लक्ष्य 240)

JAN 06, 2022 19:31 IST

जीत से 108 रन दूर द. अफ्रीका

द. अफ्रीका ने चौथे दिन संभलकर शुरुआत की है। 43 ओवर में टीम ने 2 विकेट खोकर 132 रन बना लिए हैं। एल्गर 49 और दुसें 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। 
IND vs SA Live Score: South Africa 132/2 रन( 43 ओवर), जीत के लिए चाहिए 108 रन (लक्ष्य 240)

JAN 06, 2022 19:27 IST

द. अफ्रीका ने की सधी हुई शुरुआत

द. अफ्रीका ने चौथे दिन के खेल के शुरुआती दो ओवर में 5 रन अपने खाते में जोड़ लिए हैं। एल्गर 46 और दुसें 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। कप्तान राहुल ने दिन के खेल में दूसरे छोर से शुरुआत रविचंद्रन अश्विन के साथ की है।
IND vs SA Live Score: South Africa 123/2 रन( 42 ओवर), जीत के लिए चाहिए 117 रन (लक्ष्य 240) 

JAN 06, 2022 19:17 IST

बुमराह करेंगे भारतीय गेंदबाजी की शुरुआत

चौथे दिन भारतीय गेंदबाजी की शुरुआत जसप्रीत बुमराह कर रहे हैं। 

JAN 06, 2022 19:15 IST

मैदान पर उतरीं दोनों टीमें, खेल हुआ शुरू

दो सत्र का खेल धुलने के बाद दोनों टीमें मैदान पर उतर चुकी हैं। बल्लेबाजी के लिए कप्तान डीन एल्गर और दुसें की जोड़ी उतरी है। 240 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी द. अफ्रीकी टीम को 122 रन और बनाने हैं। उसके पास 8 विकेट शेष हैं।

JAN 06, 2022 18:43 IST

खेल के समय में हो सकती है बढ़ोत्तरी

स्थानीय समयानुसार मैच के 3:45PM पर शुरू होने के बाद 34 ओवर का खेल होगा। शाम 6:00 बजे तक खेल के जारी रहेगा। अगर मौसम मेहरबान रहा तो आधे घंटे की खेल में बढ़त्तरी की जा सकती है। 

JAN 06, 2022 18:40 IST

भारतीय समयानुसार सवा सात बजे शुरू होगा खेल

JAN 06, 2022 18:32 IST

अंपायर्स ने किया मैदान की निरीक्षण, थोड़ी देर में शुरू होगा खेल

अंपायर्स ने मैदान का निरीक्षण कर लिया है। थोड़ी देर में मैच शुरू होगा। तीसरे सत्र में 34 ओवर का खेल होगा। 

JAN 06, 2022 18:10 IST

जोहान्सबर्ग में बंद हुई बारिश, हट रहे हैं कवर्स

जोहान्सबर्ग में बारिश बंद हो गई है और कवर्स हटाए जा रहे हैं। 

JAN 06, 2022 17:33 IST

बारिश अभी भी जारी, फिलहाल नहीं हैं मैच शुरू होने के आसार

बारिश अभी भी वांडरर्स में जारी है। फिलहाल मैच के शुरू होने के आसार नहीं हैं। 

JAN 06, 2022 16:46 IST

धुल सकता है चौथे दिन का खेल

चौथे दिन के खेल का पहला सत्र बारिश की भेंट चढ़ने के बाद दूसरे सत्र में भी बारिश लगातार जारी है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि मैच का चौथा दिन बारिश की भेंट चढ़ सकता है। 

JAN 06, 2022 15:55 IST

बारिश के कारण पहला सत्र धुला

बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। बारिश के कारण पहला सत्र पूरी तर धुला गया है।

JAN 06, 2022 14:24 IST

तीन दिन का तक मौसम बिलकुल सही रहा

जोहोन्सबर्ग टेस्ट मैच के दौरान मौसम के विलेन बनने की संभावना जताई गई थी। लेकिन शुरुआती तीन तक बारिश ने कोई बाधा नहीं डाली। हालांकि, चौथे दिन खेल निर्धारित समय पर शुरू नहीं होने के कारण क्रिकेट फैंस को थोड़ी निराशा हाथ लगी। वांडरर्स स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम काफी अच्छा है। अगर बारिश रुकती है तो एक घंटा भी खेल शुरू हो सकता है।

JAN 06, 2022 13:35 IST

बारिश ने डाला खलल, खेल शुरू होने में देरी

बारिश के कारण चौथे दिन का खेल समय पर शुरू नहीं हो सका है। बूंदाबांदी लगातार जारी है।

JAN 06, 2022 13:18 IST

वांडरर्स में भारत का शानदार रिकॉर्ड 

भारत ने वांडरर्स स्टेडियम में कुल 5 टेस्ट मैच खेले हैं और उसे दो मुकाबलों में विजय नसीब हुई है। वहीं, टीम इंडिया के तीन टेस्ट ड्रॉ पर छूटे। भारत को पिछले दौरे पर इस मैदान पर खेले गए टेस्ट मैच में 63 रन से जीत मिली थी।
 

JAN 06, 2022 12:44 IST

भारत को जीत के लिए 8 विकेट की दरकार

भारतीय टीम को जीत हासिल करने के लिए 8 विकेट की दरकार है। अबतक टीम इंडिया ने द. अफ्रीका की दूसरी पारी में 2 विकेट हासिल किए हैं। जिसमें से एडेन मार्करम को शार्दुल ठाकुर ने और पीटरसन को रविचंद्रन अश्विन ने पवेलियन वापस भेजा है। अन्य गेंदबाज कोई सफलता हासिल नहीं कर सके। 

JAN 06, 2022 12:43 IST

डीन एल्गर ने खेली कप्तानी पारी

भारतीय गेंदबाजों के आक्रमण के खिलाफ कप्तान डीन एल्गर एक बार फिर पिच पर टिके रहे और 46 रन बनाकर पिच पर टिके हैं। दूसरे छोर से रासी वान डर डुसें उनका 11 रन बनाकर साथ दे रहे हैं। 

JAN 06, 2022 12:41 IST

240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए द. अफ्रीका ने बनाए 118 रन

मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया के दूसरी पारी में 266 रन पर ढेर होने के बाद द. अफ्रीका ने तेजी से लक्ष्य का पीछा करते हुए 40 ओवर में 2 विकेट खोकर 118 रन बना लिए हैं। जीत के लिए उसे 122 रन और बनाने हैं जबकि उसके पास 8 विकेट अभी शेष हैं। 

JAN 06, 2022 12:40 IST

IND vs SA 2nd Test: थोड़ी देर में शुरू होगा चौथे दिन का खेल

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल थोड़ी देर बाद शुरू होगा।