LIVE

India vs South Africa 2nd T20: दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर किया पहले गेंदबाजी का फैसला, ऐसी है दोनों की प्लेइंग-11

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैच की सीरीज का दूसरा टी20 मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जा रहा है। लगातार दूसरे मैच में द. अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jun 13, 2022, 07:43 IST
Follow on Google News
India vs South Africa 2nd T20: दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर किया पहले गेंदबाजी का फैसला, ऐसी है दोनों की प्लेइंग-11
Photo Credit: AP

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जा रहा है। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 9 जून को खेले गए पहले मुकाबले में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम को 7 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, किया पहले गेंदबाजी का फैसला
दूसरे टी20 में भी दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने कै फैसला किया है। क्विटंन डिकॉक चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन और रीजा हेंड्रिक्स को इस मैच में मौका मिला है। पिछले मैच में डेब्यू करने वाले स्टब्स भी एकादश से बाहर हो गए हैं। भारतीय टीम इस मैच में बगैर किसी बदलाव के साथ उतरी है। 

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11: 

भारत: ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत(कप्तान), हार्दिक पांड्या(उपकप्तान), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, युजवेंद्र चहल

दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेड्रिक्स, तेम्बा बावुमा, ड्वेन प्रीटोरियस, रॉसी वान डर डुसेन, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया, तबरेज शम्सी।

IND vs SA 2nd T20 LIVE Cricket Score, Playing 11: Watch Here

पहले टी20 में  टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 211 रन का स्कोर खड़ा किया था। इतना बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद भी टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ा। डेविड मिलर और रासी वान डर डुसें ने चौथे विकेट के लिए 131 रन की नाबाद साझेदारी करके भारतीय टीम के जबड़े से जीत छीन ली थी। इस जीत के साथ ही मेहमान टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।IND vs SA 2nd T20 Dream11 Team Prediction: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच आज दूसरा टी20, ऐसी हो सकती है दोनों की प्‍लेइंग XI

कैसा होगा कटक के मौसम का हाल
भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम जब शाम को मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगी तो गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है जबकि शाम के समय यह घटकर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा तो खिलड़ियों को उमस की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। 

गेंदबाजों के मुफीद होगी पिच:
कटक की पिच के गेंदबाजों के मुफीद होने की संभावना जताई जा रही है। तेज गेंदबाजों जहां इस पिच पर उछाल मिलेगा वहीं स्पिनर्स की गेंद को टर्न भी मिलेगा। कुल मिलाकर यहां की पिच पर बल्लेबाजों की परीक्षा होगी। अच्छी बल्लेबाजी करके ही टीम इस मैदान पर बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल होगी। 
 

JUN 12, 2022 18:50 IST

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

JUN 12, 2022 18:38 IST

दूसरे टी20 में ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत(कप्तान), हार्दिक पांड्या(उपकप्तान), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, युजवेंद्र चहल

दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेड्रिक्स, तेम्बा बावुमा, ड्वेन प्रीटोरियस, रॉसी वान डर डुसेन, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन(विकेटकीपर), वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया, तबरेज शम्सी।

JUN 12, 2022 18:34 IST

दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम बगैर किसी बदलाव के मैदान में उतरेगी। वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम में दो बदलाव हुए हैं। क्विंटन डिकॉक चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह हेनरिक क्लासेन ने ली है। 

JUN 12, 2022 18:27 IST

160 का स्कोर होगा जीत के लिए काफी, गेंदबाजों को मिलेगी पिच मदद

पिच रिपोर्ट पेश करते हुए सुनील गावस्कर ने बताया कि पिच पर क्रैक्स हैं जिनसे स्पिनर्स और तेज गेंदबाजों दोनों को मदद मिलेगी। पिच कड़ी है ऐसे में पिच में उछाल भी होगा। 

JUN 12, 2022 17:51 IST

IND vs SA: शाम 6.30 बजे होगा टॉस, 7 बजे शुरू होगा मुकाबला

कटक में खेले जाने वाला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शाम 7:00 बजे शुरू होगा। टॉस 6:30 बजे होगा। 

JUN 12, 2022 17:13 IST

अर्शदीप सिंह होते मेरी पहली पसंद

गुजरात टाइटंस के हेड कोच और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने कहा कि पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में वो आवेश खान की जगह अर्शदीप सिंह को चुनना पसंद करते। 

JUN 12, 2022 16:44 IST

उमरान मलिक हैं इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने को तैयार

भारतीय टीम के पूर्व बल्‍लेबाज दिलीप वेंगसरकार ने कहा कि उमरान मलिक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हैं। खलीज टाइम्स ने वेंगसरकर के हवाले से कहा, "हालांकि, वेंगसरकर को ऐसा कोई संदेह नहीं है। उन्होंने कहा, "खेल पर हर किसी का नजरिया अलग होता है। लेकिन मुझे लगता है कि वह आईपीएल में उस तरह की गति और सटीकता दिखाने के बाद खेलने के हकदार हैं। साथ ही जब आप घर पर (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट) खेल रहे हों तो उसके जैसे किसी को परखने का यह सही समय है।"

JUN 12, 2022 16:14 IST

कटक है मैच के लिए तैयार

JUN 12, 2022 15:29 IST

हार्दिक पांड्या होंगे गेम चेंजर

भारत के पूर्व महान बल्‍लेबाज सुनील गावस्‍कर ने कहा है कि हार्दिक पांड्या गेंद और बल्‍ले से गेम चेंजर साबित होंगे। 

JUN 12, 2022 15:22 IST

वसीम जाफर ने मैच के लिए दी शुभकामनाएं

JUN 12, 2022 15:19 IST

कटक का मौसम

कटक में रविवार को दिन में तेज गर्मी की संभावना है। हालांकि, भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम जब शाम को मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगी तो गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। यहां दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है जबकि शाम के समय यह घटकर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा तो खिलड़ियों को उमस की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। मैच के वक्त उमस 70 से 80 प्रतिशत के बीच रह सकती है। मैच के दौरान बारिश की 14 प्रतिशत संभावना है। हवा के तकरीबन 13-17 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की उम्मीद है।

JUN 12, 2022 14:50 IST

बाराबती स्‍टेडियम की पिच का हाल

बाराबती मैदान पर बल्लेबाजों को पिच से अधिक सहायता मिलने की संभावना है। ऐसे में दिल्ली की तरह यहां भी हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि, पिच से गेंदबाजों को बाउंस के रूप में मदद मिल सकती है। बाराबती में टी20 अंतरराष्ट्रीय पहली पारी का औसत स्कोर 136 जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 91 है। इस स्टेडियम में सिर्फ दो ही टी20 इंटरनेशल मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने एक जीता और एक गंवाया। भारत और दक्षिण अफ्रीका दूसरी बार बाराबती में टी20 मैच में टकराएंगे। इससे पहले, जब साल 2015 में दोनों का आमना-सामना हुआ था, तब भारत को 6 विकेट से हार मिली थी।

JUN 12, 2022 14:25 IST

युजवेंद्र चहल से 4 ओवर कराओ

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि युजवेंद्र चहल से उनके कोटे के पूरे चार ओवर कराना चाहिए। चोपड़ा ने कहा कि चहल में मैच पलटने की क्षमता है और वह शानदार गेंदबाज हैं। चोपड़ा के मुताबिक ऋषभ पंत को पहले टी20 से यह सबक लेने की जरूरत है कि चहल अपने कोटे के ओवर पूरे करें।

JUN 12, 2022 14:00 IST

हार्दिक पांड्या को तीन चौके की जरुरत

भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में 200 चौके पूरे करने के लिए तीन बाउंड्री की जरूरत है। 

JUN 12, 2022 13:39 IST

दिनेश कार्तिक की पसंद, नापसंद जानें यहां

JUN 12, 2022 12:51 IST

3 बजे से मिलेगी फैंस को स्‍टेडियम में एंट्री

पुलिस की 62 टुकड़ी (1 टुकड़ी में 30 लोग) मैच के दौरान भेजी जाएगी। बाराबती स्‍टेडियम के दरवाजें दर्शकों के लिए दोपहर 3 बजे से खुल जाएंगे।

JUN 12, 2022 12:26 IST

दर्शकों को सिर्फ मोबाइल फोन और सनग्‍लास लाने की अनुमति

कटक पुलिस डेप्‍यूटी कमिश्‍नर पिनक मिश्रा ने कहा कि मैच के टिकट पर साफ लिखा है कि बिना मास्‍क के एंट्री नहीं दी जाएगी। दर्शकों को सिक्‍के, चाकू और अन्‍य आइटम लाने से मना किया गया है। उन्‍होंने कहा, 'दर्शकों को सिर्फ मोबाइल फोन और सनग्‍लास लाने की अनुमति होगी। खाना भी नहीं ला सकते हैं।'

JUN 12, 2022 11:51 IST

दर्शकों को बिना मास्‍क के नो एंट्री

कटक के बाराबती स्‍टेडियम में दर्शकों को बिना मास्‍क के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पुलिस कमिश्‍नर एसके प्रियदर्शी ने कहा कि मास्‍क पहनना अनिवार्य है। उन्‍होंने कहा, 'बिना मास्‍क के बाराबती स्‍टेडियम में किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।' पानी की बोतल, लाइटर, माचिस या हेलमेट को स्‍टेडियम के अंदर ले जाना वर्जित है।

JUN 12, 2022 11:27 IST

बारिश की संभावना

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि क्षेत्रीय मौसम विभाग ने कहा कि भारी बारिश नहीं आएगी, जिससे कि मैच पर प्रभाव पड़े। 

JUN 12, 2022 11:14 IST

अक्षर पटेल को दो विकेट की दरकार

टीम इंडिया के बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल अपने इंटरनेशनल किकेट में 100 विकेट लेने से महजदो करम दूर हैं। अक्षर पटेल के अब तक 98 विकेट चटकाए हैं। 

JUN 12, 2022 10:32 IST

भारत-दक्षिण अफ्रीका की प्‍लेइंग 11

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज कटक के बाराबती स्‍टेडियम में दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाना है। टीम इंडिया और प्रोटियाज आज इस प्‍लेइंग 11 के साथ मैदान संभाल सकती हैं।

IND vs SA 2nd T20 Dream11 Team Prediction: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच आज दूसरा टी20, ऐसी हो सकती है दोनों की प्‍लेइंग XI

JUN 12, 2022 10:08 IST

पंत एक छक्‍के से पूरा करेंगे शतक

ऋषभ पंत इस समय भारतीय टीम की कप्‍तानी कर रहे हैं। पंत के पास क्रिकेट के सभी प्रारूपों में मिलाकर छक्‍कों का शतक पूरा करने का शानदार मौका है। पंत जैसे ही एक छक्‍का जमाएंगे तो छक्‍कों का शतक यानी अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में अपने 100 छक्‍के पूर कर लेंगे।

JUN 12, 2022 09:48 IST

भारतीय गेंदबाजी चिंता का विषय

टीम इंडिया को अपने गेंदबाजी आक्रमण में सुधार की जरूरत है। अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्‍वर कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में स्‍वीकार किया था कि पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में गेंदबाजों ने अच्‍छा प्रदर्शन नहीं किया था। भारत को अगर दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच जीतना है तो गेंदबाजी विभाग में सुधार करना होगा।

JUN 12, 2022 09:09 IST

इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी

कटक के बाराबती स्‍टेडियम में दो साल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी हो रही है। यहां पिछला मुकाबला भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच 201़9 में खेला गया था।

JUN 12, 2022 08:56 IST

भुवी के पास खास उपलब्धि हासिल करने का मौका

भुवनेश्‍वर कुमार भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने के मामले में चौथे स्‍थान पर काबिज हैं। उनके 59 विकेट हैं। भुवी को तीन विकेट की जरूरत है, जिससे वो रविचंद्रन अश्विन के 61 विकेट के आंकड़ें को पीछे छोड़ देंगे और भारत के तीसरे सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।

JUN 12, 2022 08:32 IST

विकेटों के अर्धशतक से एक कदम दूर कगिसो रबाडा

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज आज एक खास उपलब्धि की तरफ अग्रसर हैं। भारत का एक विकेट लेते ही कगिसो रबाडा टी20 इंटरनेशनल मैचों में अपने 50 विकेट पूरे कर लेंगे। 

JUN 12, 2022 08:11 IST

पंत की होगी अग्निपरीक्षा

ऋषभ पंत ने बतौर कप्‍तान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में कुछ गलतियां की थी, जिसका खामियाजा उन्‍हें भुगतना पड़ा था। पंत को आज के टेस्‍ट में पास होना होगा ताकि सीरीज के साथ-साथ बाराबाती स्‍टेडियम के आंकड़ें को भी 1-1 से बराबर कर सकें।

JUN 12, 2022 01:29 IST

बाराबती में दूसरी बार होगा भारत-दक्षिण अफ्रीका का सामना

भारत और दक्षिण अफ्रीका दूसरी बार बाराबती में टी20 मैच में टकराएंगे। इससे पहले, जब साल 2015 में दोनों का आमना-सामना हुआ था, तब भारत को 6 विकेट से हार मिली थी। यह घर पर भारतीय टीम की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में आखिरी जीत थी। 

JUN 12, 2022 01:29 IST

इस मैदान पर कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

कटक के बाराबती स्टेडियम में अबतक केवल दो टी20 इंटरनेशल मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने एक जीता और एक गंवाया।

JUN 12, 2022 01:24 IST

भुवनेश्वर ने बताया क्या होगा टीम इंडिया दूसरे टी20 में जीत का प्लान

JUN 11, 2022 20:35 IST

बाराबती स्टेडियम में टीम इंडिया ने जमकर बहाया पसीना

JUN 11, 2022 20:34 IST

उमरान अर्शदीप में से एक को मिल सकता है मौका

पहली संभावना है कि भारतीय टीम कटक में बगैर किसी बदलाव के साथ मैदान में उतरेगी। लेकिन अगर कोई बदलाव होगा तो वो गेंदबाजी में होगा और ऐसे में उमरान मलिक या अर्शदीप सिंह में से किसी एक को टीम में भुवनेश्वर कुमार या आवेश खान की जगह शामिल किया जा सकता है। 

JUN 11, 2022 18:42 IST

गेंदबाजों के लिए मददगार होगी बाराबती स्टेडियम की पिच

दूसरे टी20 मैच में इस्तेमाल होने वाली बाराबती स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए मददगार होगी। जहां तेज गेंदबाजों को इस पिच पर उछाल मिलेगा वहीं स्पिनर्स को टर्न भी मिलेगा। कुल मिलाकर बल्लेबाजों के लिए यहां रन बनाने की चुनौती होगी।

JUN 11, 2022 18:26 IST

ऐसी हो सकती है दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11

क्विंटन डिकॉक(विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा, ड्वेन प्रीटोरियस, रॉसी वान डर डुसेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया, तबरेज शम्सी।

JUN 11, 2022 18:26 IST

ऐसी हो सकता है दूसरे टी20 में भारत की प्लेइंग-11

ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत(कप्तान), हार्दिक पांड्या(उपकप्तान), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, युजवेंद्र चहल।

JUN 11, 2022 18:25 IST

दोनों टीमें नहीं करेंगी एकादश में बदलाव

दूसरे टी20 के लिए दोनों टीमें अपनी प्लेइंग इलेवन में शायद की कोई बदलाव करें। दिल्ली टी20 में खेलने वाले खिलाड़ियों को ही दोबारा से दोनों टीमें मौका मिलेगा। इसका मतलब उमरान मलिक को अपने डेब्यू के लिए इंतजार करना होगा।

JUN 11, 2022 18:24 IST

पहले मैच में भारतीय टीम को मिली थी हार

भारतीय टीम को सीरीज के पहले टी20 मैच में हार का सामना करना पड़ा था। दक्षिण अफ्रीका ने डेविड मिलर और रासी वान डर डुसें की धमाकेदार पारियों की बदौलत 7 विकेट के अंतर से 211 रन के लक्ष्य को हासिल कर जीत दर्ज की थी। सीरीज में मेहमान टीम 1-0 से आगे है। 

JUN 11, 2022 18:22 IST

कटक में खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों शुक्रवार को कटक पहुंच गईं थीं।