IND U19 vs ENG U19 Final Highlights: यश धुल की सेना ने उड़ाई अंग्रेजों की 'धूल', पांचवीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन बनी टीम इंडिया
IND vs ENG, U19 World Cup 2022 Final Highlights: भारत ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है।
भारतीय टीम ने पांचवीं बार आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। युश धुल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को चार विकेट से धूल चटाई। इंग्लैंड ने एंटीगा के सर विव रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में 190 रन का टारगेट दिया था, जिसे भारत ने 47.4 वें ओवर में हासिल कर लिया। भारत ने 47.4 ओवर में 4 विकेट नुकसान पर 195 रन बनाए। भारत के लिए निशींत सिंधु और शेख रशीद ने अर्धशतक जमाए। भारत टूर्नामेंट इतिहास की सबसे ज्यादा खिताब अपने नाम करने वाली टीम है। वहीं, इंग्लैंड की टीम ने आखिरी बार 1998 में खिताब जीता था।
ऐसा रहा भारतीय पारी का हाल
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में अंगकृष रघुवंशी (0) अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद ओपनर हरनूर सिंह और शेख रशीद ने दूसरे विकेट के लिए 49 रन की अहम साझेदारी की। हरनूर 21 रन बनाकर 18वें ओवर में आउट हुए। वहीं, रशीद ने कप्तान यश धुल के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 रन जोड़े और टीम को सैकड़े के नजदीक पहुंचाया। रशीद 27वें ओवर में पवेलियन लौटे। उन्होंने 84 गेंदों में 5 चौकों की बदौलत 50 रन बनाए।
रशीद के जाने के बाद धुल भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और 29वें ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 32 गेंदों का सामना किया और 17 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका ठोका। यहां से निशांत सिंधु और राज बावा ने मोर्चा संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 67 रन की बेहद अहम साझेदारी की। बावा 43वें ओवर में पवेलियन लौटे। उन्होंने 54 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 35 रन बनाए। भारत को छठा झटका कौशल ताम्बे (1) के रूप में लगा, जो 47वें ओवर में आउट हुए।
भारत को अंतिम 18 गेंदों में 12 रन की जरूरत थी, लेकिन सिंधु और दिनेश बाना ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को 14 गेंदें बाकी रहते जीत दिला दी। सिंधु ने 54 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के के जरिए नाबाद 50 रन की पारी खेली। बाना ने दो छक्कों की मदद से नाबाद 13 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से जेम्स सेल्स, थॉमस एस्पिनवॉल और जोशुआ बॉयडेन ने दो-दो विकेट अपनी झोली में डाले।
इंग्लैंड के लिए रेव का चला बल्ला
इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और पूरी टीम 44.5 ओवर में 189 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड ने निराशाजनक आगाज किया और नियमित अंतराल पर झटके झेले। इंग्लैंड की खस्ता हालत का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उसके 6 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। एक समय उसके स्कोर सात विकेट पर 91 रन था।
हालांकि, इंग्लिश पारी के लड़खडड़ाने के बावजूद जेम्स रेव ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। रेव ने आठवें विकेट के लिए जेम्स सेल्स के साथ 93 रन की साझेदारी की। रेव का बल्ला सबसे ज्यादा चला। उन्होंने 116 गेंदों में 12 चौकों के दम पर 95 रन की पारी खेली। उन्होंने 44वें ओवर में अपना विकेट खोया। वहीं, सेल्स 65 गेंदों में 34 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने 2 चौके मारे। भारत की तरफ से राज बावा ने 31 रन खर्च पांच विकेट चटकाए। रवि कुमार ने 34 रन देकर 4 शिकार किए। ताम्बे ने एक विकेट झटका।
दोनों की प्लेइंग इलेवन
भारत: यश धुल (कप्तान), हरनूर सिंह, अंगकृष रघुवंशी, शेख रशीद, निशांत सिंधू, सिद्धार्थ यादव, अनीश्वर गौतम, मानव पारख, कौशल ताम्बे, राजवर्धन हंगरगेकर, विकी ओस्तवाल, गर्व सांगवान, दिनेश बाना, आराध्य यादव, राज बावा, वासु वत्स, रवि कुमार।
इंग्लैंड: टॉम प्रेस्ट (कप्तान), जॉर्ज थॉमस, जैकब बेथेल, जेम्स रेव, विलियम लक्सटन, जॉर्ज बेल, रेहान अहमद, एलेक्स हॉर्टन (विकेटकीपर), जेम्स सेल्स, थॉमस एस्पिनवॉल, जोशुआ बॉयडेन।
पांचवीं बार चैंपियन बनी भारतीय टीम
भारत ने 14 गेंदें बाकी रहते फाइनल जीत लिया है। भारत ने 48वें ओवर चार गेंदों में 17 रन जुटए। सिंधू (नाबाद 50) ने ओवर की पहली गेंद पर चौका मारा और फिर अगली गेंद पर सिंगल निकाला। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश बाना ने तीसरी और चौथी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को जीत दिला दी। इस ओवर जेम्स सेल्स ने गेंदबाजी की। भारतीय टीम ने पांचवीं बार टूर्नामेंट का खिताब जीता है।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 195/6 (47.4 ओवर)
जीत के लिए 18 गेंदों में 12 रन चाहिए
भारत को छठा झटका ताम्बे के तौर पर लगा है। ताम्बे 9 गेंदों में एक रन बनाकर एस्पिनवॉल का शिकार बन गए। उन्होंने 47वें ओवर की दूसीर गेंद पर रेहान अहमद को कैच दिया। भारत को जीत के लिए अंतिम 18 गेंदों में 12 रन चाहिए।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 178/6 (47 ओवर)
भारत को जीत के लिए 16 रन की दरकार
राज बावा (35) के आउट होने के बाद निशांत सिंधु और कौशल ताम्बे भारतीय पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। टीम को जीत के लिए 30 गेंदों में 16 रन की जरूरत है।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 174/5 (45 ओवर)
अब केवल 10 ओवर का खेल बचा
सिंधु 31 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं, बावा 19 रन के निजी स्कोर पर हैं। भारत को 60 गेंदों में 44 रन की जरूरत है।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 123/4 (40 ओवर)
35 ओवर में का हुआ पूरा
35 ओवर का खेल पूरा हो गया है। भारत को जीत के लिए 67 रन की दरकार है। सिंधु और बावा 14-14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 123/4 (35 ओवर)
भारत जीत से 79 रन दूर
सिंधु 10 और बावा 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को फिलहाल जीत के लिए 79 रन की तलाश है।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 109/4 (32 ओवर)
सिंधू ने सेल्स पर जड़ा चौका
सिंधु ने 31वें ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़ा। सिंधु ने कवर की दिशा में बाउंड्री लगाई।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 100/4 (30 ओवर)
टीम इंडिया ने बनाया सैकड़ा
टीम इंडिया ने सैकड़ा बना लिया है। भारत ने 30वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 100 रन कंप्लीट किए। सिंधू 2 और राज बावा 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 100/4 (30 ओवर)
बड़ी पारी नहीं खेल पाए यश धुल
भारत को चौथा झटका कप्तान यश धुल के रूप में गिरा है। धुल ने 32 गेंदों में 1 चौके की मदद से 17 रन बनाए। उन्हें सेल्स ने 29वें ओवर की दूसरी गेंद पर पवेलियन की राह दिखाई। धुल ने पुश शॉट लगाने के चक्केर में डीप स्क्वायर लेग पर जॉर्ज बेल को कैच थमा दिया।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 98/4 (29 ओवर)
अब धुल और सिंधु क्रीज पर
रशीद के जाने के बाद अब धुल और सिंधु के कंधों पर जिम्मेदारी आ गई है। धुल 17 और सिंधु 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 97/3 (28 ओवर)
रशीद पचासा जड़कर पवेलियन लौटे
भारत का तीसरा विकेट शेख रशीद के तौर पर गिरा। उन्हें सेल्स ने 27वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। वह बड़ा शॉट मारने की फिराक में मिडविकेट पर जेम्स रेव को कैच थमा बैठे। उन्होंने 84 गेंदों में 6 चौकों के दम पर 50 रन की पारी खेली।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 95/3 (27 ओवर)
रेहान ने धुल को मेडन ओवर किया
रेहान अहमद ने एक ओवर मेडन ओवर किया है। उन्होंने 26वें ओवर में धुल को एक भी रन नहीं जोड़ने दिया।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 89/2 (26 ओवर)
भारत ने 25 ओवर में जोड़े 89 रन
25 ओवर का खेल खत्म हो गया है। बेथेल द्वारा डाले गए ओवर में 6 रन आए। रशीद 47 और धुल 14 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 89/2 (25 ओवर)
भारतीय टीम 80 रन के पार
भारतीय टीम 80 रन के पार पहुंच गई है। रशीद ने 43 और धुल ने 12 रन बना लिए हैं।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 83/2 (24 ओवर)
अर्धशतक की ओर रशीद
रशीद 38 और धुल 10 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। बेथेल ने 23वें ओवर में 6 रन खर्च किए।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 76/2 (23 ओवर)
धुल और रशीद ने लगाई बाउंड्री
धुल और रशीद ने एस्पिनवॉल के ओवर में बाउंड्री लगाई। धुल ने 22वें ओवर की तीसरी गेंद पर रशीद ने पांचवीं गेंद पर चौका मारा।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 70/2 (22 ओवर)
जैकब बेथेल ने अच्छा ओवर किया
शेख रशीद 28 और यश धुल 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। बेथेल ने 21वें ओवर में दो रन खर्च किए।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 59/2 (21 ओवर)
रशीद ने एस्पिनवॉल पर ठोका चौका
रशीद ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका ठोका। रशीद 28 और यश धुल 2 रन बनाकर टिके हैं।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 57/2 (20 ओवर)
भारतीय टीम का पचासा पूरा
भारतीय टीम का पचासा पूरा हो गया है। टीम ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर 50 रन कंप्लीट किए
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 52/2 (19 ओवर)
एस्पिनवॉल ने हरनूर को किया आउट
भारत को दूसरा झटका हरनूर सिंह के रूप में लगा है। उन्हें एस्पिनवॉल ने 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट किया। वह शॉर्ट पिच गेंद को सही से भांप नहीं पाए, जिसके बाद गेंद ग्लव्स से लगकर विकेटकीपर के दस्तानों में समा गई। उन्होंने 46 गेंदों में 3 चौकों के जरिए 21 रन बनाए।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 49/2 (18 ओवर)
रशीद ने रेहान पर जमाया चौका
रशीद ने रेहान द्वारा डाले गए 17वें ओवर की पहली गेंद पर पर चौका जमाया। उन्होंने पैडल स्वीप किया।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 48/1 (17 ओवर)
एस्पिनवॉल को मिली गेंदबाजी
हरनूर और रशीद की साझेदारी को तोड़ने के लिए 16वें ओव में थॉमस एस्पिनवॉल को गेंद धमाई गई लेकिन कोई फाएदा नहीं हुआ। हालांकि, एस्पिनवॉल ने किफायदी गेंदबाजी करते हुए एक रन दिया।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 41/1 (16 ओवर)
रेहान ने मेडन ओवर फेंका
रेहान अहमद ने 15वें ओवर में हरनूर को बांधे रखा और कोई रन नहीं बनाने दिया।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 40/1 (15 ओवर)
रेहान अहमद ने दिए दो रन
हरनूर सिंह (18*) और शेख रशीद (14*) रन बनाकर खेल रहे हैं। रेहान अहमद ने 13वें ओवर में दो रन दिए।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 37/1 (13 ओवर)
प्रेस्ट ने फिर किफायती ओवर किया
हरनूर सिंह (20*) और शेख रशीद (15*) रन बनाकर खेल रहे हैं। प्रेस्ट ने 14वें ओवर में 3 रन दिए।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 40/1 (14 ओवर)
प्रेस्ट ने फिर की कसी हुई गेंदबाजी
हरनूर सिंह 17 और शेख रशीद 13 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। प्रेस्ट ने 12वें ओवर में एक रन ही खर्च किया।
ND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 35/1 (12 ओवर)
रेहान अहमद को सौंपी गई गेंद
इंग्लैंड के लिए 11वां ओवर रेहान अहमद ने किया, जिसमें उन्होंने केवल एक रन खर्च किया। यह रन रशीद ने चौथी गेंद पर बनाया।
ND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 34/1 (11ओवर)
10 ओवर का खेल हुआ समाप्त
पहला विकेट जल्द खोने के बाद हरनूर और रशीद संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों धीरे-धीरे भारतीय पारी को संवारने की जुगत में लगे हैं।
ND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 33/1 (10 ओवर)
हरनूर ने दो ृजोशुआ पर दो चौके मारे
ृजोशुआ बॉयडेन ने 9वें ओवर में 8 रन दिए। हरनूर ने पहले और पांचवीं गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजा। हरनूर 17 और रशीद 10 के निजी स्कोर पर हैं।
ND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 32/1 (9 ओवर)
जेम्स रेव ने जड़ा अर्धशतक
जेम्स रेव ने मुश्किल हालात में अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 30वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर पचासा पूरा किया। उन्होंने इस दौरान 4 चौके लगाए। वहीं, सेल्स 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 118/7 (30 ओवर)
हंगरगेकर को फिर मिली गेंद
कप्तान यश धुल ने 29वें ओवर में तेज गेंदबाज राजवर्धन हंगरगेकर को फिर से गेंद थमाई। हंगरगेकर ने ओवल में 6 रन दिए। सेल्स ने चार जबकि रेव ने रन दौड़कर जुटाए।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 113/7 (29 ओवर)
जेम्स रेव ने सिंधु पर मारा चौका
जेम्स रेव ने 28वें ओवर की दूसरी गेंद पर दमदार चौका जमाया। उन्होंने बेहतरीन स्वीप किया और डीप मिड विकेट का खिलाड़ी देखता रह गया।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 107/7 (28 ओवर)
इंग्लैंड का सैकड़ा हुआ पूरा
इंग्लैंड ने लड़खड़ाने के बावजूद अपना सैकड़ा पूरा कर लिया है। इंग्लैंड ने 26.4 ओवर में 100 रन कंप्लीट किए। रेव 42 और सेल्स 5 के निजी स्कोर पर हैं।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 101/7 (27 ओवर)
निशांत सिंधु ने मेडन ओवर डाला
निशांत सिंधु ने 26वां ओवर मेडन डाला। सिंधु ने जेम्स सेल्स को एक भी रन बनाने का मौका नहीं दिया।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 96/7 (26 ओवर)
हॉर्टन बने कौशल ताम्बे का शिकार
कौशल ताम्बे ने भारत को 25वें ओवर में सातवीं सफलता दिलाई। उन्होंने हॉर्टन को पवेलियन भेजा। हॉर्टन आगे निकल कर छक्का मारने की फिराक में थे पर कप्तान धुल के हाथों कैच लपके गए। उन्होंने 21 गेंदों का सामना किया और 10 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके जड़े।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 96/7 (25 ओवर)
ओस्तवाल के ओवर में आए तीन रन
ओस्तवाल ने 24वें ओवर में नपी तुली गेंदबाजी की, जिसके सिर्फ तीन रन गए। दो रन रेव जबकि एक रन हॉर्टन ने बनाया।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 90/6 (24 ओवर)
हॉर्टन ने भी खोले अपने हाथ
रेव के बाद अब हॉर्टन ने भी अपने हाथ खोले। उन्होंने 23वें ओवर की दूसरी गेंद पर फाइन लेग की दिशा में चार रन बटोरे। हॉर्टन 9 और रेव 24 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 87/6 (23 ओवर)
रेव ने ओस्तवाल को भी नहीं बख्शा
रेव ने ओस्तवाल द्वारा फेंके गए 22वें ओवर में भी चौका मारे। रेव को पहली ही गेंद शॉर्ट पिच मिली, जिसे उन्होंने फाइन लेग बाउंड्री के बाहर भेज दिया।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 82/6 (22 ओवर)
रेव ने ताम्बे पर लगाया रिवर्स स्वीप
रेव ने 21वें ओवर की चौथी गेंद पर शानदार चौका लगाया। उन्होंने रिवर्स स्वीप शॉट के जरिए गेंद को थर्डमैन की दिशा में सीमा रेखा के पार भेजा।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 75/6 (21 ओवर)
20 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 70/6
20 ओवर का खेल समाप्त हो गया है और जेम्स रेव ने एक छोर संभाल रखा है। उन्होंने 53 गेंदों में 22 रन बना लिए हैं।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 70/6 (20 ओवर)
हॉर्टन ने चौके से खोला खाता
रेहान के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे हॉर्टन ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। वहीं, रेव 19 रन बनाकर टिके हैं।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 67/6 (19 ओवर)
ओस्तवाल ने खर्चा किया एक रन
विकी ओस्तवाल ने 17वें ओवर में अच्छी लाइन लेंथ पर गेंदबाजी की और केवल एक रन दिया। रेव 18 रन बनाकर खेल रहे हैं और विकेटकीपर एलेक्स हॉर्टन बिना खाता खोले क्रीज पर हैं।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 62/6 (18 ओवर)
रेहान अहमद सस्ते में लौटे पवेलियन
भारत को छठी कामयाबी मिली गई है। राज बावा ने 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर रेहन अहम को अपना शिकार बनाया। वह गुड लेंथ पर डिफेंस करना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर दूसरी स्लिप में ताम्बे के हाथों में चली गई। उन्होंने 12 गेंदों में 1 चौके के जरिए 10 रन जोड़े।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 61/6 (17 ओवर)
रेहान अहमद ने रवि पर ठोका चौका
रेहान अहमद ने रवि कुमार द्वारा डाले गए 16वें ओवर की दूसीर गेंद पर चौका जमाया। उन्होंने गुड लेंथ को प्वाइंट की दिशा में बाउंड्री के पार भेजा।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 60/5 (16 ओवर)
इंग्लैंड का पचासा कंप्लीट
इंग्लैंड का पचासा कंप्लीट हो गया है। इंग्लैंड ने 14.2 ओवर में इस आंकड़े को छुआ। रेव 15 और रेहान 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 52/5 (15 ओवर)
इंग्लैंड को रेव और रेहान से उम्मीदें
5 विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड को अब रेव (14*) और रेहान (0*) से काफी उम्मीदें हैं। इंग्लैंड की टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाएगी या नहीं, यह काफी हद तक इस जोड़ी पर निर्भर करेगा।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 47/5 (14 ओवर)
बावा ने एक ओवर में किए दो विकेट झटके
राज बावा ने 13वें ओवर में दो विकेट झटके। उन्होंने पांचवीं गेंद पर विलियम लक्सटन और छठी गेंद पर जॉर्ज बेल को पवेलियन की राह दिखाई। लक्सटन ने 8 गेंदों में 4 रन बनाए जबकि बेल का खाता नहीं खुला। दोनों ने विकेटकीपर दिनेश बाना को कैच दिया। फिलहाल रेव (13*) और रेहान अहमद (0*) क्रीज पर हैं।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 47/5 (13 ओवर)
सिंधू ने किफायती ओवर फेंका
निशांत सिंधू ने 12वें ओवर में किफातयी गेंदबाजी की और केवल 2 रन खर्च किए। रेव 11 और विलियम लक्सटन 3 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 44/3 (12 ओवर)
भारत को मिली तीसरी कामयाबी
भारत को तीसरी सफलता मिल गई है। टिककर बल्लेबाजी कर रहे जॉर्ज थॉमस को राज बावा ने आउट किया। थॉमस ने कवर की दिशा में यश धुल को कैच थमाया। उन्होंने 30 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 27 रन की पारी खेली।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 42/3 (11 ओवर)
कप्तन प्रेस्ट ने मेडन ओवर डाला
इंग्लिश कप्तन प्रेस्ट ने आठवें ओवर में खुद गेंद थामी। उन्होंने रशीद के सामने मेडन ओवर निकाला।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 24/1 (8 ओवर)
जोशुआ ने शानदार ओवर फेंका
जोशुआ ने सातवें ओवर में शानदार गेंदबाजी। उन्होंने हरनूर (9*) को बल्ले से कोई रन नहीं बनाने दिया। जोशुआ ने महज एक रन वाइड का दिया। रशीद 10 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 24/1 (7 ओवर)
अब हरनूर सिंह ने भी खोले हाथ
रशीद के दो चौकों के बाद अब हरनूर सिंह ने भी अपने हाथ खोले। उन्होंने छठे ओवर पांचवीं गेंद पर चौका ठोका।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 23/1 (6 ओवर)
जेम्स रेव का आक्रामक रुख बरकरार
जेम्स रेव अर्धशतक जड़ने के बाद और भी आक्रामक रुख अपनाने के मूड में नजर आ रह हैं। उन्होंने 31वें ओवर की पहली गेंद पर शानदार पुल शॉट लगाया और गेंद को बाउंड्री के पार भेज दिया।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 118/7 (31 ओवर)
जेम्स रेव ने फिर लगाया चौका
जेम्स रेव ने एक और चौका जमाया है। उन्होंने 32वें ओवर की अंतिम गेंद पर फिर पुल शॉट मारा और डीप स्क्वायर लेग पर बाउंड्री हासिल की।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 129/7 (32 ओवर)
अंगकृष ने किफायती ओवर फेंका
अंगकृष रघुवंशी ने 33वें ओवर में किफायती गेंदबाजी की। रेव और सेल्स सिर्फ एक-एक रन ही बना सके।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 131/7 (33 ओवर)
रेव ने स्वीप पर बटोरा चौका
रेव (67*) को शांत रखना भारतीय गेंदबाजों के लिए लगातार कठिन होता जा रहा है। उन्होंने 34वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्वीप शॉट खेलकर फाइन लेग की दिशा में चौका लगाया। इसके अलावा ओवर में चार और रन बने। सेल्स 18 रन बनाकर टिके हैं।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 139/7 (34 ओवर)
समझदारी के साथ खेल रहे रेव-सेल्स
जेम्स रेव 72 और जेम्स सेल्स 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों काफी समझदारी के साथ खेल रहे हैं।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 145/7 (35 ओवर)
150 के पार पहुंची इंग्लैंड की टीम
एक समय 97 रन पर 7 विकेट गंवाकर जूझ रही इंग्लैंड की टीम 150 रन के पार पहुंच गई है। इंग्लैंड ने 36वें ओवर में इस आंकड़े को पार किया।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 153/7 (36 ओवर)
दोनों के बीच 65 रन से अधिक की साझेदारी
रेव और सेल्स ने आठवें विकेट के लिए 65 रन से अधिक की साझेदारी कर ली है। रेव ने 80 और सेल्स ने 21 रन बना लिए हैं।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 156/7 (37ओवर)
भारती गेंदबाजों को विकेट की तलाश
मैच में नियमित अंतराल पर विकेट झटके वाले भारतीय गेंदबाजों पिछले 13 ओवर से कोई विकेट नहीं मिला है। भारत ने सातवें विकेट 25वें ओवर में हासिल किया था।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 159/7 (38 ओवर)
बावा को फिर गेंदबाजी के लिए लाया गया
अब तक चार विकेट चटका चुके राज बावा को कप्तान धूल ने 39वें ओवर में गेंद सौंपी गई। बावा ने ओवर में पांच रन दिए, जिसमें एक वाइड का रन भी शामिल है।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 164/7 (39 ओवर)
अब सिर्फ 10 ओवर का खेल बाकी
40 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है और अब सिर्फ 10 ओवर बाकी रह गए हैं। रेव (84*) और सेल्स (26*) के दरम्यान 75 रन से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 167/7 (40 ओवर)
रन आउट होने से बचे रेव
रेव 41वें ओवर की आखिरी गेंद पर रन आउट होने से बच गए। दरअसल, रेव के शॉट खेलने के बाद एक रन के लिए दौड़ गए। प्वाइंट के फील्डर ने तेजी से गेंद को थ्रो किया, लेकिन गेंद विकेट में नहीं लग सकी, जिसके चलले वह आउट होने से बाल-बाल बच गए।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 173/7 (41 ओवर)
रेव ने ओस्तवाल पर दो चौके जड़े
रेव ने 42वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर लगातार दो चौके जड़े। यह ओवर विकी ओस्तवाल ने किया। रेव ने 95 और सेल्स ने 31 रन बना लिए हैं।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 173/7 (42 ओवर)
हंगरगेकर ने मेडन ओवर किया
हंगरगेकर ने 44वें ओवर में शानदार गेंदबाजी की और कोई रन नहीं दिया। उन्होंने जेम्स सेल्स को मेडन ओवर किया।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 184/7 (43 ओवर)
शतक से चूके जेम्स रेव
आखिरकार भारत को वो विकेट मिल गया है, जिसकी काफी देर से तलाश थी। जेम्स रेव 116 गेंदों में 95 रन बनाकर लौट गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके लगाए। उन्हें रवि कुमार ने 44वें ओवर की पहली गेंद पर अपना शिकार बनाया। रेव पुल शॉट मारने का प्रयास किया और डीप स्क्वायर लेग पर ताम्बे ने शानदार कैच लपका। ताम्बे के हाथ से गेंद छूट गई थी लेकिन उन्होंने आगे की तरफ डाइव लगाकर कैच पकड़ लिया। रेव के बाद रवि ने इसी ओवर की चौथी गेंद पर थॉमस एस्पिनवॉल (0) को विकेट के पीछे कैच कराया।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 185/9 (44 ओवर)
रशीद ने एक और चौका मारा
रशीद ने एक और बेहतरीन चौका लगाया। उन्होंने पांचवें ओवर की तीसरी गेंद को मिडविकेट की दिशा में बाउंड्री के लेए भेजा।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 18/1 (5 ओवर)
शेख रशीद ने सेल्स पर जमाया चौका
शेख रशीद ने चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर शानदार चौका जड़ा। इंग्लिश फील्डर सिर्फ देखते रहे गए। इसके अलावा हरनूर ने एक रन दौड़कर लिया जबकि तीन रन वाइड के मिले।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 13/1 (4 ओवर)
इंग्लैंड 10 ओवर में 35 के पार
कप्तान यश धुल ने 10वें ओवर में निशांत सिंधू को गेंद सौंपी। निशांत ने शानदार गेंदबाजी की और महज एक रन दिया। थॉमस 27 और रेव 7 के निजी स्कोर पर हैं।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 37/2 (10 ओवर)
राज ने रेव को मेडन ओवर किया
राज बावा ने नौवां ओवर मेडन फेंका। उन्होंने जेम्स रेव को एक भी रन बनाने का मौका नहीं दिया।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 36/2 (9 ओवर)
जेम्स रेव ने खोले अपने हाथ
जेम्स (7*) रेव ने आठवें ओवर की पहली गेंद पर हाथ खोले। उन्होंने फुलर लेंथ की गेंद पर शानदार चौका ठोका। हालांकि, वह अगले पांच गेंदों पर सिर्फ एक रन जोड़ पाए।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 36/2 (8 ओवर)
जॉर्ज थॉमस को मिला जीवनदान
जॉर्ज थॉमस (26*) को सातवें ओवर की अंतिम गेंद पर कौशल ताम्बे ने जीवनदान दे दिया। थॉमस ने आगे पैर बढ़ा कर गेंद को रोकने की कोशिश की पर गेंद बल्ले से लगकर दूसरे स्लिप में कौशल ताम्बे के पास चली गई, जिसे उन्होंने छोड़ दिया।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 31/2 (7 ओवर)
थॉमस ने रवि पर जड़े दो चौके
थॉमस ने छठे ओवर में रवि कुमार पर दो चौके लगाए। उन्होंने दूसरी और पांचवीं गेंद को सीमा रेखा के पार भेजा। रवि ने एक वाइड भी फेंकी।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 30/2 (6 ओवर)
इंग्लैंड 5 ओवर में 25 के पार
राजवर्धन हंगरगेकर ने पांचवें ओवर में किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने महज 3 रन खर्च किए। जॉर्ज थॉमस 18 और जेम्स रेव 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 21/2 (5 ओवर)
रवि कुमार ने किया दूसरा शिकार
इंग्लैंड को दूसरा झटका कप्तान टॉम प्रेस्ट के तौर पर लगा है। बेथेल के जाने पर बैटिंग करने उतरे प्रेस्ट बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। उन्हें रवि कुमार ने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड किया। वह पुल शॉट मारने के चक्कर में थे लेकिन गेंद बल्ले पर लगकर विकेटों में घुस गई। थॉमस (16*) और जेम्स रेव (0*) क्रीज पर हैं।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 18/2 (4 ओवर)
जॉर्ज थॉमस ने बटोरे 14 रन
थॉमस (16*) ने हंगरगेकर द्वारा डाले गए तीसरे ओवर में आक्रामक रुख अपनाया और कुल 14 रन बटोरे। उन्होंने दूसरी-तीसरी गेंद पर चौका जमाया और अंतिम गेंद पर छक्का जड़ा।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 18/1 (3 ओवर)
भारत को मिली पहली सफलता
भारत को पहली सफलता मिल गई है। रवि कुमार ने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर जैकब बेथेल का शिकार किया। बेथेल लेग स्टंप पर गिरी गेंद को समझ नहीं पाए और शॉट खेलने की जल्दी में एलबीडब्ल्यू हो गए। उन्होंने पांच गेंदों का सामना किया और 2 रन बनाए। जॉर्ज थॉमस 2 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि कप्तान टॉम प्रेस्ट का खाता खुलना बाकी है।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 4/1 (2 ओवर)
पारी का आगाज करने आए थॉमस-बेथेल
इंग्लैंड की ओर से पारी का आगाज करने के लिए जॉर्ज थॉमस और जैकब बेथेल आए हैं। भारत की तरफ से गेंदबाजी आक्रमण की कमान राजवर्धन हंगरगेकर ने संभाली। उन्होंने पहले ओवर में दो रन दिए, जो थॉमस ने बनाए।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड 2/0 (1 ओवर)
जोशुआ ने किफायती ओवर किया
पहले ओवर में विकेट चटकाने के बाद जोशुआ ने दूसरे ओवर में किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने सिर्फ एक रन खर्च किया, जो हरनूर ने बनाया।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 5/1 (3 ओवर)
सेल्स के ओवर में आए चार रन
जेम्स सेल्स ने दूसरे ओवर में चार रन खर्च किए। हरनूर सिंह ने एक और शेख रशीद ने दो रन बनाए। इसके अलावा एक रन वाइड का गया।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 4/1 (2 ओवर)
भारत का निराशाजनक आगाज
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने निराशाजनक आगाज किया। जोशुआ बॉयडेन ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ओनपर अंगकृष रघुवंशी को आउट कर दिया। वह अपना खाता तक नहीं खोल पाए। रघुवंशी ऑफ स्टंप के करीब गुड लेंथ पर गच्चा खा गए और विकेट के पीछे कैच लपके गए।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 0/1 (1 ओवर)
दोनों टीम विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ उतरीं
भारत और इंग्लैंड की टीम विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ फाइनल मैच में मैदान पर उतरी हं। दोनों ने उन्हें खिलाड़ियों को मौका दिया है, जो सेमीफाइनल में खेले थे।
भारत की प्लेइंग इलेवन
यश धुल (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, हरनूर सिंह, शेख रशीद, निशांत सिंधु, राजवर्धन हंगरगेकर, दिनेश बाना (विकेटकीपर), कौशल ताम्बे, राज बावा, विक्की ओस्तवाल, रवि कुमार।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
टॉम प्रेस्ट (कप्तान), जॉर्ज थॉमस, जैकब बेथेल, जेम्स रेव, विलियम लक्सटन, जॉर्ज बेल, रेहान अहमद, एलेक्स हॉर्टन (विकेटकीपर), जेम्स सेल्स, थॉमस एस्पिनवॉल, जोशुआ बॉयडेन।
टॉस गंवाने के बाद धुल क्या बोले धुल
टॉस गंवाने के बाद भारतीय कप्तान यश धुल ने कहा कि हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। हम एक बार में एक मैच पर ध्यान देते हैं और पॉजिटिव माइंडसेट के साथ खेलते हैं।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को गेंदबाजी का न्यौता दिया है। टॉस के बाद इंग्लैंड के कप्तान टॉम प्रेस्ट ने कहा कि हमने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पिच अच्छी दिख रही है और जाहिर तौर पर स्कोरकार्ड का दबाव भी होगा है। फाइनल में पीछा करना हमेशा कठिन होता है। अफगानिस्तान के खिलाफ 230 रन बनाना और फिर उसे डिफेंड करने से हमें काफी आत्मविश्वास मिलता है।
भारती सबसे कामयाब टीम
पिछले 14 सत्र में आठ बार फाइनल खेलकर चार खिताब जीत चुकी भारतीय टीम अंडर 19 विश्व कप इतिहास की सबसे कामयाब टीम है।
कोहली से मिली सलाह का धुल ने किया जिक्र
बीसीसीआई की भारतीय टीम को बधाई
फाइनल तक धाकड़ अंदाज में पहुंची भारतीय टीम
भारतीय टीम आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में आज इंग्लैंड से भिड़ेगी। भारत की कोशिश रिकॉर्ड पांचवीं बार खिताब जीतने की होगी। यहां जानिए भारत के फाइनल तक पहुंचने का सफर कैसा रहा।
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में फाइनल तक धाकड़ अंदाज में पहुंची भारतीय टीम

