IND vs ENG Warm-UP Match Highlights: ईशान-राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ मचाया धमाल, भारत ने 7 विकेट से जीता अभ्यास मैच
India vs England (IND vs ENG) T20 World Cup 2021 Warm-up Match : भारत ने इंग्लैंड को वॉर्म-अप मुकाबले में करारी शिकस्त दी। भारत को 189 रन का टारगेट मिला था।
India vs England (IND vs ENG) T20 World Cup 2021 Warm-up Match: भारत ने इंग्लैंड को अभ्यास मैच में 7 विकेट से धूल चटा दी है। सोमवार को दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में खेले गए मुकाबल में इंग्लैंड ने 189 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में भारत ने 19 ओवर में 3 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज ईशान किशन (46 गेंदों में 70 रन) और केएल राहुल (24 गेंदों में 51 रन) ने जमकर धमाल मचाया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी कर टीम को दमदार शुरुआत दी। इनके अलावा ऋषभ पंत ने 14 गेंदों में नाबाद 29 रन की पारी खेली। उन्होंने छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई। वहीं, हार्दिक पांड्या 10 गेंदों में 12 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट कोहली ने 11 और सूर्यकुमार यादव ने 8 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए लियाम लिविंगस्टोन, डेविड विली और मार्क वुड ने एक-एक विकेट झटका।
इससे पहले इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 188 रन का स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन जॉनी बेयरस्टो (49) ने बनाए। उनके अलावा मोईन अली (नाबाद 43) और लियाम लिविंगस्टोन (30) ने अच्छी बल्लेबाजी की। वहीं, सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने 17 और जोस बटलर ने 18 रन का योगदान दिया। डेविड मलान ने 18 रन जुटाए जबकि क्रिस वोक्स एक रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, भारत की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने प्रभावी गेंदबाजी की। उन्होंने 40 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह और राहुल को एक-एक विकेट मिला।
गौरतलब है कि टी20 विश्व कप 2021 में अपना अभियान शुरू करने से पहले भारत ने अपना पहला अभ्यास मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला। टीम इंडिया अब अपने दूसरे वॉर्म-अप मैच में 20 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। बता दें कि भारतीय टीम विश्व कप में अपने अभियान का आगाज 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। वहीं, इंग्लैंड की टूर्नामेंट में पहली भिड़ंत 23 अक्टूबर को वेस्टइंडीज से होगी। भारत और इंग्लैंड टूर्नामेंट में अलग-अलग ग्रुप का हिस्सा हैं और दोनों टीमों का सुपर-12 राउंड के दौरान कोई मुकाबला नहीं होगा।
भारत ने 7 विकेट से जीता मुकाबला
भारत ने सात विकेट से मुकाबला जीत लिया है। भारत ने 19वें ओवर में कुल 23 रन जुटाए। ऋषभ पंत 29 और हार्दिक पांड्या 12 रन बनाकर नाबाद रहे।
नहीं चला सूर्यकुमार यादव का बल्ला
इंग्लैंड कौ तीसरी सफलता सूर्यकुमार यादव के तौर पर मिली है। सूर्यकुमार 9 गेंदों में 1 चौके की मदद से 8 रन रन ही बना सके। उन्हें 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर विली ने विकेट के पीछे कैच आउट कराया। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 169/3 है। पंत 23 और हार्दिक पांड्या 1 रन के निजी स्कोर पर हैं।
भारत को 18 गेंदों में 25 रन की जरूरत
भारत ने 17 ओवर का खेल पूरा होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 163 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत (23*) और सूर्यकुमार यादव (4*) क्रीज पर हैं। भारत को जीत के लिए 18 गेंदों में 25 रन की जरूरत है।
बटलर ने छोड़ा ईशान किशन का कैच
जोस बटलर ने 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर ईशान किशन का कैच छोड़ दिया। इतना ही नहीं ईशान ने जले पर नमक छिड़कते हुए दो रन दौड़कर ले लिए। इस ओवर में वोक्स ने 8 रन खर्च किए।
रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे ईशान किशन
ईशान किशन 16वें ओवर में रिटायर्ड हर्ट हो गए। उन्होंने 46 गेंदों में 70 रन बनाए। ईशान ने अपनी पारी में 7 चौके और 3 छक्के जड़े। ईशान के जाने पर बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव उतरे है। सूर्यकुमार ने 1 रन बना लिया है जबकि पंत 17 रन जुटा चुके हैं। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 154/2 है।
Ind vs Eng Live Score: 140 पर पहुंची भारतीय टीम
14 ओवर का खेल होने के बाद भारतीय टीम 2 विकेट गंवाकर 140 के स्कोर पहुंच गई है। ईशान (62*) टिककर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं, ऋषभ पंत (14*) ने भी आते ही दो छक्के जड़ दिए हैं।
विराट कोहली ने सस्ते में गंवाया विकेट
भारत का दूसरा विकेट कप्तान विराट कोहली के तौर पर गिरा। कोहली ने सस्ते में अपना विकेट गंवा दिया। वह 13 गेंदों में 11 रन ही बना सके। उन्हें लिविंगस्टोन ने 13वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट किया। कोहली ने बड़ा शॉट मारने के प्रयास में रशीद के हाथों लपके गए। वह विकेट 125 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे।
ईशान ने जड़ा अर्धशतक, भारत का सैकड़ा पूरा
ईशान किशन ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने छक्के के साथ अपने 50 रन पूरे किए। उन्होंने आदिल रशीद द्वारा डाले गए 12वें ओवर में दो छक्के और दो चौके उड़ाए। वहीं, भारत का सैकड़ा भी पूरा हो गया है। 12 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 123/1 पर पहुंच गया है।
ईशान किशान ने हाथ खोलने की कोशिश की
कप्तान बटलर ने 11वां ओवर लियाम लिविंगस्टोन से डलवाया। लिविंगस्टोन ने 7 रन खर्च। इस ओवर में ईशान हाथ खोलते हुए एक चौका लगाया।
ईशान किशन की थमी रफ्तार
ईशान किशन और विराट कोहली थोड़ा संभलकर खेल रहे हैं। दोनों ने 10वें ओवर में 7 रन जुटए। ईशान 33 रन बनाकर और कोहली 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
फिफ्टी जड़कर पवेलियन लौटे केएल राहुल
भारत को पहला झटका केएल राहुल के रूप में लगा। राहुल फिफ्टी जड़कर पवेलियन लौटे। उन्होंने 24 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों के दम पर 51 रन बनाए। उन्हें मार्क वुड ने 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। राहुल छक्कों लगाने की कोसिश में मिडऑफ पर मोईन अली को कैच थमा बैठे। उन्होंने पहले विकेटे के लिए ईशान किशन के साथ 82 रन की साझेदारी की। 9 ओवर भारत का स्कोर 89/1 है। ईशान 31 और विराट कोहली 2 रन रन बनाकर क्रीज पर हैं।
आदिल रशीद ने अच्छा ओवर डाला
स्पिनर आदिल रशीद ने अच्छा ओवर डाला। उन्होंने आठवें ओवर में केवल 5 रन खर्च किए। राहुल ने तीन जबकि ईशान ने दो रन दौड़कर लिए।
मोईन अपने पहले ओवर में 14 रन दिए
कप्तान जोस बटलर ने सातवें ओवर में स्पिन ऑलराउंडर मोईन अली को गेंद थमाई। मोईन ने अपने पहले ओवर में 14 रन दिए। राहुल ने एक चौका और 1 छक्के जमाया। 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 73 हो गया है। राहुल 44 और ईशान 28 रन के निजी स्कोर पर हैं।
पावर प्ले में भारत ने बनाया पचासा
भारत ने पावर प्ले में पचासा पूरा कर लिया है। 6 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद टीम इंडिया का स्कोर 60 है। राहुल (33*) और ईशान (25*) ने मोर्चा संभाला हुआ है।
ईशान किशन के बल्ले ने उगली आग
ईशान किशन के बल्ले ने पाचवें ओवर में आग उगली। ईशान ने मार्क वुड द्वारा फेंके गए ओवर में 2 चौके और 1 छक्का जड़ा। 5 ओवर का खेल होने के बाद भारतीय टीम ने 45 रन बना लिए हैं। ईशान 23 और राहुल 25 रन क्रीज पर जमे हैं।
राहुल ने तीन चौके और एक छक्का मारा
ओपनर राहुल ने चौथे ओवर में जमकर धमाल मचाया। उन्होने क्रिस वोक्स के खिलाफ तीन चौके और 1 छक्का लगाया। वोक्स ने इस ओवर में 18 रन दिए। राहुल 25 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत का स्कोर 33 पर पहुंच गया है।
डेविड विली ने शानदार ओवर फेंका
डेविड विली ने तीसरे ओवर में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने सिर्फ 2 रन दिए। इस दौरान ईशान का मिड-ऑन पर कैच भी ड्रॉप हुआ। ईशान 8 और राहुल 7 रन बनाकर टिके हैं।
ईशान ने वोक्स पर जमाया चौका
ईशान ने दूसरा ओवर डाले आए क्रिस वोक्स की चौथी गेंद पर चौका जमाया। इसके अलावा उन्होंने एक रन दौड़कर लिया। 2 ओवर बाद भारत का स्कोर 13 रन है।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे राहुल और ईशान
भारत की पारी शुरू हो चुकी है। लक्ष्य का पीछा करने के लिए केएल राहुल और ईशान किशन हैं। वहीं, इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई डेविड विली ने की। उन्होंने पहले ओवर में 2 रन खर्च किए। राहुल ने एक चौके सहित 6 रन जुटाए जबकि ईशान ने 2 रन बनाए।
भारतीय टीम को मिला 189 रन का लक्ष्य
भारतीय टीम को 20वां ओवर काफी महंगा पड़ा। भुवनेश्वर ने इस ओवर में 21 रन दे डाले। मोईन अली ने दो छक्के और एक चौका जड़ा। इसके अलावा उन्होंने चार रन दौड़कर लिए। वहीं, भुनेश्वर ने एक वाइड गेंद फेंकी। निर्धारित ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 188/5 पर पहुंचा और भारत को जीत के लिए 189 रन का लक्ष्य मिला। मोईन 20 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 43 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, क्रिस वोक्स ने 2 गेंदों में नाबाद एक रन बनाया।
अर्धशतक से चूके जॉनी बेयरस्टो
इंग्लैंड का पांचवां विकेट जॉनी बेयरस्टो के तौर पर गिरा। टिककर बल्लेबाजी कर रहे बेयरस्टो अर्धशतक से चूक गए। वह 36 गेंदों में 49 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह का शिकार बन गए। बेयरस्टो ने 4 चौके और 1 छक्का जमाया। वह यॉर्कर को ऑन साइड की दिशा में खेलना चाहते थे पर बोल्ड हो गए। 19 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 167/5 है।
18 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 161/4
18 ओवर का खेल पूरा होने के बाद इंग्लैंड का स्कोर 161/4 है। 18वां ओवर शमी ने फेंका और 12 रन दे दिए। यह उनका पारी में चौथा और आखिरी ओवर था। बेयरस्टो 47 और मोईन 21 रन बनाकर जमे हैं।
भुवनेश्वर कुमार ने खर्च किए 12 रन
कोहली ने 17वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार को गेंद दी। हालांकि, भुवनेश्वर किफायती ओवर नहीं डाल पाए। उन्होंने दो वाइड समेट 12 रन खर्च दिए। इस दौरान मोईन अली ने एक चौका लगाया।
150 के करीब पहुंची इंग्लैंड की टीम
इंग्लैंड की टीम 150 रन के करीब पहुंच गई है। 16 ओवरों के बाद टीम का स्कोर 137/4 है। बेयरस्टो 44 और मोईन अली 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
शमी ने लिविंगस्टोन की गिल्लियां बिखेरीं
मोहम्मद शमी ने भारत को चौथी सफला दिलाई है। उन्होंने लिविंगस्टोन की गिल्लियां बिखेरीं। लिविंगस्टोन 15वें ओवर में यॉर्कर लेंथ गेंद पर बोल्ड हुए। उन्होंने 20 गेंदों में 30 रन जोड़े। लिविंगस्टोन ने 4 चौके और 1 छक्का ठोका। 15 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 130/4 हो गया है।
लिविंगस्टोन ने चाहर की धुनाई की
लिविंगस्टोन ने 14वां ओवर डालने आए स्पिनर चाहर की जमकर धुनाई की। लिविंगस्टोन ने ओवर में दो चौके और एक छक्का मारा। राहुल ने कुल 17 रन खर्च किए। इंग्लैंड का स्कोर 118/3 है।
Ind vs Eng Live Score: इंग्लैंड का सैकड़ा पूरा
इंग्लैंड का सैकड़ा पूरा हो गया है। 13 ओवर का खेल खत्म होने के बाद इंग्लिश टीम 101/3 पर पहुंच गई है। बेयरस्टो 23 और लिविंगस्टोर 14 रन बनाकर टिके हैं।
राहुल चाहर ने 12वें ओवर में 12 रन लुटाए
अपने पिछले ओवर में विकेट हासिल करने वाले राहुल चाहर ने 12वें ओवर में 12 रन लुटा दिए। लिविंगस्टोन ने दो चौकों समेत 10 रन बनाए। वहीं, बेयरस्टो ने 2 रन लिए।
अश्विन ने 11वें ओवर में महज 2 रन दिए
अश्विन ने एक बार फिर किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने 11वें ओवर में केवल 2 रन दिए। फिलहाल जॉनी बेयरस्टो (22*) और लियाम लिविंगस्टोन (2*) क्रीज पर हैं।
मलान को राहुल चाहर ने किया बोल्ड
भारतीय टीम को तीसरी सफलता राहुल चाहर ने दिलाई। उन्होंने डेविड मलान को 10वें ओवर में गुगली गेंद पर बोल्ड किया। मलान ने बड़ा शॉट लगाने के प्रायस में अपना विकेट गंवाया। तीसरी नंबर पर उतर मलान ने 18 गेंदों में 3 चौकों के जरिए 18 रन बनाए। 10 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 79/3 है।
आर अश्विन ने किफायती ओवर डाला
स्पिनर आर अश्विन का दूसरा ओवर किफायती रहा। उन्होंने 9वें ओवर में महज 5 रन खर्च किए। मलान 18 और बेयरस्टो 19 के निजी स्कोर पर हैं।
जॉनी बेयरस्टो ने खोले अपने हाथ
जेसन रॉय के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे जॉनी बेयरस्टो ने आठवें ओवर में अपने हाथ खोले। उन्होंने लेग स्पिनर राहुल चाहर के खिलाफ लगातार दो चौके मारे। 8 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 71/2 हो गया है।
कप्तान कोहली ने अश्विन को थमाई गेंद
6 ओवर तक तेज गेंदबाजों को आजमाने के बाद कप्तान कोहली ने सातवें ओवर में स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को गेंद थमाई। अश्विन ने अपने पहले ओवर में 8 रन दिए। इंग्लैंड के लिए डेविड मलान 12 और जॉनी बेयरस्टो 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
शमी ने जेसन रॉय को भेजा पवेलियन
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया है। उन्होंने छठे ओवर की तीसरी गेंद पर ओपनर जेस रॉय को पवेलियन की राह दिखाई। रॉय ने गेंद को बाउंड्री के पार भेजने के चक्कर में शॉर्ट फाइन लेग पर जसप्रीत बुमराह को कैच थमाया। उन्होंने 13 गेंदों में 17 रन जोड़े। रॉय ने 2 चौके मारे। 6 ओवर का बाद इंग्लैंड का स्कोर 51/2 है।
5 ओवर में पचासे के करीब इंग्लैंड
इंग्लैंड ने पांच ओवर का खेल समाप्त होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए हैं। जेसन रॉय 16 और डेविड मलान 9 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
जोस बटलर बने मोहम्मद शमी का शिकार
मोहम्मद शमी ने भारतीय टीम को जोस बटलर के रूप में पहली सफलता दिलाई। शमी ने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर बटलर को बोल्ट किया। बटलर ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ गेंद पर गच्चा खा गाए। उन्होंने 13 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 18 रन बनाए। उनका विकेट 36 रन के कुल स्कोर पर गिरा।
रॉय ने भुवनेश्वर के सामने जड़े दो चौके
भुवनेश्वर मैच के तीसरे ओवर में कुछ खास गेंदबाजी नहीं कर पाए और 13 रन लुटा दिए। रॉय ने ओवर की पहली और आखिरी गेंद पर चौका जड़ा। इंग्लैंड ने तीन ओवर का खेल समाप्त होने के बाद 27 रन बन बना लिए हैं।
जसप्रीत बुमराह ने 6 रन खर्च किए
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने दूसरे ओवर डाला। उन्होंने 6 रन खर्च किए। बटलर ने 4 और रॉय ने दो रन जुटाए। इंगलैंड का स्कोर 14 पर पहुंच गया है।
इंग्लैंड की पारी का हुआ आगाज
इंग्लैंड की पारी शुरू हो चुकी है। जेसन रॉय और जोस बटलर बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतरे हैं। भारत की ओर से गेंदबाजी की कमान भुवनेश्वर कुमार ने संभाली। उन्होंने पहले ओवर में 8 रन दिए। बटलर ने 5 और रॉय ने तीन रन बनाए।
इंडिया ने प्लेइंग इलेवन घोषित नहीं की
इंडिनया ने इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन घोषित नहीं की। बता दें कि अभ्यास मैच में सभी 15 खिलाड़ी भाग ले सकते हैं लेकिन केवल 11 खिलाड़ी ही बल्लेबाजी या गेंदबाजी कर पाएंगे।
England Playing 11: इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
जोस बटलर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, जेसन रॉय, डेविड मालन, जोस बटलर, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, आदिल राशिद, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन और मार्क वुड।
केएल राहुल बतौर ओपनर खेलेंगे
विराट कोहली ने टॉस के बाद कहा कि केएल राहुल टी20 विश्व कप में बतौर ओपनर खेलेंगे। भारतीय कप्तान ने कहा कि वह खुद तीसरे नंबर पर उतरेंगे।
मॉर्गन की जगह बटलर के पास कमान
भारत के सामने अभ्यास मैच में इंग्लैंड के नियमित कप्तान इयोन मॉर्गन नहीं खेल रहे हैं। मोर्गन की जगह इंग्लैंड टीम की कमान जोस बटलर संभाल रहे हैं।
भारत ने जीता टॉस जीतकर चुनी गेंदबाज
इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़े मेंटोर एमएस धोनी
एमएस धोनी टी20 विश्व कप 2021 के लिए मेंटोर के तौर पर भारतीय टीम से जुड़ चुके हैं। बीसीसीआई ने धोनी की हेड कोच रवि शास्त्री, गेंदबाजी कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर श्रीधर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'किंग क्राउन महेंद्र सिंह धोनी का नयी भूमिका में भारतीय टीम में वापसी पर जोरदार स्वागत।'
Extending a very warm welcome to the KING @msdhoni is back with #TeamIndia and in a new role! pic.twitter.com/Ew5PylMdRy
— BCCI (@BCCI) October 17, 2021
भारत-इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप में 3 मैच खेले
टी20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड ने एक दूसरे के खिलाफ कुल 3 मैच खेले हैं। भारत ने दो मैचों विजय हासिल की जबकि इंग्लैंड ने एक बार जीत का स्वाद चखा।
Ind vs Eng T20I Head to Head
भारत और इंग्लैंड ने अब तक 19 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस दौरान भारत दोनों में लगभग कड़ी टक्कर रही है। भारत ने जहां 10 मैच जीते हैं तो वहीं इंग्लैंड ने 9 मुकाबलों में बाजी मारी है।
भारत-इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।
इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, जेसन रॉय, डेविड मालन, इयोन मोर्गन (कप्तान), जोस बटलर, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, आदिल राशिद, क्रिस वोक्स, टायमल मिल्स, क्रिस जॉर्डन।
भारत-इंग्लैंड मैच की पिच और मौसम का हाल
भारत-इंग्लैंड अभ्यास मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल जानने के लिए नीचे जिए गए लिंक पर क्लिक करें।
India vs England T20 World Cup 2021 Warm-up Match Pitch Report and Weather Forecast
India T20 World Cup Squad: टीम इंडिया का स्क्वाड
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन , शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी।
स्टैंडबाई खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, दीपर चाहर, अक्षर पटेल
England T20 World Cup Squad: इंग्लैंड का स्क्वाड
इयोन मोर्गन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मोइन अली, जेसन रॉय, डेविड मलान, जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, डेविड विली, सैम बिलिंग्स, लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड और टाइमल मिल्स।
स्टैंडबाई खिलाड़ी: लियाम डॉसन, जेम्स विंस, रीस टॉप्लेय

