LIVE

भारत बनाम बांग्लादेश 1st ODI Highlights: मेहदी हसन ने भारत के जबड़े से छीनी जीत, बांग्‍लादेश की विजयी शुरूआत

बांग्‍लादेश ने पहले वनडे में भारत को एक विकेट से हराया। बांग्‍लादेश की जीत के हीरो मेहदी हसन मिराज और मुस्‍ताफिजुर रहमान बने, जिन्‍होंने आखिरी विकेट के लिए 50 रन की अविजित साझेदारी की।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Dec 5, 2022, 10:39 IST
Follow on Google News
भारत बनाम बांग्लादेश 1st ODI Highlights: मेहदी हसन ने भारत के जबड़े से छीनी जीत, बांग्‍लादेश की विजयी शुरूआत

मेहदी हसन मिराज (38*) और मुस्‍ताफिजुर रहमान (10*) ने आखिरी विकेट के लिए 51 रन की अविजित साझेदारी करके बांग्‍लादेश को रविवार को वनडे इतिहास की सबसे यादगार जीत में से एक दिलाई। बांग्‍लादेश ने मीरपुर में खेले गए पहले वनडे में भारत को एक विकेट से मात दी। भारतीय टीम ने पहले बल्‍लेबाजी की और पूरी टीम 41.2 ओवर में 186 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में बांग्‍लादेश ने चार ओवर शेष रहते 9 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। इस जीत के साथ ही लिटन दास के नेतृत्‍व वाली बांग्‍लादेश ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

IND vs BAN 1st ODI Live Match Score Streaming: Watch here

बांग्‍लादेश की पारी का हाल

187 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी बांग्‍लादेश की शुरूआत बेहद खराब रही। दीपक चाहर ने पहली गेंद पर नजमुल हुसैन शांतो को स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट करा दिया। मोहम्‍मद सिराज ने 10वें ओवर में अनामुल हक (14) को मिडविकेट में वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच आउट कराकर मेजबान टीम को दूसरा झटका दिया। यहां से शाकिब अल हसन (29) और लिटन दास (41) ने तीसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की। लग रहा था कि ये जोड़ी बांग्‍लादेश को आसान जीत दिलाएगी, तभी सुंदर ने दास को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच आउट करा दिया।

फिर विराट कोहली ने शानदार कैच पकड़कर शाकिब अल हसन को चलता किया। यहां से मुश्फिकुर रहीम (18) और महमूदुल्‍लाह (14) ने थोड़ा संघर्ष किया, लेकिन सिराज और ठाकुर ने जल्‍दी इन दोनों को आउट करके भारत की जोरदार वापसी कराई। देखते ही देखते बांग्‍लादेश ने 136 रन पर 9 विकेट गंवा दिए। मगर मेहदी हसन के इरादे कुछ और थे। उन्‍होंने मुस्‍ताफिजुर रहमान के साथ 51 रन की अविजित मैच विजयी साझेदारी कर डाली। हसन ने 39 गेंदों में चार चौके और दो छक्‍के की मदद से 38* रन बनाए। मुस्‍ताफिजुर रहमान ने दो बाउंड्री जमाई। भारत की तरफ से मोहम्‍मद सिराज को तीन विकेट मिले। कुलदीप सेन और वॉशिंगटन सुंदर को दो-दो विकेट मिले। शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर के खाते में एक-एक विकेट आया।

IND vs BAN 1st ODI Full Scorecard

भारत की पारी का हाल

इससे पहले शाकिब अल हसन (5 विकेट) और इबादत हुसैन (4 विकेट) के सामने भारतीय बल्‍लेबाजों ने सरेंडर कर दिया। भारत की तरफ से केएल राहुल (73) ने उम्‍दा पारी खेली। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारत की शुरूआत अच्‍छी नहीं रही। शिखर धवन (7) रिवर्स स्‍वीप शॉट खेलने की फिराक में हसन की गेंद पर बोल्‍ड हो गए। इसके बाद शाकिब अल हसन ने रोहित शर्मा (27) और विराट कोहली (9) को एक ही ओवर में आउट करके भारत को तगड़े झटके दिए। यहां से श्रेयस अय्यर (24) और केएल राहुल (73) ने 43 रन जोड़े, लेकिन इबादत हुसैन ने बाउंसर पर अय्यर को विकेटकीपर रहीम के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा।

यहां से केएल राहुल ने अकेले ही किला लड़ाया। उन्‍हें वॉशिंगटन सुंदर (19) और मोहम्‍मद सिराज (9) का कुछ साथ मिला। राहुल ने 70 गेंदों में पांच चौके और चार छक्‍के की मद से 73 रन बनाए। भारतीय टीम 41.2 ओवर में 186 रन पर ऑलआउट हुई। बांग्‍लादेश की तरफ से शाकिब अल हसन ने 36 रन देकर पांच विकेट लिए। इबादत हुसैन ने 47 रन देकर चार विकेट झटके। मेहदी हसन मिराज को एक विकेट मिला। भारत और बांग्‍लादेश के बीच दूसरा वनडे बुधवार को खेला जाएगा।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

भारत की प्‍लेइंग 11 - रोहित शर्मा (कप्‍तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्‍मद सिराज और कुलदीप सेन।

बांग्‍लादेश की प्‍लेइंग 11 - लिटन दास (कप्‍तान), अनामुल हक, नजमुल हुसैन शांतो, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम, महमूदुल्‍लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, मुस्‍ताफिजुर रहमान और इबादत हुसैन।

DEC 04, 2022 19:21 IST

बांग्‍लादेश की शानदार जीत

मेहदी हसन मिराज (38*) और मुस्‍ताफिजुर रहमान (10*) ने आखिरी विकेट के लिए 51 रन की अविजित साझेदारी करके बांग्‍लादेश को रविवार को वनडे इतिहास की सबसे यादगार जीत में से एक दिलाई। बांग्‍लादेश ने मीरपुर में खेले गए पहले वनडे में भारत को एक विकेट से मात दी। भारतीय टीम ने पहले बल्‍लेबाजी की और पूरी टीम 41.2 ओवर में 186 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में बांग्‍लादेश ने चार ओवर शेष रहते 9 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। इस जीत के साथ ही लिटन दास के नेतृत्‍व वाली बांग्‍लादेश ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

DEC 04, 2022 19:18 IST

बांग्‍लादेश जीता

दीपक चाहर पारी का 46वां ओवर करने आए। पहली गेंद पर हसन ने थर्ड मैन की दिशा में चौका जमाया। चौथी गेंद पर हसन ने पुल शॉट खेलकर सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर हसन ने विजयी शॉट खेला और बांग्‍लादेश को वनडै इतिहास की सबसे यादगार जीत में से एक दिलाई।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 46 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 187/9। मुस्‍ताफिजुर रहमान 10* और मेहदी हसन मिराज 38* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 19:07 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: हसन-रहमान ने बांग्‍लादेश को मजबूत किया

शार्दुल ठाकुर पारी का 45वां ओवर करने आए। मुस्‍ताफिजुर रहमान ने ओवर की तीसरी गेंद पर फाइन लेग की दिशा में चौका जमा दिया। चौथी गेंद पर रहमान ने थर्ड मैन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर हसन ने सिंगल लेकर स्‍ट्राइक अपने पास रखी। इस ओवर में 6 रन बने।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 45 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 179/9। मुस्‍ताफिजुर रहमान 9* और मेहदी हसन मिराज 32* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 19:01 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: मेहदी हसन ने पलटी बाजी

दीपक चाहर को 44वां ओवर करने की जिम्‍मेदारी सौंपी गई। मेहदी हसन मेजबान टीम के हीरोबनते हुए। लगातार दो चौके जमा दिए हैं। दूसरी और तीसरी गेंद पर हसन ने चौके जमाए। पांचवीं गेंद पर हसन ने प्‍वाइंट की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया, लेकिन कोहली के ओवर थ्रो के कारण मेजबान टीम को एक रन अतिरिक्‍त मिला। आखिरी गेंद पर भारत से फिर मिसफील्डिंग हुई और बांग्‍लादेश को बाउंड्री मिली। मेहदी ने पुल शॉट खेला और सुंदर ने स्‍क्‍वायर लेग बाउंड्री पर गलती की। इस ओवर में 15 रन बने।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 44 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 173/9। मुस्‍ताफिजुर रहमान 4* और मेहदी हसन मिराज 31* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 18:52 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: मेहदी हसन पर टिकी उम्‍मीदें

शार्दुल ठाकुर पारी का 43वां ओवर करने आए। तीसरी गेंद पर विकेटकीपर राहुल ने मेहदी हसन का कैच टपक दिया। हसन ने हवाई फायर किया और गेंद फाइन लेग की दिशा में गई। राहुल वहां दौड़कर पहुंचे, लेकिन कैच नहीं पकड़ पाए। आखिरी गेंद पर हसन ने सिंगल लेकर स्‍ट्राइक अपने पास रखी।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 43 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 158/9। मुस्‍ताफिजुर रहमान 4* और मेहदी हसन मिराज 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 18:47 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: सिराज का गेंदबाजी कोटा पूरा

मोहम्‍मद सिराज अपने स्‍पेल का आखिरी ओवर करने आए। इस ओवर में 1 रन आया। सिराज ने 10 ओवर में एक मेडन सहित 32 रन देकर तीन विकेट झटके।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 42 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 155/9। मुस्‍ताफिजुर रहमान 4* और मेहदी हसन मिराज 15* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 18:42 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: हसन ने जड़े दो छक्‍के

कुलदीप सेन अपने स्‍पेल का पांचवां ओवर करने आए। सेन से आखिरी विकेट जल्‍दी झटकने की उम्‍मीद। मगर ये क्‍या। मेहदी हसन मिराज ने डीप थर्ड मैन की दिशा में शानदार छक्‍का जमा दिया। बेहतरीन शॉट। चौथी गेंद पर मेहदी ने एक बार फिर थर्ड मैन की दिशा में छक्‍का जमाया। इस ओवर में 14 रन बने।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 41 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 154/9। मुस्‍ताफिजुर रहमान 4* और मेहदी हसन मिराज 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 18:34 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: सिराज ने बांग्‍लादेश को दिया 9वां झटका

मोहम्‍मद सिराज पारी का 40वां ओवर करने आए। मेहदी हसन ने दूसरी गेंद पर सिंगल लिया। सिराज ने तीसरी गेंद पर हसन महमूद को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया। हसन खाता नहीं खोल सके। मुस्‍ताफिजुर रहमान ने पांचवीं गेंद पर चौका जमाया। इस ओवर में 5 रन बने और एक विकेट आया।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 40 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 140/9। मुस्‍ताफिजुर रहमान 4* और मेहदी हसन मिराज 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 18:26 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: कुलदीप सेन ने झटके दो विकेट

कुलदीप सेन पारी का 39वां ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर अफीफ हुसैन को डीप थर्ड मैन में मोहम्‍मद सिराज के हाथों कैच आउट कराया। यह कुलदीप सेन का डेब्‍यू वनडे विकेट रहा। अफीफ ने 12 गेंदों में 6 रन बनाए। इबादत हुसैन क्रीज पर आए। चौथी गेंद पर इबादत हुसैन हिटविकेट आउट हुए। 

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 39 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 135/8। हसन महमूद 0* और मेहदी हसन मिराज 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 18:12 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: ठाकुर का शानदार ओवर

शार्दुल ठाकुर पारी का 37वां ओवर करने आए। पहली गेंद पर अफीफ ने मिड ऑन की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। आखिरी गेंद पर अफीफ ने सिंगल लिया। इस ओवर में 3 रन बने।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 37 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 131/6। अफीफ हुसैन 3* और मेहदी हसन मिराज 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 18:10 IST

36 ओवर में बांग्लादेश ने बनाए 6 विकेट पर 128 रन

बांग्लादेश ने 36 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए हैं। मेहदी हसन 0 (5) और आफिफ हुसैन 0(0) रन बनाकर पिच पर हैं। 

DEC 04, 2022 18:08 IST

भारत को सिराज ने दिलाई छठी सफलता

भारत को छठी सफलता मोहम्मद सिराज ने 36वें ओवर की पहली गेंद पर दिलाई। उन्होंने मुश्फिकुर को पहली ही गेंद पर बोल्ड कर दिया। लगातार दो गेंद पर बांग्लादेश के दो अनुभवी और पिच पर पैर जमा चुके बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। मुश्फिकुर ने 18 (45) रन बनाए। इस विकेट के साथ बांग्लादेश का स्कोर 128/6 रन हो गया। आफिफ हुसैन और मेहदी हसन बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

DEC 04, 2022 18:02 IST

शार्दुल ने दिलाई पांचवीं सफलता

शार्दुल ठाकुर ने 35वें ओवर में गेंदबाजी करते हुए महमूदुल्लाह के ऊपर लगातार दबाव बनाए रखा और 35वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्हें एलबीडब्लू करके पवेलियन वापस भेज दिया। तीसरे अंपायर ने फील्ड अंपायर के फैसले को अंपायर्स कॉल करार दिया। महमूदुल्लाह ने 14 (35) रन बनाए। 35 ओवर में बांग्लादेश ने 128 रन 5 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं।

DEC 04, 2022 17:57 IST

34 ओवर में बांग्लादेश ने बनाए 4 विकेट पर 127 रन

जीत के लिए 187 रन के लक्ष्य की पीछा करते हुए बांग्लादेश ने 34 ओवर में बांग्लादेश ने 4 विकेट पर 127 रन बना लिए हैं। महमूदुल्लाह 14 (34) और मुश्फिकुर 17 (39) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 16 ओवर में बांग्लादेश को 60 रन और बनाने हैं। इस ओवर में सिराज ने पांच रन व्हाइड और बाई के रूप में दिए। 

DEC 04, 2022 17:52 IST

33 ओवर में बांग्लादेश ने बनाए 4 विकेट पर 122 रन

33 ओवर में गेंदबाजी करते हुए शार्दुल ठाकुर ने केवल 3 रन दिए। 33 ओवर में बांग्लादेश ने 4 विकेट पर 122 रन बना लिए हैं। महमूदुल्लाह 14 (28) और मुश्फिकुर 17 (39) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 17 ओवर में बांग्लादेश को 65 रन और बनाने हैं। 

DEC 04, 2022 17:47 IST

32 ओवर में बांग्लादेश ने बनाए 4 विकेट पर 119 रन

बांग्लादेश ने जीत के लिए 187 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 32 ओवर में 4 विकेट खोकर 119 रन बना लिए हैं। मुश्फिकुर 16 (38) और महमूदुल्लाह 12 (23) रन बनाकर खेल रहे हैं। शाहबाज ने इस ओवर में 2 रन दिए। 

DEC 04, 2022 17:43 IST

ठाकुर का शानदार प्रदर्शन

शार्दुल ठाकुर पारी का 31वां ओवर करने आए। ठाकुर ने ओवर में केवल 1 रन दिया।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 31 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 117/4। मुश्फिकुर रहीम 15* और महमूदुल्‍लाह 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 17:38 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: ठाकुर ने केवल 1 रन खर्च किया

शार्दुल ठाकुर पारी का 29वां ओवर करने आए। इस ओवर में केवल 1 रन बना। भारत को तेजी से विकेट की तलाश है जबकि बांग्‍लादेश को जल्‍दबाजी नहीं है। यह मुकाबला रोमांच की तरफ बढ़ रहा है।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 29 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 110/4। मुश्फिकुर रहीम 11* और महमूदुल्‍लाह 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 17:37 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: भारत को विकेट की तलाश

शाहबाज अहमद अपने स्‍पेल का आठवां ओवर करने आए। महमूदुल्‍लाह ने पहली गेंद पर कवर्स की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। तीसरी गेंद पर रहीम ने मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। इस ओवर में 6 रन बने।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 30 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 116/4। मुश्फिकुर रहीम 14* और महमूदुल्‍लाह 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 17:25 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: शाहबाज का किफायती ओवर

शाहबाज अहमद अपने स्‍पेल का सातवां ओवर करने आए। शाहबाज सफलता नहीं दिला सके। ओवर में 3 रन बने।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 28 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 109/4। मुश्फिकुर रहीम 11* और महमूदुल्‍लाह 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 17:12 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: सुंदर ने किया शाकिब का शिकार

वॉशिंगटन सुंदर अपने स्‍पेल का चौथा ओवर करने आए। तीसरी गेंद पर शाकिब ने कवर्स में शॉट खेला और कोहली ने एक हाथ से गजब का कैच पकड़ा। शाकिब ने 38 गेंदों में तीन चौके की मदद से 29 रन बनाए। इस ओवर में 1 रन बना और एक विकेट आया।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 24 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 96/4। मुश्फिकुर रहीम 5* और महमूदुल्‍लाह 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 17:02 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: शाकिब ने लगातार दो गेंदों में जड़े दो चौके

शाहबाज अहमद पारी का 23वां ओवर करने आए। शाकिब अल हसन ने तीसरी गेंद पर कवर्स के ऊपर से चौका जमाया। अगली गेंद पर शाकिब ने स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में चौका जड़ा। इस ओवर में 9 रन बने।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 23 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 95/3। शाकिब अल हसन 29* और मुश्फिकुर रहीम 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 16:58 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: सुंदर के ओवर में 5 रन बने

वॉशिंगटन सुंदर पारी का 22वां ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर शाकिब ने एक्‍स्‍ट्रा कवर्स के ऊपर से शॉट जमाया और तीन रन दौड़कर लिए। इस ओवर में 5 रन बने।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 22 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 86/2। शाकिब अल हसन 20* और मुश्फिकुर रहीम 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 16:55 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: अहमद के ओवर में बने 4 रन

शाहबाज अहमद अपने स्‍पेल का पांचवां ओवर करने आए। इस ओवर में 4 रन बने।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 21 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 81/2। शाकिब अल हसन 16* और मुश्फिकुर रहीम 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 16:51 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: सुंदर ने किया दास का शिकार

वॉशिंगटन सुंदर पारी का 20वां ओवर करने आए और दूसरी गेंद पर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। उन्‍होंने लिटन दास को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। दास ने 63 गेंदों में तीन चौके और एक छक्‍के की मदद से 41 रन बनाए। मुश्फिकुर रहीम क्रीज पर आए। इस ओवर में तीन रन बने और एक विकेट आया।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 20 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 77/2। शाकिब अल हसन 14* और मुश्फिकुर रहीम 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 16:46 IST

लिटन दास ने शानदार चौका जमाया

शाहबाज अहमद अपने स्‍पेल का चौथा ओवर करने आए। चौथी गेंद पर लिटन दास ने मिडविकेट की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 7 रन बने।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 19 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 74/2। लिटन दास 41* और शाकिब अल हसन 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 16:43 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: सुंदर के ओवर में 2 रन बने

गेंदबाजी में बदलाव। वॉशिंगटन सुंदर से भारत को विकेट की आस। इस ओवर में केवल 2 रन आए।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 18 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 67/2। लिटन दास 35* और शाकिब अल हसन 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 16:39 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: अहमद के ओवर में 4 रन बने

शाहबाज अहमद अपने स्‍पेल का तीसरा ओवर करने आए। इस ओवर में दोनों बल्‍लेबाज बाउंड्री नहीं निकाल सके। इस ओवर में 4 रन बने।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 17 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 65/2। लिटन दास 34* और शाकिब अल हसन 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 16:36 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: दास ने जड़ा छक्‍का

कुलदीप सेन अपने स्‍पेल का तीसरा ओवर करने आए। लिटन दास ने पांचवीं गेंद पर पुल शॉट जमाकर डीप फाइन लेग की दिशा में छक्‍का जमाया। इस ओवर में 10 रन बने।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 16 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 61/2। लिटन दास 33* और शाकिब अल हसन 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 16:30 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: अहमद के ओवर में 3 रन बने

शाहबाज अहमद पारी का 15वां ओवर करने आए। इस ओवर में 3 रन बने।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 15 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 51/2। लिटन दास 24* और शाकिब अल हसन 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 16:24 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: सेन का महंगा ओवर

कुलदीप सेन अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर करने आए। चौथी गेंद पर लिटन दास ने प्‍वाइंट की दिशा में शानदार चौका जमाया। इस ओवर में 8 रन बने।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 14 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 48/2। लिटन दास 22* और शाकिब अल हसन 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 16:21 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: अहमद का शानदार ओवर

शाहबाज अहमद पारी का 13वां ओवर करने आए। लिटन दास को भाग्‍य का साथ मिला और वो दो बार आउट होते-होते बचे। इस ओवर में 5 रन बने।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 13 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 40/2। लिटन दास 15* और शाकिब अल हसन 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 16:11 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: कुलदीप सेन ने डाला अपना पहला ओवर

गेंदबाजी में बदलाव। डेब्‍यूटेंट कुलदीप सेन आक्रमण पर आए। इस ओवर में 4 रन बने।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 12 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 35/2। लिटन दास 15* और शाकिब अल हसन 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 16:05 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: चाहर का शानदार ओवर

दीपक चाहर अपने स्‍पेल का छठा ओवर करने आए। इस ओवर में केवल एक रन आया।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 11 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 31/2। लिटन दास 12* और शाकिब अल हसन 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 16:02 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: सिराज ने झटका विकेट

मोहम्‍मद सिराज पारी का 10वां ओवर करने आए। पहली गेंद पर अनामुल हक को मिडविकेट में वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच आउट कराया। अनामुल हक ने 29 गेंदों में दो चौके की मदद से 14 रन बनाए। शाकिब अल हसन क्रीज पर आए। आखिरी गेंद पर शाकिब ने बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 4 रन बने और एक विकेट आया।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 10 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 30/2। लिटन दास 11* और शाकिब अल हसन 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 15:54 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: चाहर का शानदार ओवर

दीपक चाहर अपने स्‍पेल का पांचवां ओवर करने आए। इस ओवर में केवल एक रन आया।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 9 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 26/1। लिटन दास 11* और अनामुल हक 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 15:45 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: लिटन दास ने जमाई बाउंड्री

मोहम्‍मद सिराज अपने स्‍पेल का चौथा ओवर करने आए। पहली गेंद पर दास को बीट किया। दूसरी गेंद पर दास ने सिंगल लिया। चौथी गेंद पर लिटन दास ने मिडविकेट की दिशा में बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 7 रन बने।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 8 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 25/1। लिटन दास 11* और अनामुल हक 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 15:40 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: चाहर का शानदार ओवर

दीपक चाहर पारी का सातवां ओवर करने आए। चाहर ने शानदार गेंदबाजी की और केवल एक रन खर्च किया।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 7 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 18/1। लिटन दास 6* और अनामुल हक 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 15:35 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: सिराज के ओवर में बने 2 रन

मोहम्‍मद सिराज अपने स्‍पेल का तीसरा ओवर करने आए। इस ओवर में 2 रन बने।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 6 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 17/1। लिटन दास 5* और अनामुल हक 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 15:31 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: दीपक चाहर का मेडन ओवर

दीपक चाहर अपने स्‍पेल का तीसरा ओवर करने आए। यह ओवर मेडन रहा। 

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 5 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 15/1। लिटन दास 4* और अनामुल हक 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 15:28 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: अनामुल ने जमाई बाउंड्री

मोहम्‍मद सिराज पारी का चौथा ओवर करने आए। पहली गेंद पर दास ने स्‍क्‍वायर लेग और मिड ऑन के बीच से फ्लिक करके तीन रन लिए। पांचवीं गेंद पर अनामुल ने पुल खेलना चाहा, लेकिन गेंद विकेटकीपर के ऊपर से बाउंड्री के लिए गई। इस ओवर में 7 रन बने।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 4 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 15/1। लिटन दास 4* और अनामुल हक 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 15:26 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: चाहर का सटीक ओवर

दीपक चाहर अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर करने आए। इस ओवर में केवल 1 रन बना।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 3 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 8/1। लिटन दास 1* और अनामुल हक 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 15:24 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: सिराज का कड़ा ओवर

मोहम्‍मद सिराज पारी का दूसरा ओवर करने आए। अनामुल हक ने पांचवीं गेंद पर दो रन दौड़कर लिए। इस ओवर में 2 रन बने।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 2 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 7/1। लिटन दास 0* और अनामुल हक 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 15:23 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: चाहर ने की विकेट के साथ शुरूआत

दीपक चाहर पारी का पहला ओवर करने आए। पहली ही गेंद पर नजमुल हुसैन शांतो को स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। तीसरी गेंद पर अनामुल हक ने प्‍वाइंट और कवर्स के बीच से बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 5 रन बने और एक विकेट आया।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 1 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 5/1। लिटन दास 0* और अनामुल हक 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 14:39 IST

भारत की पारी 186 रन पर ऑलआउट

इबादत हुसैन पारी का 42वां ओवर करने आए। पहली गेंद कमर की नो बॉल डाली। दूसरी गेंद पर इबादत ने मोहम्‍मद सिराज को डीप कवर्स में महमूदुल्‍लाह के हाथों कैच आउट कराया। मोहम्‍मद सिराज ने 20 गेंदों में एक चौके की मदद से 9 रन बनाए। भारतीय पारी 186 रन पर ऑलआउट हुई। जल्‍द ही बांग्‍लादेश की पारी शुरू होगी।

DEC 04, 2022 14:36 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: सिराज ने जमाया अर्धशतक

शाकिब अल हसन अपने स्‍पेल का आखिरी ओवर करने आए। सिराज ने दूसरी गेंद पर स्‍वीप शॉट जमाकर बाउंड्री हासिल की। इस ओवर में 6 रन बने। शाकिब अल हसन ने 10 ओवर में दो मेडन सहित 36 रन देकर पांच विकेट लिए।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 41 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 185/9। मोहम्‍मद सिराज 9* और कुलदीप सेन 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 14:33 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score:हुसैन ने किया राहुल का शिकार

इबादत हुसैन पारी का 40वां ओवर करने आए। राहुल ने पहली गेंद पर गेंदबाज के सिर के ऊपर से शानदार छक्‍का लगाया। तीसरी गेंद पर उन्‍होंने डीप फाइन लेग में बाउंड्री जमाई। पांचवीं गेंद पर इबादत हुसैन ने शॉर्ट गेंद पर राहुल को फाइन लेग पर अनामुल हक के हाथों कैच आउट कराया। राहुल ने 70 गेंदों में पांच चौके और चार छक्‍के की मदद से 73 रन बनाए। इस ओवर में 11 रन बने और एक विकेट आया।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 40 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 179/9। मोहम्‍मद सिराज 4* और कुलदीप सेन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 14:25 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: शाकिब का मेडन ओवर

शाकिब अल हसन अपने स्‍पेल का 9वां ओवर करने आए। मोहम्‍मद सिराज ने 6 गेंदों का डटकर सामना किया, लेकिन रन नहीं बना सके। यह मेडन ओवर रहा।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 39 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 168/8। केएल राहुल 63* और मोहम्‍मद सिराज 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 14:24 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: रहमान के ओवर में 2 रन बने

मुस्‍ताफिजुर रहमान अपने स्‍पेल का सातवां ओवर करने आए। केएल राहुल से भारत को करिश्‍मे की उम्‍मीद। 200 पार पहुंचना है लक्ष्‍य। इस ओवर में 2 रन बने।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 38 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 168/8। केएल राहुल 63* और मोहम्‍मद सिराज 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 14:18 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: राहुल ने जमाई बाउंड्री

शाकिब अल हसन अपने स्‍पेल का आठवां ओवर करने आए। राहुल ने पहली गेंद पर लेट कट खेलकर बाउंड्री जमाई। 

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 37 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 166/8। केएल राहुल 62* और मोहम्‍मद सिराज 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 14:14 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: रहमान का सटीक ओवर

मुस्‍ताफिजुर रहमान अपने स्‍पेल का छठा ओवर करने आए। इस ओवर में केवल 1 रन आया।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 36 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 159/8। केएल राहुल 56* और मोहम्‍मद सिराज 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 14:09 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: शाकिब का शानदार ओवर

शाकिब अल हसन अपने स्‍पेल का सातवां ओवर करने आए। पहली ही गेंद पर शार्दुल ठाकुर को क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया। ठाकुर ने 3 गेंदों में 2 रन बनाए। दीपक चाहर क्रीज पर आए। चौथी गेंद पर शाकिब ने दीपक चाहर को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करके भारत को आठवां झटका दिया। चाहर खाता नहीं खोल सके। इस ओवर में दो रन बने और दो विकेट आए।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 35 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 158/8। केएल राहुल 55* और मोहम्‍मद सिराज 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 14:00 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: शाहबाज अहमद खाता नहीं खोल सके

इबादत हुसैन अपने स्‍पेल का सातवां ओवर करने आए। हुसैन ने दूसरी गेंद पर शाहबाज अहमद को शॉर्ट कवर्स में शाकिब अल हसन के हाथों कैच आउट कराकर भारत को छठा झटका दिया। शाहबाज अहमद खाता नहीं खोल सके। शार्दुल ठाकुर क्रीज पर आए। इस ओवर में 4 रन बने और एक विकेट आया।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 34 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 156/6। केएल राहुल 55* और शार्दुल ठाकुर 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 13:54 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: शाकिब ने सुंदर का किया शिकार

शााकिब अल हसन अपने स्‍पेल का छठा ओवर करने आए। तीसरी गेंद पर उन्‍होंने वॉशिंगटन सुंदर को प्‍वाइंट पर इबादत हुसैन के हाथों कैच आउट कराकर भारत को पांचवां झटका दिया। वॉशिंगटन सुंदर ने 43 गेंदों में 19 रन बनाए। शाहबाज अहमद क्रीज पर आए। यह विकेट मेडन ओवर रहा।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 33 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 152/5। केएल राहुल 53* और शाहबाज अहमद 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 13:48 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: केएल राहुल ने जमाया अर्धशतक

इबादत हुसैन अपने स्‍पेल का छठा ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर राहुल ने डीप प्‍वाइंट की दिशा में शानदार चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर प्‍वाइंट की दिशा में चौका जमाकर राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्‍होंने 49 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्‍के की मदद से पचासा पूरा किया। 

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 32 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 152/4। केएल राहुल 53* और वॉशिंगटन सुंदर 19* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 13:43 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: हसन का मेडन ओवर

हसन महमूद पारी का 31वां ओवर करने आए। मेडन ओवर।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 31 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 142/4। केएल राहुल 44* और वॉशिंगटन सुंदर 18* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 13:39 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: राहुल ने शानदार बाउंड्री जमाई

मेहदी हसन अपने स्‍पेल का 9वां ओवर करने आए। राहुल ने पांचवीं गेंद पर फाइन लेग में चौका जमाया। आखिरी गेंद पर उन्‍होंने लांग ऑफ के ऊपर से छक्‍का जमाकर ओवर का शानदार अंत किया। इस ओवर में 11 रन बने।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 30 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 142/4। केएल राहुल 44* और वॉशिंगटन सुंदर 18* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 13:35 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: महमूद ने अच्‍छी गेंदबाजी की

हसन महमूद पारी का 29वां ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर सुंदर फिर बाल-बाल बचे। बांग्‍लादेश ने रिव्‍यु लिया कि बल्‍ले का किनारा लगा, लेकिन रीप्‍ले में द‍िखा कि वो नॉटआउट हैं। इस ओवर में 3 रन बने।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 29 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 131/4। केएल राहुल 34* और वॉशिंगटन सुंदर 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 13:30 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: सुंदर को मिला जीवनदान

मेहदी हसन अपने स्‍पेल का आठवां ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर को जीवनदान मिला। लांग ऑफ पर इबादत हुसैन ने उनका आसान कैच टपका दिया। इस ओवर में 6 रन बने।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 28 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 128/4। केएल राहुल 32* और वॉशिंगटन सुंदर 16* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 13:26 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: राहुल ने जड़ा छक्‍का

हसन महमूद अपने स्‍पेल का पांचवां ओवर करने आए। केएल राहुल ने बाउंड्री का सूखा समाप्‍त किया। पांचवीं गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से शानदार छक्‍का जमाया। इस ओवर में 10 रन बने।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 27 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 122/4। केएल राहुल 30* और वॉशिंगटन सुंदर 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 13:22 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: मेहदी का महंगा ओवर

मेहदी हसन पारी का 26वां ओवर करने आए। भारतीय बल्‍लेबाज लंबे समय से बांउड्री नहीं लगा सके हैं। इस ओवर में 7 रन जरूर बने।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 26 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 112/4। केएल राहुल 23* और वॉशिंगटन सुंदर 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 13:17 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: बाउंड्री को तरसे भारतीय बल्‍लेबाज

शाकिब अल हसन अपने स्‍पेल का पांचवां ओवर करने आए। इस ओवर में 4 सिंगल आए।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 25 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 105/4। केएल राहुल 21* और वॉशिंगटन सुंदर 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 13:14 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 100 पार भारत

मेहदी हसन अपने स्‍पेल का छठा ओवर करने आए। भारतीय बल्‍लेबाजों पर लगाम कसी। केवल एक रन खर्च किया।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 24 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 101/4। केएल राहुल 19* और वॉशिंगटन सुंदर 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 13:11 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: शाकिब का कड़ा ओवर

शाकिब अल हसन पारी का 23वां ओवर करने आए। इस ओवर में 2 रन बने।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 23 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 100/4। केएल राहुल 19* और वॉशिंगटन सुंदर 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 13:08 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: मिराज के ओवर में बने 4 रन

मेहदी हसन मिराज अपने स्‍पेल का पांचवां ओवर करने आए। इस ओवर में 4 सिंगल आए।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 22 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 98/4। केएल राहुल 18* और वॉशिंगटन सुंदर 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 13:06 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: रहमान का सटीक ओवर

मुस्‍ताफिजुर रहमान अपने स्‍पेल का पांचवां ओवर करने आए। इस ओवर में 2 रन बने।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 21 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 94/4। केएल राहुल 16* और वॉशिंगटन सुंदर 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 13:01 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: श्रेयस अय्यर 21 रन बनाकर आउट

इबादत हुसैन पारी का 20वां ओवर करने आए। आखिरी गेंद पर भारत को करारा झटका दिया। बाउंसर पर श्रेयस अय्यर को आउट किया।अय्यर बाउंसर पर पुल शॉट खेलने गए और चूक गए। गेंद उनके बल्‍ले के ऊपरी हिस्‍से में लगने के बाद हवा में गई। विकेटकीपर मुश्फिकुर रहीम ने आसान कैच लपका। श्रेयस अय्यर ने 39 गेंदों में दो चौके की मदद से 24 रन बनाए। इस ओवर में 3 रन बने और एक विकेट आया।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 20 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 92/4। केएल राहुल 15* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 12:55 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: अय्यर ने जमाया चौका

मुस्‍ताफिजुर रहमान पारी का 19वां ओवर करने आए। अय्यर ने दूसरी गेंद पर एक्‍स्‍ट्रा कवर्स की दिशा में शानदार चौका जमाया। इस ओवर में 7 रन बने।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 19 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 89/3। श्रेयस अय्यर 23* और केएल राहुल 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 12:53 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: इबादत के ओवर में बने दो रन

इबादत हुसैन अपने स्‍पेल का चौथा ओवर करने आए। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर इस ओवर में दो रन ले सके।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 18 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 82/3। श्रेयस अय्यर 18* और केएल राहुल 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 12:43 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: रहमान का शानदार ओवर

मुस्‍ताफिजुर रहमान पारी का 17वां ओवर करने आए। शानदार ओवर। केवल एक रन आया।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 17 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 80/3। श्रेयस अय्यर 16* और केएल राहुल 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 12:39 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: अय्यर ने शानदार बाउंड्री जमाई

इबादत हुसैन अपने स्‍पेल का तीसरा ओवर करने आए। चौथी गेंद पर अय्यर ने स्‍ट्रेट ड्राइव के सहारे बाउंड्री जमाई। अगली गेंद पर अय्यर ने लेग साइड में शॉट खेलकर दो रन लिए। इस ओवर में 8 रन बने।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 16 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 79/3। श्रेयस अय्यर 15* और केएल राहुल 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 12:34 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: राहुल ने जड़ा शानदार छक्‍का

शाकिब अल हसन अपने स्‍पेल का तीसरा ओवर करने आए। तीसरी गेंद पर राहुल ने स्‍वीप शॉट के जरिये शानदार छक्‍का जड़ा। इस ओवर में 8 रन बने।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 15 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 71/3। श्रेयस अय्यर 8* और केएल राहुल 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 12:32 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: इबादत के ओवर में बने 7 रन

इबादत हुसैन अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर करने आए। हुसैन ने पांचवीं गेंद बाउंसर डाली, जिसे विकेटकीपर भी नहीं रोक सके और गेंद बाउंड्री लाइन के पार गई। भारत को 5 रन का फायदा हुआ।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 14 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 63/3। श्रेयस अय्यर 7* और केएल राहुल 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 12:26 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: शाकिब के ओवर में बने 2 रन

शाकिब अल हसन अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर करने आए। इस ओवर में 6 रन बने।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 13 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 56/3। श्रेयस अय्यर 6* और केएल राहुल 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 12:22 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: हुसैन का सटीक ओवर

इबादत हुसैन पारी का 12वां ओवर करने आए। पांचवीं गेंद पर अय्यर ने ऑफ साइड में शॉट खेलकर सिंगल लिया और भारत का स्‍कोर 50 रन हुआ। इस ओवर में 1 रन बना।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 12 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 50/3। श्रेयस अय्यर 2* और केएल राहुल 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 12:18 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: शाकिब ने रोहित-कोहली का किया शिकार

शाकिब अल हसन पारी का 11वां ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा को क्‍लीन बोल्‍ड किया। रोहित के बल्‍ले और पैड के बीच काफी अंतर था। भारतीय कप्‍तान ने 31 गेंदों में चार चौके और एक छक्‍के की मदद से 27 रन बनाए। श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए। चौथी गेंद पर कोहली का शॉर्ट कवर्स में लिटन दास ने डाइव जमाकर शानदार कैच लपका। कोहली देखते ही रह गए। उन्‍होंने 15 गेंदों में एक चौके की मदद से 9 रन बनाए।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 11 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 49/3। श्रेयस अय्यर 1* और केएल राहुल 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 12:12 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: कोहली ने जमाई पहली बाउंड्री

मेहदी हसन पारी का 10वां ओवर करने आए। कोहली ने पहली गेंद पर स्‍वीप शॉट खेलकर बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 8 रन बने।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 10 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 48/1। रोहित शर्मा 27* और विराट कोहली 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 12:10 IST

रोह‍ित की शानदार बाउंड्री

महमूद हसन ने पारी का 9वां ओवर किया। रोहित शर्मा ने चौथी गेंद पर चौका जमाया। इस ओवर में 5 रन बने।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 9 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 40/1। रोहित शर्मा 26* और विराट कोहली 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 12:05 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: रोहित शर्मा ने जड़ा छक्‍का

मेहदी हसन मिराज अपने स्‍पेल का तीसरा ओवर करने आए। तीसरी गेंद पर कोहली ने सिंगल लेकर अपना खाता खोला। पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने स्‍वीप शॉट खेलकर बाउंड्री जमाई। 

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 7 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 35/1। रोहित शर्मा 18* और विराट कोहली 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 11:57 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: शिखर धवन हुए बोल्‍ड

मेहदी हसन मिराज अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर शिखर धवन को क्‍लीन बोल्‍ड किया। शिखर धवन 17 गेंदों में सात रन बनाए। धवन रिवर्स स्‍वीप शॉट खेलने गए, लेकिन चूक गएा गेंद सीधे स्‍टंप्‍स पर जाकर लगी। विराट कोहली क्रीज पर आए। 

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 5 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 23/1। रोहित शर्मा 12* और विराट कोहली 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 11:52 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: भारत की मजबूत शुरूआत

गेंदबाजी में फिर बदलाव। हसन महमूद का छोर बदलाया गया। धवन ने पहली गेंद पर प्‍वाइंट की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। अगली गेंद लेग स्‍टंप के काफी बाहर, रोहित ने दो रन दौड़कर भी लिए। अगली गेंद पर रोहित शर्मा ने खूबसूरत कवर ड्राइव लगाकर बाउंड्री हासिल की। 

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 5 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 23/0। रोहित शर्मा 12* और शिखर धवन 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 11:47 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: मेहदी हसन का शानदार ओवर

गेंदबाजी में बदलाव। मेहदी हसन मिराज पारी का चौथा ओवर करने आए। तीसरी गेंद पर धवन ने लेग साइड में शॉट खेलकर सिंगल लिया। शानदार ओवर। केवल एक रन आया।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 4 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 13/0। रोहित शर्मा 6* और शिखर धवन 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 11:44 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: धवन ने जमाई पहली बाउंड्री

मुस्‍ताफिजुर रहमान अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर धवन ने आगे बढ़कर प्‍वाइंट और कवर्स के फील्‍डर के ऊपर से चौका जमाया। आखिरी गेंद पर धवन ने सिंगल लेकर स्‍ट्राइक अपने पास रखी।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 3 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 12/0। रोहित शर्मा 6* और शिखर धवन 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 11:40 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: रोहित शर्मा ने जमाई मैच की पहली बाउंड्री

हसन महमूद ने पारी का दूसरा ओवर डाला। रोहित शर्मा ने तीसरी गेंद पर प्‍वाइंट और कवर्स के बीच से शानदार चौका जमाया। इस ओवर में 5 रन बने।

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 2 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 6/0। रोहित शर्मा 5* और शिखर धवन 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 11:39 IST

IND vs BAN 1st Odi Live Score: रहमान की शानदार शुरूआत

मुस्‍ताफिजुर रहमान ने मेडन ओवर के साथ शुरूआत की। इस ओवर में रोहित शर्मा को लेग बाई का रन मिला। 

IND vs BAN 1st Odi Live Score: 1 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 1/0। रोहित शर्मा 0* और शिखर धवन 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 04, 2022 11:18 IST

ऋषभ पंत को किया रिलीज

DEC 04, 2022 11:08 IST

भारत की प्‍लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्‍तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्‍मद सिराज और कुलदीप सेन।

DEC 04, 2022 11:07 IST

बांग्‍लादेश की प्‍लेइंग 11

लिटन दास (कप्‍तान), अनामुल हक, नजमुल हुसैन शांतो, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम, महमूदुल्‍लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, मुस्‍ताफिजुर रहमान और इबादत हुसैन।

DEC 04, 2022 11:04 IST

दोनों टीमों का संयोजन

बांग्‍लादेश के कप्‍तान लिटन दास ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बांग्‍लादेश की टीम तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर्स के संयोजन के साथ खेल रही है। वहीं रोहत शर्मा ने बताया कि टीम में चार ऑलराउंडर्स खेल रहे हैं और कुलदीप सेन को डेब्‍यू का मौका दिया गया है। केएल राहुल विकेटकीपिंग की जिम्‍मेदारी संभालेंगे।

DEC 04, 2022 11:02 IST

बांग्‍लादेश ने जीता टॉस

बांग्‍लादेश के कप्‍तान लिटन दास ने भारत के खिलाफ रविवार को पहले वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बांग्‍लादेश की टीम तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर्स के साथ मैदान संभाल रही है।

DEC 04, 2022 10:32 IST

सात साल बाद बांग्‍लादेश में खेलेगी भारतीय टीम

भारतीय टीम सात साल बाद बांग्‍लादेश में वनडे मैच खेलने उतरेगी। भारत ने इससे पहले 2015 में बांग्‍लादेश में वनडे मैच खेला था। टीम इंडिया की कोशिश मुकाबला जीतने की होगी।

DEC 04, 2022 10:10 IST

नाथन लायन ने तोड़ा अश्विन का रिकॉर्ड

ऑस्‍ट्रेलिया और वेस्‍टइंडीज के बीच पर्थ में पहला टेस्‍ट मैच खेला जा रहा है। ऑस्‍ट्रेलिया के अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लायन ने रविवार को वेस्‍टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्‍ट के पांचवें व आखिरी दिन बड़ी उपलब्धि हासिल की है। लायन टेस्‍ट क्रिकेट में आठवें सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। ऑस्‍ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लायन ने भारत के दिग्‍गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ दिया है। नाथन लायन के खबर लिखे जाने तक 444 विकेट हो चुके हैं जबकि अश्विन ने 442 टेस्‍ट शिकार किए हैं।

DEC 04, 2022 09:51 IST

भारत-बांग्‍लादेश के बीच घमासान

भारत और बांग्‍लादेश के बीच कुछ ही देर में घमासान शुरू होने वाला है। दोनों ही टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्‍मीद है।
DEC 04, 2022 08:16 IST

कोहली बना सकते हैं रिकॉर्ड

कोहली के पास एक देश में सबसे कम वनडे पारियों में 1000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका है। उन्‍होंने बांग्‍लादेश में केवल 15 पारियों में 970 रन बनाए हैं। वो पहले वनडे में 30 रन बनाते ही इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे। इस समय यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है, जिन्‍होंने इंग्‍लैंड में 18 पारियों में 1000 रन पूरे किए हैं।

DEC 04, 2022 08:14 IST

भारत का पलड़ा भारी

भारत और बांग्‍लादेश के बीच अब तक कुल 36 वनडे खेले गए हैं। मेन इन ब्‍ल्‍यू का पलड़ा भारी रहा, जिसने 30 मैच जीते। बांग्‍लादेश की टीम केवल 5 मैच जीतने में कामयाब रही है। एक मैच का नतीजा नहीं निकला।

DEC 04, 2022 08:14 IST

शमी बाहर, उमरान को मिला मौका

तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी दाएं हाथ के कंधें में चोट के कारण आगामी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। शमी की जगह तेज गेंदबाज उमरान मलिक को भारतीय स्‍क्‍वाड में शामिल किया गया है।

DEC 04, 2022 08:13 IST

पहला वनडे

भारत और बांग्‍लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को मीरपुर के शेर-ए-बांग्‍ला स्‍टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला सुबह 11:30 बजे शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले होगा।