LIVE

T20 World Cup, IND vs AUS Warm up Match Highlights: हार्दिक पांड्या ने जड़ा विजयी छक्‍का, भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया को विशाल अंतर से हराया

T20 World Cup, IND vs AUS Warm Up Match Highlights: भारतीय टीम ने बुधवार को टी20 विश्‍व कप के दूसरे अभ्‍यास मैच में ऑस्‍ट्रेलिया को विशाल अंतर से मात दी। भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया को 13 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से मात दी।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Oct 21, 2021, 19:34 IST
Follow on Google News
T20 World Cup, IND vs AUS Warm up Match Highlights: हार्दिक पांड्या ने जड़ा विजयी छक्‍का, भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया को विशाल अंतर से हराया

T20 World Cup, IND vs AUS, Warm up Match Highlights: रोहित शर्मा (60 रिटायर्ड हर्ट) और सूर्यकुमार यादव (38*) की उम्‍दा पारियों की बदौलत भारतीय टीम ने बुधवार को टी20 विश्‍व कप के दूसरे अभ्‍यास मैच में ऑस्‍ट्रेलिया को विशाल अंतर से मात दी। भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया को 13 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से मात दी। भारत ने लगातार अपना दूसरा अभ्‍यास मैच जीता। इससे पहले टीम इंडिया ने इंग्‍लैंड को मात दी थी। अब भारतीय टीम टी20 विश्‍व कप में अपने अभियान की शुरूआत रविवार को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान के खिलाफ करेगी।

भारत की पारी का हाल

153 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को केएल राहुल (39) और रोहित शर्मा (60) ने शानदार शुरूआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की। आगर की गेंद पर राहुल का कवर्स में डेविड वॉर्नर ने अच्‍छा कैच लपका। राहुल ने 31 गेंदों में दो चौके और तीन छक्‍के की मदद से 39 रन बनाए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने रोहित का अच्‍छा साथ निभाया।

दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की। रोहित शर्मा 41 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्‍के की मदद से 60 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। सूर्यकुमार यादव ने 27 गेंदों में पांच चौके और एक छक्‍के की मदद से नाबाद 38 रन बनाए। हार्दिक पांड्या 8 गेंदों में एक छक्‍के की मदद से 14 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्‍ट्रेलिया की तरफ से एश्‍टन आगर को एकमात्र सफलता मिली।

ऑस्‍ट्रेलियाई पारी का हाल

इससे पहले स्‍टीव स्मिथ (57) और मार्कस स्‍टोइनसि (41*) की उम्‍दा पारियों की बदौलत ऑस्‍ट्रेलिया ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 152 रन बनाए। टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी ऑस्‍ट्रेलिया की शुरूआत बेहद खराब रही। रविचंद्रन अश्विन ने दूसरे ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर डेविड वॉर्नर (1) व मिचेल मार्श को अपना शिकार बनाया। मार्श खाता नहीं खोल सके। चौथे ओवर में जडेजा ने आरोन फिंच (8) को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करके ऑस्‍ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया। यहां से स्मिथ और ग्‍लेन मैक्‍सवेल (37) ने कंगारू टीम की पारी को संभाला।

दोनों ने चौथे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की और टीम को खराब स्थिति से उबारा। राहुल चाहर ने ग्‍लेन मैक्‍सवेल को बोल्‍ड करके इस साझेदारी को तोड़ा। यहां से स्मिथ और स्‍टोइनिस ने 76 रन की साझेदारी करके ऑस्‍ट्रेलिया को सम्‍मानजनक स्‍कोर तक पहुंचाया। भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने दो विकेट लिए। भुवनेश्‍वर कुमार, रवींद्र जडेजा और राहुल चाहर को एक-एक विकेट मिला।

OCT 20, 2021 18:50 IST

भारत ने 8 विकेट से जीता मैच

सूर्यकुमार यादव का बेहद आकर्षक शॉट। केन रिचर्डसन ने लेग कटर गेंद डाली, जिस पर यादव ने स्‍कूप शॉट खेलकर चौका जमाया। हार्दिक पांड्या ने छक्‍का जमाकर भारत की जीत पर मुहर लगाई। भारत ने 8 विकेट से जीता मैच। 17.5 ओवर में हासिल किया टार्गेट। 

OCT 20, 2021 18:46 IST

पैट कमिंस के ओवर में बने 5 रन

भारतीय टीम जीत के करीब पहुंच गई है। भारत को 3 ओवर में 14 रन की दरकार है। 17 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 139/2। हार्दिक पांड्या 5* और सूर्यकुमार यादव 33* रन बनाकर खेल रहे हैं।

OCT 20, 2021 18:42 IST

मिचेल स्‍टार्क के ओवर में 7 रन बने

मिचेल स्‍टार्क के ओवर की दूसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव बाउंड्री निकालने में कामयाब हुए। 16 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 134/2। हार्दिक पांड्या 1* और सूर्यकुमार यादव 32* रन बनाकर खेल रहे हैं।

OCT 20, 2021 18:38 IST

रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट

रोहित शर्मा 41 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्‍के की मदद से 60 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। उनकी जगह हार्दिक पांडरूा बल्‍लेबाजी करने आए हैं।

OCT 20, 2021 18:35 IST

पैट कमिंस की हुई धुनाई

पैट कमिंस विश्‍वस्‍तरीय गेंदबाज हैं, लेकिन भारतीय बल्‍लेबाज उनका मखौल बना रहे हैं। रोहित शर्मा ने पहली ही गेंद पर दमदार पुल शॉट जमाकर छक्‍का जमाया। फिर चौथी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने भी लेग साइड में दमदार छक्‍का जमाया। 15 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 127/1। रोहित शर्मा 60* और सूर्यकुमार यादव 27* रन बनाकर खेल रहे हैं।

OCT 20, 2021 18:30 IST

रोहित शर्मा का अर्धशतक

रोहित शर्मा ने स्‍टोइनिस द्वारा किए पारी के 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर प्‍वाइंट के पास से लेट कट के जरिये बाउंड्री हासिल की और अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित ने 36 गेंदों में 5 चौके और दो छक्‍के की मदद से पचासा पूरा किया। आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने स्‍कूप शॉट खेलकर चौका जमाया। 14 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 113/1। रोहित शर्मा 53* और सूर्यकुमार यादव 20* रन बनाकर खेल रहे हैं।

OCT 20, 2021 18:25 IST

ग्‍लेन मैक्‍सवेल का महंगा ओवर

रोहित शर्मा ने ग्‍लेन मैक्‍सवेल का डीप मिडविकेट की दिशा में छक्‍का जमाकर स्‍वागत किया। इसके बाद बल्‍लेबाजों ने चार सिंगल लिए। इस ओवर में 10 रन बने। 13 ओवर में भारत का स्‍कोर 101/1। रोहित शर्मा 47* और सूर्यकुमार यादव 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।

OCT 20, 2021 18:22 IST

बल्‍लेबाजों के आकर्षक स्‍ट्रोक्‍स... वाह

रोहित शर्मा ने ओवर की तीसरी गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से शानदार छक्‍का जमाया। फिर ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने प्‍वाइंट के पास से खूबसूरती से गेंद को सीमा रेखा के पार भेजा। इस ओवर में 12 रन बने। 12 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 91/1। सूर्यकुमार यादव 12* और रोहित शर्मा 39* रन बनाकर खेल रहे हैं।

OCT 20, 2021 18:17 IST

जंपा के ओवर में 6 सिंगल

सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा ने एडम जंपा की 6 गेंदों पर 6 रन बटोरे। 11 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 79/1। सूर्यकुमार यादव 7* और रोहित शर्मा 32* रन बनाकर खेल रहे हैं।

OCT 20, 2021 18:14 IST

सूर्या का शानदार चौका

एश्‍टन आगर ने ओवर की दूसरी गेंद पर केएल राहुल को आउट किया। फिर सूर्यकुमार यादव ने उनकी जगह ली और ओवर की आखिरी गेंद पर आकर्षक स्‍वीप शॉट जमाकर चौका हासिल किया। 10 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 73/1। रोहित शर्मा 29* और सूर्यकुमार यादव 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

OCT 20, 2021 18:10 IST

आगर ने केएल राहुल को बनाया शिकार

दो ओवर में बाउंड्री नहीं मिलने का असर दिखा और एश्‍टन आगर ने 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर केएल राहुल को अपना शिकार बनाया। राहुल ने आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलना चाहा, लेकिन बल्‍ले से उनका एक हाथ छूट गया। डेविड वॉर्नर ने कवर्स में पीछे दौड़कर शानदार कैच लपका। केएल राहुल ने 31 गेंदों में दो चौके और तीन छक्‍के की मदद से 38 रन बनाए।

OCT 20, 2021 18:07 IST

मिचेल मार्श के ओवर में 5 रन बने

मिचेल मार्श ने अच्‍छी गेंदबाजी की और भारतीय ओपनर्स को बाउंड्री जमाने का मौका नहीं दिया। 9 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 67/0। केएल राहुल 39* और रोहित शर्मा 27* रन बनाकर खेल रहे हैं।

OCT 20, 2021 18:02 IST

मार्कस स्‍टोइनिस के ओवर में बने 4 रन

मार्कस स्‍टोइनिस ने दोनों भारतीय ओपनर्स को बाउंड्री लगाने से रोक लिया। 8 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 62/0। रोहित शर्मा 25* और केएल राहुल 36* रन बनाकर खेल रहे हैं।

OCT 20, 2021 17:57 IST

केएल राहुल ने जमाए दो लंबे छक्‍के

केएल राहुल ने एडम जंपा के ओवर की दूसरी गेंद पर पैर बाहर निकालकर लांग ऑन के ऊपर से लंबा छक्‍का जमाया। फिर चौथी गेंद पर गेंदबाज के सिर के ऊपर से एक और छक्‍का जड़ा। इस ओवर में 16 रन बने। 7 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 58/0। रोहित शर्मा 23* और केएल राहुल 34* रन बनाकर खेल रहे हैं।

OCT 20, 2021 17:54 IST

केन रिचर्डसन के ओवर में बने 6 रन

केन रिचर्डसन के ओवर में केएल राहुल ने मिड ऑफ के ऊपर से एक चौका जमाया। इसके अलावा ओवर में केवल दो सिंगल आए। 6 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 42/0। रोहित शर्मा 20* और केएल राहुल 21* रन बनाकर खेल रहे हैं।

OCT 20, 2021 17:49 IST

एडम जंपा के ओवर में बने 7 रन

एडम जंपा के ओवर में रोहित शर्मा एक बाउंड्री निकालने में कामयाब हुए। इसके अलावा ओवर में तीन सिंगल आए। 5 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 36/0। रोहित शर्मा 19* और केएल राहुल 16* रन बनाकर खेल रहे हैं।

OCT 20, 2021 17:46 IST

पैट कमिंस की दमदार वापसी

पैट कमिंस ने शानदार वापसी करते हुए चौथे ओवर में केवल चार रन खर्च किए। 4 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 29/0। रोहित शर्मा 14* और केएल राहुल 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।

OCT 20, 2021 17:40 IST

राहुल ने छक्‍के से किया आगर का स्‍वागत

केएल राहुल ने एश्‍टन आगर की पहली ही गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से छक्‍का जमाया। फिर आगर ने दमदार वापसी की और पूरे ओवर में केवल दो रन दिए। 3 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 25/0। रोहित शर्मा 10* और केएल राहुल 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।

OCT 20, 2021 17:37 IST

रोहित शर्मा ने दो बाउंड्री जमाई

रोहित शर्मा ने पैट कमिंस द्वारा किए पारी के दूसरे ओवर की आखिरी दो गेंदों में दो चौके जड़े। पहला चौका प्‍वाइंट के ऊपर से जमाया। फिर फाइन लेग की दिशा में दूसरा चौका जमाया। इस ओवर में 10 रन बने। दो ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 17/0। रोहित शर्मा 9* और केएल राहुल 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।

OCT 20, 2021 17:31 IST

राहुल को भाग्‍य के सहारे मिली बाउंड्री

मिचेल स्‍टार्क ने पहले ओवर की पांच गेंदें अच्‍छी डाली। मगर आखिरी गेंद पर राहुल के बल्‍ले का बाहरी किनारा लगकर गेंद शॉर्ट थर्डमैन की दिशा में बाउंड्री लाइन के पार गई। 1 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 7/0। केएल राहुल 6* और रोहित शर्मा 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

OCT 20, 2021 17:14 IST

भारत को मिला जीत के लिए 153 रन का लक्ष्‍य

भुवनेश्‍वर कुमार ने स्‍टीव स्मिथ को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। स्मिथ ने 48 गेंदों में सात चौकी की मदद से 57 रन बनाए। 20 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 152/5। मैथ्‍यू वेड 4* और मार्कस स्‍टोइनिस 41* रन बनाकर खेल रहे हैं।

OCT 20, 2021 17:07 IST

बेअसर रहे वरुण चक्रवर्ती

वरुण चक्रवर्ती की धुनाई मार्कस स्‍टोइनिस ने अच्‍छी तरह की। पहली गेंद पर शानदार चौका, दूसरी गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से छक्‍का। अगली दो गेंदों में दो-दो करके रन लिए। वरुण चक्रवती के ओवर में 15 रन बने। 19 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 146/4। स्‍टीव स्मिथ 57* और मार्कस स्‍टोइनिस 40* रन बनाकर खेल रहे हैं।

OCT 20, 2021 17:02 IST

भुवी के ओवर में आई दो बाउंड्री जमाई

स्‍टोइनिस ने भुवी के ओवर की पहली गेंद पर प्‍वाइंट की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। फिर अगली ही गेंद पर कवर्स के ऊपर से शानदार चौका जमाया। इसके बाद स्‍टीव स्मिथ ने भी मौका मिलते ही बाउंड्री जमा दी। आखिरी गेंद पर स्मिथ ने 2 रन लिए। इस ओवर में 13 रन बने। 18 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 131/4। स्‍टीव स्मिथ 57* और मार्कस स्‍टोइनिस 25* रन बनाकर खेल रहे हैं।

OCT 20, 2021 16:55 IST

स्‍टीव स्मिथ ने पूरी की हाफ सेंचुरी

स्‍टीव स्मिथ ने एक्‍स्‍ट्रा कवर्स के ऊपर से शानदार चौका जड़ा। ओवर की चौथी गेंद पर स्मिथ ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से जोरदार शॉट जमाकर चौका हासिल किया। दमदार शॉट। लगातार तीसरी गेंद पर स्मिथ ने बाउंड्री जमाई। शार्दुल ने शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर स्मिथ ने प्‍वाइंट के ऊपर से चौका जमाया। आखिरी गेंद पर दो रन लेकर स्मिथ ने अपना अर्धशतक पूरा किया। स्मिथ ने 41 गेंदों में 6 चौके की मदद से पचासा पूरा किया। इस ओवर में 18 रन बने। 17 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 118/4। स्‍टीव स्मिथ 51* और मार्कस स्‍टोइनिस 18* रन बनाकर खेल रहे हैं।

OCT 20, 2021 16:51 IST

वरुण चक्रवर्ती के ओवर में 8 रन बने

मार्कस स्‍टोइनिस ने रिवर्स स्‍वीप के जरिये बाउंड्री हासिल की और वरुण चक्रवर्ती का गेंदबाजी में स्‍वागत किया। इस ओवर में 8 रन बने। ऑस्‍ट्रेलिया ने 100 रन का आंकड़ा पार किया। 16 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 102/4।  स्‍टीव स्मिथ 36* और मार्कस स्‍टोइनिस 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।

OCT 20, 2021 16:45 IST

शार्दुल ठाकुर के ओवर में बने 8 रन

स्‍टीव स्मिथ कोशिश कर रहे हैं कि हर ओवर में बाउंड्री निकाल सके। 15वें ओवर की चौथी गेंद पर वह चौका जमाने में कामयाब रहे। 15 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 94/4। मार्कस स्‍टोइनिस 11* और स्‍टीव स्मिथ 34* रन बनाकर खेल रहे हैं।

OCT 20, 2021 16:40 IST

अश्विन के ओवर में बने 5 रन

रविचंद्रन अश्विन अपनी हैट्रिक पूरी नहीं कर पाए। स्‍टोइनिस और स्‍टीव स्मिथ ने अश्विन के ओवर में 5 रन बटोरे। 14 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 86/4। स्‍टीव स्मिथ 28* और मार्कस स्‍टोइनिस 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।

OCT 20, 2021 16:36 IST

स्‍टोइनिस ने जमाई शानदार बाउंड्री

मार्कस स्‍टोइनिस ने विराट कोहली द्वारा किए ओवर की चौथी गेंद पर लांग ऑन और मिडविकेट के बीच से शानदार बाउंड्री जमाई। यह शॉर्ट लेंथ की गेंद थी। 13 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 81/4। मार्कस स्‍टोइनिस 7* और स्‍टीव स्मिथ 25* रन बनाकर खेल रहे हैं।

OCT 20, 2021 16:32 IST

राहुल चाहर ने मैक्‍सवेल का किया शिकार

राहुल चाहर की गेंद में कोई खराबी नहीं थी, लेकिन ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने रिवर्स स्‍वीप से थर्डमैन की दिशा में चौका जमाया। अगली तीन गेंदें डॉट डालने के बाद पांचवीं गेंद पर चाहर ने ग्‍लेन मैक्‍सवेल को कट एंड बोल्‍ड किया। ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने 28 गेंदों में 5 चौके की मदद से 37 रन बनाए। मैक्‍सवेल की जगह स्‍टोइनिस बल्‍लेबाजी करने आए। 12 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 73/4। स्‍टीव स्मिथ 23* और मार्कस स्‍टोइनिस 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

OCT 20, 2021 16:26 IST

ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने जडेजा के ओवर में लगाई बाउंड्री

ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने जडेजा की लेंथ गेंद पर मिडविकेट की दिशा में शानदार चौका लगाया। अगली ही गेंद पर एक्‍स्‍ट्रा कवर्स के ऊपर से चौका जमाया। इस ओवर में 11 रन बने। 11 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 68/3। ग्‍लेन मैक्‍सवेल 33* और स्‍टीव स्मिथ 23* रन बनाकर खेल रहे हैं।

OCT 20, 2021 16:19 IST

राहुल चाहर के ओवर में 8 रन बने

स्मिथ ने राहुल चाहर की पहली ही गेंद पर शानदार चौका जमाया। फिर अगली तीन गेंदों में तीन रन सिंगल से बनाए। मैक्‍सवेल और स्मिथ ने ऑस्‍ट्रेलियाई पारी को संभाल लिया है। 10 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 57/3। स्‍टीव‍ स्मिथ 22* और ग्‍लेन मैक्‍सवेल 23* रन बनाकर खेल रहे हैं।

OCT 20, 2021 16:17 IST

जडेजा के ओवर में आई बाउंड्री

स्‍टीव स्मिथ ने 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर शानदार बाउंड्री जमाई। ऑस्‍ट्रेलियाई टीम वापसी की राह पर। 9 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 49/3। स्‍टीव स्मिथ 16* और ग्‍लेन मैक्‍सवेल 21* रन बनाकर खेल रहे हैं।

OCT 20, 2021 16:16 IST

राहुल चाहर का अच्‍छा ओवर

ऑस्‍ट्रेलिया पर दबाव साफ नजर आ रहा है। राहुल चाहर के ओवर में बल्‍लेबाज केवल 4 रन बना पाए। 8 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 42/3। स्‍टीव स्मिथ 10* और ग्‍लेन मैक्‍सवेल 20* रन बनाकर खेल रहे हैं।

OCT 20, 2021 16:08 IST

विराट कोहली ने डाला ओवर

विराट कोहली ने अच्‍छा ओवर किया। भारतीय टीम इसका मतलब है कि गेंदबाजी में अपना छठा विकल्‍प खोज रहा है। इस ओवर में 4 रन बने। 7 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 38/3। ग्‍लेन मैक्‍सलेल 18* और स्‍टीव स्मिथ 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।

OCT 20, 2021 16:04 IST

जडेजा की हुई धुनाई

ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने रवींद्र जडेजा की धुनाई कर दी। पहली दो गेंदों पर दो चौके लगे। फिर तीसरी गेंद पर 3 रन दौड़कर लिए। इस ओवर 14 रन बने। 6 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 34/3। स्‍टीव स्मिथ 6* और ग्‍लेन मैक्‍सवेल 16* रन बनाकर खेल रहे हैं।

OCT 20, 2021 16:00 IST

शार्दुल ठाकुर का सटीक ओवर

स्‍टीव स्मिथ और ग्‍लेन मैक्‍सवेल ऑस्‍ट्रेलियाई पारी संभालने में जुटे हैं। हालांकि, ऑस्‍ट्रेलिया की रनगति काफी कम है। 5 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 20/3। ग्‍लेन मैक्‍सवेल 4* और स्‍टीव स्मिथ 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

OCT 20, 2021 15:51 IST

जडेजा ने पहली गेंद पर फिंच का किया शिकार

रवींद्र जडेजा ने अपने गेंदबाजी स्‍पेल की शानदार शुरूआत की। पहली ही गेंद पर आरोन फिंच को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट कर दिया। जडेजा ने लेंथ बॉल डाली और फिंच ने पैर आगे बढ़ाया। गेंद जाकर पैड पर लगी। खिलाड़‍ियों के जोरदार अपील करने पर अंपायर ने ऊंगली उठाई। फिंच ने 10 गेंदों में एक चौके की मदद से 8 रन बनाए। 4 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 14/3। स्‍टीव स्मिथ 2* और ग्‍लेन मैक्‍सवेल 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

OCT 20, 2021 15:46 IST

भुवी के ओवर में ऑस्‍ट्रेलिया को मिली पहली बाउंड्री

भुवनेश्‍वर कुमार ने लाइन अच्‍छी बरकरार रखी। मगर तीसरी गेंद पर फिंच ने स्‍ट्रेट ड्राइव जमाकर बाउंड्री हासिल की। यह गेंद भुवी की ऊंगली पर लगकर गई। हालांकि, भुवी ने दमदार वापसी की और अगली तीन गेंदों में केवल 1 रन दिया। 3 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 11/2। आरोन फिंच 8* और स्‍टीव स्मिथ 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

OCT 20, 2021 15:40 IST

अश्विन ने दो गेंदों में झटके लगातार दो विकेट

अश्विन ने पहली गेंद पर कोई रन नहीं दिया। फिर अगली तीन गेंदों में फिंच और वॉर्नर ने एक-एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर अश्विन ने वॉर्नर को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करके ऑस्‍ट्रेलिया को पहला झटका दिया। अश्विन ने ऑफ स्‍टंप पर लेंथ गेंद डाली, जिस पर वॉर्नर रिवर्स स्‍वीप शॉट खेलने गए। उनके पैर पर पहले गेंद लगी। अपील पर अंपायर ने ऊंगली खड़ी करने में देरी नहीं की। वॉर्नर ने 7 गेंदों में 1 रन बनाया। अगली ही गेंद पर अश्विन ने फॉर्म में चल रहे मिचेल मार्श को पहली स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराकर ऑस्‍ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया। 2 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 6/2। आरोन फिंच 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।

OCT 20, 2021 15:34 IST

भुवनेश्‍वर कुमार का कड़क ओवर

भुवनेश्‍वर कुमार ने भारतीय टीम के लिए पारी का पहला ओवर किया। पहली ही गेंद पर भुवी को स्विंग मिला। ऑस्‍ट्रेलिया को चौथी गेंद पर दो रन मिले क्‍योंकि भुवी ने लेग स्‍टंप के बाहर गेंद डाली और किशन गेंद को लपक नहीं सके। बल्‍लेबाजों ने रन दौड़ लिया। भुवनेश्‍वर कुमार का पहला ओवर शानदार। केवल 3 रन खर्च किए। डेविड वॉर्नर 0* और आरोन फिंच 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

OCT 20, 2021 15:17 IST

विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा ने संभाली कमान

भारत ने तीन खिलाड़ियों को आराम दिया है। नियमित कप्तान विराट कोहली, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध नहीं उतरेंगी। कोहली  की जगह सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा टीम इंडिया की कमाल संभाल रहे हैं।

OCT 20, 2021 15:14 IST

IND vs AUS: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत (11 बैटिंग, 11 फील्डिंग): रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती

ऑस्ट्रेलिया (11 बैटिंग, 11 फील्डिंग): आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), एश्टन एगर, मिशेल स्टार्क, केन रिचर्डसन, एडम ज़म्पा, ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस।


 

OCT 20, 2021 15:04 IST

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ जीता टॉस

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पिछले मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने वाली भारतीय को फिर पहले बॉलिग करने का मौका मिला है।

OCT 20, 2021 14:39 IST

India vs Australia Head to Head: किसका दबदबा?

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अभी  तक  24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इस दौरान टीम इंडिया का दबदबा रहा। भारत ने 13 मैच जीते जबकि ऑस्ट्रेलिया को 9 बार विजय मिली। वहीं, टी20 विश्व कप में दोनों टीमों की 5 मर्तबा टक्कर हुई है, जिसमें भारत ने 3 और ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबले अपने नाम किए।

OCT 20, 2021 14:18 IST

दोनों की की संभावित प्‍लेइंग इलेवन 

भारत: विराट कोहली (कप्‍तान), रोहित शर्मा/ईशान किशन, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, राहुल चाहर/ वरुण चक्रवर्ती, रविचंद्रन अश्विन, भुवेश्वर कुमार/शार्दुल ठाकुर मोहम्‍मद शमी और जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मिशेल मार्श, मार्कस स्टोइनिस/ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), एश्टन एगर, मिशेल स्टार्क, केन रिचर्डसन/पैट कमिंस, एडम जम्पा, जोश इंगलिस।

OCT 20, 2021 14:00 IST

कैसी होगी भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच की पिच और मौसम

भारत-ऑस्ट्रेलिया अभ्यास मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

India vs Australia T20 World Cup 2021 Warm-up Match Pitch Report and Weather Forecast
 

OCT 20, 2021 13:46 IST

India T20 World Cup Squad: भारत का स्क्वाड

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार , मोहम्मद शमी। 
स्टैंडबाई खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर, अक्षर पटेल।
 

OCT 20, 2021 13:17 IST

Australia T20 World Cup Squad: ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड

आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल मार्श, मैथ्यू वेड, एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, केन रिचर्डसन, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्वेप्सन, जोश इंगलिस। 
स्टैंडबाई खिलाड़ी: डैन क्रिश्चियन, नाथन एलिस, डेनियल सैम्स।