LIVE

IND vs PAK Highlights: मंधाना के तूफानी अर्धशतक से भारत ने पाकिस्‍तान को रौंदा, CWG 2022 में दर्ज की पहली जीत

IND W vs PAK W, CWG 2022, Match Highlights: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2022 में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान को एकतरफा अंदाज में 38 गेंदें शेष रहते हुए 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2022 में अपनी पहली जीत दर्ज की। भारत की ओपनर स्‍मृति मंधाना ने तूफानी अर्धशतक जमाया।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Aug 1, 2022, 08:26 IST
Follow on Google News
IND vs PAK Highlights: मंधाना के तूफानी अर्धशतक से भारत ने पाकिस्‍तान को रौंदा, CWG 2022 में दर्ज की पहली जीत

IND W vs PAK W, CWG 2022, Match Highlights: स्‍मृति मंधाना (63*) के तूफानी अर्धशतक की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को ब्‍लॉकबस्‍टर मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान को 38 गेंदें शेष रहते हुए 8 विकेट से हरा दिया। कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2022 के पांचवें मुकाबले में पाकिस्‍तान ने टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी चुनी और पूरी टीम 18 ओवर में 99 रन पर ऑलआउट हुई। बता दें कि बारिश के कारण प्रत्‍येक पारी 18 ओवर की कर दी गई थी। जवाब में भारत ने केवल 11.4 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल कर लिया। इसी के साथ भारत ने कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2022 में अपनी जीत का खाता खोला। वहीं पाकिस्‍तान की यह लगातार दूसरी हार रही। 

मंधाना ने उड़ाए पाकिस्‍तान के होश

100 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को स्‍मृति मंधाना ने आक्रामक शुरूआत दिलाई। मंधाना ने पारी के दूसरे ओवर में छक्‍का और चौका जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए थे। मंधाना को शैफाली वर्मा (16) का साथ मिला और दोनों ने पावरप्‍ले में स्‍कोर 50 रन के पार कर दिया था। टुबा हसन ने शैफाली वर्मा को विकेटकीपर मुनीबा के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद मंधाना ने शब्‍बीनेनी मेघना (14) के साथ दूसरे विकेट के लिए 33 रन जोड़े।

इस बीच मंधाना ने छक्‍का जमाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। बाएं हाथ की बल्‍लेबाज ने 31 गेंदों में सात चौके और तीन छक्‍के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। यहां मेघना ने भी दो आकर्षक बाउंड्री जमाई, लेकिन ओमाएमा सोहेल की गेंद पर वो लंबा शॉट खेलने की फिराक में अपना विकेट गंवा बैठी। फिर मंधाना ने जेमिमा रॉड्रिग्‍ज (2*) के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई। स्‍मृति मंधाना ने 42 गेंदों में 8 चौके और तीन छक्‍के की मदद से नाबाद 63 रन बनाए। पाकिस्‍तान की तरफ से टुबा हसन और ओमाएमा सोहेल को एक-एक विकेट मिला।

भारतीय गेंदबाजों का दबदबा

टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी पाकिस्‍तान की शुरूआत मेघना सिंह ने बिगाड़ी। मेघना ने इरम जावेद को खाता भी नहीं खोलने दिया और विकेटकीपर यस्तिका भाटिया के हाथों कैच आउट कराया। यहां से कप्‍तान बिस्‍माह मरूफ (17) और मुनीबा अली (32) ने अर्धशतकीय साझेदारी करके पाकिस्‍तान की वापसी कराई। फिर स्‍नेह राणा ने अपनी फिरकी का जादू बिखेरा। राणा ने पारी के 9वें ओवर में इन दोनों महिला बल्‍लेबाजों को आउट कर दिया।

राणा ने मरूफ को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया तो अली का आसान कैच अपनी गेंद पर लपका। इसके बाद पाकिस्‍तान की पारी लड़खड़ा गई। ओमाएमा सोहेल (10) रन आउट हुईं। आयेशा नसीम (10) को रेनुका सिंह ने रॉड्रिग्‍ज के हाथों कैच आउट कराया। आलिया रियाज (18) रनआउट हुईं। फातिमा सना (8) का कैच शैफाली ने अपनी गेंद पर पकड़ा। आखिरी ओवर में पाकिस्‍तान की तीन विकेट गिरे और आखिरी गेंद पर वो ऑलआउट हुई। भारत की तरफ से स्‍नेह राणा और राधा यादव को दो-दो विकेट मिले। रेनुका सिंह, मेघना सिंह और शैफाली वर्मा को एक-एक सफलता मिली।

टॉस का बॉस

पाकिस्‍तान महिला क्रिकेट टीम की कप्‍तान बिस्‍माह मरूफ ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्‍तान ने अपनी प्‍लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। निदा डार कनकशन के कारण इस मैच में शिरकत नहीं कर पा रही हैं। उनकी जगह काइनात इम्‍तियाज को शामिल किया गया है। वहीं भारतीय टीम ने भी अपनी प्‍लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। राजेश्‍वरी गायकवाड़ की जगह स्‍नेह राणा को शामिल किया गया है। वहीं हरलीन देओल की जगह शब्‍बीनेनी मेघना को शामिल किया गया है।

याद दिला दें कि बारिश के कारण टॉस समय पर नहीं हुआ। हालांकि, फैंस को खुशी के पल मिले थे जब बारिश रुकी थी और भारतीय टीम ने वॉर्म-अप करना शुरू कर दिया था, लेकिन फिर से बारिश होने लगी है। मैच के लाइव अपडेट्स आपको हम यहां बताते रहेंगे। हमारे साथ जुड़े रहिए।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

भारत की प्‍लेइंग 11 - स्‍मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्‍तान), जेमिमा रॉड्रिग्‍ज, दीप्ति शर्मा, शब्‍बीनेनी मेघना, राधा यादव, मेघना सिंह, स्‍नेह राणा और रेनुका सिंह।

पाकिस्‍तान की प्‍लेइंग 11 - इरम जावेद, मुनीबा अली, ओमाएमा सोहेल, बिस्‍माह मरूफ (कप्‍तान), काइनात इम्‍तियाज, आलिया रियाज, आयेशा नसीम, फातिमा सना, टुबा हसन, डियाना बैग और अनम अमीन।

JUL 31, 2022 18:48 IST

भारत की शानदार जीत

IND W vs PAK W, CWG 2022, Live Score: फातिमा सना अपने स्‍पेल का तीसरा ओवर करने आईं। चौथी गेंद पर मंधाना ने काउ कॉर्नर में चौका जमाकर भारत को कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2022 में पहली जीत दिलाई। भारत ने पाकिस्‍तान को 38 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से हराया। स्‍मृति मंधाना 63* और जेमिमा रॉड्रिग्‍ज 2* रन बनाकर नाबाद रहीं। मंधाना ने 42 गेंदों में 8 चौके और तीन छक्‍के की मदद से 63 रन बनाए। 

JUL 31, 2022 18:44 IST

सोहेल ने मेघना को किया बोल्‍ड

IND W vs PAK W, CWG 2022, Live Score: ओमाएमा सोहेल ने पारी का 11वां ओवर किया। दूसरी गेंद पर मेघना ने प्‍वाइंट के पास से शॉट खेलकर दो रन लिए। चौथी गेंद पर ओमाएमा ने मेघना को क्‍लीन बोल्‍ड किया। मेघना ने 16 गेंदों में दो चौके की मदद से 14 रन बनाए। इस ओवर में 4 रन बने और एक विकेट आया। 11 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 96/2। स्‍मृति मंधाना 58* और जेमिमा रॉड्रिग्‍ज 1* रन बनाकर खेल रही हैं। भारत को जीत के लिए 42 गेंदों में 5 रन की जरूरत है जबकि उसके 8 विकेट शेष हैं।

JUL 31, 2022 18:39 IST

जीत के करीब भारत

IND W vs PAK W, CWG 2022, Live Score: फातिमा सना ने पारी का 10वां ओवर डाला। इस ओवर में भारतीय महिला बल्‍लेबाज एक भी बाउंड्री नहीं निकाल सकी। इस ओवर में 4 रन बने। 10 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 92/1। स्‍मृति मंधाना 57* और शब्‍बीनेनी मेघना 12* रन बनाकर खेल रही हैं। भारत को जीत के लिए 48 गेंदों में 8 रन की जरूरत है जबकि उसके 9 विकेट शेष हैं।

JUL 31, 2022 18:35 IST

मेघना ने जमाई लगातार दो बाउंड्री

IND W vs PAK W, CWG 2022, Live Score: ओमाएमा सोहेल ने पारी का 9वां ओवर डाला। मेघना ने आखिरी दो गेंदों में लगातार दो चौके जमा दिए और भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया। इस ओवर में 12 रन बने। 9 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 88/1। शब्‍बीनेनी मेघना 10* और स्‍मृति मंधाना 55* रन बनाकर खेल रही हैं। भारत को 54 गेंदों में जीत के लिए 12 रन की जरूरत है जबकि उसके 9 विकेट बचे हैं।

JUL 31, 2022 18:31 IST

मंधाना का जबर्दस्‍त अर्धशतक

IND W vs PAK W, CWG 2022, Live Score: टुबा हसन ने पारी का आठवां ओवर किया। तीसरी गेंद पर मंधाना आगे बढ़ी और लांग ऑन की दिशा में छक्‍का जमाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। बाएं हाथ की महिला बल्‍लेबाज ने अपने टी20 करियर का 18वां अर्धशतक पूरा किया। उन्‍होंने 31 गेंदों में सात चौके और तीन छक्‍के की मदद से पचासा पूरा किया। 8 ओवर में भारत का स्‍कोर 76/1। स्‍मृति मंधाना 54* और शब्‍बीनेनी मेघना 2* रन बनाकर खेल रही हैं। भारत को जीत के लिए 60 गेंदों में 24 रन की जरूरत है जबकि उसके 9 विकेट बचे हैं।

JUL 31, 2022 18:28 IST

सोहेल का कसा हुआ ओवर

IND W vs PAK W, CWG 2022, Live Score: ओमाएमा सोहेल ने पारी का सातवां ओवर किया। उन्‍होंने भारतीय महिला बल्‍लेबाजों को बाउंड्री जमाने का मौका नहीं दिया। इस ओवर में 4 रन बने। 7 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 65/1। स्‍मृति मंधाना 47* और शब्‍बीनेनी मेघना 1* रन बनाकर खेल रही हैं। भारत को जीत के लिए 66 गेंदों में 36 रन की जरूरत है जबकि उसके 9 विकेट बचे हैं।

JUL 31, 2022 18:25 IST

हसन ने शैफाली का किया शिकार

IND W vs PAK W, CWG 2022, Live Score: टुबा हसन पारी का छठां ओवर करने आईं। दूसरी गेंद पर स्‍मृति ने लेट कट खेलकर शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में बाउंड्री हासिल की। चौथी गेंद पर शैफाली ने मिडविकेट की दिशा में चौका जमाया। अगली ही गेंद पर हसन ने शैफाली को विकेटकीपर मुबीना के हाथों कैच आउट करा दिया। शैफाली ने 9 गेंदों में दो चौके और एक छक्‍के की मदद से 16 रन बनाए। इस ओवर में 9 रन बने और एक विकेट आया। 6 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 61/1। स्‍मृति मंधाना 44* और शब्‍बीनेनी मेघना 0* रन बनाकर खेल रही हैं। भारत को जीत के लिए 72 गेंदों में 40 रन की दरकार है जबकि उसके 9 विकेट शेष हैं।

JUL 31, 2022 18:19 IST

मंधाना के शॉट गजब भई गजब

IND W vs PAK W, CWG 2022, Live Score: फातिमा सना पारी का पांचावां ओवर करने आईं। तीसरी गेंद पर मंधाना ने पुल शॉट खेलकर डीप स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में बाउंड्री जमाई। पांचवीं गेंद पर मंधाना दो कदम आगे चलकर आईं और लांग ऑन में छक्‍का जमा दिया। इस ओवर में 11 रन बने। 5 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 52/0। स्‍मृति मंधाना 39* और शैफाली वर्मा 12* रन बनाकर खेल रही हैं। भारत को जीत के लिए 78 गेंदों में 48 रन की दरकार है जबकि उसके सभी विकेट बचे हैं।

JUL 31, 2022 18:14 IST

मंधाना-शैफाली का आक्रामक अंदाज

IND W vs PAK W, CWG 2022, Live Score: अनम अमीन अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर करने आईं। शैफाली वर्मा ने पहली ही गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से छक्‍का जमाया। दूसरी गेंद पर शैफाली ने सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर मंधाना ने आगे बढ़कर शॉट जमाया और गेंद उनके बल्‍ले के ऊपरी किनारे पर लगकर प्‍वाइंट के फील्‍डर के पास से बाउंड्री लाइन के पार गई। पांचवीं गेंद पर मंधाना ने सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर शैफाली ने आगे बढ़कर मिड ऑफ के बाहर से चौका जमाया। इस ओवर में 16 रन बने। 4 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 41/0। स्‍मृति मंधाना 28* और शैफाली वर्मा 12* रन बनाकर खेल रही हैं। भारत को जीत के लिए 84 गेंदों में 60 रन की जरूरत है जबकि उसके सभी विकेट बचे हैं।

JUL 31, 2022 18:10 IST

मंधाना की खूबसूरत बाउंड्र‍ियां

IND W vs PAK W, CWG 2022, Live Score: डायना बैग अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर करने आईं। दूसरी गेंद पर मंधाना ने खूबसूरत शॉट खेला। उन्‍होंने ओवरपिच गेंद पर कवर्स की दिशा में चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर मंधाना ने डीप स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में बाउंड्री जमाई। आखिरी गेंद पर मंधाना ने बैकवर्ड प्‍वाइंट और शॉर्ट थर्ड मैन के फील्‍डर के बीच से चौका जमाया। इस ओवर में 13 रन बने। 3 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 25/0। स्‍मृति मंधाना 23* और शैफाली वर्मा 1* रन बनाकर खेल रही हैं। भारत को जीत के लिए 90 गेंदों में 75 रन की जरूरत है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।

JUL 31, 2022 18:07 IST

स्‍मृति ने जमाया शानदार छक्‍का

IND W vs PAK W, CWG 2022, Live Score: अनम अमीन पारी का दूसरा ओवर करने आईं। स्‍मृति मंधाना ने दूसरी गेंद पर मिड ऑन के ऊपर से शानदार छक्‍का लगाया। फिर आखिरी गेंद पर मंधाना ने चौका जमाया। इस ओवर में 10 रन बने। 2 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 12/0। स्‍मृति मंधाना 11* और शैफाली वर्मा 0* रन बनाकर खेल रही हैं। भारत को जीत के लिए 96 गेंदों में 89 रन की जरूरत है जबकि उसके सभी विकेट बचे हैं।

JUL 31, 2022 18:05 IST

बैग ने अच्‍छा ओवर किया

IND W vs PAK W, CWG 2022, Live Score: डायना बैग ने पाकिस्‍तान के लिए पहला ओवर डाला। इस ओवर में केवल दो रन बने। 1 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 2/0। भारत को जीत के लिए 102 गेंदों में 99 रन की दरकार है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।

JUL 31, 2022 17:49 IST

99 रन पर ऑलआउट हुई पाकिस्‍तान टीम

IND W vs PAK W, CWG 2022, Live Score: राधा यादव पारी का आखिरी ओवर करने आईं। पहली गेंद पर कायनात ने सिंगल लिया। दूसरी गेंद पर राधा ने डायना बैग को स्‍टंपिंग कराया। बैग पहली गेंद पर खाता नहीं खोल सकीं। चौथी गेंद पर टुबा हसन ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर टुबा हसन रनआउट हुईं। आखिरी गेंद पर राधा यादव ने कायनाम इम्तियाज को क्‍लीन बोल्‍ड किया। कायनात ने3 गेंदों में दो रन बनाए। इस ओवर में 3 रन बने और तीन विकेट गिरे। पाकिस्‍तान की टीम 18 ओवर में 99 रन बनाकर ऑलआउट हुई। भारत की तरफ से स्‍नेह राणा और राधा यादव को दो-दो विकेट मिले। रेनुका सिंह, मेघना सिंह और शैफाली वर्मा को एक-एक विकेट मिला। भारत को 100 रन का लक्ष्‍य मिला। जल्‍द ही भारत की पारी शुरू होगी। 

JUL 31, 2022 17:41 IST

शैफाली वर्मा ने फातिमा को भेजा डगआउट

IND W vs PAK W, CWG 2022, Live Score: शैफाली वर्मा अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर करने आईं। पहली गेंद पर आलिया का शॉट शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में गया। दीप्ति शर्मा ने थ्रो किया और खुद को बचाने की फिराक में आलिया अपना हाथ चोटिल कर बैठीं। तीसरी गेंद पर फातिमा ने डीप कवर्स में शानदार शॉट लगाया और जेमिमा ने डाइव लगाकर उतना ही शानदार बचाव किया। पांचवीं गेंद पर आलिया रियाज रन आउट हुईं। आलिया ने मिड ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लेने की कोशिश की। वहां मौजूद मेघना ने सीधा थ्रो जमाकर उन्‍हें रन आउट किया। आलिया रियाज ने 22 गेंदों में दो चौके की मदद से 18 रन बनाए। आखिरी गेंद पर शैफाली ने फातिमा सना का शानदार कैच लपका। फातिमा सना ने 6 गेंदों में 1 चौके की मदद से 8 रन बनाए। इस ओवर में 4 रन बने और दो विकेट आए। 17 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 96/7। कायनात इम्‍तियाज 0* रन बनाकर खेल रही हैं।

JUL 31, 2022 17:32 IST

दीप्ति का रहा महंगा ओवर

IND W vs PAK W, CWG 2022, Live Score: दीप्ति शर्मा पारी का 16वां ओवर करने आईं। तीसरी गेंद पर आलिया रियाज ने बाउंड्री जमाई। आलिया ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से खेलकर चौका जमाया। आखिरी गेंद पर फातिमा सना ने भी अपने हाथ खोले और कवर प्‍वाइंट की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 10 रन बने। 16 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 92/5। आलिया रियाज 17* और फातिमा सना 5* रन बनाकर खेल रही हैं।

JUL 31, 2022 17:30 IST

ओमाएमा सोहेल हुईं रनआउट

IND W vs PAK W, CWG 2022, Live Score: शैफाली वर्मा अपने स्‍पेल का पहला ओवर करने आईं। पांचवीं गेंद पर ओमाएमा सोहेल को राधा यादव ने रन आउट किया। आलिया ने कट शॉट खेला और ओमाएमा रन लेने के लिए दौड़ पड़ी। वहां प्‍वाइंट पर मौजूद राधा ने तेजी से गेंद पकड़ी और शैफाली को आसान थ्रो दिया, जिन्‍होंने गिल्लियां बिखेरने का काम किया। ओमाएमा सोहेल ने 13 गेंदों में 10 रन बनाए। इस ओवर में 4 रन बने और एक विकेट आया। 15 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 82/5। आलिया रियाज 12* और फातिमा सना 0* रन बनाकर खेल रही हैं।

JUL 31, 2022 17:26 IST

पाकिस्‍तान रनगति बढ़ाने के लिए प्रयासरत

IND W vs PAK W, CWG 2022, Live Score: राधा यादव पारी का 14वां ओवर करने आईं। तीसरी गेंद पर यस्तिका ने स्‍टंपिंग के लिए अपील की। आलिया सुरक्षित रहीं।  चौथी गेंद पर आलिया ने सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर ओमाएमा के बल्‍ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद विकेटकीपर के बाएं ओर से निकली। महिला बल्‍लेबाजों ने तीन रन दौड़कर पूरे किए। आखिरी गेंद ओमाएमा ने सिंगल लिया। इस ओवर में 6 रन बने। 14 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 78/4। आलिया रियाज 9* और ओमाएमा सोहेल 9* रन बनाकर खेल रही हैं।

JUL 31, 2022 17:22 IST

आयेशा ने जमाई पहली बाउंड्री

IND W vs PAK W, CWG 2022, Live Score: राधा यादव पारी का 10वां ओवर करने आईं। चौथी गेंद पर आयेशा नसीम ने चौका जमाया। इस ओवर में 9 रन बने। 10 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 60/3। आयेशा नसीम 8* और ओमाएम सोहेल 2* रन बनाकर खेल रही हैं।

JUL 31, 2022 17:20 IST

राणा का शानदार गेंदबाजी स्‍पेल रहा

IND W vs PAK W, CWG 2022, Live Score: स्‍नेह राणा अपने स्‍पेल का आखिरी ओवर करने आईं। पहली ही गेंद पर आलिया रियाज ने स्‍वीप शॉट खेलकर गेंद को फाइन लेग की दिशा में बाउंड्री लाइन के पार भेजा। शानदार चौका। दूसरी गेंद पर आलिया ने कट शॉट खेला और तेजी से दौड़कर दो रन पूरे किए। इसके बाद राणा ने अगली तीन गेंदें लगातार डॉट डाली। आखिरी गेंद पर भारत ने एलबीडब्‍ल्‍यू के लिए रिव्‍यु लिया। थर्ड अंपायर ने कहा कि मैदानी अंपायर का फैसला माना जाएगा तो बल्‍लेबाज सुरक्षित रहीं। इस ओवर में 6 रन बने। 13 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 72/4। आलिया रियाज 7* और ओमाएमा सोहेल 5* रन बनाकर खेल रही हैं। स्‍नेह राणा ने 4 ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लिए।

JUL 31, 2022 17:14 IST

रेनुका सिंह का सफल ओवर

IND W vs PAK W, CWG 2022, Live Score: रेनुका सिंह अपने स्‍पेल का आखिरी ओवर करने आईं। तीसरी गेंद पर उन्‍होंने आयेशा नसीम को डीप मिडविकेट पर जेमिमा रॉड्रिग्‍ज के हाथों कैच आउट कराया। आयेशा नसीम ने 9 गेंदों में एक चौके की मदद से 10  रन बनाए। इस ओवर में 4 रन बने और एक विकेट आया। 12 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 66/4। ओमाएमा सोहेल 5* और आलिया रियाज 1* रन बनाकर खेल रही हैं। रेनुका सिंह ने 4 ओवर में एक मेडन सहित 20 रन देकर एक विकेट लिया।

JUL 31, 2022 17:12 IST

राणा का कड़क ओवर

IND W vs PAK W, CWG 2022, Live Score: स्‍नेह राणा ने अपने स्‍पेल का तीसरा ओवर किया। इस ओवर में केवल दो रन बने। 11 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 62/3। आयेशा नसीम 9* और ओमाएमा सोहेल 3* रन बनाकर खेल रही हैं।

JUL 31, 2022 17:03 IST

स्‍नेह राणा बनी जोड़ी ब्रेकर

IND W vs PAK W, CWG 2022, Live Score: स्‍नेह राणा अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर करने आईं। तीसरी गेंद पर स्‍नेह ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई। उन्‍होंने बिस्‍माह मरूफ को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया। बिस्‍माह मरूफ ने 19 गेंदों में 17 रन बनाए। ओमाएमा सोहेल उनकी जगह क्रीज पर आईं।  आखिरी गेंद पर स्‍नेह राणा ने मुनीबा अली को डगआउट भेजकर पाकिस्‍तान को दबाव में ला दिया। मुनीबा अली ने 30 गेंदों में तीन चौके और एक छक्‍के की मदद से 32 रन बनाए। इस ओवर में दो रन और दो विकेट आए। 9 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 51/3। ओमाएमा सोहेल 1* रन बनाकर खेल रही हैं।

JUL 31, 2022 16:56 IST

पाकिस्‍तान के लिए अब तक का बेस्‍ट ओवर

IND W vs PAK W, CWG 2022, Live Score: मेघना सिंह पारी का आठवां ओवर करने आईं। दूसरी गेंद बाउंसर डाली, जिस पर मुनीबा पुल शॉट खेलने गईं। उनके बल्‍ले का ऊपरी किनारा लगकर गेंद फाइन लेग की दिशा में बाउंड्री पार गई। चौथी गेंद पर मुनीबा ने लांग ऑन से काफी दूर छक्‍का जमाया। इस ओवर में 14 रन बने। 8 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 49/1। मुनीबा अली 31* और बिस्‍माह मरूफ 17* रन बनाकर खेल रही हैं।

JUL 31, 2022 16:51 IST

मुनीबा बड़ा शॉट खेलने में नाकाम

IND W vs PAK W, CWG 2022, Live Score: स्‍नेह राणा ने पारी का सातवां ओवर किया। बिस्‍माह और मुनीबा ने सिंगल-सिंगल लेकर स्‍कोरबोर्ड को चलाए रखा। मुनीबा ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास जरूर किया, लेकिन सफल नहीं रहीं। 7 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 35/1। बिस्‍माह मरूफ 16* और मुनीबा अली 18* रन बनाकर खेल रही हैं।

JUL 31, 2022 16:47 IST

दीप्ति ने बांधे रखा

IND W vs PAK W, CWG 2022, Live Score: दीप्ति शर्मा ने पारी का छठां ओवर किया। मुनीबा ने कई बार शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन हर बार असफल हुईं। इस ओवर में 4 रन बने। 6 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 30/1। मुनीबा अली 16* और बिस्‍माह मरूफ 13* रन बनाकर खेल रही हैं।

JUL 31, 2022 16:43 IST

मुनीबा ने पाकिस्‍तान के लिए पहली बाउंड्री जमाई

IND W vs PAK W, CWG 2022, Live Score: रेनुका सिंह अपने स्‍पेल का तीसरा ओवर करने आईं। मुनीबा अली ने पहली ही गेंद पर हल्‍का सा रूम बनाया और कवर्स की दिशा में हवाई फायर करके बाउंड्री जमाई। गेंद एक टप्‍पा खाकर सीमा रेखा के पार गई। यह पाकिस्‍तान की पारी की पहली बाउंड्री रही। अगली गेंद पर मुनीबा ने मिडविकेट की दिशा में बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 11 रन बने। इसी के साथ पावरप्‍ले समाप्‍त। 5 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 26/1। बिस्‍माह मरूफ 11* और मुनीबा अली 15* रन बनाकर खेल रही हैं।

JUL 31, 2022 16:39 IST

दीप्ति का कड़क ओवर

IND W vs PAK W, CWG 2022, Live Score: दीप्ति शर्मा पारी का चौथा ओवर करने आईं। पहली गेंद पर मुनीबा ने स्‍वीप शॉट खेला और शॉर्ट स्‍क्‍वायर लेग पर रेनुका ने डाइव लगाकर शानदार बचाव किया व विकेटकीपर को थ्रो दिया। यस्तिका ने गिल्लियां बिखेरी और रन आउट की अपील की। मगर महिला बल्‍लेबाज सुरक्षित रहीं। आखिरी गेंद पर मरूफ ने स्‍वीप शॉट खेलकर दो रन लिए। इस ओवर में 3 रन बने। 4 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 15/1। बिस्‍माह मरूफ 10* और मुनीबा अली 4* रन बनाकर खेल रही हैं।

JUL 31, 2022 16:35 IST

रेनुका का कड़ा ओवर

IND W vs PAK W, CWG 2022, Live Score: रेनुका सिंह ने अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर डाला। इस ओवर में पांच रन बने। एक भी बाउंड्री नहीं आई। 3 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 12/1। बिस्‍माह मरूफ 8* और मुनीबा अली 3* रन बनाकर खेल रही हैं।

JUL 31, 2022 16:31 IST

मेघना ने किया इरम का शिकार

IND W vs PAK W, CWG 2022, Live Score: मेघना सिंह ने भारतीय टीम की तरफ से दूसरा ओवर डाला। तीसरी गेंद पर मेघना सिंह ने इरम जावेद को विकेटकीपर भाटिया के हाथों कैच आउट कराकर पाकिस्‍तान को पहला झटका दिया। मेघना ने शानदार आउट स्विंग डाली, जिस पर इरम कवर ड्राइव खेलने गई, लेकिन गेंद उनके बल्‍ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर के हाथों में गईं। इरम जावेद ने 3 गेंदें खेली, लेकिन खाता नहीं खोल सकीं। पाकिस्‍तान की कप्‍तान बिस्‍माह मरूफ ने आती ही मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। पांचवीं गेंद पर मरूफ ने शानदार कवर ड्राइव खेली और तीन रन लिए। बाउंड्री पर जेमिमा रॉड्रिग्‍ज ने डाइव लगाकर एक रन बचाया। इस ओवर में 7 रन बने और एक विकेट आया। 2 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 7/1। बिस्‍माह मरूफ 5* और मुनीबा अली 1* रन बनाकर खेल रही हैं।

JUL 31, 2022 16:24 IST

रेनुका सिंह ने की मेडन के साथ शुरूआत

IND W vs PAK W, CWG 2022, Live Score: रेनुका सिंह ने भारत के लिए पारी का पहला ओवर डाला। मुनीबा अली ने स्‍ट्राइक ली। रेनुका ने शानदार आउट स्विंग गेंदबाजी की और मुनीबा को तीन बार बीट किया। यह मेडन ओवर रहा। 1 ओवर के बाद पाकिस्‍तान महिला का स्‍कोर 0/0। मुनीबा अली 0* और इरम जावेद 0* रन बनाकर खेल रही हैं।

JUL 31, 2022 16:14 IST

18 ओवर का होगा मैच

भारत और पाकिस्‍तान के बीच मुकाबला 18 ओवर का खेला जाएगा। बारिश के कारण समय खराब हुआ, जिसके चलते ओवरों में कटौती की गई है। पावरप्‍ले 5 ओवर का होगा।

JUL 31, 2022 16:07 IST

पाकिस्‍तान की प्‍लेइंग 11

इरम जावेद, मुनीबा अली, ओमाएमा सोहेल, बिस्‍माह मरूफ (कप्‍तान), काइनात इम्‍तियाज, आलिया रियाज, आयेशा नसीम, फातिमा सना, टुबा हसन, डियाना बैग और अनम अमीन।

JUL 31, 2022 16:06 IST

भारत की प्‍लेइंग 11

स्‍मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्‍तान), जेमिमा रॉड्रिग्‍ज, दीप्ति शर्मा, शब्‍बीनेनी मेघना, राधा यादव, मेघना सिंह, स्‍नेह राणा और रेनुका सिंह।

JUL 31, 2022 16:06 IST

पाकिस्‍तान ने जीता टॉस

पाकिस्‍तान महिला क्रिकेट टीम की कप्‍तान बिस्‍माह मरूफ ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्‍तान ने अपनी प्‍लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। निदा डार कनकशन के कारण इस मैच में शिरकत नहीं कर पा रही हैं। उनकी जगह काइनात इम्‍तियाज को शामिल किया गया है। वहीं भारतीय टीम ने भी अपनी प्‍लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। राजेश्‍वरी गायकवाड़ की जगह स्‍नेह राणा को शामिल किया गया है। वहीं हरलीन देओल की जगह शब्‍बीनेनी मेघना को शामिल किया गया है।

JUL 31, 2022 15:52 IST

एजबेस्‍टन की ताजा जानकारी

JUL 31, 2022 15:49 IST

फैंस के लिए खुशखबरी

फैंस के लिए खुशखबरी। आधिकारिक घोषणा हो चुकी है कि 10 मिनट बाद टॉस होगा और दोनों टीमें पूरे 20 ओवर का मैच खेलेंगी। यानी ओवरों में कटौती नहीं होने वाली है।
 

JUL 31, 2022 15:47 IST

भारतीय टीम की मैदान में एंट्री का वीडियो

JUL 31, 2022 15:47 IST

बर्मिंघम की बारिश ने मैच का मजा छीन रखा है

JUL 31, 2022 15:46 IST

ड्रेसिंग रूम में बारिश रूकने का इंतजार करती हुई भारतीय टीम