INDvWI 3rd T20I Match Highlights: भारत ने वेस्टइंडीज का 3-0 से क्लीन स्वीप किया, तीसरा टी20 17 रन से जीता
INDvWI 3rd T20I Match Highlights: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को तीसरे व अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में 17 रन से मात दी। इस जीत के साथ ही तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में भारत ने वेस्टइंडीज का 3-0 से क्लीन स्वीप किया। सूर्यकुमार यादव को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
INDvWI 3rd T20I Match Highlights: भारत ने रविवार को तीसरे व अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में वेस्टइंडीज को 17 रन से मात दी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 184/5 का स्कोर बनाया। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 167/9 का स्कोर बना पाई। इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने वनडे के बाद टी20 इंटरनेशनल सीरीज में वेस्टइंडीज का 3-0 से क्लीन स्वीप किया। याद दिला दें कि भारत ने पहला टी20 6 विकेट जबकि दूसरा टी20 8 रन के करीबी अंतर से जीता था।
पूरन का अर्धशतक गया बेकार
185 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरूआत दीपक चाहर ने बिगाड़ी। उन्होंने दोनों ओपनर्स काइल मेयर्स (6) और शाई होप (8) को अपना शिकार बनाया। फिर निकोलस पूरन (61) ने रोवमैन पॉवेल (25) के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 रन जोड़े। तब हर्षल पटेल ने पॉवेल को फाइन लेग पर ठाकुर के हाथों झिलवाकर इस साझेदारी को तोड़ा।
यहां से भारतीय गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज के मिडिल ऑर्डर को जल्दी समेटकर मैच पर पकड़ मजबूत की। किरोन पोलार्ड (5), जेसन होल्डर (2) और रोस्टन चेस (12) जल्दी-जल्दी आउट हुए। फिर पूरन को रोमारियो शेफर्ड (29) का साथ मिला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए तेजी से 48 रन जोड़े और मुकाबला रोमांचक बनाया। हालांकि, शार्दुल ठाकुर ने पूरन को विकेटकीपर ईशन के हाथों कैच आउट कराकर उनकी शानदार पारी का अंत किया।
शेफर्ड को पटेल न शर्मा के हाथों कैच कराकर भारत की जीत तय कर दी। वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 167/9 का स्कोर बना पाई। भारत की तरफ से हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। दीप चाहर, वेंकटेश अय्यर, शार्दुल ठाकुर और रवि बिश्नोई को दो-दो सफलता मिली।
सूर्या और वेंकी की बदौलत भारत का विशाल स्कोर
इससे पहले भारत की शुरूआत खराब रही। पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित भारत के ओपनर रुतुराज गायकवाड़ (4) होल्ड की गेंद पर मेयर्स को कैच थमाकर डगआउट लौट गए। फिर ईशान किशन (34) और श्रेयस अय्यर (25) ने दूसरे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की। हेडन वॉल्श ने अय्यर को होल्डर के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। स्कोर में दो रन जुड़े थे कि रोस्टन चेस ने ईशान किशन को क्लीन बोल्ड कर दिया।
कप्तान रोहित शर्मा (7) चौथे क्रम पर उतरे और कोई कमाल नहीं कर सके। ड्रैक्स ने भारतीय कप्तान को क्लीन बोल्ड किया। यहां से सूर्यकुमार यादव (65) और वेंकटेश अय्यर (35*) ने पांचवें विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की और भारत को 184 रन के विशाल स्कोर पर पहुंचाया।
मैन ऑफ द मैच सूर्यकुमार यादव ने केवल 31 गेंदों में एक चौके और सात छक्के की मदद से 65 रन बनाए। वहीं वेंकटेश अय्यर 19 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से 35 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज की तरफ से जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेस, हेडन वॉल्श और डॉमिनिक ड्रैक्स को एक-एक विकेट मिला।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग 11 - ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, रोहित शर्मा (कप्तान), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई और आवेश खान।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11 - शाई होप, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेस, किरोन पोलार्ड (कप्तान), जेसन होल्डर, फेबियन एलेन, रोमारियो शेफर्ड, हेडन वॉल्श और डॉमिनिक ड्रैक्स।
भारत ने 17 रन से जीता मैच
वेस्टइंडीज को आखिरी ओवर में जीत के लिए 23 रन की दरकार है। शार्दुल ठाकुर पारी का आखिरी ओवर करने आए। पहली गेंद डॉट रही। दूसरी गेंद पर ड्रैक्स ने लांग ऑफ और डीप प्वाइंट के बीच में से दमदार चौका जमाया। तीसरी गेंद पर ठाकुर ने ड्रैक्स को मिड ऑफ पर रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट करा दिया। ड्रैक्स ने 3 गेंदों में एक चौके की मदद से 4 रन बनाए। इस ओवर में 5 रन बने और एक विकेट आया। 20 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 167/9। हेडन वॉल्श 0* और फेबियन एलेन 5* रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत ने तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच 17 रन से जीता और वेस्टइंडीज का 3-0 से क्लीन स्वीप किया।
IND vs WI, 3rd T20I, Live Score: वेस्टइंडीज का स्कोर 167/9, 20 ओवर (लक्ष्य 185 रन)
पटेल ने शेफर्ड का किया शिकार
हर्षल पटेल ने 19वें ओवर में रंग जमा दिया। उन्होंने इस ओवर में 8 रन दिए और रोमारियो शेफर्ड का अहम विकेट निकाला। पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने एक्स्ट्रा कवर्स पर शेफर्ड का कैच पकड़ा। शेफर्ड ने 21 गेंदों में 1 चौके और तीन छक्के की मदद से 29 रन बनाए। 19 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 162/8। फेबियन एलेन 5* और डॉमिनिक ड्रैक्स 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI, 3rd T20I, Live Score: वेस्टइंडीज का स्कोर 162/7, 19 ओवर (लक्ष्य 185 रन)
लॉर्ड ठाकुर ने चटकाया अहम विकेट
शार्दुल ठाकुर ने पारी के 18वें ओवर में भारत को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने पहली ही गेंद पर निकोलस पूरन को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच आउट कराया। ठाकुर ने धीमी गति की गेंद डाली, जिस पर पूरन ने हवाई शॉट खेला, टाइमिंग अच्छी नहीं। ईशान अपने बाएं ओर दौड़े और आगे की तरफ डाइव लगाकर बेहतरीन कैच लपका। निकोलस पूरन ने 47 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 61 रन बनाए। इसके बाद अगली ही गेंद पर शेफर्ड ने शॉर्ट थर्डमैन के पास से चौका जमाया। इस ओवर में 6 रन बने और एक विकेट आया। 18 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 154/7। रोमारियो शेफर्ड 28* और फेबियन एलेन 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI, 3rd T20I, Live Score: वेस्टइंडीज का स्कोर 154/7, 18 ओवर (लक्ष्य 185 रन)
आवेश खान का गेंदबाजी स्पेल पूरा
तेज गेंदबाज आवेश खान अपना डेब्यू यादगार नहीं बना सके। आवेश खान ने अपने डेब्यू मैच में 4 ओवर डाले, जिसमें 42 रन खर्च किए और कोई सफलता हासिल नहीं की। आवेश खान के आखिरी ओवर में पूरन ने तीसरी गेंद पर गेंदबाज के पास से दमदार चौका जमाया। फिर आखिरी गेंद पर शेफर्ड ने डीप मिडविकेट पर बेहतरीन छक्का जड़ा। इस ओवर में 14 रन बने। 17 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 148/6। निकोलस पूरन 61* और रोमारियो शेफर्ड 23* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI, 3rd T20I, Live Score: वेस्टइंडीज का स्कोर 148/6, 17 ओवर (लक्ष्य 185 रन)
पूरन का अर्धशतक
हर्षल पटेल ने पारी का 16वां ओवर किया। निकोलस पूरन ने तीसरी गेंद पर डीप प्वाइंट की दिशा में शॉट खेला और दो रन दौड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। चौथी गेंद पर पूरन ने प्वाइंट के पास से दमदार कट शॉट खेला और बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 9 रन बने। 16 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 134/6। निकोलस पूरन 54* और रोमारियो शेफर्ड 16* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI, 3rd T20I, Live Score: वेस्टइंडीज का स्कोर 134/6, 16 ओवर (लक्ष्य 185 रन)
शेफर्ड का लाजवाब छक्का
रोमारियो शेफर्ड ने 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से शानदार छक्का जमाया। इस ओवर में 9 रन बने। 15 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 125/6। निकोलस पूरन 47* और रोमारियो शेफर्ड 15* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI, 3rd T20I, Live Score: वेस्टइंडीज का स्कोर 125/6, 15 ओवर (लक्ष्य 185 रन)
शेफर्ड का जानदार छक्का
आवेश खान ने पारी का 14वां ओवर किया। यह ओवर बाकी अच्छा रहा, जहां केवल दो रन आए, लेकिन पांचवीं गेंद पर शेफर्ड ने डी स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का जमाया। इस तरह ओवर में 8 रन बने। 14 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 116/6। निकोलस पूरन 46* और रोमारियो शेफर्ड 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI, 3rd T20I, Live Score: वेस्टइंडीज का स्कोर 116/6, 14 ओवर (लक्ष्य 185 रन)
पूरन का शानदार छक्का
निकोलस पूरन ने रवि बिश्नोई द्वारा किए पारी के 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर शानदार छक्का जमाया। हालांकि, बिश्नोई ने दमदार वापसी की और शेष पांच गेंदों में केवल दो रन दिए। इस ओवर में 8 रन बने। 13 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 108/6। निकोलस पूरन 45* और रोमारियो शेफर्ड 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI, 3rd T20I, Live Score: वेस्टइंडीज का स्कोर 108/6, 13 ओवर (लक्ष्य 185 रन)
हर्षल पटेल का शानदार ओवर, विकेट आया
हर्षल पटेल ने अपने गेंदबाजी स्पेल के दूसरे ओवर में भारत को बड़ी सफलता दिलाई। 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पटेल ने रोस्टन चेस को क्लीन बोल्ड किया। चेस ने 7 गेंदों में दो चौके की मदद से 12 रन बनाए। इस ओवर में दो रन बने और एक विकेट आया। 12 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्को 100/6। निकोलस पूरन 37* और रोमारियो शेफर्ड 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI, 3rd T20I, Live Score: वेस्टइंडीज का स्कोर 100/6, 12 ओवर (लक्ष्य 185 रन)
वेंकटेश का एक और सफल ओवर
वेंकटेश अय्यर ने भारत के लिए पारी का 11वां ओवर डाला। पहली गेंद पर होल्डर को बीट किया। फिर दूसरी गेंद पर होल्डर का कैच लांग ऑन पर श्रेयस अय्यर के हाथों कराया। जेसन होल्डर ने 6 गेंदों में 2 रन बनाए। इसके बाद चौथी और पांचवीं गेंद पर रोस्टन चेस को भाग्य का सहारा मिला और दोनों गेंदें बाउंड्री लाइन के पार गई। इस ओवर में 11 रन बने। 11 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 98/5। रोस्टन चेस 11* और निकोलस पूरन 36* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI, 3rd T20I, Live Score: वेस्टइंडीज का स्कोर 98/5, 11 ओवर (लक्ष्य 185 रन)
शार्दुल का धांसू ओवर
शार्दुल ठाकुर ने भारत के लिए पारी का 10वां ओवर किया और इसमें काफी किफायती गेंदबाजी की। ठाकुर ने काफी मिश्रण किए और ओवर में केवल 4 रन खर्च किए। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 87/4। जेसन होल्डर 2* और निकोलस पूरन 36* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI, 3rd T20I, Live Score: वेस्टइंडीज का स्कोर 87/4, 10 ओवर (लक्ष्य 185 रन)
वेंकटेश अय्यर ने बड़ी सफलता हासिल की, पोलार्ड का किया शिकार
वेंकटेश अय्यर ने भारत के लिए पारी का 9वां ओवर डाला। पोलार्ड को दूसरी गेंद बाउंसर डाली, जिस पर पोलार्ड ने चौका बटोरा। पोलार्ड इस पर पुल शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे पर लगकर विकेटकीपर के ऊपर से सीमा रेखा के पार गई। अगली ही गेंद पर वेंकटेश अय्यर ने डीप कवर्स में पोलार्ड को रवि बिश्नोई के हाथों कैच आउट कराया। पोलार्ड ने 7 गेंदों में एक चौके की मदद से 5 रन बनाए। 9 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 83/4। निकोलस पूरन 34* और जेसन होल्डर 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI, 3rd T20I, Live Score: वेस्टइंडीज का स्कोर 83/4, 9 ओवर (लक्ष्य 185 रन)
रवि बिश्नोई का कड़ा ओवर
रवि बिश्नोई ने भारत के लिए पारी का आठवां ओवर किया, जिसमें केवल चार रन बने। पांचवीं गेंद पर भारत ने रिव्यु लिया, लेकिन पोलार्ड के पक्ष में फैसला गया क्योंकि गेंद ऑफ स्टंप के बाहर पिच हुई थी। 8 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 77/3। निकोलस पूरन 32* और कप्तान किरोन पोलार्ड 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI, 3rd T20I, Live Score: वेस्टइंडीज का स्कोर 77/3, 8 ओवर (लक्ष्य 185 रन)
हर्षल पटेल बने जोड़ी ब्रेकर
हर्षल पटेल का निकोलस पूरन ने स्क्वायर लेग की दिशा में चौका जमाकर स्वागत किया। इसके बाद चौथी गेंद पर हर्षल पटेल ने अपने फॉलो थ्रू में पॉवेल का मुश्किल कैच छोड़ दिया। पटेल ने फिर पांचवीं गेंद पर पॉवेल को फाइन लेग में शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच आउट करा दिया। पटेल ने ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ गेंद डाली, जिस पर पॉवेल मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलने गए। गेंद बल्ले के ऊपरी भाग पर लगकर फाइन लेग की दिशा में गई। ठाकुर ने दर्शनीय कैच लपका। रोवमैन पॉवेल ने 14 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 25 रन बनाए। इस ओवर में 5 रन बने और एक विकेट आया। 7 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 73/3। निकोलस पूरन 31* और किरोन पोलार्ड 0** रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI, 3rd T20I, Live Score: वेस्टइंडीज का स्कोर 73/3, 7 ओवर (लक्ष्य 185 रन)
बिश्नोई भी नहीं कर सके चमत्कार
टीम इंडिया को इस समय चमत्कार की जरूरत है। निकोलस पूरन और रोवमैन पॉवेल ने शानदार अंदाज में पारी को आगे बढ़ाया है। पूरन ने रवि बिश्नोई के ओवर की पांचवीं गेंद पर प्वाइंट के पास से चौका जमाया। इस ओवर में 8 रन बने। 6 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 68/2। निकोलस पूरन 26* और रोवमैन पॉवेल 25* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI, 3rd T20I, Live Score: वेस्टइंडीज का स्कोर 68/2, 6 ओवर (लक्ष्य 185 रन)
ठाकुर का बेहद महंगा ओवर
शार्दुल ठाकुर ने भारत के लिए पारी का पांचवां ओवर किया। पॉवेल ने लांग लेग के ऊपर से छक्का जड़कर शार्दुल ठाकुर का स्वागत किया। अगली ही गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में पॉवेल ने चौका जमा दिया। पांचवीं गेंद पर पॉवेल ने प्वाइंट की दिशा में शक्तिशाली शॉट जमाकर बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 18 रन बने। 5 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 60/2। रोवमैन पॉवेल 23* और निकोलस पूरन 20* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI, 3rd T20I, Live Score: वेस्टइंडीज का स्कोर 60/2, 5 ओवर (लक्ष्य 185 रन)
4 ओवर में वेस्टइंडीज ने बनाए 2 विकेट पर 42 रन
185 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने 4 ओवर में 2 विकेट खोकर 42 रन बना लिए हैं। डेब्यूटेंट आवेश खान ने अपने दूसरे ओवर में 10 रन लुटाए। पूरन 20(11) और पॉवेल 12(4) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI, 3rd T20I, Live Score: वेस्टइंडीज का स्कोर 42/2, 4 ओवर (लक्ष्य 185 रन)
चोटिल हुए दीपक चाहर, ओवर अधूरा छोड़ हुए मैदान से बाहर
वेस्टइंडीज को दो झटके देने वाले दीपक चाहर चोटिल हो गए हैं। उनकी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है उन्हें ओवर अधूरा छोड़कर मैदान से बाहर जाना पड़ा। तीसरे ओवर की आखिरी गेंद वेंकटेश अय्यर ने फेंकी जिसे रोवमैन पॉवेल ने छक्के के लिए बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। निकोलस पूरन 11 (7) और रोनमैन पॉवेल 6(2) बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI, 3rd T20I, Live Score: वेस्टइंडीज का स्कोर 32/2, 3 ओवर (लक्ष्य 185 रन)
विंडीज को लगा दूसरा झटका, चाहर ने किया होप का शिकार
दीपक चाहर ने अपने दूसरे ओवर में शाई होप को चलता कर दिया। ओवर की पहली दो गेंदों में होप ने चौके जड़े तीसरी गेंद खाली गई लेकिन चौथी गेंद पर होप गच्चा खा गए और गेंद होप के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए विकेट के पीछी ईशान किशन के दस्तानों में समा गई। होप ने 4 गेंद में 8 रन की पारी खेली। इस विकेट के साथ ही वेस्टइंडीज का स्कोर 2.4 ओवर में 2 विकेट पर 26 रन हो गया है। एक छोर निकोलस पूरन 11 रन बनाकर थामे हुए हैं।
दीपक चाहर की सफल शुरूआत
दीपक चाहर ने भारत के लिए पारी का पहला ओवर किया। मेयर्स ने चौथी गेंद पर गेंदबाज के पास से शानदार चौका जमाया। फिर पांचवीं गेंद पर चाहर ने मेयर्स को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच आउट कराकर वेस्टइंडीज को पहला झटका दिया। काइल मेयर्स ने 5 गेंदों में 1 चौके की मदद से 6 रन बनाए। 1 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 7/1। निकोलस पूरन 1* और शाई होप 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI, 3rd T20I, Live Score: वेस्टइंडीज का स्कोर 7/1, 1 ओवर (लक्ष्य 185 रन)
सूर्या ने जमाया अर्धशतक
सूर्यकुमार यादव ने आखिरी ओवर में पहली गेंद पर छक्का जमाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। रोमारियो शेफर्ड द्वारा अगली ही गेंद पर यादव ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर सूर्या ने फाइन लेग पर जड़ा छक्का। पांचवीं गेंद पर सूर्या ने एक और लांग ऑफ के ऊपर से छक्का जमाया। आखिरी गेंद पर शेफर्ड ने सूर्यकुमार यादव को डीप मिडविकेट पर पॉवेल के हाथों कैच आउट कराया। सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंदों में एक चौके और 7 छक्के की मदद से 65 रन बनाए। 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 184/5। वेंकटेश अय्यर 35* रन बनाकर नाबाद रहे।
IND vs WI, 3rd T20I Live Score: भारत का स्कोर 184/5, 20 ओवर।
सूर्या अर्धशतक के करीब
ड्रैक्स ने पारी का 19वां ओवर डाला। पहली गेंद पर यादव ने दो रन दौड़कर लिए। फिर दूसरी गेंद पर थर्ड मैन के ऊपर से शानदार छक्का जड़ा। इसके बाद चौथी, पांचवीं और छठीं गेंद पर चौके आए। इस ओवर में कुल 21 रन बने। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 163/4। सूर्यकुमार यादव 45* और वेंकटेश अय्यर 34* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI, 3rd T20I Live Score: भारत का स्कोर 163/4, 19 ओवर।
यादव-वेंकटेश की आक्रामक पारी जारी
जेसन होल्डर ने पारी का 18वां ओवर किया। पांचवीं गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने फाइन लेग के ऊपर से शानदार छक्का जमाया। इस ओवर में कुल 10 रन बने। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 142/4। वेंकटेश अय्यर 26* और सूर्यकुमार यादव 36* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI, 3rd T20I Live Score: भारत का स्कोर 142/4, 18 ओवर।
शेफर्ड की भी हुई कुटाई
सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर आक्रामक अंदाज में रन बना रहे हैं। 16वें ओवर के बाद 17वें ओवर में भी दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 17 रन बटोरे। सूर्यकुमार यादव ने चौथी गेंद पर स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का जमाया। फिर आखिरी गेंद पर यादव ने कवर्स के ऊपर से शॉट खेलकर चौका जमाया। इसके अलावा ओवर में 7 रन दौड़कर लिए गए। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 132/4। सूर्यकुमार यादव 36* और वेंकटेश अय्यर 19* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI, 3rd T20I Live Score: भारत का स्कोर 132/4, 17 ओवर।
ड्रैक्स की जमकर हुई धुनाई
ड्रैक्स लगातार दूसरा ओवर करने आए। पहली ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने फाइन लेग की दिशा में छक्का जमाया। इसके बाद चौथी गेंद पर वेंकटेश अय्यर ने मिड ऑफ और एक्स्ट्रा कवर के बीच से चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर अय्यर ने एक और शानदार चौका जमाया। इस बार उन्होंने गेंद को डीप प्वाइंट की दिशा में बाउंड्री पार भेजा। इस ओवर में 17 रन बने। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 115/4। वेंकटेश अय्यर 11* और सूर्यकुमार यादव 31* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI, 3rd T20I Live Score: भारत का स्कोर 115/4, 16 ओवर।
एलेन का शानदार ओवर
फेबियन एलेन ने वेस्टइंडीज के लिए पारी का 15वां ओवर डाला। एलेन ने कसी हुई गेंदबाजी की और ओवर में केवल 5 रन दिए। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 98/4। वेंकटेश अय्यर 2* और सूर्यकुमार यादव 24* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI, 3rd T20I Live Score: भारत का स्कोर 98/4, 15 ओवर।
रोहित शर्मा क्लीन बोल्ड
ड्रैक्स अपना पहला ओवर करने आए और बड़ी सफलता हासिल की। ड्रैक्स ने ओवर में केवल तीन रन दिए और पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड किया। रोहित शर्मा ने 15 गेंदों में 7 रन बनाए। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 93/4। वेंकटेश अय्यर 0* और सूर्यकुमार यादव 21* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI, 3rd T20I Live Score: भारत का स्कोर 93/4, 14 ओवर।
हेडन वॉल्श का गेंदबाजी स्पेल पूरा
वॉल्श के ओवर की पहली गेंद पर डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का जमाया। इसके बाद वॉल्श ने अगली पांच गेंदों में जबर्दस्त वापसी की और तीन रन दिए। इस ओवर में 9 रन बने। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 90/3। रोहित शर्मा 6* और सूर्यकुमार यादव 19* रन बनाकर खेल रहे हैं। हेडन वॉल्श का गेंदबाजी स्पेल पूरा हो चुका है। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 30 रन देकर एक विकेट लिया।
IND vs WI, 3rd T20I Live Score: भारत का स्कोर 90/3, 13 ओवर।
चेस का किफायती ओवर
रोस्टन चेस ने अपना गेंदबाजी स्पेल पूरा कर लिया है। उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिया। चेस ने पारी के 12वें ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए केवल 3 रन खर्च किए। क्या भारत 160 से ज्यादा का स्कोर बना पाएगा? 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 81/3। रोहित शर्मा 5* और सूर्यकुमार यादव 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI, 3rd T20I Live Score: भारत का स्कोर 81/3, 12 ओवर।
सूर्यकुमार यादव ने जमाया छक्का
हेडन वॉल्श ने पारी का 11वां ओवर किया। सूर्यकुमार यादव ने चौथी गेंद पर डीप मिडविकेट के बाएं ओर छक्का जमाया। इस ओवर में कुल 10 रन बने। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 78/3। रोहित शर्मा 3* और सूर्यकुमार यादव 9* बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI, 3rd T20I Live Score: भारत का स्कोर 78/3, 11 ओवर।
ईशान किशन भी लौटे डगआउट
रोस्टन चेस ने पारी का 10वां ओवर किया। पहली तीन गेंदों पर दो रन बनने के बाद चौथी गेंद पर ईशान किशन क्लीन बोल्ड हो गए। ईशान किशन ने 31 गेंदों में 5 चौके की मदद से 34 रन बनाए। इस ओवर में 4 रन बने और एक विकेट आया। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 68/3। रोहित शर्मा 2* और सूर्यकुमार यादव 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI, 3rd T20I Live Score: भारत का स्कोर 68/3, 10 ओवर।
हेडन वॉल्श ने अय्यर को आउट किया
हेडन वॉल्श ने पारी का 9वां ओवर किया और तीसरी गेंद पर लांग ऑफ पर श्रेयस अय्यर को होल्डर के हाथों कैच आउट कराया। श्रेयस अय्यर ने 16 गेंदों में चार चौके की मदद से 25 रन बनाए। इस ओवर में तीन रन बने और एक विकेट आया। 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 64/2। रोहित शर्मा 0* और ईशान किशन 33* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI, 3rd T20I Live Score: भारत का स्कोर 64/2, 9 ओवर।
अय्यर-ईशान की अर्धशतकीय साझेदारी पूरी
श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने टीम इंडिया को खराब शुरूआत से उबारकर मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। रोस्टन चेस ने पारी का 8वां ओवर डाला, जिसमें भारतीय बल्लेबाजों ने 10 रन बटोरे। 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 61/1। श्रेयस अय्यर 23* और ईशान किशन 32* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI, 3rd T20I Live Score: भारत का स्कोर 61/1, 8 ओवर।
भारत 50 रन के पार
हेडन वॉल्श ने वेस्टइंडीज के लिए पारी का सातवां ओवर डाला। ओवर की दूसरी गेंद पर किशन को जीवनदान मिला। फिर पांचवीं गेंद पर गेंदबाज के पास से गेंद को बाउंड्री लाइन के पार भेजा। इस ओवर में 8 रन बने। 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 51/1। ईशान किशन 28* और श्रेयस अय्यर 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI, 3rd T20I Live Score: भारत का स्कोर 51/1, 7 ओवर।
रोस्टन चेस का सख्त ओवर
रोस्टन चेस ने पावरप्ले का आखिरी ओवर डाला। इस ओवर में भारतीय बल्लेबाज बाउंड्री नहीं निकाल सके। मगर 6 रन बनाने में सफल रहे। 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 43/1। श्रेयस अय्यर 15* और ईशान किशन 22* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI, 3rd T20I Live Score: भारत का स्कोर 43/1, 6 ओवर।
अय्यर ने खोले हाथ
श्रेयस अय्यर ने जेसन होल्डर द्वारा किए पारी के पांचवें ओवर की पहली गेंद पर गजब का चौका लगाया। होल्डर ने यॉर्कर डालने की कोशिश की, जिस पर श्रेयस अय्यर ने गेंदबाज के पास से तगड़ा पंच शॉट जमाया। अगली ही गेंद पर फ्रंटफुट पर आकर कवर्स की दिशा में चौका जड़ा। इस ओवर में 10 रन बने। 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 37/1। श्रेयस अय्यर 13* और ईशान किशन 18* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI, 3rd T20I Live Score: भारत का स्कोर 37/1, 5 ओवर।
ईशान किशन ने ओवर में तीन चौके जमाए
रोमारियो शेफर्ड ने वेस्टइंडीज के लिए पारी का चौथा ओवर किया। ईशान किशन ने दूसरी और तीसरी गेंद पर चौके जमाए। पहला चौका किशन ने कवर्स के ऊपर से जमाया। अगली गेंद पर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में शानदार ड्राइव लगाई। इसके बाद पांचवीं गेंद पर किशन ने थर्ड मैन और बैकवर्ड प्वाइंट के बीच से चौका जमाया। इस ओवर में 12 रन बने। 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 27/1। ईशान किशन 17* और श्रेयस अय्यर 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI, 3rd T20I Live Score: भारत का स्कोर 27/1, 4 ओवर।
होल्डर ने दिलाई बड़ी सफलता
जेसन होल्डर ने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को तगड़ा झटका दिया। होल्डर की गेंद पर गायकवाड़ के बल्ले का ऊपरी किनारा लगा और थर्ड मैन की दिशा में काइल मेयर्स ने कैच लपका। रुतुराज गायकवाड़ ने 8 गेंदों में एक चौके की मदद से 4 रन बनाए। आखिरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने शानदार चौका जमाया। 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 15/1। श्रेयस अय्यर 4* और ईशान किशन 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI, 3rd T20I Live Score: भारत का स्कोर 15/1, 3 ओवर।
रुतुराज ने जमाया चौका
रोमारियो शेफर्ड ने वेस्टइंडीज के लिए पारी का दूसरा ओवर किया। दूसरी गेंद पर रुतुराज गायकवाड़ ने बेहतरीन टाइमिंग के साथ बाउंड्री जमाई। इस ओवर में केवल 4 रन बने। 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 9/0। रुतुराज गायकवाड़ 4* और ईशान किशन 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI, 3rd T20I Live Score: भारत का स्कोर 9/0, 2 ओवर।
ईशान ने जमाया चौका
भारतीय पारी शुरू हो चुकी है। वेस्टइंडीज के लिए पहला ओवर जेसन होल्डर ने किया। पहली गेंद पर लेग बाई का रन मिला। फिर चौथी गेंद पर ईशान किशन ने शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में चौका जमाया। 1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5/0। रुतुराज गायकवाड़ 0* और ईशान किशन 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI, 3rd T20I Live Score: भारत का स्कोर 5/0, 1 ओवर।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत - ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, रोहित शर्मा (कप्तान), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई और आवेश खान।
वेस्टइंडीज - शाई होप, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेस, किरोन पोलार्ड (कप्तान), जेसन होल्डर, फेबियन एलेन, रोमारियो शेफर्ड, हेडन वॉल्श और डॉमिनिक ड्रैक्स।
टॉस का बॉस बना वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज ने जीता टॉस
वेस्टइंडीज के कप्तान किरोन पोलार्ड ने रविवार को भारत के खिलाफ पांचवें व अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग 11 में चार-चार बदलाव किए हैं।
आवेश खान को टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने पर शुभकामनाएं
भारत के 96वें खिलाड़ी बने आवेश खान
आवेश खान भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले 96वें खिलाड़ी बने। इससे पहले भारत के लिए रवि बिश्नोई ने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था।
डेब्यू कैप के साथ मुस्कुराते हुए आवेश खान
आवेश खान के डेब्यू की क्लिप
आवेश खान करेंगे डेब्यू
टीम इंडिया आज तेज गेंदबाज आवेश खान को डेब्यू करा रही है। भुवनेश्वर कुमार ने आवेश खान को डेब्यू कैप सौंपी।
मैच समय पर शुरू होगा, बीसीसीआई ने दी ताजा अपडेट
मैच में हो सकती है देरी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी20 पर मौसम की मार पड़ती दिख रही है। बीसीसीआई ने फोटो शेयर किया, जिसमें नजर आया कि पिच पूरी तरह कवर्स से ढकी हुई है। कहा जा रहा है कि मैच शुरू होने में देरी हो सकती है।


