LIVE

India vs South Africa 2nd Test Day 3 Highlights: तीसरे दिन का खेल खत्म, रोमांचक स्थिति में पहुंचा मुकाबला

India vs South Africa (IND vs SA) 2nd Test Day 3 Match Highlights: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल के बाद मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। हालांकि मेजबान टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jan 6, 2022, 13:48 IST
Follow on Google News
India vs South Africa 2nd Test Day 3 Highlights: तीसरे दिन का खेल खत्म, रोमांचक स्थिति में पहुंचा मुकाबला
Photo Credit: AP

India vs South Africa (IND vs SA) 2nd Test Match Highlights: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वांडरर्स मैदान पर खेला जा रहा सीरीज का दूसरा टेस्ट तीसरे दिन के खेल की समाप्ति पर रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। चौथे दिन जीत के लिए मेजबान टीम को जीत के लिए 122 रन बनाने हैं जबकि टीम इंडिया को 8 विकेट चटकाने हैं। सबसे रोचक बात यह है कि जीत के 240 रन का जो लक्ष्य मेजबान टीम को मिला है वो सीरीज में एक बार भी भारतीय गेंदबाजी के खिलाफ उतने स्कोर तक नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में चौथे दिन का खेल बेहद रोचक होने वाला है। जहां पलड़ा किसी के पक्ष में भी झुक सकता है। 

IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Score

जीत के लिए चौथी पारी में मिले 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 2 विकेट खोकर 40 ओवर में 118 रन बना लिए हैं। कप्तान डीन एल्गर 121 गेंद में 46 रन बनाकर एक छोर थामे हुए हैं। जबकि दूसरे छोर पर रॉसी वान डर दुसें 11 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। पहले विकेट के लिए डीन एल्गर और एडने मार्करम ने अच्छी शुरुआत की थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी की। जिसे शार्दुल ठाकुर ने 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर मार्करम को एलबीडब्लू करके तोड़ा। मार्करम ने 31 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए  कीगन पीटरसन ने कप्तान एल्गर के साथ पारी को आगे बढ़ाया लेकिन 93 के स्कोर पर अश्विन ने उन्हें एलबीडब्लू कर दिया। पीटरसन ने 28 रन बनाए। इसके बाद दिन का खेल समाप्त होने तक कोई विकेट नहीं गिरा।    

266 पर ढेर हुई टीम इंडिया, द. अफ्रीका को मिला 240 का लक्ष्य
सेंचुरियन टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया 60.1 ओवर में अपनी दूसरी पारी में 266 रन पर ढेर हो गई। मोहम्मद सिराज भारत के आखिरी आउट होने वाले बल्लेबाज रहे। वो अपना खाता खोले बगैर नगिडि की गेंद पर बोल्ड हो गए। हनुमा विहारी 84 गेंद में 40 रन की पारी खेलकर नाबाद पवेलियन लौटे। द. अफ्रीका के लिए दूसरी पारी में रबाडा, नगिडी और जेनसन ने 3-3 विकेट लिए। वहीं एक सफलता ओलिवर को मिली। 

पुजारा-रहाणे ने खेली अर्धशतकीय पारी
तीसरे दिन 84 रन पर 2 विकेट से आगे खेलने उतरी टीम इंडिया की पारी को अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा ने आगे बढ़ाया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी की। 155 के स्कोर पर अजिंक्य रहाणे और 163 के स्कोर पर चेतेश्वर पुजारा अर्धशतक जड़कर रबाडा की गेंद पर पवेलियन वापस लौट गए। इसके बाद भारतीय टीम ने जल्दी जल्दी विकेट गंवाए। अंत में पूरी टीम 266 रन पर ढेर हो गई। रहाणे ने भारत के लिए सर्वाधिक 58 और पुजारा ने 53 रन का योगदान दिया। वहीं हनुमा विहारी 40 रन की पारी खेलकर नाबाद पवेलियन लौटे। 

भारत ने दूसरी पारी में किया निराशाजनक आगाज

भारत ने दूसरी पारी में निराशाजनक आगाज किया। सलामी बल्लेबाज 44 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए । विराट कोहली की जगह कप्तानी कर रहे के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल महज आठ रन बनाकर 7वें ओवर में मार्को जेनसेन का शिकार बन गए। उन्होंने 21 गेंदों का सामना करने के बाद एडेन मार्कराम को कैच थमाया। उन्होंने एक चौका लगाया। दूसरे ओपनर मयंक अग्रवाल भी ज्यादा देर नहीं टिके। उन्हें डुआने ओलिवर ने 12वें ओवर में पवेलियन भेजा। मयंक ने 37 गेंदों में 5 चौकों के जरिए 23 रन की पारी खेली। इसके बाद पुजारा और रहाणे ने दूसरे दिन 41 रन की अटूट साझेदारी की और भारत को झटका नहीं लगने दिया।

JAN 05, 2022 21:08 IST

तीसरे दिन का खेल खत्म, जीत से 122 रन दूर द. अफ्रीका

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने जीत के लिए 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 40 ओवर में 2 विकेट खोकर 118 रन बना लिए हैं। मैच के चौथे दिन जीत के लिए मेजबान टीम को 122 रन की और मेहमान टीम को 8 विकेट की दरकार है। जितने रन मेजबान टीम को जीत के लिए बनाने हैं उतने रन अबतक सीरीज में वो एक बार भी नहीं बना सकी है। कप्तान डीन एल्गर 46 और वान डर डुसें 11 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे हैं।  

JAN 05, 2022 20:55 IST

38 ओवर में द. अफ्रीका ने बनाए 2 विकेट पर 115 रन

दक्षिण अफ्रीका ने 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 38 ओवर में 2 विकेट खोकर 115 रन बना लिए हैं। एल्गर 46 और वान डर दुसे 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। 
IND vs SA Live Score: India 115/2 रन( 38 ओवर), जीत के लिए चाहिए 125 रन (लक्ष्य 240) 

JAN 05, 2022 20:45 IST

36 ओवर में द. अफ्रीका ने बनाए 2 विकेट पर 111 रन

दक्षिण अफ्रीका ने 36 ओवर में 2 विकेट खोकर 111 रन बना लिए हैं। एल्गर 42 और वान डर दुसे 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। 
IND vs SA Live Score: India 111/2 रन( 36 ओवर), जीत के लिए चाहिए 129 रन (लक्ष्य 240) 

JAN 05, 2022 20:30 IST

33 ओवर में द. अफ्रीका ने बनाए 2 विकेट पर 103 रन

दक्षिण अफ्रीका ने 33 ओवर में 2 विकेट खोकर 103 रन बना लिए हैं। एल्गर 36 और वान डर दुसे 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। 
IND vs SA Live Score: India 103/2 रन( 33 ओवर), जीत के लिए चाहिए 137 रन (लक्ष्य 240) 

JAN 05, 2022 20:26 IST

32 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने पूरे किए 100 रन

दक्षिण अफ्रीका ने 32 ओवर में 2 विकेट खोकर 100 रन बना लिए हैं। एडेन मार्करम 36 और डुसे 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

JAN 05, 2022 20:19 IST

30 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 2 विकेट पर 99 रन

दक्षिण अफ्रीका ने 30 ओवर में 2 विकेट खोकर 99 रन बना लिए हैं। जीत के लिए मिले 240 रन के लक्ष्य से द. अफ्रीका 141 रन दूर है। एल्गर 36 और दुसें 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

JAN 05, 2022 20:08 IST

28 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 2 विकेट पर 93 रन

दक्षिण अफ्रीका ने 28 ओवर में 2 विकेट खोकर 93 रन बना लिए हैं। एल्गर 32 और वान डर दुसे 0 रन बनाकर खेल रहे हैं। 
IND vs SA Live Score: India 93/2 रन( 28 ओवर), जीत के लिए चाहिए 147 रन (लक्ष्य 240) 

JAN 05, 2022 20:05 IST

अश्निन ने तोड़ी पीटरसन, एल्गर की साझेदारी

रविचंद्रन अश्विन ने दूसरी में दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका पारी के 28वें ओवर की दूसरी गेंद पर दिया। उनकी गेंद पर अंपायर ने पीटरसन को एलबीडब्लू करार दिया। पीटरसन ने 44 गेंद का सामना किया और 28 रन बनाए। 

JAN 05, 2022 19:47 IST

मजबूत स्थिति में द. अफ्रीका 23 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 86 रन

जीत के लिए 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 23 ओवर में 1 विकेट खोकर 86 रन बना लिए हैं। पीटरसन 31 (66) और  कीगन पीटरसन 23 (34) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका को 154 रन और बनाने हैं।  

JAN 05, 2022 19:44 IST

दक्षिण अफ्रीका ने 22 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 82 रन

दक्षिण अफ्रीका ने 22 ओवर में 1 विकेट पर 82 रन बना लिए हैं। 

JAN 05, 2022 19:23 IST

18 ओवर में द.अफ्रीका ने बनाए 1 विकेट पर 71 रन

दक्षिण अफ्रीका ने 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 1 विकेट के नुकसान पर 71 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 169 रन और बनाने हैं। एल्गर 26 और पीटरसन 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

JAN 05, 2022 19:05 IST

दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 1 विकेट खोकर 60 रन

14 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट खोकर 60 रन बना लिए हैं। पीटरसन 9 और एल्गर 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। शार्दुल ठाकुर लगातार अपनी गेंदों से डीन एल्गर को परेशान कर रहे हैं।  
IND vs SA Live Score: India 60/1 रन( 14 ओवर), जीत के लिए चाहिए 180 रन (लक्ष्य 240) 

JAN 05, 2022 19:01 IST

13 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 1 विकेट पर 58 रन

13 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट खोकर 58 रन बना लिए हैं। पीटरसन 8 और एल्गर 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। 
IND vs SA Live Score: India 58/1 रन( 11 ओवर), जीत के लिए चाहिए 181 रन (लक्ष्य 240) 

JAN 05, 2022 18:52 IST

पचास रन के पार पहुंचा दक्षिण अफ्रीका

11 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट खोकर 52 रन बना लिए हैं। 11 ओवर की आखिरी गेंद पर पीटरसन के बुमराह की गेंद पर चौके के साथ मेजबान टीम ने 50 रन के आंकड़े को पार किया। पीटरसन 4 और एल्गर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। 
IND vs SA Live Score: India 52/1 रन( 11 ओवर), जीत के लिए चाहिए 188 रन (लक्ष्य 240) 

JAN 05, 2022 18:50 IST

बल्लेबाजी करने आए कीगन पीटरसन

मार्करम के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने कीगन पीटरसन उतरे हैं। 

JAN 05, 2022 18:47 IST

शार्दुल ने दिलाई टीम इंडिया को पहली सफलता

शार्दुल ठाकुर ने पारी के 10वें ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए एडेन मार्करम को एलबीडब्लू कर दिया। 10 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट खोकर 47 रन बना लिए हैं। मार्करम 38 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हुए।IND vs SA Live Score: India 47/1 रन( 10 ओवर), जीत के लिए चाहिए 193 रन (लक्ष्य 240) 

JAN 05, 2022 18:38 IST

चायकाल के बाद शुरू हुआ खेल, दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 38/0

दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन चायकाल के बाद का खेल शुरू हो गया है। 8 ओवर में द. अफ्रीका ने बगैर किसी नुकसान के 38 रन बना लिए हैं। मार्करम 24 और एल्गर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

JAN 05, 2022 18:16 IST

चायकाल तक दक्षिण अफ्रीका ने बनाए बगैर किसी नुकसान के 34 रन

दक्षिण अफ्रीकी टीम ने तीसरे दिन चायकाल तक अपनी दूसरी पारी में 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बगैर किसी नुकसान के 34 रन बना लिए हैं। जीत के लिए उसे 206 रन और बनाने हैं। एडेन मार्करम 24(28) और डीन एल्गर 10(14) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

JAN 05, 2022 18:05 IST

5 ओवर में द.अफ्रीका ने बनाए 25 रन

दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 5 ओवर में 25  रन बना लिए हैं। एल्गर 9 और मार्करम 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। 
IND vs SA Live Score: India 25/0 रन( 5 ओवर), जीत के लिए चाहिए 215 रन (लक्ष्य 240)

JAN 05, 2022 17:59 IST

4 ओवर में द.अफ्रीका ने बनाए 17 रन

दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 4 ओवर में 17  रन बना लिए हैं। एल्गर 2 और मार्करम 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज तेजी से रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
IND vs SA Live Score: India 17/0 रन( 4 ओवर), जीत के लिए चाहिए 223 रन (लक्ष्य 240)

JAN 05, 2022 17:54 IST

3 ओवर में द. अफ्रीका ने बनाए 16 रन

अपनी दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका ने 3 ओवर में 16  रन बना लिए हैं। एल्गर 1 और मार्करम 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज तेजी से रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। एल्गर ने बुमराह के दूसरे ओवर में एक चौका जड़ा।
IND vs SA Live Score: India  16/0 रन( 3 ओवर), जीत के लिए चाहिए 224 रन (लक्ष्य 240)

JAN 05, 2022 17:50 IST

2 ओवर में द. अफ्रीका ने बनाए 12 रन

अपनी दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका ने 2 ओवर में 12  रन बना लिए हैं। एल्गर 1 और मार्करम 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। 
IND vs SA Live Score: India  12/0 रन( 2 ओवर), जीत के लिए चाहिए 228 रन (लक्ष्य 240)

JAN 05, 2022 17:48 IST

पहले ओवर में द. अफ्रीका ने बनाए 4 रन

अपनी दूसरी पारी के पहले ओवर में जसप्रीत बुमराह के खिलाफ एडेन मार्करम और डीन एल्गर ने 4 रन बना लिए हैं। एल्गर 0 और मार्करम 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। 
IND vs SA Live Score: India  4/0 रन( 1 ओवर), जीत के लिए चाहिए 236  रन( लक्ष्य 240)

JAN 05, 2022 17:45 IST

जीत के लिए 240 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरा द. अफ्रीका

टीम इंडिया के दूसरी पारी में 266 रन पर ढेर होने के बाद जीत के लिए मिले 240 रन के लक्ष्य का पीछा करने द. अफ्रीकी टीम उतरी है। टीम के लिए पारी की शुरुआत एडेन मार्करम और डीन एल्गर ने की है। 

JAN 05, 2022 17:39 IST

266 पर ढही टीम इंडिया की दूसरी पारी

मोहम्मद सिराज के कगिसो नगिडी की गेंद पर बोल्ड होते ही भारतीय टीम की जोहान्सबर्ग टेस्ट की दूसरी पारी 60.1 ओवर में 266 रन पर खत्म हो गई। सिराज अपना खाता नहीं खोल पाए। हनुमा विहारी 84 गेंद में 40 रन बनाकर नाबाद रहे। ऐसे में भारतीय टीम के पास कुल बढ़त 239 रन की हो गई है। जीत के लिए द. अफ्रीकी टीम को 240 रन का लक्ष्य मिला है। 

IND vs SA Live Score: India 266/10 (60.1 ओवर), भारत 239 रन से आगे

JAN 05, 2022 17:28 IST

59 ओवर में भारत का स्कोर 9 विकेट पर 258 रन

भारतीय टीम ने जोहान्सबर्ग टेस्ट की दूसरी पारी में 9 विकेट खोकर 258 रन बना लिए हैं। विहारी 32 और सिराज 0 रन बनाकर खेल रहे हैं। IND vs SA Live Score: India 258/9 (59 ओवर), भारत 231 रन से आगे

JAN 05, 2022 17:22 IST

58 ओवर में भारत ने बनाए 9 विकेट पर 253 रन

भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 58 ओवर में 9 विकेट खोकर 253 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया के पास कुल बढ़त 226 रन की हो गई है। हनुमा विहारी 28 और मोहम्मद सिराज 0 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

JAN 05, 2022 17:17 IST

दूसरी पारी में 250 रन के पार भारत

भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 250 रने आंकड़े को पार कर लिया है। 
IND vs SA Live Score: India 250/9 (57 ओवर), भारत 223 रन से आगे

JAN 05, 2022 17:15 IST

बुमराह की जगह बल्लेबाजी करने आए सिराज

जसप्रीत बुमराह केे आउट होने के बाद आखिरी बल्लेबाज के रूप में मोहम्मद सिराज उतरे हैं। 

JAN 05, 2022 17:14 IST

बुमराह बने रबाडा का शिकार, भारत ने गंवाया नौवां विकेट

जसप्रीत बुमराह आक्रामक शॉट लगाने की कोशिश में कगिसो रबाडा की गेंद पर लपके गए। इसी के साथ भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी की नौवां विकेट गंवा दिया। बुमराह ने 14 गेंद पर 7 रन बनाए। 
IND vs SA Live Score: India 245/9 (56.2 ओवर), भारत 218 रन से आगे

JAN 05, 2022 17:07 IST

रबाडा के ओवर में छक्का-चौका आया

भारत को 55वें ओवर में छक्का और चौका मिला। बुमराह ने पिछले ओवर में छक्का लगाने की काफी कोशिश की पर सफलता रबाडा के ओवर में हाथ लगी। वहीं, विहारी ने चौका ठोका। बुमराह ने 7 औवर विहारी ने 20 रन बना लिए हैं।

IND vs SA Live Score: India 245/8 (55 ओवर), भारत 218 रन से आगे

JAN 05, 2022 17:01 IST

बुमराह-जेनसेन की बीच तीखी नोकझोंक

 मार्को जेनसेन ने 54वां ओवर मेडन डाला। ओवर में कई गेंद जसप्रीत बुमराह के शरीर पर लगीं। बुमराह और जेनसेन के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली, जिसके बाद अंपायर को आना पड़ा।

JAN 05, 2022 16:52 IST

शून्य पर आउट हुए मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी ने शून्य पर अपना विकेट गंवा दिया है। उनका जेनसेन ने 52वें ओवर की पांचवीं पर शिकार किया। शमी लेग स्टंप से बाहर निकलती गुड लेंथ गेंद से छेड़छाड़ करने की वजह से विकेट के पीछे कैच लपके गए। उन्होंने 6 गेंदें खेली। विहारी (12*) और जसप्रती बुमराह (0*) क्रीज पर हैं। 

IND vs SA Live Score: India 228/8 (52 ओवर), भारत 201 रन से आगे

JAN 05, 2022 16:45 IST

शार्दुल ठाकुर को जेनसेन ने भेजा पवेलियन

भारत का सातवां विकेट शार्दुल ठाकुर के रूप में गिरा। शार्दुल ने 24 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 28 रन की पारी खेली। उन्होंने जेनसेन द्वारा फेके गए 50वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का, तीसरी और चौथी पर चौका मारा। वह आखिरी गेंद पर छक्का जड़ने की फिराक में थे लेकिन डीप स्क्वेयर लेग पर केशव महाराज के हाथों लपके गए। उन्होंने विहारी (10*) के साथ सातवें विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी की। शार्दुल के जाने के बाद मोहम्मद शमी बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। 

IND vs SA Live Score: India 225/7 (50 ओवर), भारत 198 रन से आगे

JAN 05, 2022 16:30 IST

रबाडा और जेनसेन ने कसी हुई गेंदबाजी की

रबाडा ने 47वें और जेनसेन ने 48वें ओवर में कसी हुई गेंदबाजी की। रबाडा ने एक जबकि जेनसेन ने महज 2 रन दिए। शार्दुल 13 और विहारी 8 के निजी स्कोर पर हैं।

JAN 05, 2022 16:23 IST

रविचंद्रन अश्विन 16 रन बनाकर आउट

भारत को छठा झटका रविचंद्रन अश्विन के तौर पर लगा। अश्विन से टीम को टिककर बल्लेबाजी करने की उम्मीद पर वह 16 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। उन्होंने 14 गेंदों का सामना किया और 2 चौके मारे। उन्हें 44वें ओवर में एनगिडी ने पवेलियन की राह दिखाई। वह लेग स्टंप के बाहर की गेंद को फ्लिक करने के टक्कर में विकेटकीपर को कैच थमा बैठे। 

IND vs SA Live Score: India 167/6 (44 ओवर), भारत 161 रन से आगे
 

JAN 05, 2022 16:23 IST

शार्दुल ने जेनसेन के ओवर में लगाए तीन चौके

शार्दुल ठाकुर ने जेनसेन द्वारा डाले गए 46वें ओवर में तीन चौके लगाए। उन्होंने ओवर की पहली, तीसरी और पांचवीं गेंद को सीमा रेखा के पार भेजा। शार्दुल 12 और विहारी 6 रन बनाकर टिके हैं।

IND vs SA Live Score: India 201/6 (46 ओवर), भारत 174 रन से आगे

JAN 05, 2022 16:20 IST

दक्षिण अफ्रीका का रिव्यू बेकार

45वें ओवर की तीसरी गेंद पर विहारी ने फ्लिक करने का प्रयास किया, लेकिन गेंद बिना ग्लव्स से लगे विकेटकीपर के पास चली गई। ऐसे में खिलाड़ियों ने अपील की मगर अपंरायर ने आउट नहीं दिया। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका ने  रिव्यू लिया, जिसका कोई फाएदा नहीं हुआ। 
 

JAN 05, 2022 16:11 IST

दूसरे सत्र का खेल शुरू, एल्गर ने रबाडा को थमाई गेंद

दूसरा सत्र का खेल शुरू हो गया है। कप्तान डीन एल्गर ने कगिसो रबाडा के हाथ में गेंद थमाई है।

JAN 05, 2022 15:43 IST

पहले सत्र में दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी

पहले सत्र का खेल खत्म होने गया है। भारत ने इस दौरान 103 रन जोड़े और 4 अहम विकेट गंवाए। दिन के शुरुआती एक घंटे में मेहमान टीम का दबदबा नजर आ रहा था लेकिन सत्र के अंत तक दक्षिण अफ्रीका पलड़ा भारी हो गया। लंच ब्रेक तक भारत ने 44 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। हनुमा विहारी 6 और शार्दुल ठाकुर 4 रन बनाकर खेल रहे थे। 

JAN 05, 2022 15:25 IST

भारत ने दूसरी पारी में बनाई 150 की बढ़त

भारतीय टीम के लड़खड़ाने के बाद विहारी और अश्विन ने मोर्चा संभाल रखा है। भारत की दूसरी पारी में बढ़त 150 के पार पहुंच गई है। विहारी थोड़ा धैर्य के साथ खेल रहे हैं। वहीं, अश्विन ने 43वें ओवर में जेनसेन पर चौका ठोका। 

IND vs SA Live Score: India 180/5 (43 ओवर), भारत 153 रन से आगे
 

JAN 05, 2022 15:20 IST

ऋषभ पंत का नहीं खुला खाता

भारत का पांचवां विकेट ऋषभ पंत के रूप में गिरा। पुजारा के आउट होने के बाद बैटिंग के लिए उतरे पंत का बल्ला खामोश रहा। वह 3 गेंदें खेलकर अपना खाता नहीं खोल सके और रबाडा का शिकार बन गए। पंत ने 39वें ओवर में आगे निकलकर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्तानों में समा गई। हनुमा विहारी 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं। रविचंद्रन अश्विन का खाता खुलना बाकी है। 

IND vs SA Live Score: India 167/5 (40 ओवर), भारत 140 रन से आगे

JAN 05, 2022 15:06 IST

पुजारा को रबाडा ने किया आउट

टिककर बल्लेबाजी कर रहे पुजारा ने 3۷वें ओवर में अपना विकेट गंवा दिया। उन्हें रबाडा ने एलबीडब्ल्यू किया। पुजारा फुलर लेंथ को फ्रंट फुट पर आकर डिफेंस करने की फिराक में थे पर गेंद पैड पर जा लगी। उन्होंने रिव्यू लिया लेकिन कोई फाएदा नहीं हुआ। पुजारा ने 85 गेंदों में 53 रन की पारी खेली। उन्होंने 10 चौके लगाए।

JAN 05, 2022 14:47 IST

अजिंक्य रहाणे बने रबाडा का शिकार

भारत को तीसरा झटका अजिंक्य रहाणे के तौर पर लगा है। रहाणे 78 गेंदों में 58 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 1 छक्का जमाया। दूसरे दिन 11 रन बनाने वाले रहाणे ने तीसरे दिन अपनी पारी में 47 रन जोड़े। उन्हें 35वें ओववर की आखिरी गेंद पर कगिसो रबाडा ने अपना शिकार बनाया। रहाणे ने विकेट के पीछ काइल वेरेन को कैच दिया। उनका विकेट 155 के कुल स्कोर पर गिरा। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए पुजारा (51*) के साथ तीसरे विकेट के लिए 111 रन की पार्टनरशिप की। 

JAN 05, 2022 14:37 IST

150 रन के पार पहुंची टीम इंडिया

पुजारा (51*) और रहाणे (54*) ने बखूबी मोर्चा संभाल रखा है। दोनों ने शुरुआती पहले घंटे में दक्षिण अफ्रीका खेमे को खुश होने का कोई मौका नहीं दिया है। 34 ओवर में भारत ने 151 रन बना लिए हैं।

JAN 05, 2022 14:25 IST

रहाणे ने ठोकी 25वीं टेस्ट फिफ्टी

रहाणे (52*) ने फिफ्टी ठोक दी है। उन्होंने 67 गेंदों में पचासा कंप्लीट। उन्होंने इस दौरान 7 चौके और 1 छक्के लगाया। यह उनके टेस्ट करियर का 25वां अर्धशतक है। पुजार 52 रन बनाकर टिके हैं। 32 ओवर के बाद 27 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 148/2 पर पहुंच गया है।
 

JAN 05, 2022 14:23 IST

रहाणे-पुजारा की बीच शतकीय साझेदारी

रहाणे और पुजारा के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने 122 गेंदों में में यह रन जोड़े। 

JAN 05, 2022 14:14 IST

चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा अर्धशतक

चेतेश्वर पुजारा (50*) ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 62 गेंदों में 10 चौकों के दम पर अपना पचासा पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर की 32वीं फिफ्टी है। वहीं, रहाणे ने 43 रन बना लिए हैं। 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर 137/2 है। 

JAN 05, 2022 14:08 IST

भारत की बढ़त 100 रन के पार

भारत ने दूसरी पारी में 100 रन की बढ़त हासिल करने ली है। बता दें कि भारतीय टीम पहले पारी में 27 रन से पिछड़ गई थी। 

JAN 05, 2022 14:07 IST

खुलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं रहाणे

तीसरे दिन बल्लेबाजी के लिए उतरने के बाद से रहाणे (35*) खुलकर खेल रहे हैं। उन्होंने 27वें ओवर में रबाडा पर भी चौका जड़ा। 

JAN 05, 2022 14:06 IST

एनगिडी के ओवर में फिर दो चौके आए

22वें के बाद एनगिडी ने 26वें ओवर में भी दो चौके दिए। ओवर की पहली गेंद पर रहाणे (31*) ने चौके मारा जबकि आखिरी गेंद पर पुजारा (47*) ने बाउंड्री लगाई। 
 

JAN 05, 2022 13:51 IST

25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 108/2

25 ओवर का खेल खत्म हो चुका है, जिसके बाद भारतीय टीम का स्कोर 108/2 है। पुजारा 43 और रहाणे 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। रहाणे ने 25वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का जमाया।

JAN 05, 2022 13:45 IST

टीम इंडिया का सैकड़ा कंप्लीट

भारत का सैकड़ा कंप्लीट हो गया है। भारत ने 138 गेंदों में 100 रन जोड़े। मेहमान टीम को इस दौरान 8 अतिरिक्त रन मिले। 

JAN 05, 2022 13:39 IST

पुजारा ने एनगिडी पर जड़े दो चौका

पुजारा ने लुंगी एनगिडी द्वारा डाला गए 22वें ओवर की पहली और और तीसरे गेंद को सीमा रेखा के पार भेजा। पुजारा 43 और रहाणे 13 के निजी स्कोर पर हैं।

JAN 05, 2022 13:36 IST

मार्को जेनसेन के ओवर में आए 2 रन

मार्को जेनसेन ने दिन के पहले ओवर में 2 रन दिए। अनुभवी बललेबाज अजिंक्य रहाणे ने दौड़कर यह रन जुटाए।

JAN 05, 2022 13:32 IST

तीसरे दिन का खेल शुूरू, क्रीज पर पुजारा-रहाणे

तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया। पुजारा (35*) और रहाणे (11*) भारत की दूसरी पारी को आगे बढ़ाने के लिए मैदान पर उतर चुके हैं। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने दिन का पहला और पारी का 21वां ओवर मार्को जेनसेन को थमाया है।

JAN 05, 2022 13:17 IST

शार्दुल के करियर में लाड की रही बड़ी भूमिका

आईपीएल में मैदान पर उतारे नहीं जाने की हताशा से लेकर टेस्ट में सात विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तक शार्दुल ठाकुर ने लंबा सफर तय किया है। नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर जानिए शार्दुल के बचपन के कोच दिनेश लाड ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बाद क्या कहा?

दक्षिण अफ्रीकी पिच पर 'पालघर एक्सप्रेस' ने रचा इतिहास, करियर में कोच लाड का रहा है बड़ा योगदान

JAN 05, 2022 12:59 IST

वांडरर्स में भारत का शानदार रिकॉर्ड 

भारत ने वांडरर्स स्टेडियम में कुल 5 टेस्ट मैच खेले हैं और उसे दो मुकाबलों में विजय नसीब हुई है। वहीं, टीम इंडिया के तीन टेस्ट ड्रॉ पर छूटे। भारत को पिछले दौरे पर इस मैदान पर खेले गए टेस्ट मैच में 63 रन से जीत मिली थी।

JAN 05, 2022 12:42 IST

पिछले पांच मैचों भारत का पलड़ा भारी

दोनों टीमों के दरम्यान पिछले पांच टेस्ट भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला है। भारत ने सभी पांचों मैच में जीत का परचम फहराया है।

JAN 05, 2022 12:39 IST

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच कांटे की टक्कर

भारत और दक्षिण अफ्रीका टीम अब तक कुल 40 टेस्ट में भिड़ चुकी हैं। इस दौरान कांटे की टक्कर रही है। भारत और दक्षिण अफ्रीका जहां 15-15 टेस्ट अपने नाम किए वहीं 10 मैच ड्रॉ पर छूटे।