LIVE

IND vs SA 2nd Test, Day 1 Highlights: भारत की पहली पारी 202 रन पर सिमटी, दक्षिण अफ्रीका का जोरदार पटलवार

India vs South Africa (IND vs SA) 2nd Test Highlights: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्‍ट के पहले दिन का खेल पूरा हो चुका है। भारत की पहली पारी 202 रन पर सिमटी और दक्षिण अफ्रीका ने दिन का खेल समाप्‍त होने तक 35/1 का स्‍कोर बनाया।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jan 5, 2022, 13:14 IST
Follow on Google News
IND vs SA 2nd Test, Day 1 Highlights: भारत की पहली पारी 202 रन पर सिमटी, दक्षिण अफ्रीका का जोरदार पटलवार
Photo Credit: AP

India vs South Africa (IND vs SA) 2nd Test Day-1 Highlights:  दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन पहली पारी में एक विकेट पर 35 रन बनाए। भारत ने पहली पारी में 202 रन बनाए थे जिससे दक्षिण अफ्रीका अब भी 167 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने पर कप्तान डीन एल्गर 11 जबकि कीगन पीटरसन 14 रन बनाकर खेल रहे थे। भारत की तरफ से एकमात्र विकेट मोहम्मद शमी ने चटकाया।

IND vs SA 2nd Test Day 3 Live Score

भारत की पारी का हाल

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 63.1 ओवर में 202 रन पर बनाकर ऑलआउट हुई। टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारत को कप्‍तान केएल राहुल (50) और मयंक अग्रवाल (26) ने 36 रन की साझेदारी करके मजबूत शुरूआत दिलाई। मार्को जानसेन ने अग्रवाल को विकेटकीपर वेरेनी के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद चेतेश्‍वर पुजारा (3) और अजिंक्‍य रहाणे (0) जल्‍दी-जल्‍दी आउट हुए। दोनों को ओलीवर ने अपना शिकार बनाया।

यहां से राहुल और हनुमा विहारी ने भारतीय पारी को संभालने का प्रयास किया और चौथे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी की। रबाडा ने विहारी को शॉर्ट लेग पर डुसैन के हाथों कैच आउट कराकर भारत को तगड़ा झटका दिया। इस दौरान राहुल ने अपना 13वां अर्धशतक पूरा किया, लेकिन फिर जानसेन की गेंद पर वह रबाडा को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। राहुल के आउट होते ही भारतीय पारी लड़खड़ाई और ऋषभ पंत (17), शार्दुल ठाकुर (0), मोहम्‍मद शमी (9), रविचंद्रन अश्विन (46) और मोहम्‍मद सिराज (1) पवेलियन लौटे। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से मार्को जानसेन ने सबसे ज्‍यादा चार विकेट लिए। कगिसो रबाडा और डुआने ओलीवर ने तीन-तीन विकेट लिए।

भारत और दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, चेतेश्‍वर पुजारा, हनुमा विहारी, अजिंक्‍य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्‍मद शमी और मोहम्‍मद सिराज।

डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, तेम्बा बावुमा, रस्सी वैन डेर ड्यूसेन, कीगन पीटरसन,  काइल वेरेन (विकेटकीपर), डुआने ओलिवर, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, मार्को जेनसेन, लुंगी एनगिडी।

JAN 03, 2022 21:08 IST

पहले दिन का खेल पूरा हुआ

डीन एल्‍गर (11*) और कीगन पीटरसन (14*) की पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पहले दिन का अहम 18 ओवर खेल लिए हैं। पहले दिन स्‍टंप्‍स तक दक्षिण अफ्रीका ने 35/1 का स्‍कोर बनाया। मेजबान टीम अभी भारत के स्‍कोर से 167 रन पीछे है जबकि उसके 9 विकेट शेष हैं। भारत की तरफ से एकमात्र सफलता मोहम्‍मद शमी ने हासिल की।

JAN 03, 2022 20:59 IST

एल्‍गर-पीटरसन ने टीम को संभाला

डीन एल्‍गर और कीगन पीटरसन इस समय क्रीज पर अच्‍छी तरह जम गए हैं। भारतीय गेंदबाज दूसरे विकेट की तलाश में जुटे हुए हैं। 17 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 35/1। कप्‍तान डीन एल्‍गर 11* और कीगन पीटरसन 14* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत के स्‍कोर से 167 रन पीछे है जबकि उसके 9 विकेट शेष हैं।

JAN 03, 2022 20:43 IST

दक्षिण अफ्रीका का पलटवार

कीगन पीटरसन और कप्‍तान डीन एल्‍गर क्रीज पर अपने पैर जमा चुके हैं। दोनों मिलकर भारतीय गेंदबाजों को परेशान कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका ने 14 ओवर में 1 विकेट खोकर 35 रन बना लिए हैं। कीगन पीटरसन 14* और डीन एल्‍गर 11* रन बनाकर खेल रहे हैं। अफ्रीका की टीम इस समय भारत के स्‍कोर से 167 रन पीछे है जबकि उसके 9 विकेट शेष हैं।

JAN 03, 2022 20:14 IST

एल्‍गर-पीटरसन पर बड़ी जिम्‍मेदारी

डीन एल्‍गर और कीगन पीटरसन से दक्षिण अफ्रीका को मजबूत साझेदारी की उम्‍मीद है। 7 ओवर का खेल हो चुका है। साउथ अफ्रीका ने 1 विकेट पर 18 रन बना सके हैं। डीन एल्‍गर 6* और कीगन पीटरसन 3* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

JAN 03, 2022 20:01 IST

शमी ने मार्करम को दिया झटका

मोहम्‍मद शमी ने दक्षिण अफ्रीका को चौथे ओवर में जोरदार झटका दिया है। शमी ने एडेन मार्करम को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया। मार्करम ने 12 गेंदों में एक चौके की मदद से 7 रन बनाए। 4 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 14/1। कीगन पीटरसन 0* और डीन एल्‍गर 5* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

JAN 03, 2022 19:57 IST

दक्षिण अफ्रीका की पारी का शुभारंभ

डीन एल्‍गर और एडेन मार्करम ने दक्षिण अफ्रीका की पारी की शुरूआत की। 3 ओवर में साउथ अफ्रीका ने एक भी विकेट नहीं खोया है। 3 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 13/0। एडेन मार्करम 7* और डीन एल्‍गर 5* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

JAN 03, 2022 19:36 IST

भारत की पहली पारी 202 रन पर ऑलआउट

टीम इंडिया की पहली पारी 63.1 ओवर में 202 रन पर ऑलआउट हो गई है। मोहम्‍मद सिराज को रबाडा ने विकेटकीपर वेरेनी के हाथों कैच आउट कराकर आखिरी विकेट लिया। मोहम्‍मद सिराज ने 6 गेंदों में 1 रन बनाया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से मार्को जानसेन ने सबसे ज्‍यादा चार विकेट लिए। कगिसो रबाडा और डुआने ओलिवर को तीन-तीन विकेट मिले।

JAN 03, 2022 19:28 IST

जानसेन ने अश्विन को बनाया चौथा शिकार

रविचंद्रन अश्विन अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। मार्को जानसेन ने 61वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रविचंद्रन अश्विन को पीटरसन के हाथों कैच आउट कराया। अश्विन ने 50 गेंदों में 6 चौके की मदद से 46 रन बनाए। 61 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 201/9। मोहम्‍मद सिराज 0* और जसप्रीत बुमराह 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JAN 03, 2022 19:16 IST

शमी को रबाडा ने भेजा पवेलियन

भारतीय टीम को कगिसो रबाडा ने 60वें ओवर में जोरदार झटका दिया है। रबाडा ने अपनी ही गेंद पर मोहम्‍मद शमी का शानदार कैच लेकर भारत को आठवां झटका दिया। मोहम्‍मद शमी ने 12 गेंदों में एक चौके की मदद से 9 रन बनाए। 60 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 185/8। रविचंद्रन अश्‍विन 44* और जसप्रीत बुमराह 0* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

JAN 03, 2022 18:56 IST

शार्दुल ठाकुर बिना खाता खोले आउट

टीम इंडिया इस समय संघर्ष कर रही है। डुआने ओलीवर ने 55वें अेवर में शार्दुल ठाकुर को गली में पीटरसन के हाथों कैच आउट कराया। पीटरसन के लिए यह एकदम कैच प्रैक्टिस वाली बात रही। शार्दुल ठाकुर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। 56 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 162/7। रविचंद्रन अश्विन 30* और मोहम्‍मद शमी 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JAN 03, 2022 18:46 IST

जानसेन ने पंत का किया शिकार

मार्को जानसेन ने 54वें ओवर में भारतीय टीम को करारा झटका दिया है। जानसेन ने ऋषभ पंत को विकेटकीपर वेरेनी के हाथों कैच आउट कराया। जानसेन ने बैक ऑफ द लेंथ पर लहराती हुई गेंद डाली, जो अंदर की तरफ आई। पंत ने फ्रंटफुट पर आकर गेंद को डिफेंड करना चाहा और गेंद उनके बल्‍ले का अंदरूनी किनारा लेकर विकेटकीपर के हाथों में गई। पंत ने 43 गेंदों में 1 चौके की मदद से 17 रन बनाए। 54 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 156/6। रविचंद्रन अश्विन 26* और शार्दुल ठाकुर 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JAN 03, 2022 18:40 IST

भारत 150 रन के पार

रविचंद्रन अश्विन और ऋषभ पंत तेजी से पारी आगे बढ़ा रहे हैं। भारतीय टीम ने 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। 53 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 155/5। रविचंद्रन अश्विन 25* और ऋषभ पंत 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JAN 03, 2022 18:10 IST

पंत-अश्विन पर बड़ी जिम्‍मेदारी

रविचंद्रन अश्विन और ऋषभ पंत पर भारतीय टीम को विशाल स्‍कोर तक पहुंचाने की बड़ी जिम्‍मेदारी आ गई है। टीम इंडिया ने 50 ओवर में 136/5 का स्‍कोर बनाया। ऋषभ पंत 13* और रविचंद्रन अश्विन 18* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JAN 03, 2022 17:51 IST

जानसेन ने किया केएल राहुल का शिकार

जानसेन ने टीम इंडिया को तगड़ा झटका दिया। 46वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जानसेन ने केएल राहुल को रबाडा के हाथों कैच आउट कराया। जानसेन ने ऑफ स्‍टंप के बाहर शॉर्ट लेंथ की गेंद डाली, जिस पर राहुल पुल शॉट खेलने गए। बल्‍ले के ऊपरी हिस्‍से में गेंद लगकर फाइन लेग की दिशा में गई। रबाडा ने कुछ कदम दौड़कर शानदार कैच लिया। राहुल ने 133 गेंदों में 9 चौके की मदद से 50 रन बनाए।

JAN 03, 2022 17:44 IST

राहुल का 13वां टेस्‍ट अर्धशतक

केएल राहुल ने अपने करियर का 13वां अर्धशतक जमाया। राहुल ने 128 गेंदों में 9 चौके की मदद से 50 रन बनाए। राहुल ने एनगिडी द्वारा किए 45वें ओवर की तीसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना पचासा पूरा किया। राहुल ने मौजूदा सीरीज में दूसरा अर्धशतक जड़ा। 45 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 116/4। केएल राहुल 50* और ऋषभ पंत 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JAN 03, 2022 17:26 IST

100 रन के पार पहुंचा भारत

टीम इंडिया ने 41वें ओवर में 100 रन का स्‍कोर पार कर लिया है। ऋषभ पंत ने कगिसो रबाडा द्वारा किए 41वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एक्‍स्‍ट्रा कवर्स के ऊपर से चौका जमाकर बाउंड्री हासिल की। 41 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 103/4। कप्‍तान केएल राहुल 42* और ऋषभ पंत 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

JAN 03, 2022 17:16 IST

बड़ी पारी नहीं खेल सके हनुमा विहारी

भारत का चौथा विकेट हनुमा विहारी के रूप में गिरा। विहारी ने पिच पर काफी समय बिताया पर बड़ी पारी नहीं खेल सके। उन्होंने 53 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 20 रन जोड़े। विहारी को 39वें ओवर में कगिसो रबाडा ने पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने डिफेंस करने का प्रयास किया मगर गेंद अंदरूनी किनारे लेकरल लगकर शॉर्ट लेग के दिशा में चली गई, जहां रस्सी वैन डेर ड्यूसेन ने बेहतरीन कैच लपका। उनका विकेट 91 के कुल स्कोर पर गिरा। विहारी ने राहुल (38*) के साथ चौथे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी की। विहारी के जाने के बाद ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

JAN 03, 2022 17:11 IST

विहारी ने ओलिर के ओवर में मारा शानदार चौका

विहारी ने ओलिवर द्वारा डाले गए 38वें ओवर की चौथी गेंद पर शानदार चौका मारा। ओलिवर ने बाहर की ओर छोटी गेंंद फेंकी, जिसपर विहारी ने प्वाइंट के ऊपर से चौका जड़ दिया।

JAN 03, 2022 17:04 IST

धीरे-धीरे हाथ खोल रहे केएल राहुल

काफी देर तक धैर्य के साथ बल्लेबाजी करने के बाद राहुल (37*) धीरे-धीरे हाथ खोल रहे हैं। उन्होंने 36वें ओवर में चौका जमाने का बाद 37वें ओवर में भी गेंद को बाउंड्री के पार भेजा। वहीं, विहारी 16 के निजी स्कोर पर टिके हैं। भारतीय टीम ने 86 रन बना लिए हैं।

JAN 03, 2022 16:56 IST

IND vs SA Score: 35 ओवर बाद भारत का स्कोर 72 रन

35 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है, जिसके बाद भारत का स्कोर 72/3 है। दूसरे सत्र में राहुल और विहारी बेहद सूझबूझ के साथ भारतीय पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों के बीच 20 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। राहुल 25 और विहारी 15 रन जुटकर क्रीज पर हैं।

JAN 03, 2022 16:52 IST

हनुमा विहारी का बेहतरीन ऑन ड्राइव

हनुमा विहारी ने 34वें ओवर की चौथी गेंद पर बेहतरीन ऑन ड्राइव किया और बाउंड्री हासिल की। यह उनका दूसरा चौका है।
 

JAN 03, 2022 16:45 IST

केएल राहुल ने जड़ा चौका

दक्षिण अफ्रीका के लिए 33वां ओवर जेनसेन ने किया। उन्होंने पहली गेंद शॉर्ट डाली, जिसपर केएल राहुल ने चौका जड़ दिया। हालांकि, जेनसेन ने अगली पांच गेंदों में कोई रन नहीं दिया।

JAN 03, 2022 16:40 IST

बावुमा ने विहारी का आसान सा कैच टपकाया

रबाडा ने 32वें ओवर की शुरुआत दो गेंद अच्छी डालीं और फिर तीसरी गेंद पर विहारी को गलत शॉट खेलने पर मजबूर किया। हालांकि, प्वाइंट पर मौजूदा तेम्बा बावुमा ने विहारी का आसान सा कैच टपका दिया।  भारत का स्कोर 63/3 है। विहारी ने 11 और राहुल 20 रन बना लिए हैं।

JAN 03, 2022 16:31 IST

हनुमा विहारी ने लगाया चौका

हनुमा विहारी ने रबाडा द्वारा डाले गए 30वें ओवर में चौका जड़ा। इसके अलावा उन्होंने दौड़कर एक रन लिया। भारत का स्कोर 60/3 पर पहुंच गया है। विहारी 9 और राहुल 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

JAN 03, 2022 16:28 IST

मेडन ओवर की हैट्रिक, लंच के बाद नहीं बना रन

लंच के बाद  भारतीय बल्लेबाज रन बनाने के लिए जुझ रहे हैं। पिछले तीन ओवर मेडन रहे हैं। जेनसेन ने 29वें ओवर में भी कोई रन खर्च नहीं किया।

JAN 03, 2022 16:23 IST

जेनसेन और रबाडा ने किए मेडल ओवर

दूसरे सत्र में भारतीय टीम अभी तक कोई  रन नहीं जोड़े सकी है। जेनसेन ने 27वां और  रबाडा ने 28वां ओवर मेडन किया है। दोनों ने अच्छी लाइन और लेंथ पर गेदंबाजी की।

JAN 03, 2022 16:13 IST

दूसरे सत्र के खेल का हुआ आगाज

लंच के बाद दूसरे सत्र के खेल का हुआ आगाज हो गया है। राहुल और विराही 26 ओवर से आगे खेलने के लिए मैदान पर उतरे हैं। कप्तान एल्गर ने जेनसेन को गेंद थमाई है।
 

JAN 03, 2022 15:36 IST

लंच ब्रेक तक भारतीय टीम का स्कोर 53/3

पहले सत्र का खेल खत्म हो गया है। भारत ने टॉस जीतकर सधी हुई शुरुआत की, लेकिन सत्र खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी हो गया। लंच ब्रेक तक भारत ने तीन विकेट गंवाकर केवल 53 रन जोड़े। केएल राहुल 19 और हनुमा विहारी 4 रन बनाकर खेल रहे थे।

JAN 03, 2022 15:27 IST

एक ही ओवर में पवेलियन लौटे पुजारा और रहाणे 

ओलिवर ने भारत को 24वें ओवर में दो झटके दिए। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर चेतेश्वर पुजारा को प्वाइंट पर बवूमा के हाथों कैच कराया। पुजारा का बल्ला एक बार फिर नहीं चला। पहले टेस्ट में शून्य और 16 पर आउट होने वाले पुजारा 33 गेंदों में महज 3 रन बना सके। वहीं, पुजारा के बाद बल्लेबाजी के लिए आए रहाणे चौथी गोल्ड का शिकार हो गए। भारत का स्कोर 50/3 है। राहुल 19 और हनुमा विहारी 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

JAN 03, 2022 15:17 IST

राहुल ने कप्‍तान बनते ही 32 साल बाद दोहराया ये कारनामा

लिंक पर क्लिक कर जानिए, केएल राहुल का कप्‍तान बनते ही बड़ा कारनामा, भारत में केवल एक बार हुआ ऐसा

JAN 03, 2022 15:08 IST

कगिसो रबाडा ने मेडन ओवर किया

कप्तान एल्गर ने कगिसो रबाडा को फिर गेंद थमाई है। रबाडा ने 21वां ओवर पुजारा को मेडन फेंका। रबाडा शुरुआत से कसी हुई गेंदबाजी कर रहे हैं।

JAN 03, 2022 15:03 IST

20 ओवर बाद टीम इंडिया का स्कोर 40/1

20 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद टीम इंडिया का स्कोर 40/1 है। राहुल 10 और पुजारा 3 रन बना चुके हैं। पुजारा 20वें ओवर में कैच आउट होने से बाल-बाल बचे।

JAN 03, 2022 14:56 IST

ओलिवर ने राहुल को मेडन ओवर डाला

जेनसेन के बाद ओलिवर ने भी मेडन ओवर डाला। ओलिवर ने 18वें ओवर में राहुल को कोई रन नहीं बनाने दिया।

JAN 03, 2022 14:51 IST

जेनसेन ने पुजारा को मेडन ओवर फेंका

जेनसेन ने अनुभवी बल्लेबाज पुजारा को मेडन ओवर फेंका है। गेंदबाज ने 17वें ओवर कोई रन नहीं दिया। फिलहाल पुजारा 1 और राहुल 10 रन के निजी स्कोर पर हैं।

JAN 03, 2022 14:40 IST

मयंक अग्रवाल बने जेनसेन का शिकार

भारत को पहला झटका मयंक अग्रवाल के तौर पर लगा है। सलामी बल्लेबाज मयंक 26 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 37 गेंदों का सामना किया और 5 चौके मारे। मयंक को मार्को जेनसेन ने 15वें ओवर की पहली गेंद पर शिकार बनाया। वह ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ गेंद पर शॉट खेलना चाहते थे लेकिन बल्ले बाहरी किनारा लगने के बाद विकेटकीपर काइल वेरेन के हाथों लपके गए। उन्होंने पहले विकेट के लिए राहुल के साथ 36 रन की साझेदारी की। राहुल 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं और चेतेश्वर पुजारा का खाता खुलना बाकी है।

JAN 03, 2022 14:32 IST

ड्रिंक्स तक भारत ने बिना विकेट गंवाए 36 रन

भारत ने ड्रिंक्स तक बिना विकेट खोए 36 रन जुटा लिए हैं। मयंक 26 और राहुल 9 रन बनाकर टिके हैं।

JAN 03, 2022 14:28 IST

कप्तान एल्गर ने मार्को जेनसेन को थमाई गेंद

कप्तान एल्गर ने रबाडा, ओलिवर और एनगिडी को आजमाने के बाद 13वें ओवर में मार्को जेनसेन को गेंद को सौंपी। जेनसेन ने अपने पहले ओवर में एक रन दिया।

JAN 03, 2022 14:23 IST

एनगिडी ने लगातार दूसरा ओवर मेडन डाला

तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने लगातार अपना दूसरा ओवर मेडन डाला है। उन्होंने 10वें के बाद 12वें ओवर में भी कोई रन खर्च नहीं किया। मयंक (24*) और राहुल (9*) क्रीज पर हैं।

JAN 03, 2022 14:17 IST

भारतीय टीम ने 10 ओवर में बनाए 32 रन

10 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है, जिसके बाद भारत ने 32 रन जुटा लिए हैं। मयंक 22 और राहुल 9 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

JAN 03, 2022 14:07 IST

दक्षिण अफ्रीका के रिव्यू पर फिरा पानी

ओलिवर ने आठवें ओवर की तीसरी गेंद  शॉर्ट पिच फेंकी, जो राहुल के कंधे से लगकर विकेटकीपर के दस्तानों में समा गई। दक्षिण अफ्रीका ने राहुल के आउट होने की अपील की, जिसे अंपयर ने ठुकरा दिया। मेजबान टीम ने रिव्यू लेने का फैसला, जिसपर पानी फिर गया। 

JAN 03, 2022 14:02 IST

मयंक अग्रवाल ने ठोका चौका

मयंक ने एक बार फिर गेंद को बाउंड्री के पार भेजने में सफल रहे। उन्होंने सातवें ओवर की अंतिम गेंद पर मिड ऑन के बाईं तरफ चौका मारा। मयंक ने 18 हैं और राहुल ने एक रन बनाया है। 

JAN 03, 2022 13:56 IST

ओलिवर ने फिर किफायती ओवर डाला

ओलिवर ने एक बार फिर किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने छठे ओवर में केवल एक रन दिया, जिसे मयंक ने दौड़कर बनाया।

JAN 03, 2022 13:52 IST

IND vs SA Score: भारत ने 5 ओवर में जोड़े 15 रन

भारतीय टीम शुरुआती 5 ओवर में बिना विकेट गंवाए 15 रन जोड़े हैं। मयंक 13 जबकि राहुल एक रन के निजी स्करो पर हैं।

JAN 03, 2022 13:48 IST

ओलिवर ने चौथे ओवर में नो-बॉल फेंकी

डुआने ओलिवर ने चौथे ओवर में अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने सिर्फ एक रन खर्च किया, जो नो-बॉल से आया।

JAN 03, 2022 13:44 IST

मयंक ने एक बार फिर चौका मारा

तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर 13 रन है। मयंक ने 12 और राहुल ने एक रन बनाया है। मयंक ने तीसरा ओवर रबाडा पर बाउंड्री लगाई।

JAN 03, 2022 13:44 IST

मयंक ने ओलिवर के ओवर में जड़े चौके

दूसरा ओवर कई साल बाद वापसी करने वाले ओलिवर ने फेंका। मंयक अग्रवाल ने ओवर की चौथी और आखिरी गेंद पर चौका जमाया।

JAN 03, 2022 13:35 IST

बल्लेबाजी के लिए उतरे राहुल और मयंक

भारत की ओर से पारी का आगाज करने के लिए केएल राहुल और मयंक अग्रवाल मैदान पर उतरे हैं। बता दें कि दोनों ने पहले टेस्ट की पहली पारी में भारत के लिए शतकीय साझेदारी की थी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए पहला ओवर कगिसो रबाडा ने डाला। उन्होंने कोई रन नहीं दिया।

JAN 03, 2022 13:25 IST

वांडरर्स में भारतीय टीम का रिकॉर्ड 

भारतीय टीम ने वांडरर्स स्टेडियम में कुल 5 टेस्ट मैच खेले हैं।, जिनमें से उसे 2 में जीत मिली है जबकि 3 मुकाबले ड्रॉ रहे। भारत को पिछले दौरे पर इस मैदान पर खेले गए टेस्ट मैच में जीत मिली थी। उस मैच को विराट सेना ने 63 रन के अंतर से अपने नाम किया था। वहीं, साल 2006 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में भारतीय टीम ने वांडरर्स में 123 रन के अंतर से जीत हासिल की थी। 

JAN 03, 2022 13:15 IST

भारत ने एक और द. अफ्रीका ने किए दो बदलाव

भारत की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हुआ है। विराट कोहली के चोटिल होने के चलते हनुमा विहारी को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने दो बदलाव किए हैं। मेजबान टीम ने क्विंटन डिकॉक के स्थान पर काइल वेरेन और वियान मुल्डर की जगह डुआने ओलिवर को मौका दिया है। मालूम हो कि डिकॉक ने पहले  टेस्ट में हार के बाद टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था।

JAN 03, 2022 13:13 IST

भारत की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, चेतेश्‍वर पुजारा, हनुमा विहारी, अजिंक्‍य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्‍मद शमी और मोहम्‍मद सिराज।

JAN 03, 2022 13:12 IST

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, तेम्बा बावुमा, रस्सी वैन डेर ड्यूसेन, कीगन पीटरसन,  काइल वेरेन (विकेटकीपर), डुआने ओलिवर, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, मार्को जेनसेन, लुंगी एनगिडी।

JAN 03, 2022 13:06 IST

भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। विराट कोहली पीठ में खिंचाव के कारण दूसरे टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं। कोहली की जगह केएल राहुल कार्यवाहक कप्तान हैं।

JAN 03, 2022 12:43 IST

पिछले पांच मैचों भारत का दबदबा

दोनों टीमों के दरम्यान पिछले पांच टेस्ट भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला है। भारत ने सभी पांचों मैच में जीत का परचम फहराया है।

JAN 03, 2022 12:26 IST

India vs South Africa Head-to-Head 

भारत और दक्षिण अफ्रीका टीम अब तक कुल 40 टेस्ट में भिड़ चुकी हैं। इस दौरान कांटे की टक्कर रही है। भारत और दक्षिण अफ्रीका जहां 15-15 टेस्ट अपने नाम किए वहीं 10 मैच ड्रॉ पर छूटे। 

JAN 03, 2022 12:15 IST

India Test Squad

विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, शारदुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, अजिंक्य रहाणे, ऋद्धिमान साहा, जयंत यादव, प्रियांक पांचाल, इशांत शमा, उमेश यादव, हनुमा विहारी।

JAN 03, 2022 12:01 IST

South Africa Test Squad

डीन एल्गर (कप्तान), ऐडन मार्कराम, वियान मुल्डर, कीगन पीटरसन, रेसी वान डेर दुसें, काइल वेरेन, मार्को जेनसन, तेम्बा बावुमा, कागिसो रबाडा, सेरेल इर्वी, ब्युरोन हैंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, ग्लेंटन स्टुरमैन, रेयान रिकलटन, डुआने ओलिवर, प्रेनेलान सुब्रायेन, सिसांदा मगाला।