LIVE

IND vs NZ 2nd T20 Match Highlights: रोहित और राहुल के धमाके से टीम इंडिया ने दी न्यूजीलैंड को 7 विकेट से मात, अपने नाम की सीरीज

India vs New Zealand 2nd T20I Match Highlights: भारत ने शुक्रवार को रांची में खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 मैच में 7 विकेट के अंतर से मात देकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है। रोहित शर्मा और केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करके टीम इंडिया को जीत दिलाई।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Nov 20, 2021, 05:51 IST
Follow on Google News
IND vs NZ 2nd T20 Match Highlights: रोहित और राहुल के धमाके से टीम इंडिया ने दी न्यूजीलैंड को 7 विकेट से मात, अपने नाम की सीरीज

India vs New Zealand 2nd T20I Match Highlights: रोहित शर्मा और केएल राहुल की धमाकेदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को रांची में खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 मैच में मात देकर तीन मैचों की सीरीज 2-0 के अंतर से अपने नाम कर ली है। भारतीय टीम को जीत के लिए 154 रन का लक्ष्य मिला था जिसे उसने रोहित शर्मा(36 गेंद में 55) और केएल राहुल( 49 गेंद में 65) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 117 रन की साझेदारी की बदौलत हासिल कर लिया। भारतीय टीम ने 16 गेंद और 7 विकेट शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। अंत में ऋषभ पंत ने लगातार दो छक्के जड़कर भारत को जीत दिलाई। पंत 6 गेंद में 12 और वेंकटेश अय्यर 11 गेंद में 12 रन बनाकर नाबाद रहे। टिम साउदी ने न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। अपना पहले मैच खेल रहे हर्षल पटेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 25 रन देकर 2 विकेट लिए थे।

रोहित-राहुल के बीच हुई शतकीय साझेदारी
जीत के लिए 154 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को केएल राहुल और रोहित शर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी करके टीम इंडिया की जीत की इबारत लिख दी। राहुल 49 गेंद पर 65 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और 2 छक्के जड़े। वहीं रोहित शर्मा ने 36 गेंद में 55 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 5 छक्के जड़े।

रोहित जब आउट हुए तब टीम इंडिया ने 135 रन बना लिए थे। जीत से तब टीम इंडिया 19 रन दूर थी। जीत की इस औपचारिकता को ऋषभ पंत और वेंकटेश अय्यर की जोड़ी ने अंत में पूरा कर दिया। पंत ने 18वें ओवर की पहली दो गेंद पर लगातार दो छक्के जड़कर भारतीय टीम को मैच और सीरीज में जीत दिला दी। टिम साउदी के अलावा और कोई कीवी गेंदबाज मैच में छाप नहीं छोड़ पाया। साउदी ने केएल राहुल, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव तीनों के विकेट हासिल किए। 

भारत को मिला जीत के लिए 154 रन का लक्ष्य
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने भारत के सामने जीत के लिए 154 रन का लक्ष्य रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 153 रन बना सकी। मार्टिन गप्टिल और डेरिल मिचेल ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए दोनों ने  4.3 ओवर में ही अपनी टीम को 50 रन के पार पहुंचा दिया। पॉवरप्ले के 6 ओवर में 1 विकेट पर न्यूजीलैंड ने 64 रन बनाए। 

भारतीय गेंदबाजों ने कराई थी शानदार वापसी 
लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए ओस के बीच कीवी बल्लेबाजों को खुलकर बल्लेबाजी नहीं करने दी। मार्टिन गप्टिल के आउट होने के बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना सके। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और नियमित अंतराल पर विकेट हासिल करते हुए कीवी बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर नहीं खड़ा करने दिया। ग्लेन फिलिप्स ने न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। वहीं मार्टिन गप्टिल और डेरिल मिचेल ने 31-31 रन का योगदान दिया। भारत के लिए डेब्यूटेंट हर्षल पटेल ने 25 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं भुवी, दीपक चाहर, अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन को एक-एक सफलता मिली।
 
भारत ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मोहम्मद सिराज की जगह हर्षल पटेल को डेब्यू का मौका मिला है। सिराज पिछले मैच में चोटिल हो गए थे। कीवी टीम ने अपनी एकादश में तीन बदलाव किए हैं। एडम मिल्ने, ईश सोढी और जिमी नीशम की एकादश में वापसी हुई है। 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान दोनों टीमों का पलड़ा बराबर रहा है। न्यूजीलैंड को 9 मैचों में जीत मिली है जबकि 9 में बाजी भारत के हाथ लगी है।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा (कप्‍तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, रविचंद्रन अश्‍विन, भुवनेश्‍वर कुमार और हर्षल पटेल।

न्‍यूजीलैंड: मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), जिमी नीशम, मिचेल सेंटनर, टिम साउथी (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी

NOV 19, 2021 23:13 IST

डेब्यूटेंट हर्षल पटेल चुने गए मैन ऑफ द मैच

अपना पहला मैच खेल रहे हर्षल पटेल को 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

NOV 19, 2021 23:03 IST

रोहित शर्मा-राहुल द्रविड़ की साझेदारी में पहली सीरीज जीत

NOV 19, 2021 22:52 IST

लगातार दो छक्के जड़कर पंत ने दिलाई जीत

भारतीय टीम को 18वें ओवर की पहली दो गेंद पर ऋषभ पंत ने दो छक्के जड़कर भारतीय टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी। इस जीत के साथ भारत ने 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है। 

NOV 19, 2021 22:50 IST

17 ओवर में भारत ने बनाए 143/3

भारत ने 17 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 143 रन बना लिए हैं। पंत 0(4) और वेंकटेश अय्यर 12 (11) बनाकर खेल रहे हैं। 

NOV 19, 2021 22:45 IST

पंत के खिलाफ तीसरे अंपायर ने नकारा रिव्यू

पारी के 17वें ओवर की पहली गेंद पर ऋषभ पंत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने कैच के लिए रिव्यू लिया था जिसे तीसरे अंपायर ने नकार दिया। 

NOV 19, 2021 22:43 IST

साउदी ने दिया तीसरा झटका, बोल्ड हुए सूर्यकुमार

पारी के 16वें ओवर में टिम साउदी ने दोहरे झटके भारतीय टीम को दिए। रोहित शर्मा को तीसरी गेंद पर आउट करने के बाद ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव को बोल्ड कर दिया। गेंद बल्ले से लगकर स्टंप्स पर जा टकराई। जीत के लिए भारतीय टीम को 24 गेंद में 17 रन और बनाने हैं। 

NOV 19, 2021 22:40 IST

रोहित बने साउदी का दूसरा शिकार

अर्धशतक पूरा करने के बाद रोहित शर्मा 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर टिम साउदी की गेंद पर कवर के ऊपर से शॉट खेलने की कोशिश की और मार्टिन गप्टिल के हाथों लपके गए। 

NOV 19, 2021 22:38 IST

छक्के के साथ रोहित ने पूरा किया अर्धशतक, 15 ओवर में भारत 1 विकेट पर 134 रन

हिटमैन रोहित शर्मा ने पारी के 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने एडम मिल्ने के खिलाफ छक्का जड़कर 35 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। ये उनके अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का 25वां अर्धशतक है। रोहित ने अपनी पारी के दौरान 1 चौका और 5 छक्के जड़े। 15 ओवर में भारत ने 1 विकेट पर 134 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 30 गेंद में 20 रन और बनाने हैं। रोहित 55 और वेंकटेश 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

NOV 19, 2021 22:33 IST

14 ओवर में भारत ने बनाए 1 विकेट के नुकसान पर 122 रन

टीम इंडिया ने जीत के लिए 154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 14 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 48 और वेंकटेश अय्यर 0 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

NOV 19, 2021 22:31 IST

राहुल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे वेंकटेश अय्यर

केएल राहुल के आउट होने के बाद वेंकटेश अय्यर को बल्लेबाजी करने भेजा गया है। 

NOV 19, 2021 22:29 IST

भारत को लगा पहला झटका, केएल राहुल आउट

टीम इंडिया को पहला झटका पारी के 14वें ओवर में टिम साउदी ने केएल राहुल के रूप में दिया। राहुल छक्का जड़ने की कोशिश में ग्लेन फिलिप के हाथों लपके गए। उन्होंने 49 गेंद में 65 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के जड़े। रोहित-राहुल के बीच पहले विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी हुई। 

NOV 19, 2021 22:26 IST

अंतरराष्ट्रीय टी20 में राहुल-रोहित के बीच पांचवीं शतकीय साझेदारी

NOV 19, 2021 22:25 IST

13 ओवर में भारत ने बनाए 116 रन, अर्धशतक के करीब रोहित शर्मा

भारतीय टीम ने 154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 116 रन बना लिए हैं। राहुल 65 और रोहित 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए भारत को 42 गेंद में 38 रन और बनाने हैं। 

NOV 19, 2021 22:19 IST

12 ओवर में टीम इंडिया ने बनाए 105 रन

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रांची में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टी20 मैच में जीत के लिए 154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 105 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 46 गेंद में 63 और रोहित शर्मा 26 गेंद में 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

NOV 19, 2021 22:17 IST

100 रन के पार पहुंचा भारत

रोहित शर्मा ने ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ पारी के 12वें ओवर की चौथी गेंद पर शानदार चौका जड़कर टीम इंडिया को 100 रन के पार पहुंचा दिया। 

NOV 19, 2021 22:14 IST

अंतरराष्ट्रीय टी20 में 16वां अर्धशतक!!!

NOV 19, 2021 22:13 IST

11 ओवर में भारत ने बनाए 92 रन, जीत के लिए चाहिए 54 गेंद में 62 रन

भारत ने 11 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 92 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 43 गेंद में 57 और रोहित शर्मा 22 गेंद में 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए भारत को 54 गेंद में 62 रन और बनाने हैं। 

NOV 19, 2021 22:11 IST

छक्के के साथ राहुल ने पूरा किया अर्धशतक

केएल राहुल ने 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर मिल्ने के खिलाफ शानदार छक्का जड़कर अपना अर्धशतक 40 गेंद पर पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के जड़े। यह अंतरराष्ट्रीय टी20 में राहुल का 16वां अर्धशतक है। इसके बाद अगली गेंद पर राहुल ने एक चौका भी जड़ा। 

NOV 19, 2021 22:09 IST

10 ओवर में भारत ने बनाए 79 रन

भारतीय टीम ने 10 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 79 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 30 (22) और केएल राहुल 45(38) रन बनाकर खेल रहे हैं। मिचेल सेंटनर ने दसवें ओवर में गेंदबाजी करते हुए 16 रन खर्च किए। हालांकि इस ओवर की पांचवीं गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने रोहित शर्मा को जीवनदान दिया। 

NOV 19, 2021 22:06 IST

ट्रेंट बोल्ट ने छोड़ा रोहित शर्मा का कैच

10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मिचेल सेंटनर के खिलाफ ओवर का तीसरा छक्का जड़ने की कोशिश में ऊंचा खेल बैठे और ट्रेंट बोल्ट ने उनका ये कैच टपका दिया। जब ये वाकया हुआ तब रोहित 29 रन बनाकर खेल रहे थे। 

NOV 19, 2021 22:03 IST

10वें ओवर की रोहित ने छक्के के साथ शुरुआत

मिचेल सेंटनर के खिलाफ रोहित शर्मा ने 10वें ओवर की पहली गेंद पर शानदार छक्के के साथ की उन्होंने मिड विकेट के ऊपर से गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया। इसी ओवर की चौथी गेंद पर रोहित ने मिड ऑन की दिशा में एक और छक्का जड़ दिया। 

NOV 19, 2021 22:00 IST

9 ओवर में भारत ने बनाए 63 रन

टीम इंडिया ने 9 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 63 रन बना लिए हैं। ईश सोढी ने नौवें ओवर में 6 रन दिए। राहुल 43 (36) और रोहित 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

NOV 19, 2021 21:53 IST

सेंटनर के खिलाफ राहुल-रोहित ने की संभलकर बल्लेबाजी, 8 ओवर में भारत का स्कोर 57 रन

मिचेल सेंटनर के खिलाफ भारत की सलामी जोड़ी ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए आठवें ओवर में केवल 5 रन बटोरे और टीम को 8 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 57 रन तक पहुंचा दिया। रोहित 14 और राहुल 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए टीम इंडिया को 12 ओवर में 97 रन की दरकार है। 

NOV 19, 2021 21:50 IST

7 ओवर में टीम इंडिया ने बनाए 52 रन

भारतीय टीम ने 7 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 52 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 12(12) और  केएल राहुल 37(30) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

NOV 19, 2021 21:47 IST

सातवें ओवर में 50 रन के पार पहुंचा भारत

भारतीय टीम ने 6.4 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 50 रन पूरे कर लिए हैं। जीत के लिए भारतीय टीम को 13.2 ओवर में 104 रन और बनाने हैं। 

NOV 19, 2021 21:44 IST

ईश सोढी के हाथ में थमाई साउदी ने गेंद

टिम साउदी ने पॉवरप्ले के बाद सातवें ओवर में गेंदबाजी के लिए फॉर्म में चल रहे ईश सोढी के हाथों में गेंद थमाई है।

NOV 19, 2021 21:42 IST

पॉवरप्ले में भारत ने बनाए 45 रन

भारतीय टीम ने 154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पॉवरप्ले में बगैर किसी नुकसान के 45 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 10 और केएल राहुल 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। छठे ओवर की राहुल ने शुरुआत ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ पहली गेंद पर छक्का जड़कर की। बोल्ट ने इस ओवर में 10 रन दिए। 

NOV 19, 2021 21:37 IST

साउदी ने फिर लगाया रनों पर ब्रेक, 5 ओवर में भारत ने बनाए 35 रन

कप्तान टिम साउदी ने पांचवें ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए केवल 3 रन दिए। भारत ने 5 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 35 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 22 गेंद में 24 और रोहित शर्मा 9(8) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

NOV 19, 2021 21:33 IST

चौथे ओवर में मिल्ने की हुई धुनाई, 4 ओवर में भारत ने बनाए 32 रन

चौथे ओवर में गेंदबाजी करने आए एडम मिल्ने के ओवर की चौथी गेंद पर केएल राहुल शानदार चौका जड़ा। वहीं चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने शानदार छक्का जड़ दिया। मिल्ने ने इस ओवर में 14 रन दिए और भारत का  स्कोर 4 ओवर में 32 रन बगैर किसी नुकसान के पहुंच गया। रोहित 8 (5) और राहुल 22(19) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

NOV 19, 2021 21:28 IST

मिचेल सेंटनर ने की कसी हुई शुरुवात, तीसरे ओवर में दिए केवल 2 रन

मिचेल सेंटनर ने तीसरे ओवर में शानदार शुरुआत करते हुए केवल 2 रन खर्च किए। भारत ने 3 ओवर में 18 रन बना लिए हैं। राहुल 16 (15) और रोहित 1(3) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

NOV 19, 2021 21:25 IST

भारत ने 2 ओवर में बनाए 16 रन

भारतीय टीम ने 154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 16 रन बना लिए हैं। ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ राहुल ने दूसरे ओवर की शुरुआत और अंत चौके के साथ किया। 2 ओवर के बाद राहुल 15(12) और रोहित शर्मा 0 (0) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

NOV 19, 2021 21:11 IST

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया, रोहित-राहुल ने की शुरुआत

154 रन के लक्ष्य का पीछा करने भारत की ओर से केएल राहुल और रोहित शर्मा की जोड़ी उतरी। केएल राहुल ने पहली गेंद पर चौका जड़कर अपना और टीम का खाता खोला। 

NOV 19, 2021 20:59 IST

भारतीय गेंदबाजों की शानदार वापसी

NOV 19, 2021 20:57 IST

20 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 6 विकेट पर 153 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए हैं। मैच और सीरीज जीत के लिए भारतीय टीम को 154 रन बनाने हैं। मिचेल सेंचनर 8 और एडम मिल्ने 5 रन बनाकर नाबाद रहे। 

NOV 19, 2021 20:53 IST

19 ओवर में न्यूजीलैंड ने 6 विकेट पर बनाए 146 रन

न्यूजीलैंड ने 19 ओवर में 6 विकेट खोकर 146 रन बना लिए हैं। डेब्यूटेंट हर्षल पटेल ने अपने स्पेल के आखिरी ओवर में 6 रन दिए। अपने पहले मैच में उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर दो सफलताएं हासिल की। सेंटनर 6 और मिल्ने 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

NOV 19, 2021 20:48 IST

जिमी नीशम नहीं कर पाए धमाका, बने भुवी का शिकार

18वें ओवर की आखिरी गेंद पर जिमी नीशम ने भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ करारा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई विकेट कीपर ऋषभ पंत के हाथों में चली गई। नीशम ने 12 गेंद में केवल 3 रन बनाए। भुवी ने 4 ओवर में 39 रन देकर 1 विकेट लिया। न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में 6 विकेट खोकर 140 रन बना लिए हैं। 

NOV 19, 2021 20:46 IST

टूटा जिमी नीशम का बल्ला

पारी के 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जिमी नीशम का बल्ला बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में टूट गया। भुवनेश्वर कुमार की गेंद उनके बैट के निचले हिस्से पर लगी। 

NOV 19, 2021 20:40 IST

17 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 5 विकेट पर 138 रन

न्यूजीलैंड ने 17 ओवर में 5 विकेट खोकर 138 रन बना लिए हैं। जिमी नीशम 2 और मिचेल सेंटनर खाता खोले बगौर खेल रहे हैं। अपने तीसरे ओवर में हर्षल पटेल ने 10 रन खर्च किए और एक विकेट हासिल किया।  

NOV 19, 2021 20:38 IST

ग्लेन फिलिप्स का हर्षल पटेल ने किया शिकार, भारत को मिली पांचवीं सफलता

हर्षल पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स को डीप स्कवैर लेग बाउंड्री पर रुतुराज गायकवाड़ के हाथों लपकवाकर पवेलियन वापस भेज दिया। ये भारतीय टीम को मैच में मिली पांचवीं सफलता है। फिलिप्स ने 21 गेंद में 34 रन बनाए इस दौरान उन्होंने 1 चौका और तीन छक्के जड़े। 

NOV 19, 2021 20:31 IST

16 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 4 विकेट पर 128 रन

16 ओवर में न्यूजीलैंड ने 4 विकेट खोकर 128 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स 26 (17) और जिमी नीशम 1(2) रन बनाकर खेल रहे हैं। अश्विन ने अपने स्पेल के आखिरी ओवर में केवल 3 रन दिए और एक विकेट हासिल किया। 4 ओवर में अश्विन ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 19 रन देकर 1 विकेट लिया। 

NOV 19, 2021 20:28 IST

अश्विन ने किया सीफर्ट की शिकार

16वें ओवर की पहली गेंद पर आर अश्विन की कैरम बॉल पर रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में शॉर्ट थर्ड मैन के हाथों लपके गए। सीफर्ट ने 15 गेंद में 13 रन बनाए और इस दौरान केवल 1 चौका जड़ सके। 

NOV 19, 2021 20:26 IST

15 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 3 विकेट पर 125 रन

कीवी टीम ने अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाते हुए 15 ओवर में 125 रन 3 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। टिम सीफर्ट 13 (14) और ग्लेन फिलिप्स 25 (16) रन बनाकर खेल रहे हैं। भुवनेश्वर के फेकें 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर लॉन्ग ऑन की दिशा में छक्का भी जड़ा। 

NOV 19, 2021 20:18 IST

14 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 114 रन

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने पारी के 14 वें ओवर में दीपक चाहर के खिलाफ 12 रन बटोरते हुए अपनी टीम को 3 विकेट के नुकसान पर 114 रन तक पहुंचा दिया। ग्लेन फिलिप्स ने ओवर की दूसरी गेंद पर डीप स्कवैर लेग की दिशा में शानदार छक्का जड़ा। 14 ओवर के बाद फिलिप्स 17 (13) और सीफर्ट 11(11) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

NOV 19, 2021 20:15 IST

13 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड ने 13 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए हैं। 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने अक्षर पटेल की गेंद पर चौका जड़कर अपनी टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। ग्लेन फिलिप्स 10 (11) और टिम सीफर्ट 6 (7) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

NOV 19, 2021 20:12 IST

कीवी टीम ने गंवाए तीन विकेट

NOV 19, 2021 20:10 IST

12 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट पर 94 रन

न्यूजीलैंड ने 12 ओवर में 3 विकेट खोकर 94 रन बना लिए हैं। टिम साइफर्ट 4 गेंद में 4 और ग्लेन फिलिप्स 8 गेंद में 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

NOV 19, 2021 20:08 IST

डेरिल मिचेल बने हर्षल पटेल का पहला अंतरराष्ट्रीय शिकार, भारत को मिली तीसरी सफलता

हर्षल पटेल ने पारी के 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर डेरिल मिचेल को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। मिचेल ने 28 गेंद में 31 रन की पारी खेली और इस दौरान 3 चौके जड़े। 

NOV 19, 2021 20:04 IST

अय्यर ने छोड़ा ग्लेन फिलिप्स का कैच, 11 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 2 विकेट पर 90 रन

11वें ओवर की तीसरी गेंद पर वेंकटेश अय्यर ने मिड ऑफ की दिशा में कैच छोड़ दिया। काफी कोशिशों के बावजूद अय्यर कैच को नहीं पकड़ पाए। 11 ओवर में कीवी टीम ने 90 रन 2 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। मिचेल 31 (28) और फिलिप्स 4 (6) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

NOV 19, 2021 20:00 IST

10 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 2 विकेट पर 84 रन

न्यूजीलैंड ने अपनी पारी के आधे ओवरों में 2 विकेट खोकर 84 रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल 29 (24) और फिलिप्स 1 (4) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

NOV 19, 2021 19:52 IST

न्यूजीलैंड ने 9 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 83 रन

कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 9 ओवर में 83 रन बना लिए हैं। चैपमैन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए ग्लेन फिलिप उतरे हैं। वो 27 रन बनाकर खेल रहे डेरिल मिचेल का साथ दे रहे हैं। 

NOV 19, 2021 19:49 IST

अक्षर पटेल ने किया चैमपैन का शिकार

भारतीय टीम को दूसरी सफलता अक्षर पटेल ने नौवें ओवर में मार्क चैपमैन के रूप में दिलाई। अक्षर पटेल के खिलाफ मिड ऑफ की दिशा में छक्का जड़ने की कोशिश में बाउंड्री पर केएल राहुल के हाथों लपके गए। चैपमैन ने 17 गेंद में 21 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने  3 चौके जड़े। 

NOV 19, 2021 19:46 IST

8 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाे 1 विकेट पर 73 रन

न्यूजीलैंड ने अच्छी शुरुआत के बाद 8 ओवर में 1 विकेट खोकर 73 रन बना लिए हैं। स्पिन गेंदबाजों ने कीवी टीम की रनों की रफ्तार पर रोक लगाई है। डेरिल मिचेल 25 (20) और मार्क चैपमैन 16 (13) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

NOV 19, 2021 19:37 IST

गेंदबाजी करने आए डेब्यूटेंट हर्षल पटेल

हर्षल पटेल को पॉवरप्ले के बाद रोहित शर्मा गेंदबाजी के लिए लेकर आए हैं। आईपीएल 2021 में शानदार प्रदर्शन का उन्हें इनाम मिला है। 

NOV 19, 2021 19:36 IST

6 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 1 विकेट पर 64 रन

शानदार शुरुआत के बाद न्यूजीलैंड ने 6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं। चैपमैन 11 और मिचेल 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। अश्विन ने अपने पहले ओवर में 8 रन दिए। 

NOV 19, 2021 19:33 IST

भारत को मिली पहली सफलता

NOV 19, 2021 19:31 IST

गेंदबाजी करने आए रविचंद्रन अश्विन

जयपुर टी20 में अपनी फिरकी से धमाल मचाने वाले रविचंद्रन अश्विन छठे ओवर में गेंदबाजी करने आए हैं। 

NOV 19, 2021 19:29 IST

5 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 1 विकेट पर 56 रन

न्यूजीलैंड ने शानदार शुरुआत के बाद पांच ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिए हैं। चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर कीवी टीम ने अपने स्कोर को पचास रन के पार पहुंचाया। डेरिल मिचेल 19 और चैपमैन 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

NOV 19, 2021 19:26 IST

न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका, गप्टिल बने चाहर का शिकार

शानदार फॉर्म में नजर आ रहे मार्टिन गप्टिल ने पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर पुल शॉट खेलने की कोशिश में विकेट गंवा दिया। इस ओवर की शुरुआत उन्होंने छक्के के साथ की थी लेकिन दूसरी गेंद पर चाहर ने उन्हें चलता कर दिया। ऋषभ पंत ने उनका कैच लपका। गप्टिल ने 15 गेंद में 31 रन बनाए।

NOV 19, 2021 19:24 IST

चौथे ओवर में भुवनेश्वर की फिर हुई धुनाई, 4 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 42/0

न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी ने पारी के चौथे ओवर में भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ एक बार फिर हल्ला बोला और 13 रन इस ओवर में जड़ दिए। 4 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर बगैर किसी नुकसान के 42 रन तक पहुंच गया है। गप्टिल 25 (13) और डेरिल मिचेल 16 (11) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

NOV 19, 2021 19:18 IST

गप्टिल ने चौथे ओवर की छक्के के साथ की शुरुआत

मार्टिन गप्टिल ने पारी के चौथे ओवर में भुवनेश्वर कुमार के ओवर की शुरुआत छक्के के साथ की। उन्होंने शानदार शॉट लगाते हुए गेंद को साइड स्क्रीन पर भेज दिया। 

NOV 19, 2021 19:16 IST

अक्षर पटेल ने थामी रनों की रफ्तार

तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए अक्षर पटेल ने रनों की रफ्तार पर रोक लगाते हुए 5 रन दिए। 3 ओवर में कीवी टीम ने बगैर किसी नुकसान के 29 रन बना लिए हैं। गप्टिल 19 (11) और मिचेल 10 (7) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

NOV 19, 2021 19:13 IST

तीसरे ही ओवर में गेंदबाजी करने आए अक्षर पटेल

शुरुआती दो ओवरों में तेज गेंदबाजों की धुनाई होने के बाद रोहित शर्मा ने बांए हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल को गेंदबाजी पर लगाया है। 

NOV 19, 2021 19:11 IST

दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए दीपक चाहर, डेरिल मिचेस ने किया हमला

दीपक चाहर दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए तो डेरिल मिचेल ने तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार दो चौके जड़ दिए। अपने इस ओवर में 10 रन चाहर ने खर्च किए और कोई सफलता नहीं हासिल कर सके। गप्टिल 15 और मिचेल 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड ने 2 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 24 रन बना लिए हैं।  

NOV 19, 2021 19:08 IST

गुप्टिल ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

मैच के पहले ही ओवर में मार्टिन गप्टिल ने भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ 14 रन जोड़कर अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। भुवी के इस ओवर में उन्होंने लगातार दो चौके जड़कर शुरुआत की। 1 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर बगैर किसी नुकसान के 14 रन हो गया है। 

NOV 19, 2021 19:06 IST

केएल राहुल ने छोड़ा गप्टिल का कैच

पारी की चौथी गेंद पर मार्टिन गप्टिल ने ऊंचा स्ट्रेट शॉट खेला और मिड ऑफ की दिशा में केएल राहुल ने डाइव लगाकर कैच लेने की कोशिश की लेकिन वो उन्हें आउट करने से चूक गए।  

NOV 19, 2021 19:04 IST

लगातार दो चौके जड़कर गप्टिल ने की शुरुआत

मार्टिन गप्टिल ने पारी के शुरुआती दो गेंदों में भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ लगातार दो चौके जड़कर शुरुआत की है। 

NOV 19, 2021 19:01 IST

कीवी पारी का आगाज करने उतरे गप्टिल और मिचेल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम के लिए पारी का आगाज करने डेरिल मिचेल और मार्टिन गप्टिल की जोड़ी उतरी है। 

NOV 19, 2021 18:48 IST

जानिए टॉस पर क्या बोले दोनों टीमों के कप्तान

NOV 19, 2021 18:46 IST

हर्षल पटेल ने किया डेब्यू, अजीत आगरकर ने दी डेब्यू कैप

आईपीएल 2021 में शानदार प्रदर्शन करने वाले हर्षल पटेल को दूसरे टी20 मैच में डेब्यू का मौका मिला है। पहले मैच में चोटिल होने वाले मोहम्मद सिराज की जगह उन्हें एकादश में मिली है।
NOV 19, 2021 18:41 IST

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11

मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), जिमी नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी

NOV 19, 2021 18:39 IST

ऐसी है भारत की प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, अक्षर पटेल/युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल।

NOV 19, 2021 18:35 IST

भारत ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। हर्षल पटेल डेब्यू कर रहे हैं। 

NOV 19, 2021 18:30 IST

मार्टिन गप्टिल के निशाने पर विराट रिकॉर्ड

कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय टी20 में विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन के रिकॉर्ड को अपने नाम करने से केवल 11 रन दूर हैं। रांची में अगर गप्टिल इस आंकड़े को पार कर लेते हैं तो वो अंतरराष्ट्रीय टी20 के सबसे सफल बल्लेबाज बन जाएंगे। विराट कोहली के नाम 3,227 रन हैं और गप्टिल के खाते में 3,217 रन हैं।  
 

NOV 19, 2021 18:21 IST

ऐसी रही है दोनों टीमों के बीच भिड़ंत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान दोनों टीमों का पलड़ा बराबर रहा है। न्यूजीलैंड को 9 मैचों में जीत मिली है जबकि 9 में बाजी भारत के हाथ लगी है।
 

NOV 19, 2021 18:16 IST

मुकाबले के लिए तैयार है रांची

NOV 19, 2021 18:06 IST

ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्‍तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, रविचंद्रन अश्‍विन, भुवनेश्‍वर कुमार और आवेश खान।
 

NOV 19, 2021 18:05 IST

ऐसी हो सकती है न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11

मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्‍लेन फिलिप्‍स, टिम सीफर्ट, जिमी नीशम, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी (कप्‍तान), ट्रेंट बोल्‍ट, लोकी फर्ग्‍यूसन और ईश सोढी।

NOV 19, 2021 18:05 IST

धोनी के शहर में हो रही है भारत न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रांची में खेला जा रहा है। भारतीय टीम नए कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है। अब उसकी नजर सीरीज अपने नाम करने पर होगी।