LIVE

India Legends vs West Indies Legends: भारत और वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गजों के बीच जंग नहीं हो सकी, मैच हुआ रद्द

IND Legends vs WI Legends, India vs West Indies Legends, Road Safety World Series 2022: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दूसरे सीजन में आज इंडिया लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स की टीमों के बीच भिड़ंत हो रही है। मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Sep 14, 2022, 19:50 IST
Follow on Google News
India Legends vs West Indies Legends: भारत और वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गजों के बीच जंग नहीं हो सकी, मैच हुआ रद्द

IND Legends vs WI Legends, India vs West Indies Legends, Road Safety World Series 2022: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दूसरे सीजन में आज इंडिया लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स के बीच भिड़ंत होनी थी। विश्व क्रिकेट के दो पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा आज आमने सामने थे। दोनों खिलाड़ियों को एक साथ खेलता देखने का मौका आज कानपुर के क्रिकेट फैन्स के पास था लेकिन बारिश और फिर गीली आउटफील्ड के चलते मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया।

पहले मुकाबले में इंडिया लीजेंड्स ने दर्ज की धमाकेदार जीत
सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया लीजेंड्स की टीम ने दूसरे सीजन की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स टीम के खिलाफ जीत के साथ की थी। भारतीय टीम ने उस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टुअर्ट बिन्नी(82), यूसुफ पठान(35) और सुरेश रैना(33) की धमाकेदार पारियों की बदौलत 4 विकेट पर 217 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका को  9 विकेट पर 156 रन पर रोककर 61 रन के अंतर से मुकाबला अपने नाम किया था। 

विंडीज ने भी पहले मुकाबले में दी थी बांग्लादेस को पटखनी
वहीं दूसरी तरफ वेस्टइंडीज लीजेंड्स की टीम भी अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश लीजेंड्स के खिलाफ जीत के बाद इस मुकाबले में पहुंची है। बांग्लादेश को 98 रन पर ढेर करने के बाद जीत के लिए मिले लक्ष्य को ड्वेन स्मिथ की 51 रन की पारी की बदौलत 15.2 ओवर में हासिल कर लिया था।

SEPT 14, 2022 19:13 IST

मैच हुआ रद्द

एक भी गेंद फेंके बिना मैच को किया गया रद्द। बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण मैच नहीं हो सका।

SEPT 14, 2022 19:10 IST

टॉस में देरी

कानपुर के ग्रीन पार्क में गीली आउटफील्ड के चलते टॉस में देरी।

SEPT 14, 2022 18:47 IST

कानपुर के मैदान पर सचिन-लारा

सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा आमने-सामने, कुछ ही देर में होगी टक्कर

SEPT 14, 2022 17:33 IST

वेस्टइंडीज की ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11

ड्वेन स्मिथ, डेव मोहम्मद, ब्रायन लारा, किर्क एडवर्ड्स, डेंजा हयात,विलियम पार्किंस, मार्लोन ब्लैक, देवेंद्र बिशु, क्रिसमर सेंटोकी, सुलेमान बेन, डेरेन पॉवेल।

SEPT 14, 2022 17:16 IST

ऐसी हो सकती है इंडिया लीजेंड्स की संभावित प्लेइंग-11

इंडिया लीजेंड्स: नमन ओझा, सचिन तेंदुलकर(कप्तान), सुरेश रैना, युवराज सिंह, यूसुफ पठान, इरफान पठान, मनप्रीत गोनी, स्टुअर्ट बिन्नी, मुनाफ पटेल, राहुल शर्मा, प्रज्ञान ओझा।  

SEPT 14, 2022 17:15 IST

शाम 7.30 बजे शुरू होगा मुकाबला

इंडिया लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स के बीच मुकाबला शाम साढे़ सात बजे शुरू होगा। टॉस सात बजे होगा।

SEPT 14, 2022 17:14 IST

फिर आमने सामने सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा

सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा का इस मुकाबले में आमना सामना होगा। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों की एक बार फिर चांदी होने वाली है।  

SEPT 14, 2022 17:12 IST

वर्ल्ड रोड सेफ्टी सीरीज में आज भारत और वेस्टइंडीज के दिग्गजों के बीच जंग

वर्ल्ड रोड सेफ्टी सीरीज के दूसरे सीजन में आज कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में इंडिया लीजेंड़्स और वेस्टइीड लीजेंड्स के बीच भिडंत होगी।