Australia vs Sri Lanka Match Highlights: डेविड वॉर्नर का आतिशी अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को दी 7 विकेट से मात
Australia vs Sri Lanka (AUS vs SL) Match Highlights: टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका को 7 विकेट से मात देकर ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की और अपनी सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को और मजबूत कर लिया है।
ऑस्ट्रेलिया ने गुुरुवार को श्रीलंका को 7 विकेट अंतर से मात देकर टी20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के आतिशी अर्धशतक 65(42) और कप्तान आरोन फिंच की 23 गेंद में 37 रन की धमाकेदार पारियों की बदौलत जीत के लिए मिले 155 रन के लक्ष्य को 17 ओवर में हासिल कर लिया। अंत में स्टीव स्मिथ 28(26) और मार्कस स्टोइनिस 16(7) रन बनाकर नाबाद रहे। स्टोइनिस ने लहुरू कुमारा की गेंद पर विजयी चौका जड़ा। 17वें ओवर में एक छक्का और एक चौका जड़कर स्टोइनिस ने मैच को खत्म कर दिया।
वॉर्नर फिंच ने दी ऑस्ट्रेलिया को धमाकेदार शुरुआत
जीत के लिए 155 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को आरोन फिच और डेविड वॉर्नर की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए टीम को 4.2 ओवर में पचास रन के पार पहुंचा दिया। इसके दो गेंद बाद चमीरा की गेंद पर वॉर्नर का विकेट के पीछे आसान सा कैच कुशल परेरा ने छोड़ दिया। उस वक्त वॉर्नर 18 रन बनाकर खेल रहे थे। उसके बाद उन्होंने श्रीलंका के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और साल 2012 के बाद टी20 वर्ल्ड कप में पहला अर्धशतक 31 गेंद में 8 चौकों की मदद से पूरा किया।
पारी के सातवें ओवर में ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका वनिंदु हसरंगा ने आरोन फिंच को बोल्ड करके दिया। उन्होंने 23 गेंद में 37 रन बनाए। इसके बाद जल्दी ही उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को भी बाउंड्री पर कैच कराकर चलता कर दिया। मैक्सवेल ने 5 रन बनाए। मैक्सवेल के आउट होने के बाद स्टीव स्मिथ और वॉर्नर ने पारी को आगे बढ़ाया लेकिन जीत के करीब पहुंचाने के बाद वॉर्नर कप्तान शनाका की गेंद पर बाउंड्री पर लपके गए। वॉर्नर के पवेलियन लौटने के बाद स्टीव स्मिथ और मार्कस स्टोइनिस ने 2 ओवर में जीत की औपचारिकता को पूरा कर दिया। स्टीव स्मिथ 28(26) और स्टोइनिस 7 गेंद में 16 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए वनिंदु हसरंगा ने 2 विकेट और शनाका ने 1 विकेट हासिल किया।
ऐसी है दोनों की प्लेइंग इलेवन:
टी20 वर्ल्ड कप 2021 में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 154 रन का स्कोर खड़ा किया है जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 155 रन बनाने का लक्ष्य मिला। श्रीलंका के लिए कुशल परेरा, चरित असलंका ने 35-35 रन की पारी खेली वहीं राजपक्षे ने अंतिम ओवरों में तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंद में 33 रन बनाए और टीम को 150 रन के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जांपा, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क ने 2-2 विकेट लिए।
16 रन के अंतर पर गंवाए 4 विकेट
श्रीलंका ने 15 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया था। इसके बाद कुशल परेरा और चरित असलंका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को 5.4 ओवर में पचास रन के पार पहुंचा दिया। पॉवरप्ले में श्रीलंका ने 54 रन एक विकेट के नुकसान पर बना लिए थे। इसके बाद श्रीलंका को दूसरा झटका दसवें ओवर में असलंका के रूप में लगा। असलंका ने 27 गेंद में 35 रन की पारी खेली। असलंका और परेरा की जोड़ी टूटने के बाद श्रीलंका के विकेटों की झड़ी लग गई। देखते देखते 16 रन के अंतर पर श्रीलंका ने 4 विकेट गंवा दिए। टीम 9.3 ओवर में 78/1 से 12.2 ओवर में 94/5 के स्कोर पर आ पहुंची।
इसके बाद कप्तान दसुन शनाका ने भानुका राजपक्षे के साथ 32 गेंद में 40 रन की साझेदारी करके टीम को उबारा और 150 रन के करीब पहुंचाया लेकिन वो 19वें ओवर में स्टार्क की गेंद पर लपके गए। इसके बाद राजपक्षे ने अंतिम ओवरों में 26 गेंद में 33 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को 20 ओवर में 6 विकेट पर 154 रन तक पहुंचाया।
T20 World cup, AUS vs SL LIVE Scorecard: मैच के ताजा स्कोर के लिए क्लिक करें
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं श्रीलंकाई टीम में मिस्ट्री स्पिनर तीक्ष्णा की बिनारू फर्नांडो की जगह एंट्री हुई है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करीबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 120 रन के लक्ष्य का पीछा करने में परेशानी पेश आई थी वहीं श्रीलंका ने बांग्लादेश को धमाकेदार अंदाज में 172 रन के विजयी लक्ष्य को असलंका की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत शारजाह के मुश्किल विकेट पर हासिल किया था। ऐसे में दोनों ही टीमें एक दूसरे के खिलाफ अपने विजय रथ को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगी। इंग्लैंड की टीम ने लगातार दो जीत के साथ अपनी स्थिति पहले ही टॉप पर मजबूत कर ली है। ऐसे में सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों टीमों को नेट रन रेट का भी ख्याल रखना होगा।
AUS vs SL, Head to Head
ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच अबतक कुल 16 टी20 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से दोनों टीमें 8-8 बार विजयी रही हैं। वहीं टी20 वर्ल्ड कप में खेले गए 3 मुकाबलों में से 2 में ऑस्ट्रेलिया और एक में श्रीलंकाई टीम को जीत मिली है।
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, आरोन फिंच (कप्तान), मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, 7 मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जांपा, जोश हेजलवुड।
श्रीलंका: कुसल परेरा (विकेटकीपर), 2 पथुम निसंका, चरित असलंका, अविष्का फर्नांडो, वनिन्दु हसरंगा,भानुका राजपक्षे, दसुन शनाका (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, लाहिरु कुमारा, महीश तीक्ष्णा।
अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंचा ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दूसरी जीत दर्ज करने के बाद ग्रुप 1 में अंक तालिका में दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया है। पहले पायदान पर इंग्लैंड की टीम है जिसका नेट रन रेट +3.614 का है जो ऑस्ट्रेलिया के नेट रन रेट +0.727 से कहीं ज्यादा है। दोनों की भिड़़त के बाद ही ग्रुप के सरताज का साफ तौर पर फैसला हो सकेगा।
टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की लगातार दूसरी जीत
एडम जांपा चुने गए मैन ऑफ द मैच
एडम जांपा को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 4 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट हासिल किए और बीच के ओवरों में श्रीलंका की रनगति को थामकर श्रीलंका को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया।
ऑस्ट्रेलिया ने दी श्रीलंका को दी 7 विकेट से मात
ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से मात देकर टी20 विश्व कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। 155 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 18 गेंद और 7 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। लहुरू कुमारा की गेंद पर मार्कस स्टोइनिस ने 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर विजयी चौका जड़ा।
16 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 3 विकेट पर 140 रन
ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए मिले 155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 ओवर में 3 विकेट पर 140 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 24 गेंद में उन्हें 15 रन और बनाने हैं। मैदान पर स्टीव स्मिथ 24 (24) और मार्कस स्टोइनिस 5(2) रन बनाकर खेल रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया को लगा तीसरा झटका, वॉर्नर आउट
ऑस्ट्रेलिया को 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर डेविड वॉर्नर के रूप में तीसरा झटका लगा। वॉर्नर लॉन्ग ऑफ की दिशा में शनाका की गेंद पर करुणारत्ने के हाथों लपके गए। उन्होंने 42 गेंद में 65 रन की पारी खेली और इस दौरान 10 चौके जड़े। उनके आउट होते ही तीसरे विकेट के लिए स्टीव स्मिथ और उनके बीच की अर्धशतकीय पारी का भी अंत हो गया। 15 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर 130 रन बना लिए हैं।
वॉर्नर-स्मिथ के बीच पूरी हुई अर्धशतकीय साझेदारी
डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ के बीच 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हुई।
14 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 124/2, वॉर्नर पिच पर डटे
डेविड वॉर्नर ने फॉर्म में वापसी करते हुए अपनी टीम को 14 ओवर में 2 विकेट पर 124 रन तक पहुंचा दिया है। जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 36 गेंद में 31 रन बनाने हैं। वॉर्नर 64 (39) और स्मिथ 16(18) रन बनाकर खेल रहे हैं।
13 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 2 विकेट पर 112 रन
ऑस्ट्रेलिया ने 13 ओवर में 2 विकेट खोकर 112 रन बना लिए हैं। वॉर्नर 54(35) और स्टीव स्मिथ 14(16) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 42 गेंद में 43 रन बनाने हैं और उसके 8 विकेट शेष हैं।
गरजा डेविड वॉर्नर का बल्ला, जड़ा धमाकेदार पचासा
वॉर्नर ने जड़ा अर्धशतक
डेविड वॉर्नर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इस पारी के दौरान 8 चौके जड़े।
100 रन के पार पहुंचा ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी के 100 रन 11 वें ओवर की आखिरी गेंद पर पूरे किए। 11 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट खोकर 100 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 11(11) और डेविड वॉर्नर 45(28) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 54 गेंद में 55 रन बनाने हैं।
हसरंगा ने कराई श्रीलंका की मैच में वापसी
10 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 2 विकेट खोकर 95 रन, जीत के लिए चाहिए 60 गेंद में 60 रन
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी के आधे ओवरों में 2 विकेट खोकर 95 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर 26 गेंद में 43 और स्टीव स्मिथ 9(6) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 60 गेंद में ऑस्ट्रेलिया को 60 रन और बनाने हैं।
दूसरा ओवर फेंकने आए लहिरू कुमारा
पहले ओवर में 20 रन देने वाले लहिरू कुमारा को कप्तान ने दो विकेट गिरने के बाद दोबारा से गेंदबाजी पर लगाया है।
9 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 2 विकेट पर 82 रन
ऑस्ट्रेलिया ने 155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 ओवर में 2 विकेट खोकर 82 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ मैक्सवेल की जगह बल्लेबाजी करने उतरे हैं। डेविड वॉर्नर 38 (24) और स्मिथ 1(2) रन बनाकर खेल रहे हैं।
नहीं चला मैक्सवेल का बल्ला, हसरंगा ने किया शिकार
वनिंदु हसरंगा ने श्रीलंका की मैच में वापसी कराते हुए पारी के नौंवें ओवर की तीसरी गेंद पर मैक्सवेल को डीप मिडविकेट पर अविष्का फर्नांडो के हाथों लपकवा दिया। छक्का जड़ने की मैक्सवेल की कोशिश नाकाम रही। वनिंदु हसरंगा का ये पारी का दूसरा विकेट है। इससे पहले उन्होंने कप्तान आरोन फिंच को आउट कर पहले विकेट की साझेदारी को तोड़ा।
8 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 1 विकेट पर 76 रन
ऑस्ट्रेलिया ने शानदार शुरुआत के बाद 1 विकेट पर 76 रन बना लिए हैं। वॉर्नर 37 (23) मैक्सवेल 1(3) रन बनाकर खेल रहे हैं।
7 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 70/1 रन
ऑस्ट्रेलिया ने 155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका के खिलाफ 7 ओवर में 1 विकेट खोकर 70 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर 32 (19) और मैक्सवेल 0(1) रन बनाकर खेल रहे हैं।
बल्लेबाजी के लिए उतरे मैक्सवेल, शानदार है श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड
फिच के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने ग्लेन मैक्सवेल उतरे हैं। उनकी श्रीलंका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टी20 में शानदार रिकॉर्ड है। इस मैच से पहले श्रीलंका के खिलाफ खेले 6 मैच की चार पारियों में मैक्सवेल ने श्रीलंका के खिलाऱ 140.50 के औसत और 224.80 के स्ट्राइक रेट से 281 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 145* रन रहा है।
ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका, वनिंदु हसरंगा ने किया फिंच का शिकार
श्रीलंका के स्टार स्पिनर वनिंदु हसरंगा ने अपने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर कंगारू कप्तान आरोन फिंच को बोल्ड करके अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। गेंद फिंच के बल्ले पर लगने के बाद स्टंप्स में जा लगी। फिंच ने 23 गेंद में 37 रन का पारी खेली और इस दौरान 5 चौके और 2 छक्के जड़े।
पॉवरप्ले में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 63 रन
ऑस्ट्रेलिया ने पॉवरप्ले में बगैर किसी नुकसान के 63 रन बना लिए हैं। पॉवरप्ले के आधार पर ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका से 10 रन आगे चल रहा है। 6 ओवर में श्रीलंका ने 1 विकेट खोकर 53 रन बनाए थे। वॉर्नर 25(16) और फिंच 37(21) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 14 ओवर में ऑस्ट्रेलिया को 92 रन और बनाने हैं।
5 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 56 रन, वॉर्नर-फिंच की धमाकेदार बल्लेबाजी
ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए 5 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 56 रन बना लिए हैं। पॉवरप्ले में श्रीलंका ने 1 विकेट खोकर 53 रन बनाए थे। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ने पॉवरप्ले के खत्म होने से पहले ही श्रीलंका को पॉवरप्ले में ज्यादा रन बनाने का मामले में पीछे छोड़ दिया है। डेविड वॉर्नर 19 (12) और फिंच 36(19) रन बनाकर खेल रहे हैं।
विकेटकीपर कुशल परेरा ने छोड़ा वॉर्नर का कैच
दुष्मंथा चमीरा के फेंके पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर डेविड वॉर्नर का आसान सा कैच विकेट के पीछे कुशल परेरा ने छोड़ दिया। वॉर्नर तब 18 रन बनाकर खेल रहे थे।
50 रन के पार पहुंचा ऑस्ट्रेलिया
पारी के पाचवें ओवर की शुरुआती दो गेंदों में आरोन फिच ने एक चौका और एक छक्का दुष्मथा चमीरा के खिलाफ जड़कर अपनी टीम को पचास रन के पार पहुंचा दिया।
फिच-वॉर्नर ने चौथे ओवर में की लहिरू कुमारा की धुनाई
पारी के चौथे ओवर में डेविड वॉर्नर और आरोन फिंच की जोड़ी ने 3 चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन जोड़े और अपनी टीम को 4 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 43 रन तक पहुंचा दिया।
ऑस्ट्रेलिया ने 3 ओवर में बनाए 23 रन
ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी ने 3 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 23 रन जोड़ लिए हैं। वॉर्नर 9 और फिंच 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। यूएई की धरती पर आरोन फिच अंतरराष्ट्रीय टी20 में पहली बार दो अंक के आंकड़े पर पहुंचे हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने 2 ओवर में बनाए 15 रन
ऑस्ट्रेलिया ने 155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 15 रन बना लिए हैं। श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने दूसरे ही ओवर में मिस्ट्री स्पिनर लक्षणा को गेंदबाजी पर लगाया। उन्होंने अपने ओवर में 6 रन दिए। डेविड वॉर्नर 6 और आरोन फिंच 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पहले ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 9 रन
ऑस्ट्रेलिया ने पारी के पहले ओवर में 155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 रन बना लिए हैं। फिंच 8(5) और वॉर्नर 1(1) रन बनाकर खेल रहे हैं। फिंच ने पहले ही ओवर में करुणारत्ने की गेंद पर दो चौके जड़े।
155 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरा ऑस्ट्रेलिया
श्रीलंका के खिलाफ सुपर 12 मुकाबले में जीत के लिए मिले 155 रन के लक्ष्य का पीछा करने ऑस्ट्रेलिया की ओर से आरोन फिंच और डेविड वॉर्नर की सलामी जोड़ी उतरी है। वहीं श्रीलंका के लिए गेंदबाजी का आगाज चमिका करुणारत्ने ने किया है।
कंगारुओं को मिला 155 रन का लक्ष्य
श्रीलंका ने 20 ओवर में बनाए 6 विकेट पर 154 रन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 154 रन का स्कोर खड़ा किया। बीच के ओवरों में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए जल्दी-जल्दी चार विकेट झटककर श्रीलंका के रनों की रफ्तार को कम कर दिया था लेकिन अंत में भानुका राजपक्षे ने तेजी से रन बनाते हुए अपनी टीम को 150 रन के स्कोर के पार पहुंचा दिया।
18 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 6 विकेट पर 135 रन
श्रीलंका ने 18 ओवर में 6 विकेट खोकर 135 रन बना लिए हैं। भानुका राजपक्षे 28(20) और चमिका करुणा रत्ने 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।
कमिस ने तोड़ी शनाका-राजपक्षे की साझेदारी
दसुन शनाका पारी के 18वें ओवर की चौथी गेंद पर पैट कमिंस की गेंद पर विकेटकीपर मैथ्यू वेड की गेंद पर लपके गए। उन्होंने गेंद को पुल करने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले का किराना लेकर ऊपर की दिशा में गई जिसे वेड ने आसानी से लपक लिया। उन्होंने 12 रन बनाए।
राजपक्षे ने बनाया स्टोइनिस को निशाना, 17वें ओवर में जड़े 17 रन
पारी के 17वें ओवर में भानुका राजपक्षे ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए मार्कस स्टोइनिस को निशाना बनाया। उन्होंने ओवर की दूसरी तीसरी गेंद पर दो चौके जड़ने के बाद चौथी गेंद पर शानदार छक्का जड़ दिया। इस ओवर में स्टोइनिस ने कुल 17 रन दिए। 17 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 5 विकेट पर 128 रन हो गया है। राजपक्षे 26(17) और शनाका 8(16) रन बनाकर खेल रहे हैं।
16 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 111/5 रन
श्रीलंकाई टीम ने बीच के ओवरों में मिले चार झटकों से खुद को उबारते हुए 16 ओवर में 5 विकेट खोकर 111 रन बना लिए हैं। दशुन सनाका 7 और राजपक्षे 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
15 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 105/5 रन
श्रीलंका ने 15वें ओवर में 100 रन के आंकड़े को पार करने के बाद 5 विकेट पर 105 रन बना लिए हैं। शनाका 3 और राजपक्षे 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
100 रन के पार पहुंचा श्रीलंका
श्रीलंका ने 14.3 ओवर में अपने 100 रन राजपक्षे के जोस हेजलवुड की गेंद पर चौका जड़कर 100 रनके पार अपनी टीम को पहुंचा दिया।
14 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 97/5 रन
श्रीलंका ने 14 ओवर में 5 विकेट खोकर 97 रन बना लिए हैं। एडम जांपा ने शानदार गेंदबाजी करके ऑस्ट्रेलिया की मैच में वापसी में अहम भूमिका अदा की उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 12 रन देकर 2 विकेट हासिल किए और श्रीलंकाई रन गति को रोकने में अहम भूमिका अदा की।
13 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 95/5 रन
श्रीलंका ने 13 ओवर में 5 विकेट खोकर 95 रन बना लिए हैं। कप्तान दसुन शनाका 1 और राजपक्षे 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
हसरंगा ने लिया रिव्यू, अंपायर ने दिया आउट करार
वनिंदु हसरंगा ने पारी के 13वें ओवर की पहली गेंद पर स्टार्क के खिलाफ चौका जड़ा। इसके बाद उन्होंने फर हमला करने की कोशिश की और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर मैथ्यू वेड के दस्तानों में समा गई। अंपायर के फैसले को हसरंगा ने चुनौती दी लेकिन तीसरे अंपायर ने फैसला नहीं पलटा और वो 2 गेंद में 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ये श्रीलंका को लगा पांचवा झटका था।
बल्लेबाजी के लिए उतरे वनिंदु हसरंगा
राजपक्षे के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने वनिंदु हसरंगा उतरे हैं। उनका साथ दूसरे छोर पर राजपक्षे दे रहे हैं।
लड़खड़ाई श्रीलंका की पारी, लगा चौथा झटका
अच्छी शुरुआत के बाद श्रीलंकाई पारी लड़खड़ा गई है। 12 रन के अंतराल में श्रीलंका ने तीन विकेट गंवा दिए हैं। एडम जांपा ने 12वें ओवर में अविष्का फर्नांडो को स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। उन्होंने 7 गेंद में 4 रन बनाए। श्रीलंका ने 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 90 रन बना लिए हैं।
स्टार्क ने दिया श्रीलंका को बड़ा झटका
11 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 3 विकेट पर 88 रन
जल्दी जल्दी दो विकेट गंवाने के बाद श्रीलंका ने 11 ओवर में 3 विकेट खोकर 88 रन बना लिए हैं। भानुका राजपक्षे और अविष्का फर्नांडो बल्लेबाजी कर रहे हैं।
परेरा की स्टार्क की गेंद पर उड़ी गिल्लियां
पिच पर पैर जमा चुके कुशल परेरा को मिचेल स्टार्क ने 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर शानदार यॉर्कर पर बोल्ड कर दिया। परेरा ने 25 गेंद में 35 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का जड़ा।
10 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 79/2 रन
श्रीलंका ने 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए हैं। असलंका के आउट होने के बाद अविष्का फर्नांडो बल्लेबाजी करने उकरे हैं। परेरा 29 (23) और फर्नांडो 1(2) रन बनाकर खेल रहे हैं।
श्रीलंका की धमाकेदार शुरुआत
असलंका बने जांपा का शिकार, श्रीलंका को लगा दूसरा झटका
27 गेंद पर 34 रन बनाने के बाद चरित असलंका एडम जांपा की गेंद पर बैकवर्ड स्कवैर लेग पर लपके गए। उनके और परेरा के बीच दूसरे विकेट के लिए 44 गेंद में 63 रन की साझेदारी हुई।
परेरा ने की स्टोइनिस की धुनाई, 9 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 75/1 रन
पारी के नौवें ओवर में दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी करने के बाद कुशल परेरा ने मार्कस स्टोइनिस के खिलाफ हमला बोल दिया और ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार दो चौके जड़ दिए। इस ओवर में स्टोइनिस ने 11 रन दिए। 9 ओवर में श्रीलंका ने 1 विकेट खोकर 75 रन बना लिए हैं। असलंका 34 (25) और कुशल परेरा 27 (21) रन बनाकर खेल रहे हैं।
असलंका और परेरा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
चरिथ असलंका और कुशल परेरा ने पारी के नौवें ओवर की पहली गेंद पर दूसरे विकेट के लिए 36 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली। 15 रन के स्कोर पर श्रीलंका को पहला झटका पथुम निसंका का के रूप में लगा था। उसके बाद दोनों ने पारी को आगे बढ़ाया।
गेंदबाजी करने आए ए़डम जांपा, 8 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 65/1 रन
पारी के आठवें ओवर में ही ऑस्ट्रेलिया ने अपने छठे गेंदबाज एडम जांपा के हाथ में गेद थमा दी। लेकिन वो भी टीम को सफलता नहीं दिला सके। 8 ओवर में श्रीलंका ने 1 विकेट खोकर 65 रन बना लिए हैं। जांपा ने अपने पहले ओवर में 5 रन दिए।
श्रीलंका ने 7 ओवर में बनाए 60/1 रन
श्रीलंका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए हैं। सातवें ओवर में गेंदबाजी करते हुए मार्कस स्टोइनिस ने 7 रन दिए। चरित असलंका 21 गेंद में 31 और कुशल परेरा 13 गेंद में 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पॉवरप्ले में श्रीलंका ने बनाए 53/1 रन
श्रीलंका क्रिकेट टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए पॉवर-प्ले में 1 विकेट खोकर 53 रन बना लिए हैं। असलंका 27 और परेरा 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। पारी के छठे ओवर में पैट कमिस ने 7 रन दिए।
कुशल परेरा के चौके साथ श्रीलंका के पचास रन पूरे
पैट कमिस के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर विकेटकीपर के पीछे चौका जड़कर कुशल परेरा ने श्रीलंका को 5.4 ओवर में पचास रन के पार पहुंचा दिया।
पैट कमिस ने लगाई रनों पर लगाम
अपने दूसरे ओवर की पहली चार गेंदों पर जोश हेजलवुड के खिलाफ कोई रन श्रीलंकाई बल्लेबाज असलंका ने नहीं बनाए। इसके बाद पांचवीं गेंद पर गेंदबाज के ऊपर से शॉट खेलकर चौका जड़ दिया। वॉर्नर की बाउंड्री पर चौका रोकने की कोशिश नाकाम रही। आखिरी गेंद पर उन्होंने एक रन लिया। 5 ओवर में श्रीलंका ने 1 विकेट खोकर 46 रन बना लिए हैं। असलंका 14 गेंद में 25 और परेरा 8 गेंद में 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मैक्सवेल की असलंका ने की जमकर धुनाई
चरिथ असलंका ने मैक्सवेल के चौथे ओवर में एक छक्का और दो चौके सहित कुल 16 रन जड़ दिए। इस तरह श्रीलंकाई टीम ने 4 ओवर में 1 विकेट खोकर 41 रन बना लिए हैं। असलंका 20(8)और परेरा 7(8) रन बनाकर खेल रहे हैं।
असलंका ने जड़ा पारी का पहला छक्का
पारी के चौथे ओवर में गेंदबाजी करने आए ग्लैन मैक्सवेल की पहली ही गेंद पर चरिथ असलंका ने मिड विकेट की दिशा में शानदार छक्का जड़ा। ये श्रीलंकाई पारी का पहला छक्का था।
3 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 25/1 रन
पैट कमिस ने पारी के तीसरे ओवर में अपनी टीम को पहली सफलता तीसरी गेंद में दिलाई लेकिन महंगे भी साबित हुए उन्होंने अपने पहले ओवर में 14 रन खर्च किए। श्रीलंका ने 3 ओवर में 1 विकेट खोकर 25 रन बना लिए हैं। असलंका 9 (4) और कुसल परेरा 7 (6) रन बनाकर खेल रहे हैं।
बल्लेबाजी करने उतरे असलंका
बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका की जीत के हीरो रहे असलंका पथुन निसंका के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे हैं।
श्रीलंका को लगा पहला झटका, कमिंस ने किया पथुम का शिकार
पारी के तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर पथुम निसंका कवर के ऊपर से चौका जड़ने की कोशिश में डेविड वॉर्नर के हाथों लपके गए उन्होंने 9 गेंद का सामना किया और 7 रन बनाए।
परेरा ने जड़ा पारी का पहला चौका, 2 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 11/0 रन
कुशल परेरा ने जोश हेजलवुड के ओवर की आखिरी गेंद को पुल करके शानदार चौका जड़कर ओवर का अंत किया। ये श्रीलंकाई पारी का पहला चौका था। 2 ओवर में श्रीलंका ने बगैर कोई विकेट गंवाए 11 रन बना लिए हैं। निसंका 3 और परेरा 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
जोस हेजलवुड के हाथों में थमाई फिंच ने गेंद
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में मैन ऑफ द मैच चुने गए जोस हेजलवुड को दूसरे ओवर में आरोन फिंच ने गेंदबाजी के लिए भेजा है।
पहले ओवर में श्रीलंका ने बनाए 6/1 रन
पथुम निसंका और कुशल परेरा की जोड़ी ने पारी के पहले ओवर में बगैर किसी नुकसान के श्रीलंका के लिए 6 रन बना लिए हैं। निसंका 2 और परेरा 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पहली ही गेंद में खोला खाता
पथुम निसंका ने पहली ही गेंद को कवर की दिशा में खेलकर अपनी टीम का खाता खोला।
पहले बल्लेबाजी करने उतरा श्रीलंका, स्टार्क ने की गेंदबाजी की शुरुआत
टॉस हारने के बाद श्रीलंका के लिए बल्लेबाजी करने पथुम निसंका और कुसल परेरा की जोड़ी उतरी है। ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी का आगाज मिचेल स्टार्क ने किया है।
श्रीलंका के खिलाफ आग उगलता है मैक्सवेल का बल्ला
ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला श्रीलंका के खिलाफ टी20 क्रिकेट में आग उगलता है। अबतक खेले 6 मैच की चार पारियों में मैक्सवेल ने श्रीलंका के खिलाऱ 140.50 के औसत और 224.80 के स्ट्राइक रेट से 281 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 145* रन रहा है।
श्रीलंका के 11 लड़ाके, करेंगे ऑस्ट्रेलिया का सामना
पहले गेंदबाजी करेंगे कंगारू
ऐसी है ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
डेविड वॉर्नर, आरोन फिंच (कप्तान), मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, 7 मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जांपा, जोश हेजलवुड।
ऐसी है श्रीलंका की एकादश
कुसल परेरा (विकेटकीपर), 2 पथुम निसंका, चरित असलंका, अविष्का फर्नांडो, वनिन्दु हसरंगा,भानुका राजपक्षे, दसुन शनाका (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, लाहिरु कुमारा, महीश तीक्ष्णा।
ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, किया गेंदबाजी का फैसला
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है वहीं श्रीलंकाई टीम एक बदलाव के साथ मुकाबले में उतरी है।
यूएई में नहीं चलता है कंगारू कप्तान का बल्ला
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच का बल्ला यूएई की धरती पर अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में खामोश रहा है। वो 6 मैच में केवल 10 रन बना सके हैं। जिसमें 5 रन उनका सर्वाधिक स्कोर रहा है।
मैक्सवेल ने कहा, श्रीलंका में है दम
AUS vs SL: दोनों के बीच अबतक कांटे की रही है टक्कर
ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच अबतक कुल 16 टी20 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से दोनों टीमें 8-8 बार विजयी रही है। वहीं टी20 वर्ल्ड कप में खेले गए 3 मुकाबलों में से 2 में ऑस्ट्रेलिया और एक में श्रीलंकाई टीम को जीत मिली है। ऐसे में आज के मुकाबले में बाजी किसके हाथ लगेगी साफ तौर पर इस बारें में कोई भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है।
कंगारुओं की है लगातार दूसरी जीत पर नजर
नई पीढ़ी के खिलाड़ियों पर है श्रीलंका का दारोमदार
श्रीलंका से मुकाबले के लिए तैयार है ऑस्ट्रेलिया
श्रीलंका की संभावित एकादश
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में श्रीलंका की टीम इन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती है।
ऐसी हो सकती है श्रीलंका की संभावित एकादश: पाथुमा निसंका, कुसल परेरा, चरिथ असलंका, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, दसुन शनाका(कप्तान), चमिका करुणारत्ने, वनिंदु हसरंगा, दुश्मंथा चमीरा, लहिरू कुमारा, बिनुरा फर्नांडो।
ऐसी हो सकती है ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11
ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में इन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती है।
ऑस्ट्रेलिया की संभावित एकादश: डेविड वॉर्नर, एरोन फिंच(कप्तान), मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टॉयनिस, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जांपा, जोश हेजलवुड।
T20 World Cup 2021, AUS vs SL: आज ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच भिड़ंत
टी20 वर्ल्ड कप में आज खेले जाने वाले मुकाबले में साल 2014 की चैंपियन श्रीलंका की ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत होगी। दोनों ही टीमों ने सुपर-12 राउंड की शुरुआत जीत के साथ की है। ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को और श्रीलंका ने बांग्लादेश को अपने पहले मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए मात दी थी। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए ग्रुप ऑफ डेथ में शामिल दोनों टीमों के लिए इस मुकाबले में जीत हासिल करना जरूरी है।

