SL vs AFG Highlights: अफगानी 'शेरों' ने एशिया कप के उद्घाटन मैच में किया श्रीलंका का शिकार, दर्ज की एकतरफा जीत
Asia Cup 2022, Sri Lanka vs Afghanistan Match Highlights: अफगानिस्तान ने एशिया कप 2022 के पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की।
अफगानिस्तान ने एशिया कप 2022 में अपने अभियान का शानदार आगाज किया है। अफगानिस्तान ने शनिवार को टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में श्रीलंका को 8 विकेट से रौंद डाला। अफगानिस्तान ने फजलहक फारूकी (11 रन देकर 3 विकेट) की अगुवाई में कातिलाना गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका को 105 रन पर ढेर कर दिया और फिर 10.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर टारगेट चेज कर लिया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करते हुए ओपनर हजरतुल्लाह जजई और रहमानुल्ला गुरबाज ने अफगान टीम को दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 83 रन जोड़े।
गुरबाज ने 18 गेंदों में 3 चौकों और 4 छक्कों के जरिए 40 रन बनाए। उन्हें वनिंदु हसरंगा ने सातवें ओवर में बोल्ड किया। अफगानिस्तान को दूसरा झटका इब्राहिम जादरान के तौर पर लगा, जिन्होंने 13 गेंदों में 15 रन बनाए। उन्होंने दो चौके लगाए। जादरान को महेश थीक्षणा ने 10वें ओवर में रन आउट कर पवेलियन भेजा।वहीं, जजई 28 गेंदों में 5 चौकों और 1 सिक्स की बदौलत 37 रन बनाकर नाबाद रहे। नजीबुल्लाह जादरान ने नाबाद 2 रन बनाए।
ऐसा रहा श्रीलंका की पारी का हाल
इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम 19.4 ओवर में 105 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंका की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही और उसने दो विकेट पहले ओवर में ही खो दिए। कुसल मंडिस (2) और चरिथ असलंका (0) को फजलहक फारूकी ने एलबीडब्ल्यू किया। इसके बाद, ओपनर पाथुम निसांका (3) दूसरे ओवर में नवीन-उल-हक का शिकार बने। 5 के कुल स्कोर पर तीन विकेट गिरने के बाद दनुष्का गुणाथिलका (17) भानुका राजपक्षे (38) ने चौथे विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी की। यह पार्टनरशिप आठवें ओवर में मुजीब उर रहमान ने तोड़ी। गुणाथिलका के पवेलियन लौटते ही एक बार फिर विकेटों की झड़ी लगी गई और दूसरे छोर पर राजपक्षे को किसी का अच्छा साथ नहीं मिला।
वनिन्दु हसरंगा (2) को मुजीब ने 10वें जबकि कप्तान दासुन शनका (0) को मोहम्मद नबी ने 11वें ओवर में अपने जाल में फंसाया। राजपक्षे और महेश थीक्षणा (0) नबी द्वारा किए गए 13वें ओवर में रन आउट हुए। नबी ने 15वें ओवर में मथीशा पथिराना (5) का शिकार किया। वहीं, चमिका करुणारत्ने (31) ने टिककर बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को सैकड़े के पार पहुंचाया। उन्होंने दसवें विकेट के लिए दिलशान मदुशंका (नाबाद 1) के संग 30 रन जोड़े। करुणारत्ने आखिरी खिलाड़ी के रूप में आउट हुए। उन्हें 20वें ओवेर की चौथी गेंद पर फारूकी ने बोल्ड किया। बता दें कि फारूकी के तीन विकेट चटकाने के अलावा मुजीबर उर रहमान और मोहम्मद नबी ने दो-दो विकेट लिए।
गौरतलब है कि 11 सितंबर तक यूएई में चलने वाले 15वें एशिया कप का आयोजन टी20 फॉर्मेट में हो रहा है, जिसकी मेजबानी श्रीलंका कर रहा है। दरअसल, श्रीलंका में आर्थिक और राजनीतिक संकट के कारण एशिया कप को यूएई में शिफ्ट करने का फैसा किया गया। इससे पहले, टूर्नामेंट का आयोजन साल 2018 में हुआ था, तब भारत ने बांग्लादेश को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। इसके बाद, एशिया कप का आयोजन 2020 में होना था लेकिन कोरोना महामारी के चलते से इसे कई बार स्थगित करने किया गया।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन
दासुन शनाका (कप्तान), दनुष्का गुणाथिलका, पाथुम निसांका, कुसल मंडिस (विकेटकीपर), चरिथ असलंका, भानुका राजपक्षे, धनंजय डिसिल्वा, वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षणा, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना।
अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन
मोहम्मद नबी (कप्तान), हजरतुल्लाह जजई, रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, करीम जनत, नजीबुल्लाह जादरान, राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी।
अफगानिस्तान टीम ने जीता मुकाबला
अफगानिस्तान टीम ने श्रीलंका को आठ विकेट से धूल चटा दी है। नजीबुल्लाह जादरान ने 11वें ओवर की पहली गेंद पर विजयी रन बनाया। जादरान ने नाबाद 2 रन बनाए। वहीं, हजरतुल्लाह जजई ने 28 गेंदों में 37 रन की नाबनाद पारी खेली।
10.1 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 106/2, वाइड-7, लेग बाई-5 रन।
इब्राहिम जादरान हुए रन आउट
SL vs AFG T20 LIVE Score: थीक्षणा ने 10वां ओवर में तीन खर्च किए। वहीं, उन्होंने दूसरी गेंद पर गजब की फुर्ती दिखाते हुए इब्राहिम जादरान को रन आउट किया। जादरान ने 13 गेंदों में 15 रन जुटाए।
10 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 105/2, वाइड-7, लेग बाई-5 रन। हजरतुल्लाह जजई 37* और नजीबुल्लाह जादरान 1* क्रीज पर हैं।
अफगानिस्तान को जीत के लिए 4 रन चाहिए
SL vs AFG T20 LIVE Score: अफगानिस्तान को जीत के लिए 4 रन की जरूरत है। हसरंगा ने नौवें ओवर में 8 रन दिए। जादरान ने दूसरी गेंद पर चौका जड़ा।
9 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 102/1, वाइड-7, लेग बाई-5 रन। हजरतुल्लाह जजई 36* और इब्राहिम जादरान 14* क्रीज प
महेश थीक्षणा ने दिए 8 रन
SL vs AFG T20 LIVE Score: महेश थीक्षणा ने आठवें ओवर में 8 रन खर्च किए। इब्राहिम जादरान ने दूसरी गेंद पर अपने हाथे खोले और चौका जमाया।
8 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 94/1, वाइड-7, लेग बाई-5 रन। हजरतुल्लाह जजई 34* और इब्राहिम जादरान 8* क्रीज पर हैं।
अर्धशतक से चूके रहमानुल्ला गुरबाज
SL vs AFG T20 LIVE Score: अफगानिस्तान को पहला झटका रहमानुल्ला गुरबाज के रूप में लगा है। ताबड़ोतड़ बल्लेबाजी कर रहे गुरबाज अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 18 गेंदों में 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 40 रन की पारी खेली। उन्हें हसंराग ने सातवें ओवर की पहली गेंद पर हसरंगा ने बोल्ड किया।
7 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 86/1, वाइड-7, लेग बाई-4 रन। हजरतुल्लाह जजई 33* और इब्राहिम जादरान 2* क्रीज पर हैं।
चमिका करुणारत्ने ने खर्च किए 21 रन
SL vs AFG T20 LIVE Score: अफगानी ओपनर रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। दोनों ने छठा ओवर करने आए चमिका करुणारत्ने के खिलाफ 21 रन बटोरे। गुराज ने एक छक्का ठोका जबकि जजेई ने तीन चौके मारे।
6 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 83/0, वाइड-7, लेग बाई-4 रन। हजरतुल्लाह जजई 32* और रहमानुल्ला गुरबाज 40* क्रीज पर हैं।
महेश थीक्षणा ने डाला महंगा ओवर
SL vs AFG T20 LIVE Score: महेश थीक्षणा द्वारा डाला पांचवां ओवर बेहद महंगा रहा। उन्होंने 21 रन लुटा डाले। गुरजाब ने दो सिक्स और एक चौका लगाया जबकि जजई ने एक चौका मारा।
5 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 62/0, वाइड-7, लेग बाई-3 रन। हजरतुल्लाह जजई 18* और रहमानुल्ला गुरबाज 32* क्रीज पर हैं।
हजरतुल्लाह जजई ठोका सिक्स
SL vs AFG T20 LIVE Score: वनिंदु हसरंगा ने चौथे ओवर में 10 रन खर्च किए, जिसमें दो लेग बाई के हैं। वहीं, हजरतुल्लाह जजई ने आखिरी गेंद पर दमदार हेलीकॉप्टर खेल। उन्होंने वाइड लांग ऑन की दिशा में छक्का ठोका।
4 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 41/0, वाइड-7, लेग बाई-3 रन। हजरतुल्लाह जजई 14* और रहमानुल्ला गुरबाज 17* क्रीज पर हैं।
पथिराना की गुरबाज ने की धुनाई
SL vs AFG T20 LIVE Score: मथीशा पथिराना की तीसरे ओवर में रहमानुल्ला गुरबाज ने जमकर धुनाई की और 16 रन बटोरे। गुरबाज ने दूसरी गेंद पर चौका, तीसरी पर सिक्स और चौथी गेंद पर चौका लगाया। वहीं, गुरबाज ने पांचवीं गेंद पर डबल लिया।
3 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 31/0, वाइड-7, लेग बाई-1 रन। हजरतुल्लाह जजई 7* और रहमानुल्ला गुरबाज 16* क्रीज पर हैं।
अफगानिस्तान की पारी का आगाज
SL vs AFG T20 LIVE Score: श्रीलंका के लिए दूसरा ओवर स्पिनर महेश थीक्षणा ने किया और 4 रन दिए। उन्होंने दो रन वाइड के दिए। वहीं, जजई ने पांचवीं गेंद पर डबल लिया।
2 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 15/0, वाइड-7, लेग बाई-1 रन। हजरतुल्लाह जजई 7* और रहमानुल्ला गुरबाज 0* क्रीज प
अफगानिस्तान की पारी का आगाज
SL vs AFG T20 LIVE Score: अफगानिस्तान की ओर से लक्ष्य का पीछा करने के लिए हजरतुल्लाह जजई और रहमानुल्ला गुरबाज आए हैं। वहीं, श्रीलंका के लिए पहला ओवर डेब्यूटेंट दिलशान मदुशंका ने डाला, जिसमें उन्होंने 11 रन दिए। 5 रन वाइड और 1 रन लेग बाई का गया। जजई चौके समेत 5 रन जुटाए।
1 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 11/0, वाइड-5, लेग बाई-1 रन। हजरतुल्लाह जजई 5* और रहमानुल्ला गुरबाज 0* क्रीज पर हैं।
अफगानिस्तान को मिला 106 रन का लक्ष्य
SL vs AFG T20 LIVE Score: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 106 रन का लक्ष्य दिया है। फजलहक फारूकी ने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर चमिका करुणारत्ने को बोल्ड कर श्रीलंकाई पारी को समेट दिया। करुणारत्ने ने 38 गेंदों में 31 रन बनाए। दिलशान मदुशंका 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
20 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 105/10, वाइड-4, लेग बाई-1, नो-बॉल- 4 रन।
वीन-उल-हक ने 8 रन खर्च किए
SL vs AFG T20 LIVE Score: नवीन-उल-हक ने 19वें ओवर में 8 रन खर्च किए, जिसमें नो-बॉल के चलते चौका भी मिला। वहीं, करुणारत्ने डबल और सिंगल निकाला।
19 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 99/9, वाइड-4, लेग बाई-1, नो-बॉल- 4 रन। चमिका करुणारत्ने 25* और दिलशान मदुशंका 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
फजलहक फारूकी ने दिए 3 रन
SL vs AFG T20 LIVE Score: फजलहक फारूकी ने 18वें ओवर में किफायती गेदंबाजी की और 3 रन दिए। करुणारत्ने ने डबल निकाला और आखिरी गेंद पर लेग बाई का एक रन मिला।
18 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 91/9, वाइड-4, लेग बाई-1 रन। चमिका करुणारत्ने 18* और दिलशान मदुशंका 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
करुणारत्ने ने खोले अपने हाथ
SL vs AFG T20 LIVE Score: चमिका करुणारत्ने ने मुश्किल हालात में 17वें ओवर में अपने हाथ खोले। उन्होंने मुजीब द्वारा किए गए इस ओवर में 11 रन बटोरे। करुणारत्ने ने पहली गेंद पर चौका और पांचवीं गेंद पर सिक्स लगाया।
17 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 88/9, वाइड-4 रन। चमिका करुणारत्ने 16* और दिलशान मदुशंका 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
राशिद खान का स्पेल हुआ खत्म
SL vs AFG T20 LIVE Score: राशिद का चार ओवर का स्पेल खत्म हो गया है, जिसमें उन्होंने 12 रन दिए। हालांकि, राशिद विकेट निकालने में सफल नहीं रहे। उन्होंने 16वें ओवर में 2 रन दिए।
16 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 77/9, वाइड-4 रन। चमिका करुणारत्ने 5* और दिलशान मदुशंका 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मथीशा पथिराना लौटे पवेलियन
SL vs AFG T20 LIVE Score: नबी ने अफगानिस्तान को नौवीं सफलता दिलाई है। उन्होंने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर मथीशा पथिराना को पवेलियन की राह दिखाई। पथिराना ने बड़ा शॉट मारने की फिराक में बैकवर्ड प्वाइंट पर नजीबउल्लाह जादरान को कैच थमा दिया। उन्होंने 12 गेंदों में 5 रन जुटाए।
15 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 75/9, वाइड-4 रन। चमिका करुणारत्ने 4* और दिलशान मदुशंका 0* क्रीज पर हैं।
राशिद ने फिर अच्छा ओवर किया
SL vs AFG T20 LIVE Score: राशिद ने 14वें ओवर में भी अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने महज 3 रन दिए, जिन्हें पथिराना ने बनाया। पथिराने तीसरी गेंद पर डबल और पांचवीं गेंद पर सिंगल लिया।
14 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 73/8, वाइड-4 रन। चमिका करुणारत्ने 3* और मथीशा पथिराना 4* क्रीज पर हैं।
राजपक्षे और थीक्षणा हुए रन आउट
SL vs AFG T20 LIVE Score: श्रीलंका ने नबी द्वारा किए गए 13वें ओवर में दो विकेट खोए। टिककर बल्लेबाजी कर रहे भानुका राजपक्षे दूसरी और महेश थीक्षणा तीसरी गेंद पर रन आउट होकर पवेलियन लौटे। राजपक्षे ने 29 गेंदों में 38 रन जोड़े। उन्होंने पांच चौके और 1 छक्का लगाया। वहीं, थीक्षणा का खाता नहीं खुला।
13 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 70/8, वाइड-4 रन। चमिका करुणारत्ने 3* और मथीशा पथिराना 1* क्रीज पर हैं।
राशिद ने किफायती ओवर डाला
SL vs AFG T20 LIVE Score: राशिद ने 12वें ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 2 रन दिए। राजपक्षे और करुणारत्ने ने सिंगल निकाला।
12 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 68/6, वाइड-4 रन। भानुका राजपक्षे 38* और चमिका करुणारत्ने 2* क्रीज पर हैं।
कप्तान शनाका नहीं खुला खाता
SL vs AFG T20 LIVE Score: हसरंगा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे कप्तान दासुन शनाका शून्य पर आउट हो गए। उन्हें 11वें ओवर की पहली गेंद पर नबी ने विकेट के पीछे गुरबाज के हाथों लपकवाया। शनाका ने थर्ड की दिशा में शॉट खेलने की कोशिश पर नाकाम रहे।
11 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 66/6, वाइड-4 रन। भानुका राजपक्षे 37* और चमिका करुणारत्ने 1* क्रीज पर हैं।
हसरंगा बने मुजीब का शिकार
SL vs AFG T20 LIVE Score: श्रीलंका का पांचवां विकेट वनिंदु हसरंगा के तौर पर गिरा है। हसरंगा 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर मुजीब उर रहमान का शिकार बने। वह स्लॉग स्वीप करने के चक्कर में एक्स्ट्रा कवर पर नबी को कैच थमा बैठे। हसरंगा ने 8 गेंदों में 2 रन बनाए।
10 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 64/5, वाइड-4 रन। भानुका राजपक्षे 36* और दासुन शनाका 0* क्रीज पर हैं।
गेंदबाजी के लिए आए राशिद खान
SL vs AFG T20 LIVE Score: कप्तान नबी ने नौवें ओवर में लेग स्पिनर राशिद खान को गेंदबाजी के लिए बुलाया, जिसमें उन्होंने 5 रन दिए। राजपक्षे ने तीन और हसरंगा ने एक रन बनाया। वहीं, एक वाइड का मिला।
9 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 59/4, वाइड-4 रन। भानुका राजपक्षे 31* और वनिंदु हसरंगा 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
दनुष्का गुणाथिलका ने गंवाया विकेट
SL vs AFG T20 LIVE Score: मुजीब उर रहमान ने श्रीलंका को चौथा झटका दिया है। उन्होंने दनुष्का गुणाथिलका को आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर अपने जाल में फंसाया। गुणाथिलका रिवर्स स्वीप शॉट के जरिए छक्का बटोरना चाहते थे पर डीप कवर पर करीम जनत के हाथों लपके गए। उन्होंने 17 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 17 रन बनाए।
8 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 54/4, वाइड-3 रन। भानुका राजपक्षे 28* और वनिंदु हसरंगा 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मोहम्मद नबी ने खर्च किए 8 रन
SL vs AFG T20 LIVE Score: मोहम्मद नबी ने सातवें ओवर में गेंदबाजी के लिए और 8 रन दिए। राजपक्षे ने एक चौका लगाया। उन्होंने पांचवीं गेंद पर कवर की दिशा में उठाकर खेला और गेंद को बाउंड्री के पार भेजा।
7 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 49/3, वाइड-3 रन। दनुष्का गुणाथिलका 17* और भानुका राजपक्षे 24* रन बनाकर खेल रहे हैं।
अजमतुल्लाह ओमरजई ने दिए 20 रन
SL vs AFG T20 LIVE Score: अजमतुल्लाह ओमरजई की छठे ओवर में जमकर धुनाई हुई। उन्होंने 20 रन लुटाए, जिसमें 2 वाइड शामिल हैं। गुणाथिलका ने दूसरी-तीसरी और राजपक्षे ने पांचवीं और छठी गेंद पर चौका ठोका।
6 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 41/3, वाइड-2 रन। दनुष्का गुणाथिलका 15* और भानुका राजपक्षे 19* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मुजीब उर रहमान को मिला ओवर
SL vs AFG T20 LIVE Score: कप्तान नबी ने दो तेज गेंदबाजों को आजमाने के बाद स्पिनर मुजीब उर रहमान को गेंद थमाई। रहमान ने पांचवें ओवर में किफायती गेंदबाजी की और केवल 3 रन दिए। राजपक्षे ने दो और गुणाथिलका ने एक रन बनाया।
5 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 21/3, दनुष्का गुणाथिलका 6* और भानुका राजपक्षे 10* क्रीज पर हैं।
नवीन-उल-हक पर पड़ा सिक्स और फॉर
SL vs AFG T20 LIVE Score: नवीन-उल-हक ने चौथे ओवर में 13 रन खर्च किए। राजपक्षे ने तीसरे गेंद पर मिडऑफ के ऊपर से सिक्स जड़ा जबकि गुणाथिलका ने एक्स्ट्रा कवर की ओर चौका मारा।
4 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 18/3, दनुष्का गुणाथिलका 5* और भानुका राजपक्षे 8* क्रीज पर हैं।
फारूकी ने मेडन ओवर निकाला
SL vs AFG T20 LIVE Score: फजलहक फारूकी ने तीसरे ओवर में शानदार गेंदबाजी की और मेडन फेंका। उन्होंने गुणाथिलका को पूरी तरह बांधे रखा
3 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 5/3, दनुष्का गुणाथिलका 0* और भानुका राजपक्षे 0* क्रीज पर हैं।
पाथुम निसांका सस्ते में लौटे पवेलियन
SL vs AFG T20 LIVE Score: श्रीलंका को तीसरा विकेट पाथुम निसांका के रूप में गिरा है। उन्हें नवीन-उल-हक ने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। वह कवर की दिशा में ड्राइव लगाने के चक्कर में थे लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनार लेकर विकेटकीपर रहमानुल्ला गुरबाज के हाथों में चली गई। सलामी बल्लेबाज निसंका ने 7 गेंदों में 3 रन जुटाए।
2 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 5/3, दनुष्का गुणाथिलका 0* और भानुका राजपक्षे 0* क्रीज पर हैं।
श्रीलंका का निराशाजनक आगाज
SL vs AFG T20 LIVE Score: अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने श्रीलंका को पहले ओवर में झटके दिए। उन्होंने पांचवीं गेंद पर कुसल मेंडिस और छठी गेंद पर चरिथ असलंका को एलबीडब्ल्यू किया। ओपनर मेंडिस ने 4 गेंदों में 2 रन बनाए। वहीं, असलंका अपना खाता नहीं खोल पाए।
1 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 3/2, पाथुम निसांका 1* और दनुष्का गुणाथिलका 0* क्रीज पर हैं।
दो खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका
श्रीलंका ने दो खिलाड़ियों को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू करने का मौका दिया है। दिलशान मदुशंका और मथीशा पथिराना डेब्यू कर रहे हैं।
टॉस गंवाने के बाद क्या बोले शनाका?
टॉस गंवाने के बाद श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुनते। हम छह बल्लेबाज, दो ऑलराउंडर और तीन गेंदबाजों के साथ उतर रहे हैं।
अफगानिस्तान टीम ने जीता टॉस
अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर श्रीलंका को बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। टॉस के बाद अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने कहा कि हम यहां पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। यह फ्रेश विकेट है। हमारे पास कई ऑलराउंडर हैं, जिनका हम लाभ उठाना चाहेंगे।
दोनों ने आखिरी टी20 सीरीज गंवाई
श्रीलंका और अफगानिस्तान को एशिया कप से पहले खेली गई टी20 सीरीज में हार का मुंह देखना पड़ा है। श्रीलंरा ने अपने आखिरी सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जिसमें उसे 1-2 से शिकस्त मिली। वहीं, अफगानिस्तान को आयरलैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 2-3 से धूल चटाई।
पहले गेंदबाजी ज्यााद फायदेमंद
श्रीलंका और अफगानिस्तान में जो भी टॉस जीतेगा, उसके पहले गेंदबाजी करने की अधिक संभावना है। दरअसल, पिछले साल टी20 विश्व कप के दौरान दुबई के मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को अधिक जीत मिली थी।
SL vs AFG Head-to-Head
श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच केवल एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला गया है, जो साल 2016 में कोलकाता में हुआ था। यह मैच श्रीलंका ने 6 विकेट से जीता था।
आईपीएल जैसा प्रदर्शन करना चाहते हैं राजपक्षे
श्रीलंका के बल्लेबाज भानुका राजपक्षे ने कहा है कि वह एशिया कप में वैसा ही क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहते हैं जैसा उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेला था। राजपक्षे ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘‘आईपीएल में खेलने का अनुभव मेरे लिए टीम में अच्छी ऊर्जा लायेगा। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं उम्मीद कर रहा हूं कि हम विश्व क्रिकेट में भी उसी तरह का क्रिकेट खेल सकते हैं। ’’
श्रीलंका का स्क्वाड
दसुन शनाका (कप्तान), धनुष्का गुणथिलका, पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, चरिथ असलंका, भानुका राजपक्षे, अशेन भंडारा, धनंजय डिसिल्वा, वनिंदु हसरंगा, महेश थीक्षणा, जेफरी वांडरसे, प्रवीण जयाविक्रमा, बिनुरा फर्नांडो, चमिका करुणा मदुशंका, मथीशा पथिराना, दिनेश चांदीमल, नुवानिंदु फर्नांडो और कसुन रंजीता।
अफगानिस्तान का स्क्वाड
मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान (उपकप्तान), अफसर जजई, अजमतुल्लाह ओमरजई, फरीद अहमद मलिक, फजल हक फारूकी, हशमतुल्ला शाहिदी, हजरतुल्लाह जजई, इब्राहिम जादरान, करीम जनत, मुजीब उर रहमान, नजीबुल्लाह जादरान, नवीन उल हक, नूर अहमद, रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), राशिद खान और समीउल्लाह शेनवारी। रिजर्व: निजात मसूद, कायस अहमद, और शराफुद्दीन अशरफी।

