MI vs CSK Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता ओपनिंग मैच, मुंबई इंडियंस को रोमांचक मुकाबले में चटाई धूल
IPL 2020 MI vs CSK Match: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन का आगाज हो गया है। टूर्नामेंट का पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के शनिवार को खेला गया।
भारत का लोकप्रिय क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 शनिवार से शुरू हो गया है। देश में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण इस बार आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किया जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत हुई। चेन्नई ने रोमांचक ओपनिंग मैच में मुंबई को पांच विकेट से मात दी।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट से जीता मैच
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2020 का ओपिनंग मैच अपने नाम कर लिया। चेन्नई ने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से मात दी। यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत नसीब हुई। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने अंबाती रायुडू (71) और फाफ डुप्लेसिस (नाबाद 58) की शानदार पारी के दम पर 6 विकेट खोकर 19.2 ओवर में मैच जीत लिया। रायुडू और डुप्लेसिस ने तीसरे विकेट के लिए 115 रन की अहम साझेदारी की। इस जीत के साथ चेन्नई का मुंबई के खिलाफ हार का सिलसिला खत्म हो गया है। दरअसल, चेन्नई को पिछले पांच मैच में मुंबई के खिलाफ लगातार हार का सामना करना पड़ा था। चेन्नई को पिछले सीजन में मुंबई के खिलाफ चारों मैच गंवाने पड़े थे। वहीं, आईपीएल के ओपनिंग मैच में मुंबई की लगातार आठवीं हार है। मुंबई को साल 2013 से 2020 तक पहला मैच में हर बार हारी मिली है।
सैम कुरेन ने खेली ताबड़तोड़ पारी
चेन्नई सुपर किंग्स को छठा झटका सैम कुरेन के तौर पर लगा। उन्होंने 6 गेंदों में ताबड़तोड़ 18 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 1 चौका और 2 छक्के मारे। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर पवेलियन भेजा। उनका विकेट 153 के कुल स्कोर पर गिरा।
रवींद्र जडेजा ने सस्ते में गंवाया विकेट
रायुडू के जाने के बाद रवींद्र जडेजा क्रीज पर आए। उन्होंने चौका जड़कर बेहतरीन शुरुआत की। लेकिन जडेजा 18वें ओवर की पहली गेंद पर क्रुणाल पांड्या का शिकार बन गए। उन्होंने 5 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 10 रन बनाए।
अंबाती रायुडू ने खेली 71 रन की पारी
अंबाती रायुडू ने शानदार अर्धतकीय पारी खेली। उन्होंने 48 गेंदों में 71 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए। वह अपनी टीम को मुसीबत से निकालकर जीत की दहलीज तक लाए। उन्होंने डुप्लेसिस के साथ तीसरे विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को राहुल ने तोड़ा। उन्होंने ने 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर रायुडू को कॉट एंड बोल्ड आउट किया।
चेन्नई को जीत के लिए 47 रन की दरकार
चेन्नई ने 15 ओवर में 116 रन बना लिए हैं। टीम के पास अभी भी 8 विकेट के बाकी हैं। चेन्नई लगातार जद्दोजहद कर रही हैं। उसे जीत के लिए 47 रन की दरकार है।
अंबाती रायुडू ने जड़ा अर्धशतक
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अंबाती रायुडू ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 33 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। वह डुप्लेसिस का बखूबी साथ निभा रहे हैं। चेन्नई का 14 ओवर के बाद स्कोर 105/2 है।
50 रन के पार पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई 50 रन के पार पहुंच गई है। डुप्लेसिस और रायुडू रनों की रफ्तार को लगातार बढ़ा रहे हैं। 8 ओवर का खेल पूरा होने के बाद चेन्नई का स्कोर 51/2 है।
5 ओवर के बाद चेन्नई का स्कार 23/2
शुरुआत में दो विकेट जल्द गंवाने के बाद चेन्नई ने कोई हड़बड़ी नहीं दिखाई। चेन्नई ने 5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 23 रन बनाए। फाफ डुप्लेसिसस 7 जबकि अंबाती रायुडू 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मुरली विजय ने भी खोया विकेट
शेन वॉटसन के बाद सलामी बल्लेबाज मुरलीज विजय ने सस्ते में अपना विकेट खो दिया। उन्हें दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन ने अपना शिकार बनाया। वह पैटिंसन की गेंद पर चूक गए और एलबीडब्ल्यू हो गए। उन्होंने रिव्यू नहीं लिया, जिसका ने उन्हें विकेट के रूप में खामियाजा भुगतना पड़ा। रिप्ले में दिखा कि विजय नहीं थे और गेंद लेग स्टंप से काफी बाहर थी। उन्होंने 7 गेंदों में 1 रन बनाया।
चेन्नई को पहले ओवर में ही लगा झटका
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से लक्ष्य का पीछा करने मुरली विजय और शेन वॉटसन आए। दोनों बल्लेबाजों ने ट्रेंट बोल्ट की शुरुआती चार गेंदों का संभलकर सामना किया। वॉटसन ने पांचवीं गेंद पर चौका जमकर हाथ खोलने की कोशिश की। लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ट ने वॉटसन को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। सलामी बल्लेबाज वॉटसन ने 5 गेंदों में सिर्फ रन ही बनाए।
मुंबई ने चेन्नई को दिया 163 रन का लक्ष्य
मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 163 रन का लक्ष्य दिया है। मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 162 रन का स्कोर खड़ा किया है। मुंबई की ओर से सबसे ज्यादा रन सौरभ तिवारी ने बनाए। उनके अलावा क्विंटन डी कॉक ने 33 रन का योगदान दिया। चेन्नई के लिए लुंगी नगिडी ने तीन, दीपक चाहर और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, पीयूष चावला ने एक विकेट हासिल किया।
नहीं चला क्रुणाल और पोलार्ड का बल्ला
मुंबई इंडियंस पर नियमित अंतराल में विकेट गंवाने का असर साफ दिखा। पांच विकेट गिरने के बाद क्रुणाल पांड्या और कीरोन पोलार्ड भी जल्द पवेलियन लौट गए। क्रुणाल ने सिर्फ तीन रन बाए वहीं पोलार्ड ने 14 गेंदों में 18 रन का योगदान दिया। दोनों को ही लुंगी नगिडी ने अपना शिकार बनाया।
हार्दिक पांड्या सस्तें में हुए आउट
मुंबई इंडियंस को पांचवां झटका ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के तौर पर लगा। उन्होंने दो शानदार छक्के लगाकर अपने आक्रामक दिखाए, लेकिन वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। हार्दिक ने महज 14 रन बनाकर अपना विकेट सस्ते में गंवा दिया। उन्हें रवींद्र जडेजा ने 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कैट आउट करवाया। हार्दिक का कैच भी फाफ डुप्लेसिस ने पकड़ा. उनका विकेट 124 के कुल स्कोर पर गिरा।
अर्धशतक से चूके सौरभ तिवार
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सौरभ तिवार ने टिककर रन बनाए। उन्होंने पहले सूर्यकुमार और फिर हार्दिक पांड्या के साथ टीम को मजबूती दी। हालांकि, सौरभ अर्धशतक बनाने से चूक गए और 15वें ओवर की पहली गेंद पर रवींद्र जडेजा का शिकार बन गए। वह छक्के मारने के चक्कर में फाफ डुप्लेसिस को बाउंड्री पर कैथ दे बैठे। डुप्लेसिस ने उछलकर शानदार कैच लपका। उन्होंने 31 गेंदों की 42 रन की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 3 चौके और 1 छक्का जड़ा। उनका विकेट 121 के स्कोर पर गिरा।
13 ओवर के बाद मुंबई का स्कार 116/3
मुंबई इंडियंस ने विकेट गिरने के बावजूद रनों की रफ्तार को थमने नहीं दिया है। मुंबई 13 ओवर में तीन विकेट खोकर 116 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी और हार्दिक पांड्या चेन्नई के गेंदबाजों का डटकर सामना कर रहे हैं।
सूर्यकुमार ने 17 रन बनाकर गंवाया विकेट
रोहित शर्मा के आउट होने के बाद क्रीज पर आए सूर्यकुमार यादव ने काफी संभलकर बल्लेबाजी की। उन्होंने सौरभ तिवारी के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 44 रन की अहम साझेदारी की। हालांकि, सूर्यकुमार अपनी लय को बरकरार नहीं रख पाए और 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। उन्हें दीपक चाहर ने सैम कुरेन के हाथों कैच आउट करवाया। उन्होंने 16 गेंदों में 2 चौकों के जरिए 17 रन बनाए। वह 92 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे।
9 ओवर के बाद मुंबई का स्कार 83/2
मुंबई इंडियंस ने 9 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 83 रन बना लिए हैं। रोहित और डी कॉक के आउट होने के बाद सौरभ तिवारी और सूर्यकुमार यादव संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
डी कॉक को सैम कुरेन ने किया आउट
रोहित के आउट होने के बाद सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक भी जल्द अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें सैम कुरेन ने छठे ओवर की पहली गेंद पर पवेलियन की राह दिखाई। डी कॉक ने बड़ा शॉट मारने की फिराक में शेन वॉटसन को कैथ थमा दिया। उन्होंने 20 गेंदों में 33 रन की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 5 चौके मारे। उनका विकेट 48 के कुल स्कोर पर गिरा।
रोहित को पीयूष ने भेजा पवेलियन
मुंबई इंडियंस को पहला झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा। रोहित पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर पीयूष चावला का शिकार बन गए। रोहित गेंद को उठाकर मारना चाहते थे लेकिन सेम कुरैन के हाथों लपके गए। उन्होंने 10 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 12 रन बनाए।
चेन्नई सुपर किंग्स को विकेट की तलाश
मुंबई अपनी अच्छी शुरुआत के बाद डगमगाई नहीं। सलामी बल्लेबाज रोहित और डॉ कॉक ने तीसरे ओवर तक 27 रन जोड़ लिए। चेन्नई के गेंदबाज विकेट की तलाश में जुटे हैं।
मुंबई के लिए अच्छा रहा पहला ओवर
मुंबई के लिए पहला ओवर अच्छा साबित हुआ। ओपिनिंग करने उतरे रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक ने चेन्नई की ओर से गेंदबाजी की कमान संभालने वाले दीपक चाहर के ओवर में 12 रन बटोरे। 13वें सीजन की शुरुआत चौके से हुई। रोहित ने चाहर के ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़ा। वहीं, डी कॉक ने ओर की चौथी गेंद पर चौका जमाया।
दोनों प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हैं
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जेम्स पैटिंसन, जसप्रीत बुमराह।
चेन्नई सुपरकिंग्स: एमएस धोनी (कप्तान), शेन वॉटसन, मुरली विजय, फाफ डुप्लेसिस, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, सेम कुरैन, दीपक चाहर, पीयूष चावला और लुंगी एनगिडी।
इन विदेशी खिलाड़ियों को टीम में मिली जगह
चेन्नई ने शेन वॉटसन, फाफ डुप्लेसिस, सेम कुरैन और लुंगी नगिडी और मुंबई ने क्विंटन डी कॉक, कीरेन पोलार्ड, जेम्स पैटिंसन और ट्रेंट बोल्ट को विदेशी खिलाड़ी के तौर पर प्लेइंग में शामिल किया है।
437 दिन बाद एक्शन में एमएस धोनी
आईपीएल 2020 के उद्घाटन मैच में सभी की नजरें एमएसम धोनी पर होंगी। धोनी पिछले प्रतिस्पर्धी मुकाबले के 437 दिन बाद मैदान पर वापसी आए हैं। वह आखिरी बार विश्व कप में नयूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में मैदान पर एक्शन में दिखे थे।
चेन्नई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है।
दोनों टीमों में होती है जबरदस्त टक्कर
मुंबई और चेन्नई की टीम में हमेशा जबरदस्त टक्कर देखने को मिलती है। मुंबई का चेन्नई के खिलाफ उच्चतम स्कोर 202 और न्यूनतम 141 रन रहा है। दूसरी तरफ, चेन्नई का मुंबई का खिलाफ अधिकतम स्कोर 208 जबकि न्यूनतम 79 रन है।
मुंबई का चेन्नई पर पलड़ा भारी
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कड़ी प्रतिद्वंद्विता रही है। हालांकि, अब तक दोनों टीमों के बीच जितने मुकाबले खेल गए हैं, उसमें मुंबई का पलड़ा भारी रहा है। मुंबई और चेन्नई के बीच कुछ 28 मैच खेले गए हैं। इन 28 मैचों में मुंबई ने जहां 11 मुकाबले अपने नाम किए वहीं चेन्नई ने सिर्फ 11 मैच जीते।

