Oct 08, 2026
सोचिए, ऊपर समुद्र में लहरें उठ रही हों और नीचे उसी पानी के नीचे गाड़ियां सरपट दौड़ रही हों। दुनिया के कई शहरों में इंजीनियरिंग का ऐसा ही कमाल देखने को मिलता है।
Credit: AI Generated/iStock
असल में ज्यादातर जगहों पर सड़क को सीधे समुद्र में नहीं बनाया जाता। सड़क एक खास अंडरवॉटर टनल के अंदर से गुजरती है, जिसके ऊपर पानी होता है।
Credit: AI Generated/iStock
नॉर्वे में कई सड़क सुरंगें समुद्र और फ्योर्ड के नीचे से गुजरती हैं। यहां पहाड़ों और पानी से घिरे इलाकों में टनल सड़क संपर्क का अहम हिस्सा हैं।
Credit: AI Generated/iStock
टोक्यो में भी समुद्र के नीचे सड़क सुरंगें बनाई गई हैं। इन सुरंगों की मदद से शहर के अलग-अलग हिस्सों के बीच सफर आसान होता है।
Credit: AI Generated/iStock
शंघाई जैसे बड़े शहर में पानी के नीचे सड़क सुरंगें ट्रैफिक को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने में मदद करती हैं। ऊपर पानी और नीचे हजारों गाड़ियों का सफर, यहां का नजारा वाकई हैरान करने वाला है।
Credit: AI Generated/iStock
कोपेनहेगन के आसपास भी समुद्री इलाकों को जोड़ने के लिए सुरंगों का इस्तेमाल किया जाता है। इनका मकसद पानी के ऊपर पुल बनाने के बजाय कई जगहों पर जमीन के नीचे से रास्ता देना है।
Credit: AI Generated/iStock
अमेरिका के बोस्टन में भी पानी के नीचे सड़क सुरंगें मौजूद हैं। ये शहर के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ने और ट्रैफिक को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
Credit: AI Generated/iStock
नीदरलैंड्स में पानी के बीच बसा इंफ्रास्ट्रक्चर दुनिया भर में चर्चा में रहता है। यहां भी कई जगह सड़क सुरंगें पानी के नीचे से गुजरती हैं और वाहन इनके अंदर चलते हैं।
Credit: AI Generated/iStock
भारत में भी इंजीनियरिंग का ऐसा कमाल देखने को मिलता है। महाराष्ट्र के मुंबई में भी अंडरवाटर रोड टनल है। यह मरीन ड्राइव और वर्ली के बीच अरब सागर के नीचे से होकर गुजरती है। जिसकी लंबाई करीब 2.07 किलोमीटर है।
Credit: AI Generated/iStock
इन सुरंगों को बनाने में बेहद मजबूत कंक्रीट, स्टील, वाटरप्रूफिंग और आधुनिक इंजीनियरिंग का इस्तेमाल किया जाता है। सबसे बड़ी चुनौती होती है पानी को सुरंग के अंदर आने से रोकना।
Credit: AI Generated/iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स