जब पत्नी साक्षी ने एमएस धोनी के साथ कीं मीठी शरारतें, क्या आपने देखा 'कैप्टन कूल' का ये क्यूट अंदाज

MS Dhoni and Sakshi Dhoni Viral Video: एमएस धोनी सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहते हैं वहीं उनकी पत्नी अक्सर पोस्ट और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

MS Dhoni and Sakshi Dhoni
एमएम धोनी और साक्षी धोनी  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • धोनी और साक्षी ने 2010 में शादी की थी
  • दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम जीवा है
  • साक्षी अक्सर पोस्ट शेयर करती रहती हैं

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने साक्षी के साथ साल 2010 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम जीवा है। जीवा का जन्म 2015 में हुआ था। धोनी और साक्षी का शुमार देश के सबसे पॉपुलर कपल में होता है। धोनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कम ही सक्रिय रहते हैं जबकि साक्षी  की पोस्ट अक्सर छाई रहती हैं।

धोनी और साक्षी अपने विपरीत स्वभाव के कारण सबसे पसंदीदा और प्यारी जोड़ियों में से एक हैं। जहां धोनी शांत रहना पसंद करते हैं और मैदान के बाहर कैमरा पर आने में शर्माते हैं वहीं  साक्षी को कैमरे के सामने आने में कोई दिक्कत नहीं है। साक्षी कई बार धोनी की खिंचाई करते हुए भी देखी जा सकती हैं। साक्षी ने मीठी शरारतों के कुछ पोस्ट भी शेयर किए हैं, जिनमें 'कैप्टन कूल' यानी धोनी का क्यूट अंदाज देखते ही बनता हैं। आइए कुछ ऐसी ही इंस्टाग्राम पोस्ट पर नजर डालते हैं।

साक्षी ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर 2020 कोविड लॉकडाउन के दौरान शेयर किया था। फोटों में धोनी आराम से लेटे हुए और वीडियो गेम खेलते दिखाई दे रहे हैं। साक्षी ने उसी दौरान धोनी का ध्यान आकर्षित करने के लिए उनके पैर के अंगूठों को काटने की कोशिश की। साक्षी ने पोस्ट के साथ कैप्शन दिया था, 'वो समय जब आप मिस्टर स्वीटी का का ध्यान खींचना चाहते हैं! वीडियो गेम बनाम वाइफ। डिस्क्लेमर: हमारे करीबी दोस्त इस पिक को समझेंगे'

धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से आराम के दौरान पत्नी साक्षी और अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताया। साल 2020 की शुरुआत में साक्षी ने पूर्व भारतीय कप्तान का एक प्यारा सा वीडियो साझा किया, जिसमें वे नई दिल्ली ताज पैलेस से चेक आउट कर रहे थे। जब धोनी चेक आउट करने और बिलों का भुगतान करने में व्यस्त थे उन्हें बार-बार 'स्वीटी' कहती हैं। इसके अलावा, वह एक कर्मचारी से भी पूछती हैं कि धोनी बहुत क्यूट हैं ना। कर्मचारी शर्माते हुए जवाब देता है 'हां मैम।' 

यह स्टार कपल की सबसे प्यारी तस्वीरों में से एक है। पूर्व भारतीय कप्तान अपनी पत्नी के शू बकल को ठीक करते हुए देखा सकता है। साक्षी ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा था कि आपने जूतों का भुगतान किया है, इसलिए आप ही उन्हें बांधें!!! 


धोनी और साक्षी का यह वीडियो उनकी प्यारी बॉन्डिंग को दिखाता है। वीडियो में साक्षी फ्लाइट में धोनी को प्यार से परेशान करते हुए नजर आ रही हैं। वहीं, धोनी चेहरे पर बिना किसी भाव के खड़े हैं। गौरतलब है कि धोनी अपने परिवार के साथ फिलहाल रांची में रह रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी अब सितंबर से फिर एक्शन में नजर आएंगे। दरअसल, आईपीएल का दूसरा चरण सितंबर-अक्टूब में संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर