खेत में काम करते वक्त किसान ने किया मस्ती भरा डांस, वीरेंद्र सहवाग ने वीडियो शेयर कर दिया ये मैसेज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 16, 2020, 05:05 PM IST

Virender Sehwag Share Farmer Video: वीरेंद्र सहवाग ने एक किसान का डांस वीडियो शेयर किया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो के जरिए सहवाग ने मैसेज दिया है।

खेत में काम करते वक्त किसान ने किया मस्ती भरा डांस, वीरेंद्र सहवाग ने वीडियो शेयर कर दिया ये मैसेज

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। पूर्व क्रिकेटर का चुटीला अंदाज लोगों को बेहद पसंद आता है। वह अक्सर मजेदार पोस्ट, तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। अब उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। यह वीडियो एक किसान का है, जो अपने खेत में फसलों को पानी दे रहा है। साथ ही किसान मस्ती भरा डांस भी कर रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

किसान का अंदाज सहवाग को भाया 

वीडियो में देखा जा सकता है कि किसान फसलों को पानी दे रहा है। साथ ही गाना भी बज रहा है। किसान गाने पर जमकर डांस कर रहा है और अपना काम भी कर रहा है। किसान के इस अंदाज को देखकर वीरेंद्र सहवाग का दिल खुशी से झूम उठा। उन्होंने वीडियो के जरिए एक मैसेज भी दिया। वीरेंद्र सहवाग ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंड पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'इस किसान ने बहुत ही सरल तरीके से शानदार सबक सिखाया। आप जो भी करें, चाहे वो ऑफिस का काम हो या कोई घरेलू काम हो, उसे खुशी-खुशी करें। देंखें किस तरह यह किसान मस्ती और खुशी से फसलों को पानी दे रहा है।'

यूजर्स लगातार दे रहे रिएक्शन

वीरेंद्र सहवाग के वीडियो शेयर करने के बाद यूजर्स लगातार रिएक्शन दे रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं। कोई जहां किसान के मस्ती करने के अंदाज की तारीफ कर रहा है वहीं कइयों ने कहा कि कहीं हाथ में कीटनाशक तो नहीं। एक यूजर ने कमेंट किया कि पंजाबी गीत पर कोई भी नृत्य कर सकता है। बस इसे बजाएं और इसका आनंद लें। दूसर यूजर ने लिखा कि जी हां सर, हमें अपने काम को आनंदपूर्वक करना चाहिए। अन्य यूजर ने कहा कि वो तो ठीक हैं। लेकिन लग रहा है कि ये कीटनाशक छिड़क रहे हैं। जिस तरह छिड़क रहे हैं वो नुकसानदेह है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!