वीरेंद्र सहवाग का पंत को मंत्र, महान बनना है तो करना होगा कुछ ऐसा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 27, 2022, 05:13 PM IST

Virender Sehwag on Rishabh Pant: वीरेंद्र सहवाग ने रिषभ पंत को लेकर बयान दिया है और बताया है कि कैसे वो अपने करियर में महान बन सकते है।

वीरेंद्र सहवाग का पंत को मंत्र, महान बनना है तो करना होगा कुछ ऐसा
Photo Credit: Twitter

पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने शुक्रवार को कहा कि अगर ऋषभ पंत अपने नाम को हमेशा के लिए रिकॉर्ड बुक में दर्ज करना चाहते हैं तो उन्हें देश के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने का प्रयास करना चाहिए। टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक लगाने वाले देश के एकमात्र क्रिकेटर सहवाग उन 11 भारतीयों में शामिल हैं, जिन्होंने 100 से अधिक टेस्ट खेले हैं और 8500 से अधिक रन बनाए हैं।

पंत भारत के इकलौते विकेटकीपर है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट शतक लगाये हैं। उन्होंने अब तक 30 टेस्ट खेले हैं और 40.85 की औसत से 1920 रन बनाए हैं। सहवाग ने ‘स्पोर्ट्स18’ से कहा, ‘‘ अगर वह (पंत) 100 से अधिक टेस्ट खेलते हैं, तो उनका नाम इतिहास की किताबों में हमेशा के लिए दर्ज हो जाएगा। यह उपलब्धि सिर्फ 11 भारतीय क्रिकेटरों ने हासिल की है और उन 11 नामों को हर कोई याद कर सकता है।’’

‘नजफगढ़ के नवाब’ ने कहा कि टी20 और एकदिवसीय में जीते गए मैचों का तुरंत प्रभाव होता है लेकिन लंबे समय में लोगों को केवल वही याद आता है जो आपने सफेद जर्सी (टेस्ट) में किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘ विराट कोहली टेस्ट खेलने पर इतना जोर क्यों देते हैं ? वह जानता है कि अगर वह 100-150 या 200 टेस्ट भी खेलता है, तो वह रिकॉर्ड बुक में अमर हो जाएगा।’’

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!