कवर ड्राइव मारने की कोशिश में बार-बार विकेट गंवा रहे विराट, बैटिंग कोच ने दी ये सलाह 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2021, 06:10 AM IST

Vikram Rathour's advice for Virat Kohli on Cover Drive: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के बार-बार कवर ड्राइव खेलने की कोशिश में विकेट गंवाने के मसले पर बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने सलाह दी है। 

कवर ड्राइव मारने की कोशिश में बार-बार विकेट गंवा रहे विराट, बैटिंग कोच ने दी ये सलाह 

सेंचुरियन: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बुधवार को पहले टेस्ट की दूसरी पारी में भी कवर ड्राइव खेलने की कोशिश में विकेट के पीछे लपके गए। प्रशंसक विराट के कवर ड्राइव के मुरीद हैं लेकिन उनका बार-बार इस शॉट को खेलने की कोशिश में ऑफ स्टंप की बाहर की गेंद पर आउट होना खल रहा है। ये प्रशंसकों के साथ-साथ टीम मैनेजमेंट के लिए भी चिंता का विषय है। 

ऐसे में टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ का मानना है कि विराट कोहली को ड्राइव करने में हिचक नहीं दिखानी चाहिए क्योंकि इससे उन्होंने ढेरों रन जुटाये हैं लेकिन इसके लिये उन्होंने इस शॉट को खेलने के लिए सही गेंद के चयन की सलाह भी दी है। 

कवर ड्राइव खेलने के लिए करें सही गेंद का चुनाव
कोहली कवर ड्राइव या ऑफ ड्राइव करने के प्रयास में विकेट के पीछे कैच दे रहे हैं और इसलिए इस संबंध में राठौड़ से सवाल किया गया था। जिसके जवाब में सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन का खेल समाप्त होने के बाद उन्होंने कहा, 'इन शॉट से उन्होंने (कोहली) ने ढेरों रन जुटाये हैं और यह रन बनाने वाले शॉट हैं। उन्हें वह शॉट खेलने चाहिए लेकिन मुझे लगता है कि जो आपका मजबूत पक्ष है वही आपकी कमजोरी भी बनती है। उन्हें ये शॉट खेलते समय बेहतर गेंद का चयन करना चाहिए।'

पुजारा और रहाणे कर रहे हैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश 
राठौड़ ने रन बनाने के लिये जूझ रहे चेतेश्वर पुजारा और अंजिक्य रहाणे का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा, 'वे (पुजारा और रहाणे) अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहे हैं। रहाणे आउट होने से पहले वास्तव में अच्छी लय में दिख रहे थे। पुजारा भी अच्छी लय में थे। उन्होंने अतीत में कुछ महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। ये सभी के लिये चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां हैं।'

राठौड़ ने कहा, 'आपको धैर्य रखने की जरूरत है और जब तक वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं, कोचिंग इकाई के रूप में हमें कोई परेशानी नहीं है।'

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!