Most Expensive Players, IPL 2022: ये हैं आईपीएल 2022 नीलामी में बिकने वाले 10 सबसे महंगे खिलाड़ी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2022, 10:31 PM IST

Most Expensive Players of IPL 2022: आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में कई खिलाड़ियों ने बेस प्राइस से काफी अधिक रकम अपने नाम की। जानिए, लिस्ट में कौन-कौन शामिल है।

Most Expensive Players, IPL 2022: ये हैं आईपीएल 2022 नीलामी में बिकने वाले 10 सबसे महंगे खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मेगा नीलामी रविवार को संपन्‍न हुई। दो दिवसीय नीलामी का आयोजन बेंगलुरु के होटल आईटीसी गार्डेनिया में हुआ था। आईपीएल 2022 में हिस्‍सा लेने वाली 10 फ्रेंचाइजी ने अपने पसंदीदा खिलाड़‍ियों को खरीदने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया। सभी टीमों ने अपना मजबूत स्‍क्‍वाड बनाने की कोशिश की और इस दौरान कई खिलाड़‍ियों की किस्‍मत खुली और वो मालामाल हो गए।

आपको बता दें कि आईपीएल 2022 के लिए 217 स्‍थान भरे जाने थे, जिसमें से 204 खिलाड़‍ियों को खरीदा गया। फ्रेंचाइजी ने कुल मिलाकर 551.7 करोड़ रुपए खर्च किए। इस दौरान 107 कैप्‍ड जबकि 97 अनकैप्‍ड खिलाड़‍ियों को खरीदा गया। 137 भारतीय जबकि 67 विदेशी खिलाड़‍ियों को खरीदा गया। इन सबके बीच चलिए आपको बताते हैं कि आईपीएल 2022 नीलामी से टॉप-10 सबसे महंगे खिलाड़ी कौन बने:

ईशान किशन

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पर नीलामी में सबसे बड़ी बोली लगी। मुंबई इंडियंस ने ईशान को 15 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था। 

दीपक चाहर

तेज गेंदबाज दीपक चाहर (बेस प्राइस 2 करोड़) का नीलामी में जमकर बोलबाला रहा। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने  14 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा।

लियाम लिविंगस्‍टोन

लियाम लिविंगस्‍टोन को पंजाब किंग्‍स ने 11.50 करोड़ रुपए में खरीदा। लिविंगस्टोन की बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए थी। पांच फ्रेंचाइजी ने लिविंगस्‍टोन को खरीदने के लिए जोर लगाया, लेकिन अंत में पंजाब किंग्‍स सफल हुई।

श्रेयस अय्यर

बल्लेबाज श्रेय्स अय्यर (बेस प्राइस 2 करोड़) को लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। उन्हें कोलकाता ने 12 करोड़ 25 लाख रुपये में लिया।

हर्षल पटेल

पिछले सीजन में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्षल पटेल 10 करोड़ 75 लाख रुपये में बिके। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने खरीदा। हर्षल का बेस प्राइस 2 करोड़ था।

शार्दुल ठाकुर

ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर (बेस प्राइस 2 करोड़) का ऑक्शन में जलवा रहा। पिछले सीजन में चेन्नई के लिए खेलने वाले शार्दुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 करोड़ 75 लाख रुपये में लिया।

वानिंदु हसरंगा

श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा भी 10 करोड़ 75 लाख रुपये में बिके। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने अपने साथ जोड़ा। हसरंगा आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे श्रीलंकाई खिलाड़ी बन गए हैं। उनका बेस प्राइस 1 करोड़ था।

निकोलस पूरन

वेस्टंडीज के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन (बेस प्राइस 1.5 करोड़) अब नसराइजर्स हैदराबाद की जर्सी में नजर आएंगे। वह 10 करोड़ 75 लाख रुपये में बिके।

प्रसिद्ध कृष्णा

भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा  (बेस प्राइस 1 करोड़) पर भी मोटी बोली लगी। कृष्णा के लिए राजस्थान रॉयल्स  ने 10 करोड़ रुपये खर्च किए।

लॉकी फर्ग्यूसन

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन भी 10 करोड़ में बिके। उन्हें नई आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस ने अपने साथ जोड़ा। फर्ग्यूसन का बेस प्राइस 2 करोड़ था।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!