आईपीएल नीलामीः 7 साल बाद इस टीम में लौटे दिनेश कार्तिक, जानिए कितने में खरीदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2022, 05:20 PM IST

Dinesh Karthik, IPL 2022 Auction: आईपीएल 2022 की नीलामी के दौरान कई भारतीय खिलाड़ियों को खरीदा गया लेकिन इसमें कम ही अनुभवी खिलाड़ी थे। दिनेश कार्तिक भी उनमें से एक थे जिनको नई आईपीएल टीम मिली है।

आईपीएल नीलामीः 7 साल बाद इस टीम में लौटे दिनेश कार्तिक, जानिए कितने में खरीदा

आईपीएल 2022 की नीलामी में कई सीनियर खिलाड़ियों के लिए भी जमकर बोली लगाई। इनमें भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) का नाम भी शामिल था। दिनेश कार्तिक की आईपीएल 2022 में अपनी ही एक पुरानी टीम में वापसी होने जा रही है। दरअसल, उनको रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने खरीदा है। वो सात साल बाद बैंगलोर की टीम में लौट रहे हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी कर चुके और सक्रिय खिलाड़ियों में भारत के सबसे अनुभवी विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को लेकर जब आईपीएल नीलामी में बोली लगाई गई तो दो टीमों में जमकर टक्कर हुई। चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच जमकर भिड़ंत हुई और अंत में रॉयल चैलेंजर्स ने बाजी मार ली। बैंगलोर ने उनको 5 करोड़ 50 लाख रुपये मे खरीदा है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को एबी डिविलियर्स के जाने के बाद एक अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज की जरूरत थी और दिनेश कार्तिक उस कमी को पूरा करते नजर आएंगे।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!