U19 World Cup 2022: जानें, टीम इंडिया का अंडर-19 विश्व कप का पूरा शेड्यूल, इस धाकड़ टीम से होगी पहली भिड़ंत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2022, 02:40 PM IST

India Under 19 World Cup 2022 Schedule: यश धुल की अगुवाई में भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप में दमखम दिखाएगी। जाने, भारत का टूर्नामेंट के ग्रुप दौर का कार्यक्रम कैसा है।

U19 World Cup 2022: जानें, टीम इंडिया का अंडर-19 विश्व कप का पूरा शेड्यूल, इस धाकड़ टीम से होगी पहली भिड़ंत
Photo Credit: Twitter

अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2022 का आगाज शुक्रवार से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच 14 जनवरी को जबकि फाइनल 5 फरवरी को खेला जाएगा। 16 टीमें इस बार वर्ल्ड कप में भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट के 14वें संस्करण में कुल 48 मुकाबले खेले जाएंगे। पिछले बार की उपविजेता और चार बार की चैंपियन टीम इंडिया को ग्रुप बी में रखा गया है।

ये हैं भारत का ग्रुप स्टेज का शेड्यूल

भारत यश धुल की कप्तानी में विश्व कप में दमदखम दिखाएगा। टीम इंडिया की निगाह एक बार फिर फाइनल में पहुंचे और खिताब जीताने पर होगी। ग्रुप बी में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरूआत 15 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में करेगी। इसके बाद भारतीय टीम अपना दूसरा 19 जनवरी को मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेलेगी। ग्रुप दौर का तीसरा और आखिरा मुकाबला टीम इंडिया युगांडा के खिलाफ त्रिनिदाद में 22 जनवरी को खेलेगी। 

भारत इतिहास की सबसे सफल टीम

भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे सफल टीम है। टीम इंडिया ने साल 2000, 2008, 2012 और 2018 में खिताब अपने नाम किया था। पिछले तीन बार से टीम इंडिया फाइनल तक पहुंचने में सफल रही है। साल 2016 में फाइनल में टीम इंडिया को वेस्टइंडीज ने मात दी थी। इसके बाद साल 2018 में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को मात देकर खिताब जीता था। पिछली बार साल 2020 में भारतीय टीम को बांग्लादेश ​के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। 

अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम:
यश ढुल (कप्तान), हरनूर सिंह, अंगकृष रघुवंशी, एसके रशीद (उप कप्तान), निशांत सिंधू, सिद्धार्थ यादव, अनीश्वर गौतम, दिनेश बाना (विकेटकीपर), आराध्य यादव(विकेटकीपर) राज अंगद बावा, मानव पारख, कौशल ताम्बे, आरएस हंगारेश्कर, वासु वत्स, विक्की ओस्तवाल, रविकुमार, गर्व सांगवान।स्टैंडबाय खिलाड़ी: रिशित रेड्डी, उदय शरण, अंश गोसाई, अमृत राज उपाध्याय, पीएम सिंह राठौड़।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!