MS Dhoni Retirement:एमएस धोनी ने किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, कहा-'मैं पल दो पल का शायर हूं'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 16, 2020, 12:12 AM IST

MS Dhoni Retirement News: महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरकार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान शनिवार को चेन्नई में कर दिया। एक साल से वो क्रिकेट से दूर थे।

MS Dhoni Retirement:एमएस धोनी ने किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, कहा-'मैं पल दो पल का शायर हूं'

चेन्नई: महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरकार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान शनिवार को इन्स्टाग्राम पोस्ट के जरिए कर दिया। धोनी ने इन्स्टाग्राम पर लिखा। आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। आज 19:29 के बाद से मुझे रिटार्यड माना जाए। धोनी ने अपनी पोस्ट में गायक मुकेश के गीत मैं पल दो पल का शायर हूं गीत के साथ एक वीडियो साझा किया है। जिसमें उनकी किकेट की पूरी यात्रा है। 


पिछले एक साल से धोनी के संन्यास को लेकर अटकलें लग रही थीं। साल 2019 में विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ धोनी आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते नजर आए थे। हालांकि तभी से माना जा रहा था कि धोनी आईपीएल 2020 के जरिए वापसी कर सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ और धोनी ने अपने ही अंदाज में खामोशी से संन्यास का ऐलान कर दिया। 

धोनी एक दिन पहले ही आईपीएल 2020 की तैयारी के लिए चेन्नई पहुंचे थे। माना जा रहा था कि धोनी आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद वापसी कर सकते हैं लेकिन आईपीएल के लिए दुबई रवाना होने से पहले उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी। 

साल 2004 में सौरव गांगुली की कप्तानी में उन्होंने सौरव गांगुली की कप्तानी में बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आगाज किया था। अपने करियर में वो खिलाड़ी ज्यादा अपनी कप्तानी के लिए लोकप्रिय हुए। उन्होंने भारत को दो बार विश्व चैंपियन बनाया। उनकी कप्तानी में भारत ने साल 2007 में टी20 विश्व कप जीता था। वहीं साल 2011 में वनडे में भारत को दूसरी बार वनडे चैंपियन बनाया। 

उन्होंने अपने करियर में भारत के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मैच खेले। इस दौरान टेस्ट में 4,876, वनडे में 10,773 और टी20 में 1617 रन बनाए। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!