LSG IPL 2022 Schedule: जानें, आईपीएल 2022 में कब और किसके खिलाफ खेलेगी लखनऊ सुपर जायंट्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 8, 2022, 10:30 AM IST

LSG IPL 2022 Schedule, Lucknow Super Giants IPL 2022 Full Schedule, Match Timings: लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) आईपीएल के 15वें सीजन में 28 मार्च को अपना पहला मुकाबले खेलेगी।

LSG IPL 2022 Schedule: जानें, आईपीएल 2022 में कब और किसके खिलाफ खेलेगी लखनऊ सुपर जायंट्स

Lucknow Super Giants (LSG) IPL 2022 Full Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 की शुरुआत 26 मार्च से होने जा रही है। इस बार टूर्नामेंट में 10 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) 15वें सीजन में अपने अभियान का आगाज 28 मार्च को करेगी। लखनऊ की पहली टक्कर नई फ्रेंचाइजी गुजराज टाइटन्स से होगी। लखनऊ टीम भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल की कप्तानी में अपना दमखम दिखाएगी।

गुप्र ए में लखनऊ सुपर जायंट्स

आईपीएल 2022 का आयोजन टीमों को दो ग्रुप में बांटकर किया जाना है। लखनऊ को ग्रुप ए में सबसे नीचे यानी पांचवें स्थान पर रखा गया है। नए नियमों के मुताबिक लखनऊ की अपने ग्रुप की टीमों के साथ दो-दो मर्तबा टक्कर होगी। वहीं, एलएसजी की ग्रुप बी की पांचवां पायदान की टीम गुजरात टाइटन्स के साथ दो बार भिड़ंत होगी। इसके अलावा, लखनऊ को ग्रुप बी की अन्य टीमों के खिलाफ एक-एक मैच में मैदान पर उतरना होगा।

आईपीएल 2022 के ग्रुप

ग्रुप ए ग्रूप बी 
मुंबई इंडियन्स चेन्नई सुपर किंग्स 
कोलकाता नाइट राइडर्स सनराइजर्स हैदराबाद
राजस्थान रॉयल्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर
दिल्ली कैपिटल्स पंजाब किंग्स
लखनऊ सुपर जायंट्स गुजरात टाइटन्स

Lucknow Super Giants (LSG) Full Squad and Players List-  लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वाड

रिटेन खिलाड़ी: केएल राहुल (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई
नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी:
क्विंटन डिकॉक, क्रुणाल पांड्या, आवेश खान, मार्क वुड, मनीष पांडे, जेसन होल्डर, दीपक हुड्डा, अंकित राजपूत), मयंक यादव، कृष्णप्पा गौतम,  दुष्मंथा चमीरा, शाहबाज नदीम, मनन वोहरा, मोहसिन खान, काईल मेयर्स(, एविन लुईस, कर्ण शर्मा, आयुष बदोनी।

लखनऊ सुपर जायंट्स का शेड्यूल

क्रमांक तारीख बनाम समय वेन्यू
1 28 मार्च  गुजरात टाइटन्स 07:30 PM वानखेड़े स्टेडियम
2 31 मार्च चेन्नई सुपर किंग्स 07:30 PM ब्रेबोन स्टेडियम
3 04 अप्रैल सनराइजर्स हैदराबाद 07:30 PM डीवाय पाटिल स्टेडियम
4 07 अप्रैल दिल्ली कैपिटल्स 07:30 PM डीवाय पाटिल स्टेडियम
5 10 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स 07:30 PM  वानखेड़े स्टेडिय
6 16 अप्रैल मुंबई इंडियंस 03:30 PM ब्रेबोन स्टेडियम
7 19 अप्रैल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर 07:30 PM डीवाय पाटिल स्टेडियम
8 24 अप्रैल मुंबई इंडियंस 03:30 PM वानखेड़े स्टेडियम
9 29 अप्रैल पंजाब किंग्स 07:30 PM एमसीए स्टेडियम, पुणे
10 01 मई  राजस्थान रॉयल्स 03:30 PM वानखेड़े स्टेडिय
11 07 मई  लखनऊ सुपर जायंट्स 03:30 PM एमसीए स्टेडियम, पुणे
12 10 मई  मुंबई इंडियंस 07:30 PM एमसीए स्टेडियम, पुणे
13 15 मई  राजस्थान रॉयल्स 07:30 PM ब्रेबोन स्टेडियम
14 18 मई  कोलकाता नाइट राइडर्स 07:30 PM डीवाय पाटिल स्टेडियम 
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!