IND vs ENG: कप्तान के रूप में पहला मैच हारने वाले जोस बटलर ने ये बयान दिया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 8, 2022, 05:30 PM IST

Jos Buttler's post match comments, India vs England 1st T20I: साउथैम्पटन में भारत के खिलाफ इंग्लैंड को पहले टी20 में मिली करारी हार जोस बटलर के लिए कप्तान के रूप में पहली हार साबित हुई। इस हार के बाद उन्होंने भारतीय गेंदबाजी की प्रशंसा की।

IND vs ENG: कप्तान के रूप में पहला मैच हारने वाले जोस बटलर ने ये बयान दिया
Photo Credit: AP

India vs England 1st T20I: टीम इंडिया ने साउथैम्पटन में खेले गए तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले टी20 में इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी। भारत ने इस मैच में 50 रन से जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। ये मुकाबला सीमित ओवर क्रिकेट में इंग्लैंड के नए कप्तान जोस बटलर के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा। एक तो कप्तान के रूप में पहले ही मैच में हार मिली, वहीं इस मैच में वो पहली ही गेंद पर बोल्ड भी हुए। मैच के बाद उन्होंने निराशा तो जताई लेकिन भारतीय गेंदबाजी की तारीफ भी की।

भारत ने इस मैच में 198 रनों का स्कोर बनाया था और इंग्लैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 रन से चूक गई। इस हार को लेकर ईयोन मोर्गन के संन्यास के बाद इंग्लैंड के नए कप्तान नियुक्त किए गए जोस बटलर ने कहा, "हम आज ऑलआउट हो गए हैं, मुझे लगा कि भारत ने नई गेंद के साथ शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने हम पर बहुत दबाव डाला और हम वास्तव में उस समय से मैच में वापस नहीं आ सके।"

जोस बटलर ने आगे कहा, "मैंने सोचा था कि हम उनकी पारी के दूसरे भाग में वास्तव में अच्छी तरह से वापस आए, हमने बहुत बहादुरी के साथ गेंदबाजी की, हम विकेटों का पीछा करने की कोशिश करते रहे, लेकिन जिस तरह से उन्होंने शुरूआत में गेंदबाजी की, गेंद पहले छह ओवरों में लगातार स्विंग हुई और उन्होंने जल्दी विकेट लिए, जो काबिले तारीफ रहा।"

भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी पर क्या कहा

गौरतलब है कि भुवनेश्वर कुमार ने जोस बटलर को पारी की पांचवीं गेंद पर शून्य पर बोल्ड कर दिया था। भुवनेश्वर ने शुरुआत में शानदार स्पैल किया, जिसके बारे में पूछे जाने पर बटलर ने कहा, "मुझे लगता है कि भुवनेश्वर कुमार ज्यादातर जगहों पर स्विंग कर सकते हैं और उन्होंने बड़े कंट्रोल के साथ गेंदबाजी की और गेंद को दोनों तरह से स्विंग कराने में सफलता हासिल की।" भुवनेश्वर कुमार ने 3 ओवर में 10 रन देकर 1 विकेट झटका। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!