आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में अमेरिका ने किया उलटफेर, भारतीय मूल के गजानंद बने जीत के हीरो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 23, 2021, 02:22 PM IST

Ireland vs USA T20I Series: उलटफेर करने में माहिर आयरलैंड क्रिकेट टीम को अमेरिका के खिलाफ बुधवार को सीरीज के पहले टी20 में  उलटफेर का शिकार होना पड़ा है। 

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में अमेरिका ने किया उलटफेर, भारतीय मूल के गजानंद बने जीत के हीरो

फोर्ट लॉडरडेल (अमेरिका): गयाना में जन्में गजानंद सिंह की 42 गेंदों पर 65 रन की पारी की बदौलत अमेरिका ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आयरलैंड को 26 रन से हराकर उलटफेर किया। 

अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और बैरी मैकार्थी (30 रन देकर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी से उसने 16 रन के अंदर चार विकेट गंवा दिये। ऐसे में अपना पांचवां टी20 अंतरराष्ट्रीय खेल रहे 34 वर्षीय गजानंद ने पांच छक्के और तीन चौके जड़कर धुआंधार पारी खेली।

पहले विकेट के लिए अमेरिकी टीम ने की 110 रन की साझेदारी
बायें हाथ के बल्लेबाज गजानंद को अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय खेल रहे सुशांत मोदानी का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 39 गेंदों पर 50 रन बनाये। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिये 110 रन की साझेदारी की।

मार्टी कैन ने बनाए 15 गेंद में 39 रन
न्यूजीलैंड में जन्में मार्टी कैन ने भी अपने पदार्पण मैच में 15 गेंदों पर नाबाद 39 रन की तूफानी पारी खेली जिससे अमेरिका ने छह विकेट 188 रन बनाये। इसके जवाब में आयरलैंड छह विकेट पर 162 रन ही बना पाया।

आयरलैंड के कप्तानी एंडी बालबिर्नी (चार) दूसरे ओवर में ही आउट हो गये। दूसरे सलामी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग ने 15 गेंदों पर 31 रन बनाये लेकिन वह भी अपनी पारी लंबी नहीं खींच पाये। तीसरे नंबर के बल्लेबाज लॉरकान टकर ने आयरलैंड की तरफ से सर्वाधिक नाबाद 57 रन बनाये।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!