लंदन: भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को ओवर में खेले गए तीन मैच की सीरीज के पहले वनडे में 10 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया के गेंदबाजों ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करते हुए कहर परपा दिया और इंग्लैंड की टीम 25.2 ओवर में 110 रन बनाकर ढेर हो गई। इसके बाद जीत के लिए मिले 111 रन के लक्ष्य को रोहित शर्मा और शिखर धवन की अनुभवी सलामी जोड़ी ने बगैर किसी नुकसान के हासिल कर लिया।
गावस्कर और इंजीनियर ने दिलाई थी पहली बार 10 विकेट से जीत
धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी भारतीय टीम को बगैर किसी नुकसान के सफलता पूर्व लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दिलाने वाली सातवीं जोड़ी बन गई है। भारत को लक्ष्य का पीछा करते हुए ऐसी धमाकेदार जीत साल 1975 में सुनील गावस्कर और फारुख इंजीनियर की जोड़ी ने दिलाई थी। उसके बाद सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली ने दो बार टीम को लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 विकेट से जीत दिलाई।
भारत को वनडे में 10 विकेट से जीत दिलाने वाली जोड़ियां
- सुनील गावस्कर-फारूख इंजीनियर-1975
- सुरेंद्र खन्ना और पारकर-1984
- सचिन तेंदुलकर-सौरव गांगुली-1997
- सचिन तेंदुलकर-सौरव गांगुली-1998
- दीपदास गुप्ता-वीरेंद्र सहवाग-2001
- केएल राहुल-फैज फजल-2016
- रोहित शर्मा-शिखर धवन-2022
6 साल पहले जिंबाब्वे को 10 विकेट से दी थी मात
टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 विकेट से जीत जिंबाब्वे के खिलाफ साल 2016 में हरारे में खेले गए सीरीज के तीसरे वनडे में मिली थी। जीत के लिए मिले 124 रन के लक्ष्य को केएल राहुल और फैज फजल की सलामी जोड़ी ने बगैर किसी नुकसान के हासिल कर लिया था। राहुल ने उस मैच में नाबाद 63 और फैज फजल ने 55 रन की पारी खेली थी।

